Friday, May 17, 2024
Breaking News

स्काउट ने जल जागरूकता रैली निकाल दिया जल संरक्षण का संदेश

सासनी। जल के तीन स्रोत हैं। धरातलीय स्रोत, भूमिगत जल एवं हिमनद। इनमें से केवल भूमिगत स्रोत से प्राप्त जल का प्रयोग हम पीने में करते हैं। शुक्रवार को यह बातें संविलियन विद्यालय समामई में सासनी विज्ञान क्लब ने स्काउट एवं गाइड के सहयोग से निकाली गई जल जागरूकता रैली के दौरान बीटीसी प्रशिक्षु प्रशांत चौधरी ने बच्चों को बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सोनी सेंगर ने की एवं मंच का संचालन सासनी विज्ञान क्लब की वरिष्ठ सदस्य प्रभा शर्मा ने किया। स्काउट मास्टर डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बच्चों को बताया कि सन 1992 में ब्राजील में पर्यावरण पर हुए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में जल की समस्या को जोड़ा गया और पहला विश्व जल दिवस 1993 से मनाया गया। जिसे हम प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाते आ रहे हैं।

Read More »

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

कानपुर। औरा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हैप्पीनेस होम बिठूर में हुआ। जिसमें होम में रहने वाले वृद्धों एव स्टॉफ का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क औषधि भी वितरित की गई। औरा ट्रस्ट की संस्थापक डॉक्टर अमरीन फातिमा ने बताया कि 65 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के 25 लोग चिंता या अवसाद जैसे मानसिक रोगों के थे। उन्होंने बताया मानसिक स्वास्थ्य हमारे स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण पहलू है। मानसिक स्वास्थ्य को कैसे देखभाल करें उसके उन्होंने उपचार भी बताएं कि व्यायाम करें, किताबें पढ़ें, अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय व्यतीत करें, सेहतमंद आहार बादाम या अखरोट एवं मौसम के फल और सब्जियों का इस्तेमाल करें, पर्याप्त नींद लें, खुश रहने की कोशिश करें, रिलैक्स करने की तकनीकी अपने जैसे मनन करें, गहरी सांस ले, प्राणायाम आदि करें। वृद्धों की सुरक्षा करें और उन्हें प्रेम एवं आधार की भावना से देखें।

Read More »

NTPC ऊंचाहार में विश्व जल दिवस पर कर्मचारियों ने जल संरक्षण की ली शपथ

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। विश्व जल दिवस के अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार में परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने सभी महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन व एसोसिएशन के सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवन रूपों के कामकाज के लिए पानी बुनियादी आवश्यकता है। यह कहना सुरक्षित है कि पृथ्वी पर जीवन का समर्थन करने वाला एकमात्र ग्रह होने का कारण पानी ही है। यह सार्वभौमिक विलायक इस ग्रह पर हमारे पास मौजूद प्रमुख संसाधनों में से एक है। जल के बिना जीवन का संचालन असंभव है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम जल का संरक्षण अपने घर व आसपास में सुनिश्चित करें।

Read More »

अरविंद केजरीवाल ने इस्‍तीफा दिया तो कौन बनेगा दिल्‍ली का सीएम ?

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के साथ-साथ दिल्ली सरकार में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है। राजनीतिक हलकों में पूछा जा रहा है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए “आप” का नेतृत्व कौन करेगा।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्री आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज के नाम पर चर्चा हो रही है। हालाँकि, आप के सामने अब मुख्य चुनौती एक योग्य नेता को लाने की है जो केजरीवाल की अनुपस्थिति में दिल्ली में पार्टी और उसकी सरकार दोनों को संभाल सके।

Read More »

कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित हुआ जिला कांटेक्ट सेंटर

मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के उपरांत लोकसभा क्षेत्र 17 मथुरा में सकुशल, पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, वीडियो अवलोकन टीम एवं सी विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गहनता पूर्वक निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More »

