Saturday, April 27, 2024
Breaking News

प्रसव हेतु जिला अस्पताल ले जाते समय,एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। सीएचसी में तैनात एम्बुलेंस के एमटी व चालक व आशा बहु ने सजगता दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही सकुशल प्रसव कराते हुए जच्चा व बच्चा को जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों की हालत स्वस्थ हैं।
गौरा ब्लाक क्षेत्र के कोला बुढ़न पुर गाँव निवासी शशिकांत की पत्नी संदीपा को दूसरे बच्चे के प्रसव हेतु शनिवार की शाम सीएचसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन रात्रि बीत जाने के बाद प्रसव न होने के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Read More »

सड़क पार करते वक्त वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के पूरे चंदेलन मजरे अरखा गांव के पास 12 वर्षीय बालक लखनऊ-प्रयागराज मार्ग को पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Read More »

महिला के साथ हुई मारपीट,दी तहरीर

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी महिला ने अपने ही माता-पिता व बहनोई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए, कोतवाली में नामज़द तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गाँव निवासी लालती देवी का आरोप है कि रविवार की दोपहर वो शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ गयी थी और वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में रोककर उसके बहनोई व माता पिता ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया है।

Read More »

शिविर में 19 दिव्यांगजनों को भरवाएं गए फार्म

फिरोजाबाद। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा विकास खंड एका में एक चयन शिविर लगाया गया। जिसमें विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी एवं पंपलेट वितरित किए गए। शिविर में 19 पात्र दिव्यांगजनों के द्वारा विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र भरकर जमा किए गए।

Read More »

दो बाइक की आपसी भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र बिराई की पुलिया के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ।थाना नगला खंगार क्षेत्र के नगला जोड़ी निवासी 29 वर्षीय संजू पत्नी अवनीश अपने भतीजे 19 वर्षीय शिवम पुत्र राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी।

Read More »

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर व्यापारियों समस्‍याओं के निदान के लिए रखा पक्ष

फिरोजाबाद। शनिवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा से उनके कार्यालय पर मिलने पहंुचा। प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को व्यापारियों की समस्याओ से अबगत कराया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर अयुक्त को अवगत कराया कि 23 दिसंबर को व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम में धरना देकर एक आठ सूत्री मांग पत्र अपर आयुक्त को सौपा था।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी 32 वर्षीय पिंकी पुत्र राकेश में अज्ञात कारणों के चलते आज सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के परमेश्वर गेट रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सुहाग नगर नाले के समीप भी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गईं। दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बताते चलें कि थाना दक्षिण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली साईं पालकी, हुआ भंडारा

सांई भजनों पर थिरकते हुये चल रहे थे भक्त, भक्तों ने की पुष्पवर्षा
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी की राहें शनिवार को सांईमय नजर आयी। हर तरफ सांई बाबा के भजन गूंज रहे थे। सांई पालकी राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर श्रीसांईनाथ मंदिर पर गाजे-बाजे के साथ पहुंची। भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा की गई। भक्त सांई भजनों पर थिरकते हुये चल रहे थे।कान्हा सेवा समिति द्वारा श्रीसांई पालकी एवं भंडारा का एकादशवां आयोजन शनिवार को धूमधाम से किया गया। सांई पालकी से पूर्व सदर बाजार में पूजन एवं हवन का शुभारंभ महापौर नूतन राठौर एवं नीरज राठौर द्वारा किया गया। उसके उपरांत मंदिर परिसर में खाटू श्यामजी की आरती की गई।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 65 शिकायतों में सिर्फ 4 का निस्तारण

फिरोजाबाद। नववर्ष के प्रथम दिन शनिवार को तहसील टूण्डला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुन सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं अन्य सभी तहसीलों में सम्बन्धित एसडीएम द्वारा जनता की समस्याओं को सुन निस्तारण की कार्यवाही की गयी।तहसील टूण्डला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त अमित गुप्ता ने अवैध कब्जों से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में उपस्थित थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के पट्टे की भूमि एवं चकरोड, चारागाह तथा अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाए।

Read More »