हाथरस। जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कल 26 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी, पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया जाएगा। जबकि सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती शशि चैधरी द्वारा भी नामांकन दाखिल किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा गत 15 जून को अधिसूचना जारी कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु तिथि घोषित की गई थी और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित की गई तिथि के मुताबिक कल 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन एवं 3 बजे के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। जबकि 29 जून को उम्मीदवारी वापस लेने तथा 3 जुलाई को मतदान एवं 3 जुलाई को ही मतगणना तदुपरांत चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
Read More »जाॅब दिलाने के नाम परऑनलाइन ठगी, साइबर सेल ने वापस कराए रुपये
हाथरस। पेटीएम में जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधडी करके पीड़िता से धीरे-धीरे करके डलवाये गये 60 हजार रुपये हाथरस पुलिस की साईबर सेल द्वारा वापस कराए गए हैं। पुलिस के मुताबिक एक आवेदिका सांची गोयल पुत्री सुनील गोयल निवासी वसुन्धरापुरम लहरा रोड थाना हाथरस गेट द्वारा ऑनलाईन साईबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी कि पेटीएम में जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके धीरे धीरे मेरे खाते से 68 हजार 500 रुपये अपने खाते पर डलवा लिये है और मुझको ना ही जॉब मिली है और न ही मेरे पैसे वापस कर रहे हैं। जिसके उपरान्त साइबर सैल टीम को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु ऑनलाईन शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में ऑनलाईन प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साईबर सैल टीम की सक्रियता व अथक प्रयास से आज उक्त प्रकरण में आवेदिका सांची गोयल के 60 हजार रुपये वापस कराये गये। रुपये वापस पाकर आवेदिका सांची गोयल ने खुशी का इजहार करते हुये कार्यालय साईबर सैल पहुँचकर पुलिस को धन्यवाद कहा तथा साईबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रुपए वापस कराने वाली साईबर सैल टीम में एसआई सत्यपाल, सिपाही मोहित कुमार, गौरव तौमर, आलोक कुमार शामिल थे।
आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र रक्षक सैनानियों को भाजपा ने किया सम्मानित
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देने वाले लोकतंत्र सैनानियों का जोरदार स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता जिला प्रभारी राजा वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की व संचालन जिला महामंत्री प्रीती चौधरी ने किया।जिला प्रभारी राजा वर्मा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी ने लोकतंत्र की हत्या करने के उदेश्य से देश में आपातकाल लगा दिया, जो भारत के इतिहास में भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। इन्दिरा गाँधी की क्रूर मानसिकता की बजह से देश के अनगिनत संविधान को मानने वाले व लोकतंत्र में विश्वास करने वाले नेताओं को कारागार में झोक दिया गया एवं क्रूरता की हदें पार करते हुए लोकतंत्र के रक्षकों के नाखून तक खिचवा लिये गए।
Read More »वृद्ध की मौत मामले में 3 हिरासत में
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ में बीती रात्रि को झगड़े के दौरान एक वृद्ध की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला गजुआ में पति पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने के उपरान्त किसी बात को लेकर दो पक्षो में आपस में कहासुनी व झगड़ा हो गया है, तभी झगड़े के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति अचेत होकर गिर गया, जिसको उनके परिवारीजन अस्पताल लेकर गये, जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।
Read More »शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र ,राष्ट्रपति से मिलने में अपना- पराया क्यों
कानपुर नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को आज पत्र भेज कर कानपुर आगमन पर उनसे मिलने वालो के लिए बनायी गयी। सूची में अपने .पराये के पक्षपात पूर्ण रवैये से अवगत कराया है।डॉ दीक्षित ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है, कि आपके आगमन से कानपुर वासी हर्षित है, आपका स्वागत है, किन्तु मुझे अवगत हुआ है कि भाजपा सरकार के कहने पर आपसे मिलने वालो में केवल भाजपा के नेताओ कि सूची भेजी गयी है। ऐसा पक्षपात क्यों, आप हम सभी के राष्ट्रपति है। हम सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ का अधिकार है। आप से मिलने की आशा है। आप भावनाओ से अवगत हो कृपा पूर्वक विचार करेंगे। डॉ दीक्षित ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रपति के दौरे को भी राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग कर रही, इस कृत्य कि निंदा कि जानी चाहिये ।
