Sunday, April 28, 2024
Breaking News

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जोर का झटका ,रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आखिरकार कांग्रेस पार्टी से सदर विधायिका बनी अदिति सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी में जुबानी जंग के बाद आज पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी से अलग हुई।इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु मान लिया है।जिसके चलते बाहुबली एवं पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने आज भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया है।बताते चलें कि उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सदर से 2017 का पहला चुनाव जीता और विधायक बनी। पिता के निधन के बाद से ही सदर विधायिका और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोगों से समय के साथ दूरी बढ़ती गई।बताते हैं कि अदिति सिंह कभी प्रियंका गांधी की करीबी भी मानी जाती थी।

Read More »

मेयर ने 36 लाख के सड़क निर्माण कार्यो की रखी नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को मेयर नूतन राठौर ने कई वार्डो में क्षेत्रिय पार्षदों के संग लगभग 36 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जाएंगे। महापौर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 37 के गांधी पार्क में क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा के संग गांधी जी की प्रतिमा के चारो तरफ रैलिंग फाउंडेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया।

Read More »

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने कैंप लगाकर 475 लोगों को बनावाएं श्रम कार्ड

फिरोजाबाद। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर द्वारा सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 424 ई-श्रम कार्ड बनावाएं गये साथ ही लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाइ गई।सदस्यता कैंप मंगला गौरी, सीएमओ ट्रांसपोर्ट, डाक बंगला पर लगाया गया। जिसमें भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने ई-श्रम कार्ड का कैंप लगाकर निःशुल्क 475 लोगों श्रम कार्ड बनवाए गए। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता, नितेश अग्रवाल जैन, महापौर नूतन राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव देव संखवार, मंडल महामंत्री गेंदालाल राठौर, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अनुभव माहेश्वरी, सह संयोजक राहुल कुमार, सह संयोजक प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, अनमोल जैन, विनोद माहेश्वरी, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, महानगर मंत्री निर्मल शर्मा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, वूत अध्यक्ष रमेश चंद्र चकपंडित शास्त्री जी, गौरी शंकर, सुनील कुमार, अजय कुमार जैन, रोहित कुमार, प्रमोद माहेश्वरी, सेठ अजीत कुमार जैन, अनिल बघेल, मुन्ना लाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं नगला करन सिंह पर रामबाबू झा, जिला संयोजक डॉक्यूमेंटेशन विभाग भाजपा के संयोजन में लगाया गया।

Read More »

जिलाधिकारी ने जिले में प्रतिदिन 40 हजार वैक्सीन लगाने का दिया लक्ष्य

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अंधता निवारण, नियमित टीकाकरण, यू.पी. हैल्थ डेस्क बोर्ड, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण, पीसीपीएनडीटी, परिवार नियोजन कार्यक्रम, कोविड-19 टीकाकरण, एमडीआर सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को कडे निर्दंेश देते हुये कहा कि वह अपने अधीनस्थों को अलग-अलग टीकाकरण केंद्रों पर उनके लक्ष्य निर्धारित करें। उनकी प्रतिदिन समीक्षा करें।

Read More »

जिले की तीन पीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

रामनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान
फिरोजाबाद। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जनपद के तीन प्राथमिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रामनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम स्थान हासिल हुआ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि लखनऊ से मिली सूची के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहरा तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर को इस बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुए हैं।

Read More »

वाछिंत अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद।रामगढ़ पुलिस ने वाछिंत व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।  रामगढ पुलिस द्वारा दबिश के दौरान वांछित अभियुक्त रामपाल पुत्र होरीलाल निवासी कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया। जिसको रिमाण्ड वास्ते न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

Read More »

संदिग्ध हालत में किसान की गोली लगने से मौत

फिरोजाबाद। एका के गांव कछवाई में खेत पर गये व्यक्ति की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। जहॉ परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।एका के गांव कछवाई निवासी 52 वर्षीय ओमपाल पुत्र मुंशीलाल अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। जहॉ उसकी संदिगध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मय गया।

Read More »

युवक की पीट-पीट कर हत्या, शरीर पर चोटों के निशान

फिरोजाबाद। दक्षिण क्षेत्र लालऊ में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना दक्षिण क्षेत्र लालऊ निवासी 35 वर्षीय राहुल भारद्वाज पुत्र विनोद कुमार उर्फ पप्पू की विगत रात्रि में अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामले की छानवीन में लग गयी।

Read More »

26 को होगा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिकंदराराऊ। स्वर्गीय राजवीर सिंह राघव की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर  राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर दिन शुक्रवार को राज आयुर्वेदिक फार्मेसी नगला सरदार कचौरा में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि इस शिविर में ख्याति प्राप्त नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी।

Read More »

अपहृत युवक की मिली लाश,सनसनी

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी के एक अपहृत व्यक्ति की आज थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला आलिया में पोखर में लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई है और मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली सदर में उक्त व्यक्ति का अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है।

Read More »