Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 64)

Yearly Archives: 2018

निर्माण कार्य के बीच अनशन जारी

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल के भक्ति गढ़ी रोड नई आबादी मार्ग पर विकास कार्यो की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन 38वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना में शामिल होने के बाद भी गांव में विकास कार्य नहीं कराया गया है। प्रशासन द्वारा ईंटों से नाला निर्माण कराया जा रहा है जबकि लिखित में आरसीसी नाले का निर्माण होना था। ग्रामीणों ने अस्पताल, गली और पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। धरना स्थल पर रामप्रकाश कुशवा, आरपी नागर, राकेश शर्मा, बनवारी लाल, तेजप्रकाश, सौदान, अशोक कुमार, राधाकृष्ण, सुभाष यादव, माया देवी आदि मौजूद रहे।

Read More »

सिद्धचक्र महामंडल विधान में गूंजी नमोकार की गूंज

1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एटा रोड पर चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एटा रोड पर चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांती महायज्ञ में शुक्रवार को णमोकार मंत्र की गूंज सुनाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन विधान और शाम को आरती, प्रवचन और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मानी दीदी और अभिषेक शास्त्री सागांनेर के सानिध्य में किया गया। मनीष जैन ने बताया कि मंदिर पर 14 नवंबर से 24 नवंबर तक विधान मंडल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन अभिषेक और प्रवचन का आयोजन किया जाता है। प्रवचन के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोेजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में कमलेश चन्द्र जैन ने ध्वजारोहण, प्रकाश चन्द्र जैन ने चित्र अनावरण और डाॅ. रवीन्द्र कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर अजय जैन साहू, अनिल जैन पांडे, अनिल जैन बैंक वाले, अरविंद कुमार जैन, सुभाष चन्द्र जैन के अलावा महिलाएं भी मौजूद रहीं।

Read More »

चुनाव आते ही भाजपा अलापने लगती है राम मंदिर का राग-शिवपाल यादव

शिवपाल बोले पार्टी बनाने से पहले मुलायम सिंह यादव से तीन बार पूछा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार को सुहागनगरी में आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अभी तक सपा में हुए अपमान को भुला नहीं पाए हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि अपमानित होने के बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई। इसके लिए उन्होंने संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एक बार नहीं बल्कि तीन बार स्वीकृति ली। उसके बाद ही पार्टी का गठन किया।
पार्टी मुुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा राम मंदिर का राग अलापने लगती है। मामला कोर्ट में है लेकिन इस पर एक राय होकर सर्वसम्मति से बात करनी चाहिए। भाजपा को राम मंदिर तभी तक याद रहता है जब तक चुनाव समाप्त नहीं हो जाते। राजा भैया द्वारा पार्टी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि राजा भैया ने पार्टी बनाई है। उनसे हमारे संबंध अच्छे हैं। समय पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा से उन्हें 50 प्रतिशत शेयर चाहिए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनकी पार्टी के संरक्षक हैं। उन्हीं के कहने पर उन्होंने यह सब किया है। समाजवादी पार्टी ने उनका बहुत अपमान किया है। सपा में शामिल होने के लिए उनकी मांग है। पार्टी के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत शेयर भी चाहिए।
शिवपाल यादव ने दिए फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत

Read More »

विद्युत करंट से हुयी गौवंश की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र सुहाग नगर में करंट लगने से गौवंश की मौत हो गयी। जिसके शव को क्षेत्रीय लोगों ने अंतिम संस्कार कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर स्थित नोकिया केयर के समीप रखे विद्युूत ट्राॅसफार्मर से छू जाने के कारण एक गौवंश की मौत हो गयी। उसको बचाने का आम जन के साथ सत्यम अग्रवाल द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। बाद में उसका अन्तिम संस्कार भी क्षेत्रीय लोगो के द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि गौवंश को नगर में कोई ठिकाना नही है आवारा की तरह घूमते रहते है। वि़द्युत करंट लगने से कई गौवंश की मौते हो चुकी है। लेकिन विद्युत विभाग करंट को दूर करने में असमर्थ नजर आ रहे है। पूर्व में भी पैमेश्वर गेट पर विद्युत पोल में करंट लगने से दो गायों की मौत हो चुकी है। जाने क्यो विद्युत विभाग गहरी नीद में सोया हुआ है।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी चौकी शिकोहाबाद क्षेत्र मक्खनपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुचाया।
जीआरपी चौकी शिकोहाबाद को सूचना मिली कि मक्खनपुर क्षेत्र कानपुर की ओर से आने वाले ट्रैक पर लगभग 16 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव पडा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

डीएम की गाड़ी के आगे बैठे मृतक छात्रा के परिजन

मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाकर किया शांत
कार्यवाही होने के बावजूद नहीं करना चाहिये प्रशासन को परेशान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी के परिजन किसी काम से आये हुये थे। तभी मृतक छात्रा के परिजन डीएम की गाड़ी के सामने लेटकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उत्तर ने लोगों को समझाते हुए शांत कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र टापा खुर्द में कक्षा तीन की छात्रा सुहाना की करंट लगने से मौत हो गयी थी। परिजनों ने विद्युत विभाग, वि़द्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। बीएसए ने विद्यालय प्रधानाचार्य को भी निलंबित कर दिया था। शुक्रवार को सुबह छात्रा के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही थी। उसी दौरान डीएम की गाड़ी में उनके परिजन किसी कार्य से जिला अस्पताल पहुंचे। मृत छात्रा के परिजन डीएम की गाड़ी के सामने बैठ गये। वही मृतका की मां जमीन पर लेट गयी। जिसको देख सब हैरान रह गये। जिला अस्पताल थाना उत्तर पुलिस ने लोगों को समझाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। उसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग गाड़ी के आगे से हट गये।

