Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

मैं सरकार, किसानों के बीच मध्यस्थता को तैयारः जयंत

मथुराः संवाददाता। इंडिया गठबंधन के पुराने साथियों का साथ छोड़ने के बाद पहली बार मथुरा आये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर हमारी पार्टी के सभी विधायक यहां एकत्रित हुए हैं। हमने एक मत से फैसला लिया है और सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। यह जग जाहिर हो चुका है कि हम अब इंडिया गठबंधन के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार और किसानों के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। अगर उन्हें वहां भेजा जाता है तो वह जाने के लिए तैयार हैं। 10 साल हम विपक्ष में थे, प्रखर जिस मुद्दे का विरोध हम ने किया था सभी राजनीतिक दलों में रालोद के कार्यकर्ता सडक पर थे। किसान आंदोलन पर कहा कि किसानों की समस्याओं का हल निकलना चाहिए। कई दौर की बातचीत हो चुकी है। पिछली बार बहुत लम्बे समय तक आंदोलन चलता रहा। सरकार और किसानों के बीच उस तरह का संवाद स्थापित नहीं हो पाया था। कुछ ही दिन में कई बार बडे बडे मंत्रियों को वहां भेजा गया है। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री को भी बैठक में शामिल किया गया है। तो यह सिर्फ एक पार्टी तक सीमित नहीं है। विभिन्न राज्यों की सरकारों से भी राय ली जा रही है, कि किस तरह से हल निकाला जा सकता है।

Read More »

आचार्य विद्या सागर को दी गई अभूतपूर्व विन्याँजलि

फिरोजाबादः संवाददाता। श्री छदामीलाल दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य विद्या सागर गुरुदेव को नगर सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा मुनि अमित सागर गुरुदेव के ससंघ सानिध्य अभूतपूर्व भावपूर्ण विन्याँजलि दी गई। जिसमे दूर-दराज क्षेत्रों से पधारे एवं स्थानीय विद्वानों ने अपने सम्बोधन में आचार्य भगवन का गुणानुवाद किया।
नगर के छदामीलाल जैन मंदिर में मुनि अमित सागर गुरुदेव के सानिध्य में आचार्य विद्या सागर को विन्याँजली दी गई। मुनिश्री ने कहा कि गुरु को अपने मन में बिठाना सेल है, परन्तु उतना ही दुरूह कार्य है गुरु के मन में स्वयं को बिठाना। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री किसी को भी नियमो एवं चारित्र की कसौटी पर खरे उतरे बिना दीक्षा नहीं देते थे। आचार्य श्री पूछने वाले की तीव्र इच्छा को पहचानकर उसके प्रश्नों का उत्तर देते थे। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया तथा मुनिश्री से आशीर्वाद भी लिया। नगर विधायक मनीष असीजा ने आचार्य श्री को नमन करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्र संत के प्रत्येक देश वासी नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी पदाधिकारियों ने आचार्य श्री को विन्याँजली दी है।

Read More »

संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती मनाई गई

फिरोजाबाद: संवाददाता। दिवाकर समाज द्वारा संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती समारोह के अवसर पर नगर के पॉलीवाल हॉल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने संत गाडर्गे के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा संत गाडर्गे की चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में राजेश दिवाकर पूर्व सांसद हाथरस ने कहा कि समाज को संगठित रहना चाहिए, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। सुरेंद्र चौधरी एमएलसी प्रयायगराज ने कहा कि संत गाडर्गे महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। रामचंद्र कनोजिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने शिक्षा पर जोर दिया। अशोक महाराज पीठाधीशर मां ज्वाला देवी सिद्ध शक्तिपीठ लखनऊ ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। हेमलता दिवाकर महापौर आगरा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए।

Read More »

शक्ति केंद्रो पर भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

फिरोजाबाद: संवाददाता। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात का यह 110 वां एपिसोड है।
मन की बात कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में हर ओर नमो ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। विधानसभा फिरोजाबाद बूथ संख्या 17 पर मन की बात जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी और लाभार्थियों से सम्पर्क किया। मन की बात का यह लोकप्रिय कार्यक्रम समाज में नवीन चेतना के साथ देश की सामूहिक शक्ति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है। विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन का भी सारथी बनता है। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम एक उत्सव है, जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं।

Read More »

बेटों से दुखी बाप ने लगाई नहर में छलांग

शिकोहाबादः संवाददाता। बेटों से दुखी होकर एक बाप ने रविवार को नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वृद्ध को नहर में डूबने से बचा लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को अपने साथ थाना लाई। यहां पुलिस ने वृद्ध के पुत्रों को बुलाया और उन्हें डांट कर पिता को अच्छी तरह से रखने के लिए कहा। उसके बाद वृद्ध अपने घर चले गये।
जिस औलाद के लिए इंसान तमाम मन्नतें मांगता है। ईश्वर से प्राथना करता है। औलाद हो जाने पर उसे सीने से लगाये रखता है। कहीं उसे जुकाम होता है तो मां-बाप उसकी हिफाजत और इलाज के लिए चिकित्सकों के पास लेकर भागते हैं। कहीं उनके कलेजे के टुकड़े को कोई दुख न हो। लेकिन वही औलाद बड़े होकर माँ बाप को नहर में कूदकर आत्महत्या को मजबूर करती है।

