Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

भाकियू अराजनैतिक ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की

मथुरा: जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने राहत आयुक्त से मिलकर बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। एक सप्ताह में मुआवजा न मिला तो प्रदेशभर में जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष आगरा राजकुमार तोमर ने बताया कि चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चकबंदी एवं राहत आयुक्त जेएस नवीन कुमार से उनके कार्यालय में मिला। किसानां की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं से उत्तर प्रदेश में फैसले बर्बाद हो गई है। एक दर्जन से अधिक जनपद ओलावृष्टि से प्रभावित है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं एवं बारिश से किसानों की फसल खराब हो गई है। बुंदेलखंड में किसानों की मटर, मसूर, चना, अरहर को भारी नुकसान हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश से लेकर अवध और पूर्वांचल तक गेहूं,सरसों एवं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मथुरा से लेकर आगरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, प्रयागराज तक किसानो की आलू की फसल बर्बाद हो गई है।

Read More »

निगम की कार्यकारिणी की बैठक में 5.53 अरब के बजट को मिली हरी झंडी

-बैठक में वार्ड 22 के पार्षद ने क्षेत्र में दस माह से विकास कार्य न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
-बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने खाने के पैंकेट का किया बहिष्कार
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पास हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों ने इस सत्र के लिए 5.53 अरब के बजट को हरी झंडी दे दी। इससे शहर के विकास को पंख लगेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने आय के विभिन्न स्रोतों में बढ़ोतरी की। साथ ही कई मदों में खर्च के प्रावधानों को कम कर दिया। कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज एक पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी। पार्षद की चेतावनी पर उनके वार्ड में चार कामों को स्वीकृत किया गया। वहीं बैठक में सदस्यों ने खाने के पैकेटों का भी बहिष्कार कर दिया।
सोमवार को नगर निगम के जीवाराम हॉल में कार्यकारिणी की बैठक महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम में लगभग पांच अरब, 53 करोड़, 914467 रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। इस साल के बजट में सभी श्रोत से करीब चार अरब, 22 करोड़, 37,60000 की सकल आय की उम्मीद है। जबकि गत वित्तीय वर्ष के अवशेष करीब एक अरब, 27करोड़, 4664427 रुपये को जोड़ते हुए 5.53 अरब का बजट स्वीकृति के लिए कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया। करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा के बाद 2024-25 के बजट पर निगम कार्यकारिणी ने अपनी मुहर लगा दी। उपरोक्त बजट को अब अनुमोदन के लिए मंगलवार को प्रस्तावित निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी इसलिए दी थी क्योंकि उनके वार्ड में पहले काम नहीं हो सके थे।

Read More »

महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट कर बचाई महिला की जान

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को चार यूनिट ब्लड की आवश्यता थी। जब महिला शक्ति की पदाधिकारियों को इस की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड डोनेट कर महिला की मद्द की।
महिला शक्ति की यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में ं एक महिला को चार यूनिट खून की आवश्यकता पड़ने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली। मैंने इसकी जानकारी अपने ग्रुप की सदस्यों को दी। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई। संस्था की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि महिला शक्ति की सदस्य प्रीती अग्रवाल एवं सौम्या चौहान के पुत्र गौरांग चौहान, अजय, दीपक ने महिला को रक्त दान कर मद्द की।

Read More »

महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से निकलेगी भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छारबाग स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा। वहीं आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन राधाकृष्ण मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो कि विशेक आकर्षण का केंद्र होगी।
मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष कोमल शर्मा उर्फ सीटू, कोषाध्यक्ष इंजीनियर नितिन कुलश्रेष्ठ, मीडिया प्रभारी डॉ डी आर वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा। सात मार्च को प्रथम दिन प्रात दस बजे से हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आठ मार्च महाशिवरात्रि के दिन प्रात 10 बजे से सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभा यात्रा सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया, चंद्रवार गेट, रामनगर, श्याम नगर होती हुई छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न होगी। जहां आरती के बाद प्रसार वितरण किया जाएगा।

Read More »

ब्लूमिंग बड्स में आयोजित समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

-मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण, प्रबंधक और पालिकाध्यक्ष ने वितरित किये पुरुस्कार
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के मेलावाला बाग स्थित ब्लूमिग बड्स सीनियर सैकेंड्री स्कूल में सोमवार को पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह, अतिथि पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, समाजसेवी राजीव गुप्ता रहे। अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विपिन गर्ग ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे विपिन गर्ग, पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, प्रधानाचार्य सुमनलता पचौरी और समाजसेवी राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गाया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। एकल गीत, सामूहिक नृत्य एवं अन्य नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये। इसी बीच में विद्यालय के प्रबंधक राज पचौरी ने सभी अतिथियों को शॉल उढ़ाकर और माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। विद्यालय के मेधावियों को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रतीक चिंह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

