Monday, September 23, 2024
Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटा गया पोषण युक्त ड्राई राशन

मैथा, कानपुर देहात। सही पोषण-देश रोशन के उद्देश्य से मैथा विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्र माण्डा चतुर्थ पर टेक होम राशन योजना के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं छोटे बच्चों को पोषण युक्त ड्राई राशन का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को पोषाहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर केन्द्र संचालिका रीना द्विवेदी व सहायिका चन्द्रमुखी द्वारा बताया गया कि मुख्य रूप से यह कार्यक्रम कुपोषण से बचाने के लिए संचालित किया गया है जिसमें चना की दाल, चावल, सोयाबीन रिफाइंड तेल, गेहूं का दलिया लाभार्थियों को दिया जाता है। उन्होंने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणुओं की चपेट में आने से बड़े, बूढ़ो के साथ बच्चे भी इस मौसम में बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

Read More »

शब्द संयोजन और उसका प्रयोजन करना आना चाहिएः स्वामी गोविंदानंद तीर्थ

मथुरा। गौ, ब्राह्मण के हितैषी, गरीब जरूरतमंदों की नर नारायण सेवा भाव के उपासक गोलोकवासी जयंती प्रसाद अग्रवाल की पुण्यतिथि पर गोधूलि पुरम स्थित जयंती प्रसाद वैदिक विद्याश्रम में भावांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता संत स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने जयंती प्रसाद अग्रवाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शब्द ब्रह्म है। शब्द संयोजन और उसका प्रयोजन करना आना चाहिए। हमारा वैदिक विद्याश्रम भी शब्दों का संयोजन करता है, जिसका प्रयोग एवं वितरण पूरे देश और दुनिया में यहां के स्नात्तक करते हैं। विद्वान डा. रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत प्रत्येक भाषा की जननी है।

Read More »

सावन में पांच घटा में दर्शन देंगे दानघाटी गिरिराज

⇒एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिन दानघाटी मंदिर पर होगा आयोजन
मथुरा। सावन में दानघाटी मंदिर घटा दर्शन का साक्षी बनता है। घटा दर्शन में श्रृंगार पोशाक परदे और प्रसाद में एक ही रंग का प्रयोग होता है। सावन के महीने में पांच दिन विभिन्न घटाओं का विशेष श्रृंगार होता है। एकादशी से रक्षाबंधन तक दानघाटी गिरिराज जी मंदिर पर यह खूबसूरती भक्तों को बरबस ही आकर्षित करती है। कलियों को प्रभु के श्रृंगार में शामिल किया जाएगा। एकादशी रविवार से दानघाटी मंदिर में घटा दर्शन का आयोजन किया जाएगा। सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि भक्तों को परंपरागत दर्शनों का लाभ मिल सकेगा। पांच रंग की पांच पोशाक तैयार कराई गई हैं। सेवायत मथुरा दास कौशिक लाला पंडित ने बताया कि गोवर्धन महाराज के श्रृंगार के लिए घटाएं सजाई जाएंगी। गिरिराज जी के साथ मंदिर परिसर भी एक ही रंग में रंगा होगा। रंग विशेष के पर्दे, पोशाक, जेवरात के साथ ठोड़ी पर सजा लाल रंग का हीरा प्रभु की झांकी को एकटक निहारने पर मजबूर करेगा।

Read More »

नयन धारिया ने पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

⇒उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कराया था आयोजन
मथुरा। जीएलए की छात्रा नयन धारिया ने उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। जनपद की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एकमात्र महिला खिलाडी की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। नयन धारिया ने आगरा के रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित उत्तर प्रदेश स्पोर्ट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भाग लिया था। उन्होंने 63 किलो भार वर्ग में डैड लिफ्ट में 120 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान पर कब्जा जताया। जबकि उसके प्रतिद्वंदी ऐसा करने में विफल रहे। नयन की इस सफलता को लेकर उनके कोच हरीश कुमार सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Read More »

