Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 240)

Yearly Archives: 2018

महापौर के न पहुंचने पर नगर विधायक ने भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार के लिए टाला

नगर निगम के सभी कार्य मेयर की देखरेख में होने चाहिये- नगर विधायक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महापौर नूतन राठौर के भूमि पूजन कार्यक्रम में न पहुंचने पर नगर विधायक मनीष असीजा ने जनता के सामने कहा कि मेयर के बिना भूमि पूजन आज नही होगा। उनके आने पर शनिवार को किया जायेगा।
बताते चले कि आज नगर निगम के वार्ड नगला विश्नू क्षेत्र दतौजी खुर्द में नवीन टयूवैल निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव द्वारा रखा गया था। जिसमें नगर विधायक मनीष असीजा महापौर नूतन राठौर को मिलकर भूमि पूजन करना था। शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी एम एल हक, जेई पीके सिंह ने पार्षद राकेश यादव के साथ भूमि पूजन स्थान पर पहुच गये। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गयें। पता चला कि नगर निगम की महापौर नूतन राठौर नही पहुची है नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पार्षद द्वारा सूचना सभी को दी गयी थी। फोन पर महापौर को बुलाने के लिए कहा गया लेकिन किसी कार्यवस वह नही पहुंच सकी। तो नगर विधायक ने फोन पर महापौर से बात करते हुए कार्यक्रम को स्थगित करते हुए शनिवार की सुबह आठ बजे टयूबैल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। यह कहते हुए वहां से चल दिये उन्होने कहा कि महापौर का सम्मान करना हम सभी लोगों का अधिकार है। नगर निगम के कार्य का शुभारम्भ उनकी देख रेख में ही होना चाहिये।

Read More »

सूचनायें न देने पर 25 हजार का अर्थदन्ड

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गांव लहरा निवासी जनप्रिय शर्मा ने सूचना का अधिकार अध्निियम के तहत ग्राम पंचायत लहरा के बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी से कुछ सूचनायें मांगी थीं जिन्हें न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी पर 25 हजार का अर्थदन्ड लगाया है।

Read More »

गंगा दशहरा आज श्रद्धालू लगायेगें यमुना नदी में सुबह से ही डूबकी

सुबह से सांय तक जनपद में आकाश में उड़ेगी पतंग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गंगा दशहरा के पार्वन पर्व पर यमुना नदी के किनारे बने मन्दिरों को रंगाई पुताई करते हुए सजाया गया। वही पसीना वाले हनुमान मन्दिर पर गंगा दशहरा पर लगेगा मेला, आयोजकों ने कहा कि रात्रि में होगे संस्कृतिक कार्यक्रम, हर वर्ष की तहर जगह-जगह मीठे जल की प्याऊ के साथ सत्तु का वितरण किया जायेगा।
भारतीय संस्कृति में गंगा दशहरा का एक अलग महत्व मना गया है। इस दिन गंगा स्नान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। नगर में पतंग उडाने की परम्परा होती है। हिन्दू -मुस्लिम दोना धर्म मिलकर इस पर्व पर पतंग उडाने का आनन्द लेते है। गंगा दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस के लिए यमुना नदी पर स्नान करने वाले के लिए सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की गयी है। मन्दिरों को सजया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। सुबह होते ही लोग यमुना नदी के लिए प्रस्थान करेगे। उनके लिए भीषण गर्मी में मीठे शीतल जल की प्याऊ के साथ सत्तू का भी वितरण किया जायेगा। रात्रि सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्थ्या के साथ मार्ग पर नगर निगम द्वारा रोशनी के साथ पीने के पानी की भी व्यवस्था की गयी है।

Read More »

गन्दगी पर नाराजगीः वसूली पर भड़केः निर्देश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. सरकार के जल संसाधान, भूमि आदि विभागों के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने आज सुबह योग दिवस पर आयोजित योग प्रशिक्षण समारोह में भाग लेने के बाद जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व थाना हाथरस गेट का औचक निरीक्षण किये जाने से भारी खलबली मच गई तथा मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत पर वह भारी नाराज हुये और जिलाधिकारी को वसूली करने वालों की जांच कराकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने आज बागला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया तथा मंत्री जी अस्पताल पहुंचे तो वहां पर गन्दगी देखकर उनकी भोहे तन गई और स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगायी तथा उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, दवा स्टोर आदि का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती व दवा लेने आये मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

Read More »