Read More »

रमेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति दिवस पर किया सम्मान

मथुरा: संवाददाता। श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड की स्मृति में उनके परिवार के द्वारा उनके जन्मदिवस पर एक फाउंडेशन की शुरुआत जिला न्यायाधीश आशीष जी गर्ग, पदम श्री मोहन स्वरुप भाटिया, महापौर विनोद अग्रवाल व बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयर मैन उमा शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में कॉलेज के ऑडोटोरियम में की गई।
इस अवसर पर बाबू श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड0 के द्वारा समाज के लिए उनके निस्वार्थ भाव से किए कार्यों को याद किया गया। उनकी कानूनी विदुता को जिला न्यायाधीश के द्वारा भी सराहा गया।
फाऊंडेशन द्वारा बाबू जी की स्मृति में उनके सप्त ऋषि मण्डल जिनमें कि मोती लाल शोरा वाले, घनश्याम भरतीया, बंसीधर अग्रवाल, श्याम लाल टाइप वाले, प्रभु दयाल कसेरे,गोपाल दास सौदागर को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read More »

देश विदेश से बाँके बिहारी से होली खेलने के लिए आ रहे भक्त

मथुरा। बसंत पंचमी से मथुरा वृंदावन सहित गोवर्धन, बलदेव, नंदगांव, बरसाना स्थित मंदिरों में होली प्रारंभ हो गई है। सबसे ज्यादा दूर दराज से श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी लाल मंदिर की होली का आनंद उठाने के लिए प्रतिदिन यहां लाखों की संख्या में आ रहे हैं। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन के दौरान ठाकुर जी को गुलाल से होली खिलाई जाती है। उस दौरान दर्शक जोर जोर से राधे राधे और बांके बिहारी लाल की जय का उद्घोष करते हैं और पुजारी उन पर मुट्ठियों में भर भर कर हरे, लाल, नीले, पीले, गुलाल की बौछार करते हैं। गुलाल जिस भी श्रद्धालु पर पड़ता है। वह अपने आप को बहुत ही आनंदित महसूस करता है। गुलाल भी इतना खुशबूदार होता है कि वह दूर से ही अपनी छाप बिखेरता दिखाई देता है। इसी प्रकार वृंदावन स्थित ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भी गोसाईयों द्वारा भक्तो पर गुलाल डाला जाता है। होली होने के बाद पहुंचने वाले भक्तगण मंदिर प्रांगण में बिखरे गुलाल को जमीन से उठाकर अपने माथे पर लगाकर अपने को धन्य महसूस करते हैं। रंग भरनी एकादशी से मंदिरों में गीले रंग से होली खेली जाएगी।

Read More »

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके अनुआईयों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर अनुसरण करने का संकल्प लिया। शनिवार को संत रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे संत रविदास की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन नगला करन सिंह पर विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समिति के महामंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र सुमन ने संत रविदास के जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने एक नारा दिया था कि मन चंगा तो कटौती में गंगा, इस दोहरी को सभी को ध्यान रखना चाहिए। विचार गोष्ठी में रविंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार, हरेंद्र कुमार, कमल सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार, सोनू कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं कोटला रोड स्थित आश्रम पर महाराज मुनीशनन्द एवं साधु-संतों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। संदीप तिवारी ने बताया कि संत रविदास (रैदास) मध्य काल के महान संत थे। जिन्होंने जात-पात को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

Read More »

स्मार्टफोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (फेज-2) के तहत सी. एल. जैन महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सदर सरिता ने बी.एस.सी व बीकॉम के 343 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किये। स्मार्ट फोन पाकर सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी। स्मार्टफोन कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर जैन, पूर्व सचिव डॉ अनिल यादव, प्राचार्य प्रो. वैभव जैन, दिव्यांश जैन के अलावा डॉ दीपिका चौधरी, पूजा त्यागी, प्रो. उदयराज सिंह, शिवानी गोयल, डॉ प्रदीप जैन, डॉ संजय सिंह, डॉ अरुण यादव, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंचेगे भाजपाई

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर भाजयुमों द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया जायेगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजयुमों कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पूरे देश में लगभग दो लाख, प्रदेश में पैंतीस हजार और ब्रज क्षेत्र में सात हजार युवा चौपालो का आयोजन किया जायेगा। फिरोजाबाद महानगर में नौ मंडल हैं। जिसमें 180 चौपाल लगाई जाएंगी। ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर भाजपा संगठन द्वारा चौपाल लगाई जाएंगी। हर मंडल में 20 चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेंगी।

Read More »