Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » 2018 » February (page 22)

Monthly Archives: February 2018

ग्राम पंचायत की सम्पत्ति से अवैध कब्जा हटाने की मांग

ग्राम प्रधान ने भी मांगी सुरक्षा
हाथरसः जन सामना संवाददाता। थाना चन्दपा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चन्द्रगढी में ग्राम पंचायत की सम्पत्ति पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे कर लिये जाने पर ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस कप्तान से शिकायत की गई है और अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की है।
गांव चन्द्रगढी के प्रधान चै. रामरतन सिंह द्वारा पुलिस कप्तान से की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि, पोखर, तालाब, मरघट, खाद के गड्ढे, नवीन परती व आम रास्तों आदि पर अवैध रूप से कब्जे कर लिये हैं और उक्त कब्जों को हटवाये जाने के लिए शासन व प्रशासन से उन्होंने कई बार शिकायतें की हैं और अधिकारियों द्वारा शिकायतों को सही पाने व मौके पर निरीक्षण करने के बाद उक्त अवैध कब्जों को हटवाये जाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया और लेखपाल द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ थाना चन्दपा में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गई हैं लेकिन अभी तक भूमाफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया गया है।

Read More »

शहर में लगे है गन्दगी के ढैर, सफाई अभियान कागजों तक ही सीमित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में गन्दगी से कब मिल सकेगी, महापौर जी निजात, शहर की जनता ने कहा कि कागजों में चल कर रह जायेगा, नूतन जी का सफाई अभियान, जगह-जगह गन्दगी सफाईकर्मियों की मनमानी से शहर के लोग काफी परेशान नजर आ रहे है।
एक ओर तो सफाई कर्मचारियों को आदेश देने के बाद महापौर क्षेत्र में दौरे के लिए निकल रही है। दौरे का नाम सुनकर सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी सफाई करते नजर आते है। वही कुछ जगह गन्दगी दिखती है तो उसको अपने सामने सफाई करा देती है। लेकिन शहर में दोपहर तक कूडे के ढेर लगे रहते है। कूडेदान भरे खडे लोगो को संकेत करते है कि महापौर जी का यह है सफाई अभियान इस ओर भी ध्यान दिया जाये। रेलवे लाइन के किनारे गन्दगी खुद सफाईकर्मी करते है। इधर -उधर से कूडा एकत्रित करने के बाद रेलवे लाइन के किनारे सीबर पम्प के समीप एकत्रित कर दिया जाता है। लेकिन महापौर का इस ओर कोई ध्यान नही दिया जाता है। लोगो में चर्चा होती है कि महापौर पूरे परिवार के साथ सफाई निरीक्षण को निकलती है। जिनके साथ पिता भाई सगे सम्बन्धियों के अलावा नगर निगम के क्षेत्रीय कर्मचारी होते है।

Read More »

फाल्गुनी चैरिटी मेले का आयोजन 17 को

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आल इंडिया वुमन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में अध्यक्ष उमा जैन की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उमा जैन ने बताया कि गरीब महिलाओं एवं बच्चों के सहायता हेतु यह समाज सेवी संगठन है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षित करवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना रहता है। संस्था द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को संचालित किया गया है। उक्त परियोजना को संचालित करने हेतु धन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु संस्था द्वारा प्रतिवर्ष चैरिटी मेला का आयोजन किया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था फाल्गुनी चेरिटी मेला का आयोजन 17 फरवरी दिन शनिवार 11 बजे मर्चेंट चेंबर में किया जाएगा। बताया कि चैरिटी मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडे एवं विशिष्ट अतिथि सौम्या अग्रवाल के द्वारा किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिनमें मन भावन खानपान, गृह सज्जा का सामान, सब ज्वैलरी, आधुनिक सूट एवं साड़ियां उपलब्ध रहेंगी।

Read More »

