Tuesday, March 19, 2024
Breaking News
Home » 2019 » February » 10

Daily Archives: 10th February 2019

जन कल्याण विकास समिति ने उठायी पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जन कल्याण विकास समिति द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर की समस्याओं को जानने के लिये जगह-जगह समस्याओं का जायजा लिया। जिसमें सेक्टर नंबर एक माता वाली गली में जाकर लोगों से मिला। इस दौरान यहां के पार्क सौंदर्यीकरण की मांग की गयी। संस्था के प्रदेश महासचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र की समस्या को देखकर निगम की मेयर नूतन राठौर व निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक ओर प्रदेश सरकार स्वच्छ वातावरण मिशन चला रही है दूसरी ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। पार्क में जगह जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है कोई कूड़ेदान नहीं रखे गये हैं। आवारा पशु गंदगी फैलाते हैं जिससे बच्चे भी परेशान रहते हैं। इस मौके पर तरूण सिंह, गौरव यादव, अरूण सिंह, उच्च न्यायालय से राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, विजेंद्र सिंह चन्देल, विकास पालीवाल, संजीव अग्रवाल, गीता सिंह, अभिषेक जैन, रीनू जैन, बबिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर ने किया लेबर कालोनी का दौरा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आगरा से आये निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने लेबर कालोनी में जनसम्पर्क किया। उन्होने क्षेत्रिय लोगों से उन्हें जिताने की अपील की। साथ ही इस दौरान आयोजित वार्ता में उन्होंने मीडिया को बिना किसी का नाम लिये बताया कि आज आप गुंडागर्दी के दम पर विभिन्न टोल व सड़कों पर लगे मेरे होर्डिंग फटवा रहे हैं इससे पता चलता है कि मुझे लेकर कितने हताश और परेशान हैं जनता समझ सकती है। चुनाव लड़ना मेरा अधिकार है। अब वक्त आ गया है 2014 में मशीनरी का दुरूपयोग कर जो 23 दिन के लिये मुझे जेल भेजा था। उसका हिसाब चुकता करने का वक्त आ गया है।

Read More »

धनगर समाज के लोगों ने अनुसुचित जाति आयोग के चेयरमैन का पुतला फूंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। धनगर समाज के लोगों ने कोटला रोड बम्बा चौराहे पर अनुसुचित जाति आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया का पुतला दहन किया। वहीं आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी भी की। पुतला दहन करने वालों में रूपेन्द्र, राजेश, प्रवेन्द्र, दुष्यंत, सोनू, छोटेलाल, वीनेश, राजवीर, रामपाल आदि रहे।

Read More »

प्रसपा ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्मदिवस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगला भाऊ स्थित बांके बिहारी रिसोर्ट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान 2019 में विजय पताका फहराकर उन्हें जिताने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख महासचिव नीरज यादव, सत्यप्रकाश एडवोकेट, मीना राजपूत, रघुराज सविता, प्रशान्त उपाध्याय, हाशिम मंसूरी, उपेंद्र यादव, रिंकी शर्मा, आलोक वर्मा, विपिन यादव, अर्जुन चौधरी, भोला चौधरी, रोबिन यादव सीटू, अभिषेक यादव, इंजीनियर राजकुमार या व आदि मौजूद रहे।

Read More »

कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह ग्राम दखिनारा तिवरिया पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य थे। अध्यक्षता आशाराम कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रधुराज सिंह शाक्य ने कहा कि आज इस युग में बुजुर्गों का सम्मान करना एक पुनीत कार्य है। इससे आने वाली पीढ़ी से भी प्रेरणा इन्हीं से लेनी है। उन्होने समाज में बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कहते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बल दिया। आजादी के बाद से ही राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से कुशवाहा समाज उपेक्षित है। शिक्षा एवं संगठन के अभाव के कारण हम काफी पिछड़ गए हैं। शिक्षा का दीपक जला कर ही हम अपने समाज को नई दिशा दे सकते है। वही महेन्द्र सिंह कुशवाह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में नई जनजागृति के लिए हम सबों को कमर कसना होगा।

Read More »

खतौनी में से देखकर ही लाभार्थी सूची बनाई जाये-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय किसान नौजवान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि किसान योजना के लाभार्थियों की सूची जो लेखपालों को सत्यापन को दी गई है। उसमें ज्यादातर किसानों के नाम नहीं है। जिनके नाम है उन पर जमीन ही नहीं है। जिसके चलते किसानों में आक्रोश पैदा हो रहा है। जिससे आपस में विवाद की स्थिति बन रही है। साथ ही कहा कि लेखपालों को खतौनी में से देखकर ही लाभार्थी सूची बनाई जाये। जिससे गड़बडी की गुजाइश ही नहीं रहे। श्री यादव ने कहा जैसी कि कि भाजपा की कार्यशैली है फूट डालो, आपस में लड़ाओ और शासन करों। परंतु किसान संगठन इसका हर स्तर पर विरोध करता है। अगर जरूरत पड़ेगी तो संगठन आंदोलन करेंगा।

