Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » 2019 » March (page 25)

Monthly Archives: March 2019

डॉ. ए. के. मोहंती ने बीएआरसी के निदेशक का पद संभाला

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र (बीएआरसी) के भौतिकी समूह के विख्‍यात वैज्ञानिक और निदेशक तथा साह इंस्‍टीट्यूट ऑफ न्‍यूक्लियर फि‍जिक्‍स, कोलकाता के निदेशक डॉ. ए. के. मोहंती ने आज बीएआरसी के निदेशक का पदभार संभाल लिया। डॉ. मोहंती ने परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्‍यक्ष और सचिव श्री के. एन. व्‍यास के स्‍थान पर यह पद संभाला है। डॉ. मोहंती ने बीएआरसी प्रशिक्षण स्‍कूल के 26वें बैच से स्‍नातक किया और 1983 में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र के परमाणु भौतिकी डिवीजन में शामिल हो गए। पिछले 36 वर्षों के दौरान डॉ. मोहंती ने परमाणु भौतिकी के अनेक क्षेत्रों में कार्य किया।
डॉ. मोहंती को 1988 में भारतीय भौतिकी सोसायटी का युवा वैज्ञानिक पुरस्‍कार, 1991 में भारतीय राष्‍ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा युवा भौतिक शास्‍त्री पुरस्‍कार और 2001 में होमी भाभा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के परमाणु ऊर्जा विभाग से पुरस्‍कार मिल चुका है।

Read More »

बांग्‍लादेश के युवा सांसदों और राजनैतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से भेंट की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। बांग्लादेश के युवा सांसदों और राजनैतिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज (12 मार्च, 2019) राष्ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि बांग्‍लादेश की अगली पीढ़ी के राजनीतिज्ञों से मिल कर उन्‍हें बेहद खुशी हुई है। भारत और बांग्‍लादेश साझा इतिहास, संस्‍कृति और पारिवारिक संबंधों से बंधे हुए हैं।
राष्‍ट्रपति‍ ने कहा की भारत इस बात को मानता है कि एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्‍लादेश, भारत के बुनियादी राष्‍ट्र हित में है। दोनों देश एक जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी साझा महत्‍वाकांक्षाए हमें संयुक्‍त रूप से अपने साधनों और क्षमताओं को काम में लाने के सर्वेश्रेष्‍ठ तरीके निकालने की दिशा में आगे ले जाएंगी। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों से आग्रह किया कि वे नए तरीकों के बारे में सोचने के लिए महत्‍वाकांक्षी बनें जिससे हमारी साझेदारी विकास के कार्य को आगे ले जा सके और साझा समृद्धि कायम हो सके।

Read More »

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार जनपद में आचार सहिंता लगते ही जनपद में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए इटावा पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ करके दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस को सूचना मिली थी की ग्वालियर रोड पर कुछ अज्ञात लोग मौजूद है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश भागने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की जिसमे दो बदमाशों के गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गये पुलिस ने मौके से 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

Read More »

संदिग्ध हालत में आग लगने से महिला की मौत

मायका पक्ष ने पति सहित तीन लोगो के खिलाफ थाने में कराया अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय भरथरा में संदिग्ध हालत में एक महिला की आग से झुलस कर मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने पति सहित तीन लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय शेख भरथरा निवासी अश्वनी कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सोमवती की आज सुबह संदिग्ध हालत में आग से झुलसने के कारण मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर परिजनों के साथ आस-पास के लोगो का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी मृतका के मायका पक्ष के लोगो को दी। सूचना पर पहंुचे मायका पक्ष केे लोगो ने इलाका पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई सुभाषचन्द्र संतोष कुमार औझा निवासी गांव साढूपुर थाना मक्खनपुर ने बताया कि उसकी बहन की आग लगाकर हत्या कर दी है। पुलिस के संतोष ने मृतका के पति अश्वनी उसके पिता योगेश कुमार, माॅ सुधादेवी के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

गोली चलने से व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ मे संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह आज सुबह अपने घर पर रायफल साफ कर रहा था। उसी दौरान रायफल में फंसी गोली चलने से उसकी मौत हो गयी। गोली चलने की आबाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। दौड कर परिजन कमरे में पहंुचे तो वह लहुलुहान जमीन पर पडा था। जीवित होने की आश लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुचे। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि संजीव आज सुबह रोजाना की तरह उठकर टहलने गया था। उसके बाद घर आकर रायफल साफ करने लगा। साथ ही कहा कि आचार संहिता लगने के कारण असला जमा करने के लिए आज जा रहा था। सफाई के दौरान गोली चल गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम कराया है।