अवैध बन्दूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

चकिया, चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। स्थानीय कोतवाली की रामपुर भभौरा पुलिस चौकी के प्रभारी उ० नि० अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को मूसाखांड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध एक नाली बन्दूक व आठ जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त सम्बन्ध में बताया गया कि सुबह गस्त पर निकले चैकी प्रभारी को सूत्रों से ज्ञात हुआ कि इसी रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति बन्दूक लेकर आने वाला है। थोड़ी ही देर में बन्दूक लिए एक व्यक्ति आता दिखा, जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे चैकी प्रभारी के साथ मौजूद का० हरेन्द्र कुमार व का० जिलाजीत ने दौडा कर पकड़ लिया। बन्दूक से सम्बन्धित कागजात मांगने पर वह कुछ नहीं दिखा सका। जिसे मय बन्दूक व कारतूस के साथ कोतवाली लाया गया। पकड़ा गया व्यक्ति उपेश बिंद पुत्र स्व० जीतन बिंद रामगढ़ चैनपुर कैमूर बिहार का रहने वाला है।

Read More »

यूपी में बताया जंगलराज, दिया धरना

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में अंबेडकर प्रतिमा स्थित नाना राव पार्क में धरने का आयोजन किया गया। धरने के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। धनीराम पैंथर ने बताया कि सात सूत्री मांगें ज्ञापन के माध्यम से कहीं गई। धनीराम पैंथर ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि दलितों व अल्पसंख्यकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है दलित आज अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है जब इनका वोट हासिल करना होता है तब राजनीतिक पार्टियां इन्हें जाति धर्म में बांट कर अपना उल्लू सीधा करती है। जब इनके साथ अन्याय अत्याचार व शोषण होता है तब सभी मूक दर्शक बन के मौन रहते हैं। जब कोई दलित अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करता है तो शासन प्रशासन उसकी आवाज को दबाने के लिए उसको फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है। जिस का जीता जागता उदाहरण सहारनपुर की भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण का है। इसी तरह से इलाहाबाद में एलएलबी के दलित छात्र दिलीप सरोज की निर्मम हत्या कर दी जाती है और दिनांक 14 फरवरी 2018 को शिवली रोड कश्यप नगर कल्याणपुर में संविधान निर्माता युग पुरुष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को जानबूझकर अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया जाता है। दोषियों की गिरफ्तारी ना करवाना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

Read More »

लाभपरक योजनाओं की दी जानकारी व फरियादियों की समस्याओं को सुना

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने मुख्यालय आकर आम आदमी की भांति एक चाय की दुकान के प्रागढ़ के पास आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनको संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनके निस्तारण का अनुरोध किया। उन्होंने फरियादियों को सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय आदि अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में समाज के गरीब, तबके, असहाय 123 युवक, युवतियों का विवाह भव्य तरीके से एक सादे समारोह में फिजूल खर्ची को बचाते हुए किया गया जिसकी चैतरफा तारीफ हो रही है। जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम चालू किया गया है जो कि प्रदेश के सभी जनपदों में लागू दिखावा, फिजूल खर्ची से बचाकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराना तथा भाईचारे को बढ़ावा देना, गरीब बेटी-बेटा को सहारा देना सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार का है। प्रदेश के सभी जनपदों में जहां जहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है वहीं यह चैतरफा, लोकप्रिय होकर समाज को नया संदेश दे रहा है। अकबरपुर महाविद्यालय में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 125 जोडों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधु को प्रदेश के सहकारिता मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, विनोद कटियार, अजीत सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, एमएलसी अरूण पाठक आदि जनप्रतिनिधियों व अधिकारी आदि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनकर माता, पिता, भाई बहन, मौसा, चाचा, संरक्षक आदि के रूप में अपने परिवार के कार्यक्रम के भांति बराती और जनाती बनकर दोनो की भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मण्डप और जहां पर एक की पाण्डाल में विभिन्न जाति, विभिन्न सम्प्रदाय के जोडे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे, वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा हार्दिक बधाई दी व उनके मंगलमय भविष्य की कामना भी की। उन्होंने प्रदेश सरकार की कुपोषण में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश को कुपोषण से रोकथाव व कुपोषण से मुक्त शबरी संकल्प योजना की भी जानकारी दी है।

Read More »