Read More »

मेडिकल स्टोर से हजारों की चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के पैमेश्वर गेट स्थित गोपीनाथ रोड़ पर शनिवार की आधी रात्रि बाद चोरों ने एक मेडिकल का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों की नकदी साफ कर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
पैमेश्वर गेट निवासी पिंकी गुप्ता पुत्र हरीष गुप्ता गोपीनाथ रोड़ पर मंगला मेड़ीकल स्टोर चलाते है। पिंकी गुप्ता के अनुसार वह शनिवार की रात्रि मेड़ीकल बंद कर घर गये थे। तभी आधी रात्रि बाद चोरों ने उनके मेड़ीकल का ताला तोड़ दिया और गुल्लक में रखी हजारों की नकदी साफ कर ले गये। घटना की जानकारी उन्हे सुवह उस समय हुई। जव वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का ताला टूटा देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More »

सवर्ण जन जागृति चेतना यात्रा 17 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा सर्वण जन जागृति चेतना यात्रा 17 फरवरी को किड्स हैप्पी स्कूल रसूलपुर से निकाली जायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय एवं यात्रा संयोजक हर्देश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को सर्वण जन जार्गति चेतना यात्रा किड्स हैप्पी स्कूल रसूलपुर से निकाली जायेगा। जो कि शहीद चौक पाठक मार्केट से शुरू होकर, नालवन्द चौराहा, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, डाकघर चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी होते हुए कोटला रोड बम्बा चौराहा पर सम्पन्न होगी। साथ ही कहा कि सवर्ण समाज हर स्तर पर पिछडा जा रहा है, जिसका कारण एक साजिस के चलते सभी राजनीति दल सवर्ण समाज को शीर्ष नेतृत्व से खत्म करते जा रहे है। आरक्षण रूपी काला कानून समाज के प्रतिभाशाली नौजवानों का भविष्य अंधकार में हो रहा है। 90 प्रतिशत अंक आने पर सर्वण समाज के नौजवान नौकरियों से वंचित रह जाते है। 50 प्रतिशत से कम अंक पर ओबीसी व एससी वर्ग के लोग नौकरियाॅ पा रहे है। युवा उद्योगपति विश्वदीप गुप्ता दीपू ने कहा कि आज समाज के युवाओं को साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनको आगे बढ़ने से साजिश के तहत रोका जा रहा है। जागृति से लोगों के गरीब बच्चो को पढ़ाने के साथ आगे बढ़ाया जायेगा। वार्ता के दौरान दिनेष शर्मा, एसके भटनागर, राघवेन्द्र गुप्ता, तरूण उपाध्याय, रविल, राजीव जैन, बाकेश, नीरज शर्मा, रमेशचन्द्र, अशोक कुमार शर्मा, ठा. मोहनसिंह, पंकज पाठक, विश्वदीप गुप्ता दीपू आदि मौजूद रहे।

Read More »

महिला शक्ति का निःशुल्क चिकित्सा शिविर 13 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा रविवार को बसन्त पंचमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं महिला शक्ति की पदाधिकारियों द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।
महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन एवं समाजसेविका कल्पना राजौरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि महिला शक्ति द्वारा 13 फरवरी को सुबह नौ बजे से सांय दो बजे तक एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन रहना तहसील रोड स्थित नानक चन्द्र अग्रवाल की कोठी पर किया गया है। जिसमें फिरोजाबाद एसएन हाॅस्पीटल के कुशल नेत्र चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच एवं ऑपरेशन किये जायेगे। वहीं महिला शक्ति के द्वारा मरीजों को निःशुल्क चश्में बांटे जायेगे। वार्ता में प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता, यूनिट डारेक्टर सौम्या चौहान, अनु बंसल, नीतू बंसल, ऊषा पोरवाल, रैनू अरोरा आदि मौजूद रही।

Read More »

सीओ तेजबहादुर सिंह ने अवैध शराब समेत आधा दर्जन लोगों को पकड़ा

डेरापुर/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। आज रविवार को सीओ तेजबहादुर सिंह ने बरौर मंगलपुर थाना की पुलिस टीम के साथ लाडपुर पैठ अनंतपुर का पुरवा गावों में छापेमारी कर 3000 लीटर लहन व 200 लीटर तैयार शराब समेत तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को पकड़ के गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
सीओ तेजबहादुर सिंह ने इस बारे में बताया कि बरौर, मंगलपुर व डेरापुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मल्लाहनपुरवा गांव में छापा मारकर तीन हजार लीटर लहन, दो सौ लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब, शराब बनाने के उपकरण गैस सिलेंडर, ड्रम, गैसभटटी, खाली भरे पीपे, सहित अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही दारू बनाने के काम में लगी देवी पत्नी राम शंकर, धनवती पत्नी अजब सिंह, सुमन पत्नी भूपेंद्र, राम शंकर पुत्र अंगद, कन्हैया पुत्र रामाधार, मिजाजी पुत्र बुधलाल को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि सभी के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Read More »