Thursday, July 4, 2024
Breaking News

कंपोजिट स्कूल की अध्यापिका वंदना श्रीवास्तव ने क्षयरोगी को बांटी पोषण किट

रायबरेली । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कंपोजिट स्कूल कलंदरपुर राही में बीते दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय की अध्यापिका वंदना श्रीवास्तव ने एक क्षय रोगी को गोद लिया है। साथ ही उसे पोषण किट का वितरण किया। मौजूद जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवास्तव ने टी०बी० रोग के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुनील सिंह मंडल प्रवासी भाजपा, खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल, प्रधान हरिशंकर ,आशीष प्रजापति नोडल अफसर किसान सम्मान निधि, प्रधानाध्यापिक राधिका देवी की उपस्थिति में वरिष्ठ उपचार पर्वेक्षक अलंकार शर्मा समस्त विद्यालय परिवार और जनमानस उपस्थित रहे।

Read More »

खेलकूद की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है: अशोक कोरी

सलोन, रायबरेली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण युवक महिला खेलकूद प्रतियोगिता सब जूनियर /जूनियर / सीनियर वर्ग मिनी स्टेडियम सलोन में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोरी विधायक सलोन रहे।
इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात उन्होंने कहा कि खेलकूद की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों को आगे बढ़ने का जो अवसर प्रदान किया है, उसमें सहभागिता दिखाकर सलोन के महिला पुरुष वर्ग ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर बोलते हुए शशि कुमार तिवारी खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Read More »

शटर तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार

महराजगंज, रायबरेली। सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा चोरों ने उठा लिया और घटना को अंजाम देकर पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी।
बता दें कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट न्यू महालक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार द्वारा बताया गया है कि चार किलो चांदी सहित अन्य सामान को चोरों ने पार किया है जबकि चोरों द्वारा लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन शायद नाकाम होने के चलते उसमें रखे सामान चोरी होने से बच गया। वहीं पीड़ित दुकानदार रमेश उर्फ बंटी ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने मौके की जांच की।

Read More »

सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत दो अन्य युवक हुये घायल

मथुरा। शीशम के पेड़ से अनियंत्रित तेज रफ्तार होंडा सिटी कार टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। दो युवकों की मौत के से कोहराम मच हुआ है। हादसा गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे हुआ। अल्फेज के यहां नौहझील में कुछ रिश्तेदार आये हुए थे। उनकी होंडा सिटी कार यूपी 32 एचडी 5336 को लेकर अलसेद तीन अन्य युवकों के साथ चला गया।
नौहझील कस्बा के मथुरा रोड पर बाघर्रा से नौहझील की तरफ आते वक्त हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व चारों कार सवार साबिर (23) पुत्र बेनामी व हसन (25) पुत्र जगनी निवासी बरौठ थाना नौहझील, अल्फेज पुत्र सोनू निवासी नौहझील व शाहिद (19) पुत्र पप्पू निवासी शाहजमॉल जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More »

कांग्रेस पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

मथुरा: जन सामना संवाददाता। 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय सेठवाड़ा मथुरा में कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस धूमधाम से बनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा जिला कार्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात महानगर कांग्रेस कार्यालय होली गेट पर आकर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान वंदे मातरम व राष्ट्रगान गया गया। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 1885 बम्बई में हुई। कांग्रेस की स्थापना देश के गरीब मजदूर किसानों की समस्याओं के निराकरण व उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए की गई जो कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में आम जनमानस की आवाज बन गई। उसे समय भी कुछ ऐसी ताकतें थी जो कि अंग्रेजी हुकूमत से मिलकर कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को बाधित करने की गरज से देश को जाति धर्म के नाम पर बांटना चाहती थीं। लोग महात्मा गांधी की अगुवाई में देश के की आजादी के आंदोलन में लग गए और कांग्रेस आजादी के लिए सभी धर्मों की एक विचारधारा बन गई। उन्होंने कहा कि एक हफ्ता तक हर ब्लॉक, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत व हर बूथ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया कल्पतरू ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव

शिकोहाबाद। नगर की समाजसेवी संस्था कल्पतरु ट्रस्ट पिछले 17 वर्षों से नगर में विभिन्न प्रदेशों में समाज सेवा के लिए जानी जाती है। कल्पतरु ट्रस्ट की स्थापना को 17 साल पूर्ण होने पर कल्पतरु ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों द्वारा नगर के गढ़ैया मोहल्ला स्थित पंचायती अग्रवाल धर्मशाला में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शरण ने की।
कार्यकम का शुभारम्भ ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सामने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने कल्पतरु के द्वारा चल रही सेवाओं की सराहना की। जिसमें जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि ऐसी संस्थाओं का नगर में होना जरूरी है। क्योंकि ऐसी संस्थाओं से नीचे तक के व्यक्ति को लाभ मिलता है। विशेष कार्य के रूप में टिफिंस टिफिन सेवा व रक्तदान शिवर रक्तदान एक ऐसा काम है, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। पूजा ग्रुप के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे काम सभी के उजागर है। संस्था जिले में ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक बातों को बोलते हुए कार्यक्रम में आए अतिथि व गणमान्य नागरिक से कहा कि हम लोग अपने बच्चों को संस्कार नहीं दे पा रहे हैं।

Read More »

महिला शक्ति ने बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर

फिरोजाबाद। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर जारखी में ठुठरन भरी सर्दी से बचाव हेतु बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किये गये।
महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि विद्यालय के समस्त छात्रों को सौ गर्म स्वेटर व अन्य खाद्य सामिग्री वितरित की गई है। संस्था की सचिव मोनिका रानीवाला ने बताया कि समस्त गर्म वस्त्र संस्था की सदस्याओं एवं अपने अंशदान से एकत्रित किये है। कोषाध्यक्ष रीना गर्ग ने छात्रों को पढ़ाई के लिए और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना गुप्ता ने बताया कि गर्म कपड़ों के अभाव में बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी। महिला शक्ति के सहयोग से छात्रों को बहुत राहत मिलेगी। ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष कल्पना राजौरिया ने छात्रों के अभिभावकों से आह्वान किया कि शासन द्वारा आपके खातों में बच्चों की यूनिफार्म के लिए जो बारह सौ रुपयों की धनराशि भेजी गयी है, उससे अपने पाल्यों के लिए यूनिफार्म और जूते आदि अवश्य खरीदें।

Read More »

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

फिरोजाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनका लाभ दिलाएं जाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा गौरव राजावत व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नमो ऐप कैंपेन कैंप लगाकर युवा साथियों को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराए। इस विषय में उनको संपूर्ण जानकारी दे। नमो एप के जरिए लोगों तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सकें। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘मोदी सरकार की गारंटी’ के साथ जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जा रही है।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने गरीबो को बांटे कंबल

फिरोजाबाद। जिला प्रशासन द्वारा कड़ाके की सर्दी में लोगों को ठंड से बचाव हेतु तिलक इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी में लगभग 1500 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किये।
गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा तिलक इंटर कॉलेज में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा, उपसभापति श्याम सिंह यादव एव एसडीएम कीर्ति राय ने लगभग 1500 गरीब, असहाय, साधु-संतों एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किये। इस दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, विजय शर्मा के अलावा हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार कार्यालय पर झंडारोहण व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि आज नागपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की रैली की जा रही है। जिसमे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हैं तैयार हम का नारा दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, मनोज भटेले, शफात खान राजू, यश दुबे, खजांची दिवाकर, अनिल कुमार जाटव, रामकुमार रावत, अखिलेश शर्मा, राजेश दिवाकर, सुमन, रोहित यादव, सलमान, राजपाल, नेहा, अजय, चंद्रप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »