हाथरस। भारतीय किसान संघ ने आलू भंडारण का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया, और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी राहुल पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान संघ महिला जिला प्रमुख के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में संगठन के लोगों का कहा है कि कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा आलू भंडारण के किराये में बीस से तीस रुपये प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि की जा रही है। जबकि इस वर्ष आलू की पैदावार में कमी आ रही है । कोल्ड स्टोर संगठन ने फसल का कोई आकलन नहीं किया है। संगठन के लोगों ने ज्ञापन में मांग की है कि मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा बढ़ाए गए किराया मूल्य को वापस ले। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
जगद्गुरु शकंराचार्य, महाकुम्भ मेला और नागा सन्यासी
प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ-2025 के सन्दर्भ में कहा जा रहा है कि यह अवसर 144 वर्ष बाद आया है और आगे 144 वर्ष बाद ही आयेगा। जिसके कारण देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुँच रहे हैं। कुम्भ मेला कब प्रारम्भ हुआ, इस बारे में कोई सटीक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। परन्तु अधिकांश विद्वान इसकी शुरुआत का श्रेय आदि शंकराचार्य को देते हैं। आदि शंकराचार्य का जन्म ईसा पूर्व सन 507 (युधिष्ठिराब्द 2631) में बैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी को केरल राज्य (तब मालाबार प्रान्त) में एर्णाकुलम जनपद के कालड़ी ग्राम में हुआ था। कुछ विद्वान इनका जन्म आठवीं शताब्दी में होना बताते हैं। इनके पिता का नाम पण्डित शिवगुरु भट्ट तथा माता का नाम आर्याम्बा था। पण्डित शिवगुरु तैत्तिरीय शाखा के यजुर्वेदी ब्राह्मण थे। आदि शंकराचार्य को महादेव शिव का अवतार माना जाता है, जो उनकी विलक्षण प्रतिभा से सिद्ध भी होता है। मात्र आठ वर्ष की आयु में श्री गोविन्द नाथ भगवत्पाद से सन्यास की दीक्षा लेकर सन्यासी हो जाना। उसके बाद वाराणसी होते हुए बदरिकाश्रम तक पैदल यात्रा करना। सोलह वर्ष की आयु में ब्रह्मसूत्र पर भाष्य लिखना। सम्पूर्ण भारत में भ्रमण कर अद्वैत वेदान्त का प्रचार करनाद्य दरभंगा जाकर तत्कालीन ख्यातिलब्ध विद्वान मण्डन मिश्र को शास्त्रार्थ में पराजित करने के बाद सन्यास की दीक्षा देकर अपना शिष्य बनाना। भारतवर्ष में व्याप्त तत्कालीन कुरीतियों एवं धार्मिक आडम्बरों को समाप्त कर समभावदर्शी वैदिक धर्म की पुनः स्थापना करना उनके शिवत्व को दर्शाता है।
महर्षि पाणिनी, महर्षि पातंजलि, महाराज मनु, महर्षि भृगु, दैत्यगुरु शुक्राचार्य, देवगुरु वृहस्पति, महर्षि प्रचेता, महर्षि यास्क, महर्षि क्रतु, महर्षि पुलह, महर्षि पुलस्त, महर्षि अत्रि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि जाबालि, ब्रह्मर्षि विश्वामित्र, महर्षि यमदग्नि, महर्षि दत्तात्रेय, महर्षि अगस्त, महर्षि मार्कण्डेय, महर्षि भरद्वाज, महर्षि याज्ञवल्क्य, महर्षि अष्टावक्र, महर्षि गौतम, महर्षि पाराशर, महर्षि मैत्रेय, महर्षि गर्ग, महर्षि सान्दीपनि, महर्षि शाण्डिल्य, महर्षि कात्यायन, महर्षि सांकृत, महर्षि उपमन्यु, वेद व्यास, रोमहर्षण सूत तथा महर्षि शौनक आदि अनगिनत मनीषियों द्वारा पल्लवित पुष्पित भारतीय संस्कृति जिसे कालान्तर में वैदिक धर्म, सनातन धर्म और अब हिन्दू धर्म के नाम से पहचान प्राप्त है, जो व्यक्ति को जन्म से नहीं अपितु कर्म से मनुष्य बनाने के लिए जानी जाती है। जिसके मूल में त्याग, तपस्या, सदाचार और अन्त में परम गति अर्थात मोक्ष की प्राप्ति निहित है। जीव की स्वाभाविक वृत्ति भोग का पग-पग पर निषेध ही इसका परम सिद्धान्त है। भारतीय भू-भाग पर जन्मी मानव सभ्यता हजारों नहीं अपितु लाखों वर्षों से इसी संस्कृति को धारण किये हुए है। परन्तु विभिन्न कालखण्डों में जीव की स्वाभाविक वृति भोग भी समाज पर हावी होती रही है। जिसे भोगवादी आसुरी या दानवी वृत्ति का नाम दिया गया। जब-जब यह कुवृत्ति समाज पर हावी हुई तब-तब किसी न किसी विलक्षण प्रतिभा ने जन्म लेकर इसको समाप्त किया और वैदिक धर्म की पुनः स्थापना की। भारतीय मनीषियों ने ऐसी सभी प्रतिभाओं को ईश्वर के अवतार रूप में प्रतिष्ठा देकर सम्मानित किया है। आदि शंकराचार्य भी उन्हीं प्रतिभाओं में से एक हैं।
ईसा से लगभग 500 वर्ष पूर्व भारतीय संस्कृति के सापेक्ष न केवल कई सम्प्रदाय अस्तित्व में आ चुके थेद्य अपितु विदेशी आक्रमणकारी भी यहाँ की सम्पदा लूटने के लिए आने लगे थे।
लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा-शिवपाल सिंह यादव
♦ मिल्कीपुर में शासन और प्रशासन ने कराई बेईमानी
फिरोजाबाद। शुक्रवार को सुहागनगरी में दो अलग-अलग स्थानों पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को बेईमान बताया। वहीं कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने बेईमानी की। दिल्ली में बीजेपी हारेगी, आम आदमी की सरकार बनेगी।
मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली चुनाव पर कहा कि बीजेपी हारेगी आम आदमी पार्टी जीतेगी। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर तरह से बेईमानी पर उतारु है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि सपा वहां से जीतती आ रही है। इस बार शासन प्रशासन ने वहां बड़ी मेईमानी की है। हमने कड़ा मुकाबला किया है, अब रिजल्ट बताएगा। जनता ने बीजेपी से कड़ा मुकाबला किया है। महाकुंभ में आग लगने की घटना को लेकर कहा कि वहां अव्यवस्थाएं रहीं और सरकार छिपाती रहीं। वहां व्यवस्थाएं ठीक से नहीं हो सकीं। वहां सब लोग परेशान हैं। जो लोग वहां जा रहे हैं सब परेशान हैं। हमने भी दो बार कुंभ लगाया था। कहीं दिक्कतें नहीं आईं।
नशा मुक्त हो देश हमारा नारों का उद्घोष कर निकाली जागरूकता रैली
शिकोहाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय से गांव जसलई तक एक रैली निकाली। जिसमें छात्राएं नारे लगाते हुए तंबाकू छोड़ने की अपील करते हुए चल रही थीं।
सप्त दिवसीय शिविर के तत्वाधान में रासेयो अधिकारी डॉ माया गुप्ता एवं डॉ नम्रता प्रसाद के संयोजन से नशामुक्ति अभियान पर स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय से एक रैली निकाली। जसलई गाँव में पहुंची और स्वंय सेविकाओं ने ग्रामीण महिला-पुरुषों को तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि तंबाकू खाने से आपके जीवन के साथ ही परिवार पर संकटों के बादल छा जायेंगे। रैली में स्वयं सेविकाएं नारा लगाते हुए चल रही थीं, जिसमें गांधी जी का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा, तम्बाकू से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो आदि नारे लगाये । कई जगह पर स्वयंसेविकाओं ने लोगों को नशा सेवन से दूर रहने को आगाह भी किया। नशामुक्ति के उपाय भी बताये ।
सभी एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वॉयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के दिये निर्देश
♦ समय-सीमा के भीतर ट्वॉयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की की जायेगी सख्त कार्यवाही: मुख्य सचिव
लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूपीडा के विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने यूपीडा के एक्सप्रेस-वे के निकट पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वॉयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर ट्वॉयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग ट्वायलेट होना अनिवार्य है, साथ ही पेयजल व स्वच्छता जैसी अन्य बुनियादी सुविधायें होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प संचालकों को बुनियादी सुविधाओं तथा स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा।
घर के बाहर खड़ा आटो हुआ चोरी
♦ ऑटो चोरी कर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सहजलपुर में एक मकान के बाहर खड़ा ऑटो को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। सुबह जब ऑटो स्वामी ने देखा तो उसका ऑटो गायब था। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहजलपुर निवासी जाहर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि बृहस्पतिवार की रात उसने अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा कर दिया था। सुबह जब वह जागा तो घर के बाहर खड़ा आटो गायब था। उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि ऑटो को ले जाते हुए जो व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। वह गांव के ही एक व्यक्ति सा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित ने उक्त व्यक्ति का नाम बॉबी बताया है। उसका कहना है कि जो व्यक्ति ऑटो को ले जा रहा है वह गांव के बॉबी जैसा लग रहा है।
सीजेए सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, कलमकारों को जोड़ेगा संगठन
♦ राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को संगठन लोगो देकर किया शुभारंभ
♦ जिलाध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता को सौंपा संगठन का लोगो
