Saturday, May 4, 2024
Breaking News

एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हुई प्रचंड बहुमत से जीत

⇒सपा उम्मीदवार को दो हजार से अधिक मतों से हराकर लगातार तीसरी बार जीते दिनेश प्रताप सिंह
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद रायबरेली में संपन्न हुए एमएलसी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जीत का परचम लहराया है। इस खुशी की लहर शहर गांव तक देखने को मिल रही है।
भाजपा प्रत्याशी की जीत का ऐलान होते ही देखा गया कि समर्थकों ने जगह जगह जश्न मनाया है। इसी क्रम में ऊंचाहार नगर के मुख्य चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की एकतरफा जीत पर समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इस दौरान जय श्री राम और योगी, मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ था और मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह 8 बजे से मतों की गणना प्रारंभ हुई, जिसमें दो घण्टे बीतने के बाद ही परिणाम सुनिश्चित हो गया। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने सपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह यादव को दो हजार से अधिक मतों से हराकर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।

Read More »

प्रदेश में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा हो रहे हैं आत्मनिर्भर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीति है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएं। सरकार द्वारा युवाओं को प्रदेश में स्थापित विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों से उनमें अभूतपूर्व गुणात्मक सुधार लाकर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में स्थापित विभिन्न प्रकृति के उद्योगों, औद्योगिक इकाईयों तथा क्षेत्र से सम्बंधित प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु कुशल कर्मकार तैयार करने और उन्हें व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान कराकर रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर उच्च गुणवत्ता के जीवनयापन को सुनिश्चित कराने का कार्य सफलता पूर्वक कराया जा रहा हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के अर्न्तगत प्रदेश में सेवा क्षेत्र में बढ़ते हुऐ दायरे को दृष्टिगत रखते हुए दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान कराये जा रहे है। दीर्घकालीन प्रशिक्षण एक व दो वर्षीय अवधि के अभियान्त्रिकी तथा गैर-अभियान्त्रिकी विषयों, पाठ्यक्रमों का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण देते हुए रोजगार से लगाया जाता है। युवाओं/युवतियों को कौशल विकास मिशन के अर्न्तगत अल्पकालीन विभिन्न ट्रेड्स में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता हैं।

Read More »

उर्सला अस्पताल का निरीक्षण कर लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

कानपुरः प्रभात गुप्ता। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए शासन द्वारा स्वास्थ सेवाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में असुविधा ना हो इसके लिए सभी डॉक्टर लोगों की सेवा करें। उर्सला में मरीजों के लिए तथा उनके तिमादारों को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। ओपीडी समय से चालू हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उक्त निर्देश निरीक्षण के दौरान मंगलवार को जिलाधिकारी ने दिये। इस मौके पर सफाई व्यवस्था सफाई में लगी कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। मरीजों का हाल जाना उनके पूछा कि दवा बाहर से तो नही लानी पड़ रही है है मरीजो व उनके तिमादारो ने बताया बाहर से दवा नही लानी पड़ती है दवा यही से मिल रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान करके आप किसी भी अनजान व्यक्ति की जान बचा सकते हैं जनपद वासी रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Read More »

महिला सफाई कर्मचारी अब प्रातः सात बजे से करेंगी ड्यूटी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ व नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा की शाम पांच बजे एक बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त ने ठेका सफाई कर्मचारी संघ की मांग मानते हुए महिला सफाई कर्मचारियों को पांच बजे की जगह सात बजे ड्यूटी करने के आदेश दिए है।
उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने बताया कि संघ की मांग को मानते हुए नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा ने महिला सफाई कर्मचारियों को पांच बजे की जगह सात बजे से ड्यूटी के आदेश दिए है।

Read More »

बैंकों में एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाए, संदिग्ध बाइके कराई सीज

फिरोजाबाद। नगर में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की स्थित को देखने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने एटा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही आसपास स्थित बैंक में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सोमवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने नगर के एटा रोड स्थित बैंकों में सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैंक में रखे आगन्तुक रजिस्टर एवं प्रतिदिन लेखा जोखा रखने वाले रजिस्टर को चेक किया। इस दौरान बैंक के बाहर खड़ी एक बिना नम्बर की बाइक को सीज करा दिया।

Read More »

आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का कराएं निस्तारण अधिकारी-डीएम

फिरोजाबाद। सोमबार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं व शिकायतों समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने निर्देश दिये।जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस बैठक की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं व शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। सुबह अपने कार्यालय आने पर सबसे पहले आईजीआरएस का पोर्टल स्वयं खोल कर देखें कि शिकायत संदर्भों की स्थिति क्या है। शिकायत संदर्भों की समीक्षा स्वयं दैनिक रूप से फोन कर पूछा जाएगा कि निस्तारण की स्थिति क्या है।

Read More »

आजादी गौरव यात्रा में शमिल हुये शहर के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही आजादी गौरव यात्रा का शुभारम्भ साबरमती आश्रम गांधी नगर गुजरात से हुआ। यात्रा में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला के साथ शहर के कई पदाधिकारीे भी अपनी भागीदारी कर रहे है। सेवादल के अध्यक्ष नुुुरूल हुदा ने जानकारी देते हुये बताया कि पदयात्रा देश के कई राज्यों से होते हुये दिल्ली पहंुचेगी। पद यात्रा में लोगों को देश की एकता का संदेश दिया जायेगा।

Read More »

महापौर ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। संक्रमित रोगो की रोकथाम के लिये नगर निगम के द्वारा चलाये जा रहे अभियान का महापौर ने अधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीरक्षण के दौरान उन्हांेने वहा मौजूद अधिकारियों को वार्डाे में एंटी लार्वा का छिडकाव एवं उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये।सुहागनगरी में संचारी रोग, वैक्टरिया जनित रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिये नगर निगम के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर के वार्डाे में साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा, पाइरीथ्रम आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा कैला देवी मंदिर मार्ग, हनुमानगढ, तीस फुटा रोड, नगला मिर्जा छोटा, दुर्गानगर में सफाई अभियान चलाकर मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा, पाइरीथ्रम आदि का छिडकाव कराया गया। जिसका महापौर नूतन राठौर द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।

Read More »

महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई गई जयंती

फिरोजाबाद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मथुरा नगर स्थित कोरी समाज की धर्मशाला में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने नारी शिक्षा एवं विधवा विवाह के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। समाज के हित में उन्होंने एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री फुले ने आजीवन संतान पैदा नहीं करने का व्रत लिया और उसका पालन किया। महानगर अध्यक्ष राम बहादुर शंखवार ने कहां कि हमें ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Read More »

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में होगा आयोजित

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव सितम्बर 2021 में वृंदावन में सम्पन्न हुआ था। जिसका शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रैल को अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक लखनऊ में आयोजित किया जायेगा।महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने होटल शिवम आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उ.प्र. व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रैल को अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा की आने की सहमति मिल गई है।

Read More »