Friday, May 2, 2025
Breaking News

राज्य सभा सदस्य सुखराम सिह यादव ने किया योगाभ्यास,बोले योग को बनायेअपने जीवन का हिस्सा

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य सभा सदस्य सुखराम सिह यादव ने अपनी पत्नी के साथ घर पर किया योगाभ्यास। राज्य सभा सदस्य सुखराम यादव ने कहा की योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं। प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीचए विशेष रूप से कोविड.19 के इस दौर में शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा। इसलिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये, प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने के संकल्प को साकार करें।

Read More »

घरों में रहकर करें योग क्रियाएं-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बताया है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उ.प्र. सरकार के द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में इस वर्ष सप्तम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी लोग अपने-अपने घरों पर तथा अपने कार्यालय एवं चिकित्सालयों में परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास करंेगें। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 21 जून 2021 को योग दिवस का व्यापक प्रचार करते हुए योग करना सुनिश्चित करें।

Read More »

हाईवे पर लगी टूटी रेलिंग बन रही हादसे का कारण

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में नेशनल हाइवे का हाल-बेहाल बना हुआ है। हाईवे पर लगी रेलिंग कही टूटी पड़ी है तो कही झुककर सर्विस रोड पर लटकी हुई है। जिसके चलते आये दिन हादसे होते नजर आते है। टाट वाले बाबा मंदिर के पास रैलिंग टेडी होने से लोग परेशान है। पार्षदों ने जिलाधिकारी के अलावा संबंधित अधिकारी से समस्या समाधान की मांग की।
सुहागनगरी में टाट वाले बाबा मंदिर के पास बाईपास पुल पर लोहे की रैलिंग टेडी होना नेशनल हाईवे की लापरवाही के कारण जनता काफी परेशान है। आये दिन दुर्घटना हो रही है। टाट बाबा मंदिर के पास लोहे की रेलिंग टूट कर सर्विस रोड की तरफ झुक गई है। जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अभी हाल में करोड़ों रुपए का बजट हाइवे की मरम्मत के लिए दिया गया है। लेकिन नेशनल हाईवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने टूटी हुई रेलिंग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण निर्दोष जनता आए दिन घायल होकर गंभीर चोटिल हो रही है। उदाहरण के तौर पर टाट बाबा मंदिर के पास दो-दो ही रेलिंग से देखा जा सकता है। साथ ही लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी नेशनल हाईवे के अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त निर्णय लें। जिससे नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर निकलने वाली जनता सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।

Read More »

गंगा दशहरा पर श्रद्वालुओं ने यमुना में लगाई डूबकी

फिरोजाबाद।  सुहागनगरी में गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने यमुना में शाही स्नान कर भगवान सूर्य देव को नमस्कार किया। वहीं सोफीपुर स्थित टीला वाले महादेव मंदिर एवं पसीना वाले हनुमान मंदिर पर भक्तों ने पहुंचकर भगवान से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने हेतु प्रार्थना की।

Read More »

विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 350 सीटें: प्रदेश उपाध्यक्ष

कानपुर।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 2022 चुनावी वर्ष है।उन्होंने भाजपाइयों को आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सशक्त मंडल सक्रिय बूथ समिति का चुनावी मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनायें आम लोगों तक पहुंचाने और पात्रों को लाभ दिलाने में मदद करने को कहा। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल की अध्यक्षता में आयोजित जिला बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए, जिला प्रभारी विजय बहादुर ने कहा कि जिला पदाधिकारी सभी बूथों तक वैक्सिनेशन जागरूकता अभियान चलाने और आम लोगों को वैक्सीन लगवाने में हर सम्भव मदद करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनहितकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनों के बीच पहुंचा कर पात्रों को लाभ दिलाना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कोविड महामारी के कारण अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल योजना, कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, श्रमिक पंजीकरण योजना, शिशु हित लाभ योजना, निर्धन परिवारों की पुत्रियों के लिए विवाह अनुदान, युवाओं के लिए अभ्युदय योजना, किसान व वृद्धावस्था पेंशन, परिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनका लाभ दिलाने के लिए पार्टी के युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा आदि मोर्चा व प्रकोष्ठों को सक्रिय करने को कहा।
प्र

Read More »

स्वर्ण जयंती योग दिवस समारोह आयोजित

कानपुर। सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आभासी पटल पर स्वर्ण जयंती योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन में योगाभ्यास के महत्व को उजागर करना था। विद्यालय में योगाभ्यास सत्र का सफल आयोजन नियमित रूप से किया गया।इस सप्ताह योगा सत्र की परिकल्पना विद्यालय ही प्रधानाचार्य शिखा बनर्जी द्वारा निरूपित की गई। योगशाला की विशेष सावता की सभा का संचालन कराटे अध्यापक बसंत सिंह के द्वारा किया जाता है। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मधुश्री भौमिक के नेतृत्व में आयोजित प्रति सप्ताह इस योगशाला में जैपुरिया विद्यालय परिवार के ही नहीं अपितु देश के अनेक प्रदेशों एवं शहरों जैसे लखनऊ दिल्ली पंजाब हरियाणा कोलकाता आदि से लोग जुड़ते गए और यह कार्यक्रम लोकप्रिय हो गया। कोरोना महामारी से आहत समाज में योग का यह कार्यक्रम आशा की किरण बनकर आया प्रति सप्ताह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिष्ठित चिकित्सक भी आए जिन्होंने स्वास्थ संबंधी अनेक जानकारियां भी साझा की तथा स्वास्थ्य मिशन जीवन जीने के तरीके से अवगत कराया।