♦ जनपद में जिला उपाध्यक्ष बने सदस्यता अभियान प्रभारी, साथ ही सह प्रभारी भी हुए नामित
फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) की सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, संगठन में कलमकारों को जोड़ने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है।
बताते चलें कि पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) का सदस्यता अभियान जोरों से शुरू हो गया। शुक्रवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी को उनके जनसंपर्क कार्यालय पर संगठन का लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने फतेहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह को संगठन का लोगो दिया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने जिला इकाई के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान को गति दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद को सदस्यता अभियान का प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा को फतेहपुर सदर तहसील का प्रभारी एवं अन्य तहसील अध्यक्षों को उनके तहसील का सदस्यता प्रभु बनाया गया है। इसके अलावा जिला सचिव धीर सिंह यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को सदस्यता अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
पूर्व में हुई ऑनलाइन बैठक के बाद सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया है।
प्रवासियों के लिए बंद होते अमेरिका के दरवाजे
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति के रूप में वापसी से न सिर्फ अमेरिका के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आयेगा, बल्कि उनकी नीतियों का प्रभाव वैश्विक स्तर पर पड़ेगा, जिससे भारत भी अछूता नहीं रहने वाला है। सत्ता संभालने के साथ ही ट्रंप ने अपने देश में रह रहे अवैध प्रवासियों को निकालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान भारत आया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से पदभार संभालने के बाद देश के प्रवासियों पर यह पहली कार्रवाई है। अमेरिका में अवैध रुप से प्रवेश करने वाले 104 लोग भारत पहुंचे है।
अमेरिका से निर्वासित लोगों में 25 महिलाएं और 12 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें से सबसे कम उम्र का बच्चा केवल 4 वर्ष का है जो गुजरात से है। इनमें पंजाब के 30, हरियाणा के 33, चंडीगढ़ के 2, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के 3 व महाराष्ट्र के 3 लोग शामिल हैं। इनमें 48 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है। अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी से भारत की चिंताएं बढ़ना स्वभाविक है, क्योंकि वहां काफी संख्या में अवैध तरीके से भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। हालांकि इसमें भारत के लिए कुछ करने को ज्यादा नहीं है, क्योंकि अवैध रूप से प्रवेश करने वालों का समर्थन नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ कर दिया है कि भारत, भारतीय नागरिकों को वैध तरीके से वापस लेने को तैयार है।
इस मामले को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ।
चालक को झपकी आने से कार ट्रक में घुसी, दो घायल
शिकोहाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात तीन बजे मटसेना क्षेत्र अंतगर्त चालक को झपकी आने से कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
शुक्रवार रात तीन बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 45.400 माइल स्टोन पर एक कार के चालक को झपकी आने से कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कार को शंकर पुत्र आनंद प्रसाद निवासी सेक्टर 31 फरीदाबाद चला रहा था। कार आगरा से प्रयागराज के लिए जा रही थी। कार में चालक के अलावा तृप्ति पत्नी सतीश कुमार,. गर्व,. मुस्कान पुत्र सतीश शामिल थे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 152 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न
जन सामना संवाददाताः रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ सदर विधायक अदिति सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 152 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड राही 35, दीनशाहगौरा 12, अमावां 23, रोहनिया 10, डलमऊ 28, ऊंचाहार 29, जगतपुर 09 एवं नगर पालिका परिषद रायबरेली 06 जोड़े सम्मिलित रहे।
सामूहिक विवाह के दौरान विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, आभूषण (चांदी की पायल, बिछिया) स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।