लोक सभा चुनाव में मतदान अवश्य करेंः डा. यादव

मथुरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का आगाज हो चुका है। मथुरा जनपद में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मास्टर ट्रेनर कोऑर्डिनेटर स्वीप डॉ अखिलेश यादव ने स्वीप के नोडल अधिकारी मनीष मीना मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन पर मतदाताओं से अपील करते हुए विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स लगवाएं। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। डॉ यादव ने बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को भी अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र पर जाने के लिए कहा उन्होंने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी आपको पसंद नहीं है या किसी कारण से वह मतदान नहीं करना चाहता है तो भी उसे मतदान केंद्र पर जाना चाहिए तथा नोटा का विकल्प अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

Read More »

बीएसए ने नगद पुरस्कार देकर छात्रा को किया प्रोत्साहित

सासनी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में संविलियन विद्यालय समामई की छात्रा गुंजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक हाथरस डॉ. ऋचा गुप्ता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस उपेंद्र गुप्ता ने गुंजन को साढ़े सात हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। गुरूवार को यह जानकारी देते हुए विज्ञान शिक्षक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकासखंडों से दस-दस प्रतिभागियों को चुना गया था। जिनकी मॉडल प्रदर्शनी चौदह मार्च को बीआरसी हतीसा पर कराई गई थी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भी संविलियन विद्यालय समामई की छात्राएं साइन व गुंजन क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही थीं। जिसे प्रोत्साहित करे हुए बीएसए ने 7500 रूपये की नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया। वहीं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक सासनी के बच्चे प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।

Read More »

’मत मार छड़ी की चोट कान्हा छोटो है, होरी में जाके लग जाएगी’

»गोकुल में बाल स्वरूप श्रीकृष्ण संग गोपियों ने खेली छड़ी
»श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया छड़ी मार होली का आनंद
मथुराः जन सामना संवाददाता। नंदगांव, बरसाना की लठामार होली, श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सांस्कृतिक होली, ठाकुर बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश मंदिर, सप्त देवालयों की रंगभरी होली से होता हुआ ब्रज की मदमस्त करती होली का कारवां फाल्गुन मास उजार पक्ष की द्वादशी को गोकुल पहुंच गया। यहां अनूठी, अद्भुत और दिव्य छडी होली खेली गई। दुनियां भर में होली का यह स्वरूप गोकुल में ही देखने को मिलता है। विरला और अनूठे होली उत्सव को निहार श्रद्धालु को बालकृष्ण की बालीलाओं और होली के आनंद से सराबोर हो उठे। भगवान श्री कृष्ण ने जिस गांव में अपने बचपन की लीलाएं की थी, उस गोकुल गांव में द्वापर युग की दिव्य होली वर्ष जीवंत हो उठती है। जब नंद भवन से निकल कर ग्वाल बालों के साथ बाल स्वरूप श्रीकृष्ण का डोला मुरलीधर घाट पर पहुंचा तो गोकुल का आसमान रंग और अबीर गुलाल से रंगा गया। श्रद्धालुओं के चेहरे भी नीले पीले लाल हो गए। सभी एक दूसरे पर अबीर गुलाल उढेलने लगे। श्री कृष्ण के बाल स्वरूप पर गोपियों ने छड़ियां बरसाना शुरू हो गईं। सभी छड़ी मार होली की मस्ती में सरोवर हो गए।

Read More »

महिला शक्ति ने 35 मरीजों कराया मोतियाबिंद का ऑपरेशन

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने 27 फरवरी को निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर सीबी गेस्ट हाउस में आयोजित किया था। जिसमें 80 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था। गुरूवार को महिला शक्ति द्वारा जिला अस्पताल में 35 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराया गया। महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि 35 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉ अल्का द्वारा जिला अस्पताल में कराया गया। सभी ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए। सभी मरीज बहुत खुश थे।

Read More »

एनसीसी कैडेट्स ने यमुना किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेंड्री स्कूल के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने पुनीत सागर अभियान चलाकर यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स जल स्त्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को नई राह दिखा रहे हैं। कैडेटों ने यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही प्लास्टिक एक़ित्रत कर डस्टबिन में डाला।

Read More »