रोडवेज बस में घुसी ईको कार, चार घायल

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आनंद बिहार से इटावा जा रही सैंफई डिपो की बस से ईको कार रात दो बजे के करीब एटा चौराहा पर घुस गई। जिससे ईको सवार चार लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराया है। जबकि ईको और रोडवेज बस को संतजनू बाबा चौकी पर खड़ा करा दिया है।
सैंफई डिपो की रोडवेज बस आनंद बिहार से इटावा जा रही थी। जब बस एटा चौराहे के समीप पहुंची, तभी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही ईको कार बस में घुस गई। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गये। हादसे के बाद बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ईको कार चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। जबकि रोडवेज बस और ईको कार को कब्जे में लेकर संतजनू बाबा चौकी पर खड़ा करा दिया। इस दौरान कार सवार घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में 20 वर्षीय हरिमोहन पुत्र धर्मपाल निवासी रहचटी, 30 वर्षीय सचिन पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नगला झाल जसराना, 26 वर्षीय अजय पुत्र रामोतार और 25 वर्षीय विजय पुत्र दीप चंद्र निवासी बिजोली झाल जसराना घायल हो गए।

Read More »

मनुष्य को अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं होना चाहिए-बृज मोहन

-सीता और अशोक की पौध रोप कर मनाई सीता अष्टमी
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। शिवा सुंदरकांड सेवा समिति और रेलवे स्टाफ के तत्वावधान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा रेलवे कालौनी के मनोरंजन सदन परिसर में आयोजित की जा रही है। कथा के सातवें दिन महाराज ने वन गमन की कथा सुना कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होना चाहिए।
वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य ब्रजमोहन महाराज ने सातवें दिन की कथा में राम भक्तों का मन मोह लिया। महाराज ने कहा कि अपने धर्म को भूलना नहीं चाहिए। अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं होना चाहि। बिना श्रद्धा के भक्ति संभव नहीं। प्रभु का ध्यान प्रेम से करना चाहिए। सोमवार को सीता अष्टमी है। जिससे महाराज ने सीता अष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुये भक्तो को समझाया। वहीं समिति के पदाधिकारियों द्वारा सीता अष्टमी के अवसर पर सीता और अशोक की पौधा रोपित की। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से दोपहर बारह बजे से सायं पांच बजे तक राम कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Read More »

वार्षिकोत्सव पर मनमोहक झांकियों का मंचन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। सामाजिक संस्था विश्व हिंदू एकता शक्ति सेवा समिति द्वारा सातवां वार्षिकोत्सव दुर्गा पार्क शूटर गंज में मनाया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने बताया कि श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां एवं फूलों की होली, शिव तांडव का मंचन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। शिव पार्वती की मनमोहक झांकी देखकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए। भोले बाबा के भजनों पर भक्तगण झूम उठे।
जिला मातृशक्ति अध्यक्ष प्रीति साहू ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है जिससे समाज के लोग जुड़ते है और आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होता रहेगा।

Read More »

पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव और त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जनपद में पैरा मिलिट्री फोर्स आ गया है। सोमवार को सीओ प्रवीन कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ नगर क्षेत्र के कई गावों में भ्रमण किया। इस दौरान सीओ ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाये जाने की अपील की।
सोमवार को फोर्स ने आरोंज, रहचटी, भांडरी, मोहम्मदपुर अहीर और रुकनपुर में गश्त किया। सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और पैरामिलिट्री फोर्स ने दोपहर दो बजे कोतवाली से गश्त प्रारंभ किया। जो रुकनपुरा होते हुए भांडरी, पुहंचा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया के सभी चुनाव शांतिपूर्ण तरह से संपन्न होंगे। किसी तरह का किसी भी वोटर को भय नहीं रहेगा। यदि किसी को कोई समस्या आती है एतो वह तत्काल डायल 112 व थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दे सकता है। सभी सीयूजी नंबर गांव के प्राथमिक विद्यालय व सरकारी भवनों पर अंकित किए गए हैं।

Read More »

प्लाट पर कब्जे को लेकर जमकर हुआ पथराव, चार घायल

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। प्लाट पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस दौरान मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
नगर के मोहल्ला शिव नगर रहचटी में निशादेवी पत्नी बचनेश के ने एक प्लाट का बैनामा कराया था। जिसे उन्होंने एक फौजी सुरेंद्र की पत्नी माधुरी निवासी नगला कमले उड़ेसर को बेंच दिया। सोमवार को दूसरा पक्ष मीरादेवी जो प्लाट को अपना बता रही है। उसने भी बैनामा कराया है। लेकिन निशादेवी ने प्लाट पहले खरीदा था। निशादेवी संजय की रिश्तेदार हैं। प्लाट की पैरवी संजय ही कर रहे हैं। संजय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मीरा पक्ष के लोग प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। जब वह प्लाट पर पहुंचा तो वहां लोग पहले से ही एकत्रित थे। उनको देख वहां पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव में उनके सिर और बांह में चोट आई है।

Read More »