Tuesday, June 18, 2024
Home » 2019 (page 56)

Yearly Archives: 2019

लापरवाही के कारण अपने जीवन को खतरों में न डालें-अपर पुलिस अधीक्षक

यातायात माह 2019 का हुआ शुभारम्भ
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन  वीरेन्द्र कुमार यादव द्वारा फीता काटकर यातायात माह 2019 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है, इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही करके खतरे में नहीं  डाला जाना चाहिए, प्रत्येक माता-पिता एवं अभिभावक द्वारा अपने बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए कार्यक्रम में उपस्थित SRVS पचफेड़वा, मुगलसराय एवं नगर पालिका इण्टर कालेज मुगलसराय के बच्चों, शिक्षकों सहित समस्त लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे इस बात की शपथ लें की वो अपने अभिभावक, माता-पिता, भाई-बहन आदि किसी को भी बिना हेलमेट के (चालक व बैठा व्यक्ति दोनों) दो पहिया वाहन तथा बिना शीट बेल्ट के चार पहिया वाहन नहीं चलाने देगें व उनसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहेगें, हेलमेट एवं शीटबेल्ट चालान के डर से नहीं बल्की अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु लगायें। 

Read More »

हनुमान वाटिका में भाजपा शहर पश्चिमी ने सरदार पटेल को दी सच्ची श्रद्धांजलि

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। पूरे भारतवर्ष में भाजपा की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की कड़ी में गुरुवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। हर साल 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जयंती पर 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करके किया था।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आज गुरूवार को हनुमान वाटिका धूमनगंज में भाजपा शहर पश्चिमी के द्वारा दीपोत्सव एवं पुष्पाचर्न का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें शहर की जानी मानी हस्तियां उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, इलाहाबाद सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

Read More »

श्री श्री 108 पीला मन्दिर समिति द्वारा वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर स्थित चुन्नीगंज चौराहे के पास मन्दिर श्री श्री 108 पीला मन्दिर आदर्श सेवा समिति द्वारा पूर्व की भाँति दो दिवसीय पारम्परिक वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पहले दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अथिति एससी एसटी आयोग उ०प्र० सदस्य छवि लाल सुदर्शन व कानपुर नगर महापौर प्रमिला पाण्डेय रही जिन्होंने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कुशल संचालन अजित बाघमार ने किया। जिसमें प्रदेश स्तर के कलाकारों द्वारा माँ भगवती का जागरण और भव्य झाकियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अथिति के कर कमलों द्वारा वाल्मीकि समाज के 13 बुद्धिजीवियों को सम्मानित भी किया गया व हाईस्कूल परीक्षा 2019 में उत्तर प्रदेश में टाँप करने वाले छात्र गौतम रघुवंशी को वाल्मीकि रत्न से सम्मानित किया गया।

Read More »

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर लगाई दौड़

कानपुर, जन सामना संवाददाता। लौह पुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आज 144वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण के तत्वावधान में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जो साकेत नगर के दीप सिनेमा तिराहे से प्रारंभ होकर सरदार पटेल चौक बर्रा 2 तक जिसमें भाजपा के लोग पैदल चलकर पटेल जी की प्रतिमा तक पहुंचे, सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी ने माल्यार्पण करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, जिलामंत्री संजय कटियार, जितेन्द्र सचान, रघुनंदन भदौरिया, मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह राठौर, अजय शर्मा, प्रकाश चौहान, नीलम गुप्ता, आशा शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, विनय अवस्थी, आशीष श्रीवास्तव, पुष्पा तिवारी, उषा उत्तम, मधू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

एनी बाइक सर्विस सेंटर का मक्खनपुर पर हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बुधवार को मक्खनपुर स्थित बजरंग ऑटोमोबाइल पर महेन्द्रा कम्पनी का एनी बाइक सर्विस सेंटर का शुभारम्भ पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने फीता काटकर किया।
एनी बाइक सर्विस सेंटर के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि आज मक्खनपुर पर महेन्द्र कंपनी द्वारा एनी बाइक सर्विस सेंटर खोला गया है। जिससे क्षेत्र में किसी भी कम्पनी की बाइक की सर्विस मिल सकेगी। साथ ही लोगों को क्षेत्र में ही कंपनी द्वारा यह सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान विनोद कुमार बघेल, दयालुराम दयालु, रामवीर सिंह बघेल, अरविंद कुमार, रामेश्वर दयाल बघेल, लज्जाराम बघेल, रामगोपाल बघेल, सुबोध कुमार बघेल, इंजी. दिनेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Read More »

गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, विस्फोट, नुकसान

मकान स्वामी परिवारीजन सहित दौज कराने गया था ससुराल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर में विगत रात्रि में गैस सिलेंडर में आग लगने से जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिससें घर में आग लगने से पूरा सामान जलकर स्वाह हो गया। वही मकान की दीवार भी फट गयी। मौके पर लोगो को हुजूम लग गया। मकान स्वामी अपनी ससुराल परिजनों के साथ गया हुआ था। जिसने लाखों का नुकसान बताया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर में विगत रात्रि जोरदार धमाके के साथ एक मकान में गैस सिलेण्डर फट गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगो ने अपने घरों से बाहर निकल कर देखा तो पडोस के ही पवन कुमार पुत्र रविन्द्रपाल के मकान से जोरदार आग की लपटें उठी हुई थी। मकान की दीवार फटने से आग पड़ोस के मकान में घूसने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान क्षेत्रीय लोगो ने फायर बिगे्रट के लोगो को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। क्षेत्रीय लोगों ने फायर बिगे्रट के लोगो की सहायता से आग पर काबू कड़ी मशक्त के बाद पाया। जब तक मकान में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। पडोस के लोगो ने पवन कुमार को फोन से घटना की जानकारी दी। घर में आग की सूचना पर ससुराल गया पवन रात्रि में अपने घर लोट आया। घर का मंजर देख उसका रो-रोकर बुरा हाल था। क्योंकि घर में कुछ नही बचा। गृह स्वामी ने बताया कि लगभग दो-तीन लाख का नुकसान हो गया है।

Read More »

अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेजा गया।
थाना नगला खंगर क्षेत्र आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 86 किलोमीटर पर विगत रात्रि में ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक परिचालक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की शिखाख्त उसके साथ चालक ने 37 वर्षीय नारायण त्रिपाठी पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी अबाकीपुर कटारा बैराइच बताया। जो कि ट्रक का पहिया पंचर होने पर उसको ठीक कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक उसको रौंदता हुआ मौके से निकल गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने परिचालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया। परिजनों को भी घटना की जानकारी फोन द्वारा दी गयी।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, युवक का फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला मोहन में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी 26 वर्षीय अवधेश पुत्र चोबसिंह को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही उमाशंकर, कौशल आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के सिर में अधिक चोट होने के कारण, घायल को परिजन थाने लेकर पहुंचे। जहाॅ से उसको डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर के लिए पुलिस ने भेजा। घायल की माने तो अवधेश के परिवार में मारपीट करने वालो के परिवार में रिश्तेदारों की लडकी की शादी हुई है। जिसको लेकर विवाद चल रहा है, उसकी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

दरोगा की गोली से सिपाही घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा में दरोगा की लापरवाही से चली गोली से सिपाही घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
थाना पचोखरा में तैनात दरोगा कृपाल सिंह बुधवार को अपनी सर्विस पिस्टल साफ कर रहा था। उसी दौरान अचानक चली गोली से सामने खडे सिपाही नरेन्द्र फौजदार को गोली लग गयी। जिससे वह लहु-लुहान होकर जमीन पर गिर गया। थाने में चली गोली से थाने में हडकम्प मच गया। मौके पर पहंुचे सिपाहियों ने अपने घायल साथी को आनन-फानन में प्राईवेट मैडीकल कालेज लेकर पहंुचे। जहाॅ उसकी हालत गम्भीर होने के कारण घायल सिपाही को आगरा भेजा गया। दरोगा की गोली से सिपाही घायल की सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ टूण्डला डा. अरूण कुमार मौके पर पहंुचे। जहाॅ मामले की जाॅच करने के आदेश किये गये।

Read More »

खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, पूर्व प्रधान की मौत

मृतक के परिजनों ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ हत्या की दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना में खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली से तीन लोग घायल हो गये। जिसमें पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के परिजनो ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेजा गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटोरा निवासी वर्तमान प्रधान मानसिंह एवं पूर्व प्रधान वीरेन्द्र शर्मा में खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्षों के परिजन आमनेे-सामने आ गये। दोनो पक्षों से फायरिंग होने लगी। गोली लगने से पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह उर्फ नरेन्द्र शर्मा पुत्र शंकरलाल के साथ 58 वर्षीय देवीदयाल पुत्र रामस्वरूप, 65 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र नेकसै लाल आदि लोग घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ चिकित्सक ने पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने वर्तमान प्रधान मानसिंह, सहित चार लोगो के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी। जबकि दोनो पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दो प्रधानों के मध्य फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ ओपी सिंह के साथ थाना प्रभारी जसराना के साथ काफी मात्रा में फोर्स मौके पर पहंुचा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। जिससे शान्ति बनी रहे। पुलिस मृतक के शव की पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Read More »