Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2018 » July » 15

Daily Archives: 15th July 2018

छोटी बहन को बचाने आई, बड़ी बहन को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र दुर्गेश नगर में छोटी बहन को पिटता देख बचाने आयी गर्भवती बड़ी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गेश नगर निवासी इमरान अपनी पत्नी रोजी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था। उसी दौरान रोजी की बहन जो कि गर्भवती है वह पडोस से बहन को पिटता देख रही थी। रोजी की बचाने आयी उसकी 26 वर्षीय बहन रूबीना पत्नी बौबी को भी इमरान ने मारपीट कर घायल कर दिया। गर्भवती बहन को घायल हालत में रोजी थाने लेकर पहुंची। जहां उसने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए घायल बहन को डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।

Read More »

जमीनी विवाद में ताऊ को भतीजों ने लाठी-डन्डों से पीट-पीट की हत्या

बचाव में आये परिवार के ही व्यक्ति को मारी गोली, घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में जमीनी विवाद को लेकर संगे भतीजों ने अपने ताऊ को लाठी-डन्डो से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वही बचाव में पहुंचे परिवार के एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी जसराना जिला अस्पताल पहुंचे।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में आज सुबह 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र लाखन सिंह अपने खेत में लेबर को लेकर धान की फसल लगा रहा था। उसी दौरान उसके परिवार की कुछ भैसे खेत में घुस गयी।

Read More »

संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव कछपुरा में पत्नी के पास सो रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नारखी के गांव कछपुरा निवासी 22 वर्षीय योगेश पुत्र पूरन सिंह विगत रात्रि में अपने घर पर पत्नी के साथ सो रहा था। जिसकी रात्रि में संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों ने इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को पोटमार्टम कराया गया है।

Read More »

मेयर ने चलाया पाॅलीथिन मुक्त अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में पाॅलीथिन पर बैन लगा दिया गया। इसी को लेकर नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने अभियान चलाकर लोगों से पाॅलीथिन बंद करने का आवहान किया।
मेयर नूतन राठौर नगर निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी ग्राहक को पाॅलीथिन में सामान नहीं दिया जायेगा। साथ ही पकड़़े जाने पर आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा। पूरे प्रदेश में पाॅलीथिन को बैन कर दिया गया। इसके लिए कड़े नियम लागू किये गये। पाॅलीथिन से होने वाले प्रदूषण आम लोगों के लिए बहुत ही घातक है। अभियान के दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, रेखा यादव, हरीओम वर्मा, विजय शर्मा, मनोज ताऊ एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »

निःशुल्क शीतल जलशाला का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा सेवा कार्य क्षेत्र में एक कदम ओर बढ़ाते हुए भीषण गर्मी पानी की समस्या को देखते हुए नगर के सुभाष चौराहा पर शीतल जल निःशुल्क जलशाला का शुभारम्भ किया गया।
निःशुल्क जलशाला का शुभारम्भ मेयर नूतन राठौर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल ने बताया कि स्व. महेन्द्र कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में नगर के सुभाष चौराहा स्थित रैन बसेरा पर लगाया गया। शीतल जलशाला से सैकडों लोगों को पीने के लिए निःशुल्क शुद्व जल मिल सकेगा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Read More »

जलभराव की समस्या को लेकर महादेव नगर के वांशिदो ने हाईवे किया जाम

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में शानिवार को हुई बारिश से नई आबादी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। वहीं लोगों के घरों में नालों का गंदा पानी घूस गया। जिसको लेकर रविवार को महादेव नगर के वांशिदों ने बम्बा हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन व मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के अधिकारियों के पहुंचने पर जाम को खुवाया गया।
विगत दिन हुई बारिस से नगर निगम द्वारा करायी गयी नालों की तलीझाड़ साफ-सफाई की पोल खोल दी थी।

Read More »

मीरजापुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया

मीरजापुर, संदीप कुमार श्रीवास्तव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुरी भाषा बोलकर उपस्थित लगभग 50000 की भीड़ का मन मोह लिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रपुर के विशाल वॉटर टू पंडाल में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले मिर्जापुरी भाषा में कहा कि का हाल चाल बा क्या कहते ही पंडाल के अलावा दूर दराज तक बैठे श्रोता लोग मंत्रमुग्ध गए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बाणसागर जैसी प्रमुख परियोजना को जो समर्पित जनता को सबसमर्पित है। उन्होंने कहा कि आज जो परियोजना 20 वर्ष पूर्व पूर्ण हो जानी चाहिए थी वह आज हुई है और इसके लिए पूर्व की सरकार दोषी है

Read More »