फौजी ने ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, 1 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह
शादी की प्रथम वर्षगांठ पर पत्नी से मिलने पहुंचे फौजी को ससुरालीजनों ने धमकाया
कानपुर नगर। देश की रक्षा करने वाले फौजी ने पत्नी व ससुरालियों से परिवार की रक्षा के लिए गुहार लगाई हैं। वही फौजी ने आलाधिकारियों से शिकायत कर न्याय मांग की हैं। बताया जा रहा हैं कि नौबस्ता क्षेत्र के अर्रा इलाके में रहने वाले अनुराग गुप्ता ने अपनी पत्नी व ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार आलाधिकारियों से लगाई। वही पीड़ित ने बताया कि उनका प्रेम विवाह करीब एक साल पहले आर्य समाज से हुआ था। जिसके बाद फौजी अनुराग ने अपनी पत्नी प्रियांशी गुप्ता को लेकर अपने परिवार के साथ घर मे रहने लगा। तथा छुट्टियां खत्म होने के बाद काम पर निकल गया। वही आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी की असिस्टेंट बताने वाली उसकी सास सरला गुप्ता ने एक षड्यंत्र के तहत अपनी बेटी की शादी कोर्ट व आर्यसमाज में हमसे करा दी। और आए दिन ड्यूटी से मिलने वाली पेमेंट की मांग करते हुए मानसिक प्रताड़ना देते हुए, पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगे। फौजी अनुराग ने बताया कि उनके द्वारा विगत 1 वर्ष में लाखों रुपए पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। अ
Read More »टॉय कैथॉन 2021 – भारत को खिलौना निर्माण का वैश्विक हब बनाने की रणनीति
आत्मनिर्भर भारत अभियान में लोकल फॉर वाेकल के तहत भारत को खिलौना निर्माण में वैश्विक हब बनाने का रणनीति रोडमैप सराहनीय – एड किशन भावनानी
भारत की 135 करोड़ जनता ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को जन भागीदारी मंत्र के साथ रोकने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं और तीसरी लहर को भी विफल करने और अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए जनभागीदारी का मंत्र लगातार अपनाने के लिए संकल्पित हैं।…बात अगर हम अर्थव्यवस्था को खोलने और 5 ट्रिलियन अमेरिकन डॉलर की अर्थव्यवस्था का हमारा सपना साकार करने के लिए आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल बनना है। हर भारत वासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। हमें न सिर्फ लोकल प्रॉडक्ट्स खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है।
के.एन. कॉलेज में वैक्सीनेशन सराहनीय पहल – वैभव गहलोत
जोधपुर। जेएनवीयू के संघटक कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में विश्वविद्यालय केपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में 18 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं के लिए महाविद्यालय के सभागार में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन कोरोना गाइडलाइन की पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील चौधरी ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कैंप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा की 16 सदस्य टीम ने छात्राओं का टीकाकरण किया।
युक्त विपक्षी मोर्चा राष्ट्रपति को महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपेगा ज्ञापन
कानपुर । संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के आवास पर जनता बेहाल हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान है बैठक का आयोजन किया गया। आरोप लगाते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि जनता बेहाल है, बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हो चुका है। घरों का बजट महंगाई के कारण बिगड़ चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन देने की बात कही। धरती का अन्नदाता किसान 6 महीने से धरने पर बैठा है अपनी मांगों को लेकर। जिलाधिकारी के माध्यम से जनसमस्याओं के बारे में राष्ट्रपति को बताएंगे और किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। यह भी बात रखी जाएगी, साथ ही बेहाल जनता के हितों का ख्याल रखते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों में भी गिरावट की जाए। बिजली के दामों में चुप चाप बढ़ोतरी की गई है। यह जनता की जेब पर ढाका डालने का काम किया है। बिजली के बड़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए। इसके अलावा कोरोना काल को देखते हुए जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए ट्विटर पर चलाएंगे अभियान
कानपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित प्रदेश एवं जिले के सदस्य ट्विटर अभियान द्वारा चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया 2004के बाद के लाखों सरकारी कर्मचारी न ई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित होते हैं। प्रत्यूष द्विवेदी ने जानकारी दी पुरानी पेंशन व्यवस्था 2004के बाद नियुक्त हुए सदस्यों को प्राप्त नहीं होती है।
Read More »