Saturday, April 27, 2024
Breaking News

अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत आज 6 नवंबर 2021 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विपिन यादव पुत्र राधेश्याम निवासी मवई थाना ऊंचाहार को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के पसिया बाजार के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 505/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Read More »

दिवाली के अवसर पर आतिशबाजी के दौरान घर में लगी आग

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के रतापुर मजरे कन्दरांवा में पटाखे से लगी आग से एक घर में रखी हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। गुरुवार की शाम गाँव निवासी सोहनलाल के घर में बच्चे दीपावली के चलते पटाखा जला रहे थे।

Read More »

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट से तीन लोग घायल, केस दर्ज

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के सलीमपुर भैरों उर्फ अकोढ़िया गांव में शुक्रवार की रात रास्ते से पानी निकलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में एक अधेड़ समेत तीन लोग हुए घायल

क्षेत्र के सड़क हादसों में घायल होने वालों के चौंका देते हैं आंकड़े
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सबीसपुर के निकट की है।

Read More »

अग्नि पीड़ितों को पूर्व विधायक ने भेजी सहायता,हर संभव मदद का दिया आश्वासन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पूर्व विधायक व राजा अरखा कुंवर अजय पाल सिंह ने हाल ही में ऊंचाहार के एक गांव में आग लगने से हुई क्षति के पीड़ितों को आर्थिक मदद भेजी है।क्षेत्र के गांव रतापुर निवासी संगम लाल पंडा व सोहनलाल पंडा के यहां आग लग जाने के कारण संपूर्ण घर और सामग्री जलकर राख हो गई थी।

Read More »

त्रिपुरा हिंसा को लेकरअखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ने दिया ज्ञापन

कानपुर।अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नरको सौंपा।और कहां त्रिपुरा के अंदर सोची समझी साजिश के तहत मुसलमानों को निशाना बनाकर कट्टरपंथी भगवा धारी गुंडे मुसलमानों के धार्मिक स्थल मस्जिदों दरगाह घरों में आग लगा रहे हैं। और चुन.चुन कर हत्याएं कर रहे हैं, सरकार नपुंसक बनी तमाशा देख रही है, गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे लगातार उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। कट्टरपंथी सोच रखने वाले यह लोग देश के अंदर एकता भाईचारा सद्भावना को नहीं देखना चाहते हैं, हमेशा कभी रेलिया निकालकर महापुरुषों की शान में गुस्ताखियां करते हैं कभी विशेष समुदाय को निशाना बनाकरआपत्तिजनक नारे लगाकर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

Read More »

गणेश लक्ष्मी की पुरानी मूर्तियों को घाटों पर एकत्र कर किया भू विसर्जन

कानपुर। नमामि गंगे विभाग भाजपा द्वारा आयोजित गणेश लक्ष्मी पूजन सामग्री कलेक्शन सेंटर के माध्यम से कृति तालाबों में विसर्जित करने के अभियान के अंतर्गत आज सरसैया घाट से शुभारंभ किया गया। प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित बड़े ने कहा कि हम लोग पूरे साल गणेश लक्ष्मी का पूजन करते हैं। और दीपावली को नये गणेश लक्ष्मी रखकर,पुरानी गणेश लक्ष्मीको सड़कों पर फेंक देते हैं, यह अच्छी बात नहीं है। इसलिए हम लोगों गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करना शुरु कर दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप मार्शल मिश्रा, मोहन दीक्षित, निखिल निषाद, रंजीत निषाद, अतुल गुप्ता, ओम द्विवेदी,आदि लोग थे।

Read More »

विनियमितीकरण के लिये10 को विधानसभा घेरेंगे राजस्व सीजनल संग्रह अमीन

कानपुर। राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने 10 नवम्बर को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह न करने की अपील की है वही 10 नवम्बर को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। जिसमें पुरे प्रदेश के सीजनल अमीन व अनुसेवक शामिल होंगे। ये जानकारी प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने दी है। ज्ञात हो की मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर व लखनऊ में पांच बार दिए गये आस्वाशन के बाद भी आज तक सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवको का विनियमितिकरण, आयु सीमा नहीं हो सका है। अपर मुख्य सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से अनेकों बार वार्ता हेतु लिखित में समय भी मांगा गया।

Read More »

गोशाला में गोवर्धन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया

कानपुर। गौशाला सोसायटी के तत्वाधान में शाखा भौती कानपुर में बड़े धूमधाम से गोवर्धन पर्वत पूजा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए नंदकिशोर लालू मिश्रा ने कहा कि जिसमें पुरुषों के साथ.साथ महिलाएं भी नए वस्त्र पहन कर आई थी यह मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था! गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर जल मौली, रोली,चावल, दूध, दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा की गई, तथा परिक्रमा के बाद मौजूद सदस्यों ने गायों को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। मौजूद लोगों को पंचामृत फल मिष्ठान का वितरण किया गया। सुरेंद्र मैथानी विधायक सदस्य कानपुर गौशाला सोसायटी ने भौती में गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन उत्सव मनाया जाता है इस दिन बलि पूजा अन्नकूट आदि उत्सव संपन्न होते हैं।

Read More »

जिन्हें घरवालों ने नकारा, उनके साथ पुलिस कप्तान ने मनाई दिवाली; बांटी खुशियां

इटावा। दीपावली त्यौहार के उपलक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह द्वारा कस्बा भर्थना में स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वृद्ध बेसहारों को दीपावली के उपहार स्वरूप और मिठाईयां फल इत्यादि का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियों को बांटा।वृद्ध आश्रम में उपस्थित समस्त बुजुर्गों द्वारा इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की गई और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया।वृद्ध बेसहारों का आशीर्वाद पाकर एसएसपी ने प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि दुनिया में मां बाप की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। जिस घर में वृद्ध मां बाप की छाया रहती है उस घर पर भगवान का भी आशीर्वाद रहता है। सभी को मां बाप की सेवा करना चाहिए।

Read More »