Read More »

गोपाष्टमी पर गौशाला में हुआ हवन यज्ञ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गौशाला परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ के साथ गौ-माता का पूजन किया गया। गौशाला समिति के द्वारा शुक्रवार को सर्वप्रथम गौ-पूजन करते हुये सुबह गायों की आरती उतार उन्हें चारा खिलाया गया। उसके बाद हवन यज्ञ विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं गौ-सेवकों ने प्रमुखता से भाग लिया। कार्यक्रम उपरान्त गौ-सेवा महत्व पर संगोष्ठी आयोजित हुयी। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख रमाकान्त उपाध्याय रहे। गौरक्षा दल के प्रांत प्रमुख पं. वीनेश शर्मा, राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख विद्धान डा. रामसनेही लाल शर्मा यायावर एवं संचालन द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष विष्णु बंसल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनरायन शास्त्री, हनुमान प्रसाद गर्ग, राकेश तिवारी, राकेश शर्मा, उमाकान्त पचौरी, झब्बूलाल अग्रवाल, हरीशंकर तिवारी, रामबाबू बघेल, सुनील वशिष्ठ, रवीन्द्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, दिनेश चंद्र लहरी, हरीओम शर्मा रग्गी, विद्याराम राजौरिया, कन्हैया तिवारी, देवेश भारद्वाज, अशोक शर्मा, आशीष पचौरी, कृष्णकांत, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, विजय शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। देर सायं गौ-माता की सामूहिक आरती के साथ ही दीपमालिका भी सजाई गई।

Read More »

बोतल में नहीं मिलेगा पेट्रोल

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कस्बा में मौजूद पेट्रोल पंपों पर बोतलों में पेट्रोल देने की प्रशासन से लेकर शासन तक के निर्देश हैं मगर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी धडल्ले से इन आदेशों को ताक पर रखकर होने वाले अज्ञात हादसे को न्यौता दे रहे है। सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कस्बा में मौजूद पेट्रोल पंपों पर बोतलों में पेट्रोल देने की प्रशासन से लेकर शासन तक के निर्देश हैं मगर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी धडल्ले से इन आदेशों को ताक पर रखकर होने वाले अज्ञात हादसे को न्यौता दे रहे है।  बता दें कि पेट्रोल पंपों पर बोतलों में पेट्रोल देने वाले को पकडे जाने पर पचास हजार रूपये जुर्माने का वोट लगा रखा है। मगर यहां बोतलों में भी ग्राहकों को पेट्रोल बेची जा रही है। बोतल में पेट्रोल ले जाने वाला व्यक्ति इस पेट्रोल से किस घटना को अंजाम दे दे इसका जिम्मेदार कौन होगा। कस्बा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर जब नावालिग को बोतल मे ंपेट्रोल लेते देखा गया तो पेट्रोल देने वाले कर्मचारी से पूछा कि मना होने पर भी पेट्रोल क्यों दे रहे हो तो जबाब मिला कि हमें तो पेट्रोल बेचनी कैसे भी बेचे। चाहे वाहन में या बोतल मे ंइससे क्या फर्क पडता है। सवाल यह है कि क्या पेट्रोल पंप पर लिखे पचास हजार की रकम बोर्ड के आधार पर अदा कौन करेगा।

Read More »

घटना के बाद भी भर रहे भूसे की तरह सवारियां

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। करीब चार दिन पूर्व गांव बरसे के निकट हुई घटना के बाद भी टेपों चालक मनमानी तौर पर सवारियों को भरकर सडक पर फर्राटे भर रहे है। पुलिस चैकिंग के बाद भी इन पर कोई असर नहीं है। बस स्टेंड के निकट शहीद पार्क पर टेेपों चालकों का जमावबाडा लग जाता हैं जहां बाजार में जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडता हैं इसके अलावा टेपों चालकों ने सवारियों से वसूली भी पूरे रोडबेज के किराए के बरावर कर दी है। सवारियों को भूसे की तहर भरकर ले जाते हैं हाल ही में हुई घटना से इन टेपों चालकों ने कोई सबक नहीं लिया है। लोगों की जिंदगियों को दावं पर लगाकर यह हाथरस की ओर जाने वाली सडक पर दौड रहे है। परिवहन विभाग ने इनके ऊपर शिकंजा करने के लिए कोई भी अभियान अभी तक नहीं चलाया हैं टेपों चालकों से बैठी सवारियां यदि कम सवारी भरने को कहें तो झगडने को तैयार हो जाते हैं सडक पर दौडते यह टेपों किस वक्त दूसरी घटना को अंजाम न दे दें यह कोई नहीं बता सकता।

Read More »

बीस क्वाटर देशी शराब सहित गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से बिक्री को ले जा रहे बीस क्वाटर देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसआई रामदास पचैरी के अनुसार गांव खिटौली में काफी समय से अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायतें मिल रहीं थी। गुरूवार की देर रात गांव में छापेमारी कर उन्होंने भीकंबर उर्फ भिक्की पुत्र रामचंद्र को बसी क्वाटर देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने यह शराब उसके घर से बरामद की है।

Read More »