एसआरबी स्कूल में योग कर रहो निरोग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तमाम जगहों पर योग दिवस मनाते हुये हर उम्र के लोगों ने योग कर रोग दूर भगाने व स्वस्थ रहने के लिये योग कर पसीना बहाया। योग दिवस तमाम स्कूल कालेजों आदि स्थानों पर मनाया गया और तड़के सुबह से ही योग शिक्षकों ने योग क्रियायें कराकर स्वस्थ रहने के टिप्स दिये।
आगरा रोड पर एमजी पाॅलीटेक्निक कालेज के पीछे स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल एसआरबी पब्लिक स्कूल में योग दिवस भारी धूमधाम से मनाया गया और क्या शिक्षक-शिक्षिकायें और क्या बच्चों ने भारी उत्साह के साथ योग क्रियायें कर शरीर को स्वस्थ रखने के लिये कसरत की गई। योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक डेविड द्वारा सभी को कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार सहित तमाम योग क्रियायें करायी गईं।
योग शिविर में स्कूल संस्थापक नन्नूमल गुप्ता, स्कूल संचालक प्रदीप सेंगर व पुनीत कुमार, प्रधानाचार्य ए.पी. सिंह, सचिन कुमार अग्निहोत्री, विनय गुप्ता, रामजीलाल प्रधान के अलावा स्कूल के बच्चों तथा केशव बिहार कालौनी की तमाम महिलायें शामिल थीं।

Read More »

चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में किया योग

करो योग रहो निरोग के लिए हर खास व आम ने किया योग
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी ने हजारों लोगों के साथ योग किया वहीं हाथरस जनपद में प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधान, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने आज चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीआरबी इंटर कालेज में योग शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में सैकडों लोगों ने सामूहिक रूप से योग के 21 आसन किये। विश्व योग दिवस के मौके पर रामबाग इण्टर कालेज, महात्मा गांधी गल्र्स इण्टर कालेज के अलावा पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर भी पूरे जनपद में योग पूरे मनोयोग से किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बूढे व जवान, महिलायें व युवतियां तथा अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Read More »

80 किलो डोडा सहित तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान सौथरा चौराहा के समीप कार सवार तीन लोगों को 80 किलो डोडा सहित गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।
थाना सिरसागंज प्रभारी निरीक्षक फूलसिंह की टीम को विगत रात्रि में सूचना मिली कि सौथरा चैराह के समीप एक स्कार्पियों गाडी में तीन लोग संदिग्ध हालत में खडे हुए है। पुलिस ने घेरा बन्दी करते हुए मौके पर हरियाण के सिरसा क्षेत्र रोहणी निवासी वीरबल पुत्र प्यारेसिंह, काशीनाथ सिंह पुत्र वर्कलाल, आर्शदीप पुत्र लीलासिंह को पकड़ लिया। जिनके पास से स्कार्पियों गाडी संख्या डीएल 3एल एए 7220 से 80 किलो डोडा बरामद किया। पुलिस ने माल के कागज दिखाने पर गाड़ी चालक कागज न दिखाने पर उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

Read More »

योग दिवस पर जनपद में रही योगाभ्यास की धूम

जगह-जगह किये गये योगाभ्यास रोगी से निरोगी बनाता है योग- जिलाधिकारी नेहा शर्मा
गोपीनाथ इण्टर कालेज में योग कला का प्रर्दशन करने वालों को किया गया सम्मानित
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे विश्व में योग कार्यक्रम किये गये। इसी मौके पर जनपद भी अछुता नही रहा। जनपद में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थानों के साथ जिला प्रशासन राजनीति दल के नेताओं के साथ आरएसएस द्वारा योग कार्यक्रम किये गये।

Read More »

पत्नी के प्रेमी ने चलाई पति पर गोली साले के लगी हुआ घायल

क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी को दबोच कर मारपीट करते हुए पुलिस के किया हवाले
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पत्नी के प्रेमी ने ससुराल में बैठे पति पर गोली चला दी। गोली उसके साले के लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। प्रेमी को क्षेत्रीय लोगो की सहायता से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको पुलिस उपचार के लिए आगरा ले गयी।

Read More »

पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से कराया अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के लोगो के खिलाफ न्यायालय द्वारा मारपीट करने घर से निकालने का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी राईलउद्दीन की 24 वर्षीय पत्नी हिना ने आज मायका पक्ष के लोगो के साथ मिलकर न्यायालय पहुच कर पति सहित ससुराल के कई लोगो के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की माॅग को चलते मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत की। न्यायालय द्वारा पुलिस को अभियोग दर्ज कर कार्यवाही का पत्र मिला। महिला थाने पत्र लेकर पहुची तो इलाका पुलिस ने पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला ने बताया का उसका पति आये दिन अपने परिजनों के कहने पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था। दो दिन पूर्व मारपीट करते हुए उसका घर से निकाल दिया। महिला ने आगरा स्थिति अब्बू लाल की दरगाह पर जाकर शरण ली। जहां से उसका पिता विगत रात्रि में लेकर आया। आज न्यायालय पहुच कर पति उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी।

Read More »