Wednesday, March 19, 2025
Breaking News

पूर्ण विद्युतीकरण की राह पर भारतीय रेल

पहिए के अविष्कार के साथ ही दुनिया कई गुना तेजी से आगे बढ़ने लगी। इस रफ्तार को नई दिशा सितंबर 1825 में तब मिली, जब दुनिया की पहली ट्रेन ने अपनी यात्रा शुरू की। इसी क्रम में 28 साल बाद 16 अप्रैल, 1853 को वह दिन भी आया जब भारत में पहली बार ट्रेन चलाई गई। इसके करीब 72 वर्षों बाद 3 फरवरी 1925 ने भारतीय रेल ने एक और अध्याय जोड़ते हुए पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कुर्ला, मुंबई तक अपनी यात्रा बिजली से चलने वाली ट्रेन चलाकर नया कीर्तिमान रच दिया। अब साल 2025 भारत में रेल विद्युतीकरण के 100 साल पूरे के होने के साथ, भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण के कगार पर है जो भारतीय रेल की उपलब्धियों में एक मील का पत्थर है। यह उपलब्धि भारत में पहली रेल यात्रा के समान ही ऐतिहासिक है तथा भारतीय रेल के विद्युतीकरण में एक सदी की प्रगति का प्रतीक है।

Read More »

149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने डीसीएम से किया बरामद, दो गिरफ्तार

चंदौली। जिले की अलीनगर पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा से एक डीसीएम से पंजाब निर्मित 149 पेटी कुल 1341 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने माल बरामदगी के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में शराब तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकार पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस को यह सफलता मिली है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया गया कि हम लोगों का एक ग्रुप है,चूकि बिहार में शराब बंदी है इसलिए हम लोग पंजाब से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेंजते हैं,जिससे हम लोगों को काफी मुनाफा होता है तथा इस धंधे में होने वाली कमाई हम लोग आपस में बांटकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Read More »

डॉ0 योगेंद्र और डॉ0 दीक्षा को पीडब्ल्यूए ने किया सम्मानित

कानपुर। डॉक्टर समाज में लोगों के लिए जीवन रक्षक के रूप में देखे जाते हैं। समाज में अपने कर्तव्यों और निःस्वार्थ सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले दो चिकित्सकों को वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश(पीडब्ल्यूए) के लोकहित में चले एक माह निशुल्क सेवा ड्राइव में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया है। पीडब्ल्यूए उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ योगेंद्र सिंह यादव और डॉ दीक्षा कटियार को लोकसेवा के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया। पीडब्ल्यूए की ओर से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय कटियार ने डॉक्टर्स को सम्मान पत्र भेंट किया और लोकहित में उनकी सेवा और सहयोग की सराहना की गई। पीडब्ल्यूए के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समाज में असहाय और निर्धनों के लिए मदद में डॉक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है, साथ ही इनके द्वारा निःशुल्क औषधीय वितरण में सहयोग भी दिया गया है।

Read More »

एस.आर.के. (पीजी) कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। एस.आर.के.(पीजी) कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर माँ सरस्वती की आराधना के साथ ही हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। साथ ही सुंदकाण्ड का भी आयोजन किया गया। इसके पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने कहा एस.आर.के. शिक्षण संस्थान की स्थपना सन् 1919 में आज ही के दिन हुई थी। इसके पश्चात 1939 में इण्टरमीडिएट तथा वर्ष 1959 में डिग्री कॉलेज के रूप में संबद्धता मिली।

Read More »

कृषि सभागार में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की मनाई गई जयंती

फिरोजाबाद। महिला सशक्तिकरण समिति के तत्वावधान में शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और दलितों के मसीहा बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती कृर्षि सभागार में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान दबरई मिथिलेश ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि निहारिका वर्मा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा समाज में समानता और समरसता की बात करते थे। विशिष्ट अतिथि रामदास वर्मा, गुरचरण गौतम और बृजेश यादव ने संयुक्त रूप कहा कि वी सिर्फ राजनेता ही नही, बल्कि वह क्रांतिकारी विचारों के धनी थे। उन्होंने समाज को शोषण का विरोध करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष डॉ. प्राजंलि कुशवाहा एवं अध्यक्षता विजेंद्र पाल सिंह बघेल ने किया।