रूद्राभिषेक के अवसर पर किया सम्मान

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। बाबा ब्रह्मदेव नवयुवक कमेटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपोर्ट फाउंडेशन अध्यक्ष ज्योति शुक्ला रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि ज्योति शुक्ला ने बताया कि बाबा ब्रह्मदेव नवयुवक कमेटी ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पहले दिन रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। दूसरे दिन महा आरती का आयोजन किया गया और तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों शिव भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ के स्वारूपों का गुणगान किया गया। भगवान भोलेनाथ कितने भोले भाले अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं और उनको कभी कष्ट नहीं होने देते हैं। कमेटी का रुद्राभिषेक एकदम अद्भुद अलौकिक होता है। विशाल भंडारे में सुबह से लेकर रात तक शिव भक्तों की लंबी लंबी कतारें प्रसाद पाने के लिए लगी रही और सभी शिव भक्तों कुछ इस तरह से नारे लगा रहे थे हर हर महादेव, बम बम भोले, जय बाबा की।

Read More »

1-1 रूपये में 151 कन्याओं के होंगे हाथ पीले

कानपुर (स्वप्निल तिवारी)। कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान श्री यज्ञसेनी वैश्य कल्याण परिषद के सदस्यों ने बताया कि आगामी 17 से 19 फरवरी तक 16वां विशाल कन्यादान महाकुम्भ एवं राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम नौबस्ता रेसकोर्स मैदान में होगा जिसमें नेपाल, भूटान, बेहरीन, जर्मनी, जार्डन आदि देशों से हलवाई वैश्य समाज के लोग अपने बच्चों का विवाह करने के लिए पधार रहे हैं। बताया कि संस्था अभी तक 2368 कन्याओं का विवाह करा चुका है और मात्र 1 रू0 कन्या द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर दहेज जैसी कुरीति को पूर्णतः समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

Read More »

शिवरात्रि पर भजन संध्या का हुआ आयोजन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। लाइनपार क्षेत्र संत नगर में शिवरात्रि के पार्वन पर पर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मोहन मण्डल के कलाकारों द्वारा भगवान शिव के भजनों के साथ शिव की विवाह का वर्णन सुनाया।
सन्त नगर में श्याम बाबू के आवास पर रात्रि में शिवरात्रि के पार्वन पर्व पर मोहन मण्डल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें मण्डल के कलाकार राजाबाबू, गोविन्द राम द्वारा शिव भजनों को अपने मुखर विन्दू से गाते हुए श्रोताओं का दिल जीत लिया। रात्रि बेला में भगवान शिव ओर पार्वती की कथा का गुणगान करते हुए हलाहल का भी वखान किया।

Read More »

आर्मी रेश में फिरोजाबाद नम्बर बन बनने पर मेजर जनरल ने किया दौरा

ई0सी0एच0एस0 क्लीनिक की भूमि का किया निरीक्षण
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकारी ट्रामा सेन्टर के समीप आर्मी द्वारा ई0सी0एच0एस क्लीनिक का निर्माण कार्य होने वाला है। जिसके लिए आज मेजर जनरल द्वारा निरीक्षण किया गया। वही सीएमएस के अग्रह पर सरकारी ट्रामा सेन्टर में बनी ओटी को भी देखने गये।
जिला अस्पताल की सरकारी भूमि पर सरकार द्वारा आर्मी के लिए ई0सी0एच0एस क्लीनिक खोलने जा रही है। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा भूमि भी देदी गयी। आज मेजर जनरल आर0 के 0सिंह , मेजर पूरनसिंह द्वारा अधिकृत जमीन का निरीक्षण करने के लिए पहुचे। जहां से सीएमएस डा0 आर0 के पाण्डे द्वारा अग्रह करने पर वह सरकारी ट्रामा सेन्टर पहुच गये। सरकारी ट्रामा सेन्टर में बनी ओटी को भी देखा ओर खुश नजर आये। आर्मी के मेजर जनरल के आने पर प्राईवेट ट्रामा सेन्टर के प्रबन्धक पीके जिन्दल भी उनके साथ घूमते रहे। क्यो कि आर्मी के जमीन पर इन दिनों उनका वाहन स्टैण्ड चल रहा है। आज आर्मी अधिकारियों के आने पर जमीन को खाली कर दिया गया था।

Read More »