Wednesday, March 19, 2025
Breaking News

कुंभ में हुई भगदड़ में मृतकों एवं घायलों की सूची जारी करने की मांग

फिरोजाबाद। प्रदेश नेतृत्व के आवाहान पर निर्वतमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर डीएम को सौंपा है। जिसमें मौनी अमावस्या के अवसर पर कुंभ में हुई भगदड़ में मारे गये एवं घायलों के नाम की सूची जारी करने की मांग की है।
निवर्तमान जिलध्यक्ष संदीप तिवारी कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम प्रयागराज में हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है और कई घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक मृतकों एवं घायलों की सूची जारी नहीं की गई है। जिससे इस घटना में मारे गए एवं घायल हुए श्रद्धालुओं के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »

किड्स काॅर्नर स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिलाई गई कैंसर जागरूकता की शपथ

फिरोजाबाद। महिला तुलसी इंटरनेशनल क्लब के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैंसर जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 335 छात्र-छात्राओं ने एक साथ कैंसर जागरूकता की शपथ ली।
उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि वे समाज में इस गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल कैंसर से बचाव और उसके प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देना था, बल्कि युवाओं को इस विषय पर जागरूक करना भी था। ताकि वे अपने परिवार और समाज में इसका संदेश फैला सकें। इस अवसर पर महिला तुलसी इंटरनेशनल क्लब के पदाधिकारियों और विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को कैंसर से बचाव और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के उपाय बताए।

Read More »

युवराज यादव का उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम में हुआ सलेक्शन

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला तहसील निवासी युवराज यादव का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में सलेक्शन हुआ है। उनका उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में सलेक्शन होने के बाद खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। युवराज यादव दाएं हाथ के तेज गेंदबाज व मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। वह पिछले तीन वर्ष से अंडर-19 टीम उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी रहे है। इस वर्ष अंडर-23 में नागालैंड के खिलाफ मैच में खेले। जिसमें उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। उन्होंने 37 गेंद में 2 चैके की मदद से 13 रन बनाए। युवराज यादव कानपुर में भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Read More »

पशु चिकित्सालयों को घायल गायों को नौच रहे है आवारा जानवर

फिरोजाबाद। जिला पशु चिकित्सालय में डाक्टरों की लापरवाही सामने आयी है। बीमार लाचार गायों की देखभाल न होने के कारण आवारा कुत्ते घायल गायों नौच रहे है। जिसको देख व्यापारी नेता, सामाजसेवी, गौरक्षक प्राशान्त माहेश्वारी के साथ लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।
उक्त घटना की जानकारी होने पर दर्जनों गौसेवकों ने अस्पताल पहुंच कर विरोध करते नजर आये। स्थानीय लोंगों ने बताया कि यदि प्रशासन ने जल्द उक्त घटना को संज्ञान में नही लिया, तो उग्र प्रर्दशन किया जायेगा। जनता दोशियों के खिलाफ कार्यवाही की माॅंग कर रहा है। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक जिन्दा गायों को मरा हुआ बता रहे है। जबकि घायल गौमाता को कुत्ते नौचने का कार्य कर रहे है। जिससे गायों के शरीर से रक्त वह रहा है।

Read More »

भाषा और पठन-पाठन की बेहतर समझ की ओर बढ़ता ‘निपुण भारत’

हालिया वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि ग्रेड III के विद्यार्थियों ने अपने पढ़ने के कौशल (24% से 34%) और घटाव के कौशल (29% से 41%) में सुधार किया है। श्रगतिका घोष जैसे युवा पाठक इस बात के उदाहरण हैं कि कैसे जीवंत और प्रासंगिक कार्यपुस्तिकाओं को अपनाने से ओडिशा में साक्षरता परिणामों में सुधार हुआ है। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रवि शर्मा द्वारा गीतों के माध्यम से गणित पढ़ाया जाता है। जैसे-जैसे वे संख्याएँ सीखते हैं, वे नारा लगाते हैं, “एक-दो थैला लो, तीन-चार चलो बाज़ार।” दूसरी कक्षा की छात्रा श्रगतिका घोष अब आत्मविश्वास के साथ ओडिया पुस्तकें पढ़ सकती है। रंगीन और प्रासंगिक कार्यपुस्तिकाएँ कोर साक्षरता को बढ़ाती हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने निपुण भारत कार्यक्रम 2021 की शुरुआत की, जो समझ और अंकगणित के साथ पढ़ने में दक्षता के लिए एक राष्ट्रीय पहल है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश का हर बच्चा 2026-2027 तक ग्रेड 3 के अंत तक बुनियादी साक्षरता और अंकगणित समझ हासिल कर ले।

Read More »