Read More »

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

फिरोजाबाद। पलक झपकते ही दो पहिया वाहन को चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल सहित एक स्कूटी बरामद हुई है। इनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद हुई है। जिसके द्वारा ये दो पहिया वाहनों के ताले खोल देते थे।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के रहना की पुलिया के किनारे खड़े होने की जानकारी पर थाना उत्तर पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है।

Read More »

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 राजकोट, गुजरात में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने किया प्रतिभाग

रायबरेली। भारतीय रेलवे की कोच उत्पादन इकाई आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना राजकोट, गुजरात में 02 से 05 फरवरी 2025 तक आयोजित 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 में अपने कोच मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है।
इस इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया। आरेडिका मंडप पहुंचने पर आरेडिका के उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर एस पी गोविल एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें आरेडिका द्वारा निर्मित कोचों के बारे में बताया। साथ ही कोच उत्पादन क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी बदलावों के बारे में बताया। इस इंडस्ट्रियल फेयर में आरेडिका की ओर से कोचों में लगने वाले कॉम्पोनेन्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

Read More »

भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव ने मथुरा में परखीं स्वास्थ्य सेवाएं

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। जनपद मथुरा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार की सचिव पुन्य सलिला श्रीवास्तव ने पहुंचकर आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बलदेव और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 100 दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम की समीक्षा की।
स्वास्थ्य सचिव ने क्षय रोगियों से बात की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंदी पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शशांक से 100 दिवसीय अभियान समेत स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां पर उनके द्वारा ग्राम प्रधान और आशा बहुओं से वार्ता कर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
स्वास्थ्य सचिव के द्वारा मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के लक्ष्मी कांत गौर से वार्ता कर उनके क्षय रोग उन्मूलन में अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस दौरान संस्था को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। सचिव के द्वारा आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आने वाले तीन मरीजों और उनके परिजनों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।

Read More »

एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला

शिकोहाबाद। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से आगरा की तरफ एक ट्रक जा रहा था, जिसमें सिल्वर के तारों का रोल भरा हुआ था। जब ट्रक नसीरपुर क्षेत्र अंतगर्त 51.500 माइल स्टोन पर पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक एव मालिक के चोट आई है।
लखनऊ से सिल्वर रोल लेकर ट्रक चालक सलमान पुत्र आमीन निवासी अलवर राजस्थान आगरा के लिए रवाना हुआ था। जब ट्रक को लेकर वह एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत 51 माइल स्टोन के समीप पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर ट्रक एक्सप्रेस वे पर पलट गया जिससे उसमें भरे सिल्वर तारों के रोल एक्सप्रेस वे पर बिखर गये। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के पलटने की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को सीधा कराकर तारों के रोल को हटवा कर एक्सप्रेस साफ करा दिया।

Read More »

बजट 2025: मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात

केंद्रीय बजट 2025 ऐसे महत्त्वपूर्ण समय पर आ रहा है, जब भारत की आर्थिक वृद्धि चार वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। अमेरिकी टैरिफ के खतरों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों सहित वैश्विक अनिश्चितताएँ नई चुनौतियाँ पैदा कर रही हैं। जवाब में, बजट ने अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने की योजना की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें कर छूट, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों पर ज़ोर दिया गया है। उल्लेखनीय आयकर कटौती, छूट में वृद्धि और स्टार्टअप और छोटे व्यवसायों के लिए नए प्रोत्साहन शुरू करके, सरकार मध्यम वर्ग की आय बढ़ाने और लंबे समय में सतत विकास को बढ़ावा देने की उम्मीद करती है।

Read More »