Read More »

कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल का ग्रामीणों ने किया विरोध

रूधऊ मुस्तकिल के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल में आज भी विकास कार्य न कराये जाने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कलस्टर योजना में शामिल होने के बाद भी ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्य नही किया गया है। इसी को लेकर नई आबादी क्षेत्र में ग्रामीणों की बैठक रामप्रकाश कुशवाह के नेतृत्व में की गई। जिसमें चुनाव बहिष्कार करने की योजना बनाई। साथ ही कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल का विरोध किया।
बैठक में रामप्रकाश कुशवाह ने बताया कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी शहरी मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल के शहरी क्षेत्र के तर्ज पर विकास कार्य कराने के लिए योजना आई थी।

Read More »

विजय विक्रम को पूर्वाचंल का बोर्ड सदस्य बनाये जाने पर हर्ष

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा विजय विक्रम सिंह निवासी अमेठी को पूर्वाचंल विकास बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया। हर्ष व्यक्त करने वालो में नगर अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, यादुवेन्द्र सिंह चौहान, संजय सिंह परमार, अमित प्रताप सिंह चौहान, आदित्य प्रताप सिंह वैश, राकेश सैंगर, वीरेश तौमर, नरेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, संदीप सिंह चौहान, संजय सिंह धाकरे, ब्रजवीर सिंह चौहान, संग्राम सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, अरविन्द सिंह चौहान प्रधान, टीटू प्रधान, राजप्रताप सिंह सिसौदिया प्रधान, राघुवेन्द्र सिंह जादौन, राघवेन्द्र सिंह, संजय सिंह जादौन, रामप्रकाश चौहान, सुनील चौहान आदि प्रमुख है।

Read More »

भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ठा. बीरी सिंह कालेज में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ सम्पन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सम्मलित हो पूर्ण आहुति देकर अपने समाज के खुशहाली की प्रार्थना की। सोमवार को ठा. बीरी सिंह कालेज में सुबह से ही भंडारे का आयोजन शुरू किया गया जो देर सांय तक चलता रहा। कथा स्थल पर आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री ने भक्तों के बीच प्रसाद ग्रहण वहीं शहर एवं देहात क्षेत्र के हजारो की तादात में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर माल-पुआ का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम आयोजन राजकुमार गुप्ता वर्तन वाले, सरला गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सत्यभान शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, शीलू शर्मा, रनवीर सिंह बाबा, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश प्रताप सिंह, सनी बजाज, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, धैर्य गुप्ता आदि के अलावा हजारों की संख्या में महिला-पुरूष शामिल थे।

Read More »

डाकघर में आधार बनवाने के लिए लगी भीड़

सर्वर न आने से उठानी पड़ रही परेशानी
घंटों धूप में खड़े होकर करना पड़ता है इंतजार
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। टूंडला डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर इन दिनों लोगों की भीड़ लगी हुई है। जिन्हें सर्वर न आने के कारण आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टूंडला रेलवे स्टेशन के निकट स्थित डाकघर में इन दिनों आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की कतारें लगी हुई है। प्रतिदिन सुबह 7ः00 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है, जो देर शाम तक डाकघर के बाहर ही लगी रहती है। आधार कार्ड बनवाने आए मुकेश कुमार का कहना है कि डाकघर में जब से आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। तब से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे नगर में एकमात्र सेंटर होने के कारण भीड़ भी काफी जुटी रहती है। वहीं यह समस्या बड़ी तब हो जाती है जब डाकघर में कर्मचारी आधार कार्ड बनवाने के लिए सर्वर ना आने का बहाना बनाते हैं।

Read More »

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 13 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बहुजन समाज पार्टी द्वारा पांचों विधान सभाओं का सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 13 मार्च को सुबह 11 बजे सांती रोड सैलई में किया जाएगा।
यह जानकारी डा. ज्ञान सिंह ने वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर 13 मार्च को सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें सपा-बसपा व लोकदल गठबंधन प्रत्याशी सांसद अक्षय यादव को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। अनिल भाटिया ने कहा कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, जोन इंचार्ज आगरा मंडल सत्यप्रकाश कर्दम, संतोष आनंद, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव शामिल होंगे। पांचों विधानसभाओं से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। वार्ता में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, सालिग सिंह, टीटू प्रधान, सोनू भारती, पवन दीक्षित, सुनील जाटव शामिल थे।

Read More »