चकिया में बढ़े हुए कर के खिलाफ लड़ेगी यह पार्टी

चकिया, चंदौली। स्थानीय नगर पंचायत चकिया में नगर पंचायत के द्वारा विभिन्न मदों के बढ़ाए गए कर के खिलाफ नगर में आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि नगर के लोगों के साथ इस लड़ाई को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लड़ेगी। ज्ञात सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि इसके लिए नगर में कर बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों को एकत्रित करने के लिए पर्ची बांटी जा रही है, पर्ची में 6 फरवरी के दिन शाम को नगर के लोगों की एक बैठक ठाकुर बाग में आयोजित की गई है, जिसमें कर बढ़ोतरी के खिलाफ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस संबंध में किसान सभा के नेता लालचंद सिंह एडवोकेट ने बताया कि बढ़े हुए कर को वापस लेने के लिए नगर के कई लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय से पहले ही निवेदन किया था

Read More »

प्रयागराज की त्रासदी पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “ यह कोई बड़ी घटना नहीं है..”

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। अभिनेत्री और श्री कृष्ण की नगरी की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने प्रयागराज में गंगा, यमुना और (पौराणिक) सरस्वती नदियों के संगम पर ‘पवित्र स्नान’ करने के कुछ दिनों बाद महाकुम्भ के हालिया हादसे पर मंगलवार को कहा, ‘‘यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं थी। मुझे नहीं पता कि यह कितनी बड़ी थी,
(लेकिन) इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’’ उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबंधन की प्रशंसा भी की। उन्होंने आगे कहा, ‘सब कुछ बहुत अच्छी तरह से किया गया।’ उन्होंने भगदड़ को ‘अपरिहार्य’ बताते हुए कहा कि बहुत सारे लोग आ रहे हैं, इसकी व्यवस्था करना बहुत मुश्किल है।
विपक्षी नेताओं द्वारा आलोचना किए जाने पर, जिन्होंने यूपी सरकार पर मौतों की वास्तविक संख्या छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘वे जो कहना चाहते हैं कहेंगे, गलत बातें कहना उनका काम है।’

Read More »

अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वाहन: रामनिवास

फिरोजाबाद। अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाहन करें, भ्रष्टाचार के दलदल में फंसकर पीड़ितों को बर्बाद ना करें। साथ ही आम लोग भी अपने कर्तव्यों को समझकर पालन करें। उक्त विचार सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के प्रमुख महासचिव रामनिवास यादव ने हनुमान रोड पर आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि अधिकारियों को शासन ने जो जनसेवा का दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी से पालन करते हुए अपना एवं बच्चों का भविष्य उज्जवल करने के लिए कार्य करना चाहिए। वरना भ्रष्टाचार के दलदल में फंसकर स्वयं तो बर्बाद होंगे ही, अपने बच्चों का भी भविष्य खराब करेंगे। तब शिवाय पश्चाताप के उनके पास करने को कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम सबको भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर ईमानदारी से संघर्ष करना होगा, तभी जरूरतमंदों को उनके हक और अधिकार प्राप्त हो सकेंगे। अन्यथा वे इसके लिए दर-दर भटकते फिरेंगे।

Read More »

महिला शक्ति ने कस्तूरबा स्कूल में बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री एवं बैग

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने बसंत पंचमी का उत्सव कस्तूरबा इंटर कॉलेज में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर सौम्या चौहान और फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि कस्तूरबा स्कूल में बहुत ही निर्धन परिवार के बच्चे पढ़ते है।ं जहाँ पाठ्य सामग्री की कमी के कारण पढ़ाई में रुकावट आती है। इसी बात को ध्यान में रखकर महिला शक्ति द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 110 बच्चों को स्कूल बैग, एग्जाम पेड, स्टेशनरी आदि का सामान वितरित किया। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि इस स्कूल मै मेज काफी खराब हो गई है। जिसकी वजह से बच्चों को लिखने में दिक्कत आती है।

Read More »

पांच फरवरी को मनाया जाएगा जनपद का 36 वां स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव पंडाल में जनपद का 36 वां स्थापना दिवस पांच फरवरी को संगोष्ठी के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में आंदोलन से जुड़े लोगों का एवं फिरोजाबाद महोत्सव को सफल बनाने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त निर्णय जनपद स्थापना एवं विकास समिति की फिरोजाबाद महोत्सव पंडाल में स्थापित समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु रक्तवीर अमित गुप्ता व पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा को संयोजक बनाया गया है। समिति महासचिव उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया कि 5 फरवरी दिन बुधवार को अपराध तीन बजे से नगर के पीडी जैन कॉलेज स्थित फिरोजाबाद महोत्सव पंडाल में जनपद के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद स्थापना की अलख जगाए रखने वाले संघर्षशील पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

Read More »