Read More »

कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएंःविजय बहादुर पाठक

कानपुर।भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के आवास पर कानपुर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक मिलने पहुंचे। विजय बहादुर पाठक में रघुनंदन सिंह भदौरिया के स्वास्थ के बारे में पूछा और हालचाल लिए वही छावनी विधानसभा क्षेत्र पर राजनैतिक चर्चा हुई। विजय बहादुर पाठक में सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में अभी से लगने के लिए कहा जनता के बीच में जाकर योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। मुख्य रुप से उपस्थित विजय बहादुर पाठक, रघुनंदन सिंह भदौरिया दक्षिण अध्यक्ष डॉ बिना आर्य, राम बहादुर यादव, प्रमोद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

मुलायम सिंह यादव के घर में बजी शहनाई, नातिन की शादी में एक साथ शामिल हुआ पूरा परिवार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, तेजस्वी यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रतीक यादव डिम्पल यादव, अभिलाषा यादव, अनुराग यादव अंशुल यादव रहे मौजूद

सैफई ,इटावा। सैफई में आज दिन भर जश्न का माहौल रहा मौका था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की नातिन और सांसद तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली यादव के शादी समारोह का। शादी में तमाम राजनीतिक दलों के नेता जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और वर.वधू को आशीर्वाद दिया। शादी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सांसद रामगोपाल यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव दीपू, पूर्व सांसद डिंपल यादव, पीसीएफ सभापति आदित्य यादव, प्रतीक यादव, अपर्णा यादव, अभिलाषा यादव, आर्यन यादवए पूर्व राज्य मंत्री आलोक शाक्यए विधायक राजू यादवए विधायक बृजेश कठेरियाए विधायक सोबरन सिंह यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ अरविंद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेश चंद यादव, ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज मोंटी यादव, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, टीपी मामा मैनपुरी, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार, भारत सिंह यादव जिला सचिव, दफेदार यादव, राजू यादव, विजय सिंह शाक्य, सोनू यादव, अंकित यादव वीटू, राजवीर बाबा ने वर. वधू को आशीर्वाद दिया।

Read More »

खस्ताहाल सडंको और गलियो से आजीज होकर कांग्रेसियो ने अर्ध नग्न होकर किया प्रदर्शन

कानपुर। कांग्रेसियो ने गोविन्द नगर विधान सभा क्षेत्र के विवेकानंद नगर की खस्ताहाल सडंको और गलियो से आजीज हो आज अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया जलभराव दार सडको पर पानी के बीच महिलाये भी शामिल रही और जमकर क्षेत्रिय विधायक व समबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की! कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने बातचीत मे बताया की आज पदर्शन करके विधायक व संबंधित विभाग को समस्याओं से रूबरू कराया है। इससे पहले भी कई बार टूटी सड़कों व जलभराव की समस्यो से विभाग को चेताया जा चूका है, पर सभी अपनी आंखो पर पट्टी व कानो मे तेल डाले बैठे है।।प्रदर्शन मे शामिल सुनील सैनी, विजय सैनी,राकेशगुप्ता,हरीश कुशवाहा, कृष्णा शुक्ला,गुलाब सविता,अशोक यादव,आशीषगुप्ता,पवनगुप्ता,वीरूतिवारी,सिकन्दर,नफीसअली,सोनू,अली,विशाल कुमारआदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

तात्याटोपे नगर में जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

कानपुर। गुजैनी तात्याटोपे नगर में जर्जर सड़क पर जलभराव होने के विरोध में लोगों ने रविवार दोपहर को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और हाथ जोड़कर अधिकारियों से सड़क बनवाने की गुहार लगाई। वहीं] लोगों ने चेतावनी भी दी। कि सड़क जल्द न बनी तो वो लोग नगर निगम मुख्यालय को घेराव भी करेंगे। पार्षद पति विजय गौतम ने बताया तात्याटोपे नगर से हाईवे को जाने के लिए एक मात्र सड़क पिछले 10 साल से बदहाल पड़ी है। हर बारिश में गड्ढेनुमा सड़क पर जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इकई बार तो लोग गिरकर घायल तक हो चुके हैं। लेकिन समस्या बताने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज होकर जनता संग उन्होंने जलभराव के बीच प्रदर्शन किया और हाथ जोड़कर अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की। इस मौके पर डॉ. पीएन
अवस्थी, आदित्य शुक्ला, मोहित सविता, प्रवेश गुप्ता, बलराम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, आंनद शुक्ला, विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।

Read More »