Tuesday, October 1, 2024

धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी जुलूस

फिरोजाबाद। ईद मिलादुन्नबी जुलूस का जुलूस पैगंबर मोहम्मद के यौमे पैदाइश पर मनाया जाता है। आज के ही दिन पैगंबर मोहम्मद ने जन्म लिया था। उनकी याद में यह जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज में हर्ष और खुशी का माहौल रहता है।
गुरूवार को ईद मिलादुन्नबी जुलूस में मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे हाथों में धार्मिक व देश का झंडा लेकर चल रहे थे। ईद मिलादुन्नबी जुलूस शाही मस्जिद कटरा पठान से प्रारंभ हुआ। जुलूस ए मोहम्मदी की सरपरस्ती शाही मस्जिद के मौलाना हजरत मोहम्मद आरिफ ने की। जुलूस का शुभारंभ कर्बला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जामा मस्जिद के सेक्रेटरी सूफी जमील नासिर अबरारी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जुलूस मोहम्मदी को रवाना किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गाे से होता हुआ वापस शाही मस्जिद पर समापन हुआ। वहीं दूसरा जुलूस दारुल उलूम मदरसा रिजविया मुस्तफिया मदरसे से प्रारंभ हुआ। जिसका नेतृत्व जुलूस मोहम्मदी के जिला सदर हाफिज रफीउद्दीन, मौलाना मुजफ्फर हुसैन बरकाती, हाफिज अरशद रजवी, आदि मौलाना ने किया। जुलूस दारुल उलूम रिजविया मुस्तफा मदरसे से प्रारंभ हुआ।

Read More »

मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव मे विवाहिता की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी जानकारी जैसे ही मायके वालों को हुई तो गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर मिलते ही मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी विक्रम सिंह की 24 वर्षीय पत्नी कृष्ण कुमारी की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी जानकारी मृतिका के मायके वालों को हुई तो गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए बिंदकी थाने में तहरीर दिया। तहरीर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति व देवर को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता राम लखन ने बताया हमने अपनी पुत्री कृष्ण कुमारी की शादी 2022 में गाँव निवासी विक्रम सिंह के साथ किया था।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज की थुलवासा चौकी अंतर्गत याकूबगंज मजरे सोथी गाँव निवासी गंगा राम पुत्र हरीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। क्षेत्राधिकारी महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक महराजगंज बालेंदु गौतम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Read More »

निवेश के द्वारा 2725 व्यक्तियों को प्राप्त होगा रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीतियों ने प्रदेश में निवेशकों हेतु अनुकूल वातावरण तैयार किया है, इसी क्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अन्तर्गत गठित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कम्पनियों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

Read More »

अक्टूबर माह में निर्धारित रोस्टर के अनुसार नामित अधिकारी ग्राम चौपाल में जन समस्याओं का निस्तारण कराएंगेः सीडीओ

जन सामना ब्यूरो/रायबरेली। अक्टूबर माह 2023 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की दो दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार 06 अक्टूबर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड सलोन में, जिला विकास अधिकारी विकास खण्ड महराजगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड सतांव के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

Read More »

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज। भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा आज श्री हीरा लाल पटेल इण्टर कालेज पचदेवरा अटरामपुर में स्वछता ही सेवा विषय पर गोष्ठी, व्याख्यान, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, और श्रमदान किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम की शुरूआत कालेज की छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर किया गया। रैली को ग्राम प्रधान मधुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और अध्यापकगण बैनर और तख्तियां लेकर “भारत सरकार का इरादा, सम्पूर्ण स्वच्छता का वादा” जैसे जागरूकता वाले नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के पश्चात् स्वच्छता श्रमदान किया गया तथा कालेज के परिसर को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाया गया।

Read More »

मिस इंडिया का खिताब मैने नहीं उत्तर प्रदेश ने जीता हैः अदिती सिंह

सासनी, हाथरस। यदि हौसले बुलंद हो तो मंजिल आसां होती है, इस बात को चरितार्थ करते हुए जयपुर में एक मिस इंडिया कम्प्टीशन के दौरान सासनी की बेटी ने बाजी मारकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है, जिससे उसके परिजनों के साथ क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी है। बता दें कि अदिति सिंह डा. विनय कुमार की पुत्री हैं, इनकी माता का नाम अलका सिंह है। जो चंदैया निवासी हैं हाल में कोतवाली चौराहे के निकट निवास कर रहे है और समाज सेवी ठा0 रामपाल सिंह की सुपौत्री हैं। अदिती ने दिनांक 23 सितंबर को मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिती सिंह ने बताया कि फॉर एवर स्टार इंडिया द्वारा ओरगेनाइज किया गया था।

Read More »

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कार्यशाला हुई सम्पन्न

फिरोजाबाद। 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के विद्यालय स्तरीय एवं जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा विभाग, फिरोजाबाद की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राजकीय हाईस्कूल, सिविल लाइन में किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ डीआईओएस डॉ निशा अस्थाना, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, अश्वनी कुमार जैन, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, डॉ यतेन्द्र कुमार, योगेंद्र सिंह एवं प्रशान्त जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

Read More »

ममत्व के परित्याग को ही अकिंचन धर्म कहते हैंः दिव्यमती माता

फिरोजाबाद। नगर में जैन धर्म के अनुयाईओं के दशलक्षण पर्व भले ही समाप्ति की और हैं परन्तु श्रद्धांलुओं में उत्साह पूर्ण भरा हुआ है। जिनालयों में दशलक्षण के नवे दिन उत्तम अकिंचन धर्म एवं रतनत्रय धर्म की आराधना हुई। जिनालयों में प्रातः श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात् श्रद्धांलुओं द्वारा देव शास्त्र, गुरु पूजन के बाद उत्तम अकिंचन धर्म तथा सोलह कारण एवं पंच मेरु की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धांलुओं ने भक्तिभाव के साथ शुद्ध मन्त्रोंच्चारण करते हुए श्रीजी के सम्मुख अर्घ्य चढ़ाये। श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु जिनालय में गुरु माँ दिव्यमती एवं पुराण मती ने तत्वार्थ सूत्र पर धर्म चर्चा करते हुए कहा कि आत्मा के अपने गुणों के सिवाय जगत में अपनी अन्य कोई भी वस्तु नहीं है, इस सृष्टि से आत्मा अकिंचन है। अकिंचन रूप आत्मा-परिणति को आकिंचन करते हैं। उन्होंने कहा कि जीव संसार में मोहवश जगत के सब जड़ चेतन पदार्थों को अपनाता है, किसी के पिता, माता, भाई, बहिन, पुत्र, पति, पत्नी, मित्र आदि के विविध सम्बंध जोड़कर ममता करता है।

Read More »

महिला शक्ति ने शिव शक्ति वृद्धाश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा सेवा सप्ताह की श्रृंखला में अपना घर शिव शक्ति वृद्धाश्रम में प्रभुजनों को भोजन करा कर पुण्य लाभ लिया। संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि शिव शक्ति वृद्वाश्रम में मानसिक व शारीरिक रूप से असहाय और असमर्थ है। उन सभी प्रभुजनों को भोजन कराया गया। साथ ही फल वितरित किये गये। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान की उपस्थिति में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल एवं वित्त निदेशिका राखी बंसल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है, ऐसे असहाय लोगो की सभी को सहायता करनी चाहिए।

Read More »