25 को कलेक्ट्रेट घेरेगी भाकियू अराजनैतिक

⇒सेलखेड़ा में कार्यकर्ताओं ने की पंचायत
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के मुद्दों को लेकर 25 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। जिसके लिए गांव गांव जाकर पंचायत की जा रही हैं मंगलवार को बलदेव के गांव सेलखेड़ा में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। जिसमें 25 अगस्त को होने वाले जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव की रूपरेखा तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों से बिजली के बिल की वसूली नहीं की जाएगी। उसके बाद भी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर किसानों से ट्यूबवेल के बिल की वसूली की जा रही है। ओवर बिलिंग की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। भूले भाले ग्रामीणों को विभाग द्वारा ठगा और धमकाया जा रहा है। अवैध वसूली की शिकायत भी लगातार मिल रही हैं।

Read More »

डीएम ने दिये दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए निर्देश

⇒खंड विकास अधिकारी, तीन बीएमएस का वेतन रोका
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा सहित अन्य सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक ली। कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सैम बच्चों के प्रति अभियान चलाया जाए और लाल श्रेणी के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा इलाज कराकर उन्हें सामान्य रूप में लाया जाए। जिलाधिकारी ने राया तथा फरह विकास खंड के सीडीपीओ के कार्यों पर नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को चयनित किया जाए।

Read More »

उत्तरी बाईपास को लेकर भाकियू टिकैत आंदोलन के मूड में

⇒गांव-गांव जाकर किसानों के बीच बना रहे रणनीति
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बुधवार से होने वाले किसान आंदोलन में किसानों से गांव गांव जाकर आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा तैयार की। धरना स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया। जहां सभी किसानों ने अपनी अपनी रूपरेखा व नीति से अवगत कराया। किसानों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर जिला स्तरीय सक्षम अधिकारी हमारे बीच में मौजूद नहीं होता है तो किसान मजबूर होकर यमुना एक्सप्रेस वे पर आंदोलन करेगा।

Read More »

प्रशासन ने शुरू की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिनको शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रवेश एवं निकासी द्वार देखे और पूर्व व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराना ही अधिकारी एवं कर्मचारियों का दायित्व है। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर भीड़ को एकत्रित नहीं होने देना है, उनका निरंतर आवागमन बनाये रखना है, जिससे भीड़ एकत्रित न हो सके।

Read More »

भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटीः रामगोपाल

⇒वृंदावन में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे प्रो. राम गोपाल यादव
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटी है। देश के मौजूदा हालात से हर कोई परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की मानसिकता आरक्षण खत्म करने की है। सरकार ने नौकरी देना बंद कर दिया है। इसके बाद आउटसोर्सिंग भर्ती हो रही है। आउटसोर्सिंग में न आरक्षण, न नौकरी की गारंटी है। सपा ने अपने कार्यकाल में अध्यापकों को रेगुलर किया था। वह भी हटा दिए गए। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अपराध खत्म हो गया है। बहुत घटनाएं ऐसी होती है। जिसमें भाजपा के लोग अधिकारी को पीटते हैं। इस सरकार में न लोगों को सम्मान मिल रहा, न रोजी रोटी और न ही जीवन सुरक्षित है।

Read More »

भार्गव महिला सभा मथुरा ने मनाया तीज उत्सव

मथुरा। भार्गव महिला सभा, मथुरा का तीज उत्सव बड़े ही धूम धाम से पूनम भार्गव की अध्यक्षता में सर्वेश्वरी सदन, गोविन्द नगर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ आशू (संरक्षिका), पूनम, नूतन, ऊषा एवं नीतू ने दीप प्रज्वलित करके किया। कुव, अंशिका द्वारा सुन्दर ईश वन्दना की प्रस्तुति की। सदस्याआंे द्वारा युगल नृत्य एवं मनमोहक सावन के गीत प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक मंत्राणी दीपिका एवं नीतू द्वारा सभी सदस्याओ को रोचक गेम कराये गये। तीज रानी के चयन के किये कैट वाक तथा गेम कराये।

Read More »