इनरव्हील क्लब ऑफ शाइन एवं कानपुर राइज का अधिष्ठापन समारोह धूम-धाम से मनाया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कल शनिवार को स्वरूप नगर स्थित गैंजेस क्लब में इनरव्हील क्लब ऑफ शाइन एवं कानपुर राइज का अधिष्ठापन समारोह धूम-धाम से मनाया गया समारोह का प्रारम्भ मुख्य अतिथि एसोसिएशन ट्रेजरार सरोज कटियार, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो0 नीलिमा गुप्ता, वाइस चांसलर सी0एस0जे0एम0 विश्वविद्यालय, कानपुर इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 311 की ई0एस0ओ0 उदिता शर्मा जी ने किया दीप प्रज्वलन के बाद आई0डब्लू0सी0 कानपुर राइज की सदस्य सोनम दीक्षित ने डॉ0 रत्नाकर शुक्ला द्वारा रजित सरस्वती वन्दना पर बहुत सुन्दर मनमोहक प्रस्तुति की गई शाइन की नीरू ढींगरा ने सोनिया भाटिया को राइज की समता खन्ना ने डॉ0 नीता अग्निहोत्री को कॉलर पहना कर 2018-19 के लिए अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनिया भाटिया व डॉ0 नीता अग्निहोत्री ने बताया कि क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों के सहयोग के साथ सेवा के कार्यों को यथावत करते रहेंगे आई0डब्लू0सी0 कानपुर राईज एवं शाइन द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए वन्दना शर्मा(दैनिक जागरण), ऐष्वर्या द्विवेदी(अमर उजाला), सारिका(के न्यूज), हुमा आलम(जे0एम0डी0) को विधोत्तमा सम्मान से एवं शिक्षा और समाज मे अपना योगदान देने के लिए डॉ0 हेमा पाण्डेय(प्रिंसिपल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी) व सोशल रिसर्च फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष/संपादक दीप्ती मिश्रा जी को ’जनप्रेरक सम्मान’ से सम्मानित किया गया साथ ही साथ अन्ध विद्यालय नेहरू नगर कानपुर के शिक्षक गोपाल सिंह नेगी को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर नीता अग्निहोत्री, शोभा अग्निहोत्री, शालिनी खन्ना, हर्षिता त्रिपाठी, अलका, सीमा, प्रियम, आरती मेहरोत्रा, रोमा चैधरी, पदमा, अशप्रिया, डॉ0 सीता, शशि बाला आदि बहुत सी संस्था की सदस्य मौजूद रही।

Read More »

आर्ट आॅफ लिविंग संस्था द्वारा पांच दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम का हुआ समापन

कानपुर देहात, संदीप गौतम। अकबरपुर में आज श्री शनि धाम स्टेट बैंक बिल्डिग में (आयुष मंत्रालय भारत सरकार) आर्ट आॅफ लिविंग के मास्टर योगा ट्रेनर राहुल यादव द्वारा आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की सुर्दशन क्रिया का अभ्यास कराया गया एंव तनाव मुक्त रहने के गुण सिखाये गये। राहुल यादव द्वारा योग, ध्यान, प्राणायाम की विभिन्न क्रियायें विशेष रूप से युवाओं को सिखायी गई। जिसमें पंचकोष ध्यान, आभामण्डल ध्यान, अमृत प्रक्रिया, योग के विभिन्न आसन, सूर्य नमस्कार, ताडासन, वृक्षासन, शशांकासन, शल्भासन, धनुराषन, नौकासन, भ्रामरी प्राणायाम, चन्द्रभेदी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एंव नाड़ी शोधन आदि के बारे में अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से आयोजनकर्ता रजत गुप्ता सहित अनुरूद्व यादव, शिवम, मिथुन,गौतम, आस्था तिवारी, दिव्यान्शू, रवि, शिवानी कटियार, कीर्ति शुक्ला, सौरभ शुक्ला, नीरू, आलोक, तृप्ति रावत, अशुरमा बेगम, ज्योति यादव, अलोक सिंह, हेमलता गौतम, ज्योतिरत्ना, पूजा यादव, विकाश कुमार, आशीष, गायत्री, सैफाली दीक्षित, योगेन्द्र प्रकाश, प्रकाशनी, सत्यम साहू, गिरजेश कुमार(जीके भास्कर), अंकिता देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

विवादित बयान इत्तेफाक या साज़िश

वैसे तो शशि थरूर और विवादों का नाता कोई नया नहीं है। अपने आचरण और बयानों से वे विवादों को लगातार आमन्त्रित करते आएँ हैं। चाहे जुलाई 2009 में भारत पाक के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और युसुफ रजा गिलानी के बीच हुई बातचीत के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य को बस कागज का एक टुकड़ा जिसका कोई खास महत्व नहीं है, कहने वाला बयान हो। चाहे इसी साल सितंबर में उनके अपने अधिकारिक निवास की जगह एक फाइव स्टार होटल जिसका खर्च करीब 40000 रुपये प्रतिदिन होए में रहने का विवाद हो। चाहे जब दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही हो और सरकारी खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी नेताओं से फ्लाइट की इकोनोमी कलास में सफर करने की अपील पर व्यंग्य करते हुए इसे कैटल कलास यानी भेड़ बकरियों की क्लास कहना हो। चाहे गाँधी जयंती की छुट्टी का विरोध करना हो। चाहे प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करना हो। चाहे संसद न चलने देने के कांग्रेस के रुख़ से असहमति रखना हो। चाहे पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत हो। या फिर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ अफेयर की खबरें हों।

Read More »