Saturday, September 21, 2024
Breaking News

वाजपेयी नहीं, नरसिम्हा राव भाजपा के पहले पीएम थे: मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ‘‘साम्प्रदायिक’’ सोच वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं थे बल्कि ‘‘राव भाजपा के पहले प्रधानमंत्री’’ थे। अपनी किताब के विमोचन पर हो रही चर्चा में बोलते हुए अय्यर ने कहा, नरसिम्हा राव सांप्रदायिक और हिंदूत्व की ओर झुके हुए नेता थे। इस दौरान अय्यर ने नरसिम्हा राव के साथ अपनी बातचीत का भी जिक्र किया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी रहे अय्यर की आत्मकथा ‘‘मेमोयर्स ऑफ अ मैवरिक – द फर्स्ट फिफ्टी ईयर्स (1941-1991)’’ सोमवार को बाजार में आयी थी। जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में अय्यर के दून स्कूल से लेकर सेंट स्टीफंस कॉलेज और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तक तथा एक शीर्ष राजनयिक से लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी सहयोगी तक के सफर को कलमबद्ध किया गया है।

Read More »

मुख्य सचिव ने एक दिवसीय ‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव’ में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमतीनगर स्थित होटल ताज में एक दिवसीय ‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी नियोजन से निवेश कैसे आ सकता है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है। दुनियाभर का अनुभव बताता है कि शहर किसी भी देश, राज्य, आबादी की इकाई के आर्थिक विकास के इंजन होते हैं। अगर किसी भी इकोनॉमी का तेजी से विकास करना है, तो उसे शहरी नियोजन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि शहर को विकसित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि, आम जनमानस की लाइफ स्टाइल आदि शामिल है। बिना अच्छी प्लानिंग के शहर का विकास नहीं हो सकता है। गांव से लोग शहरों में आ रहे हैं।

Read More »

रामगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो मोबाइल चोर धरे, 30 मोबाइल बरामद

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 30 मोबाइल बरामद किए है। वहीं उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। थाना रामगढ पुलिस, एसओजी व सर्विलास टीम ने गश्त के दौरान दो मोबाइल चोरों के पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी एवं छिनैती के 30 एन्ड्रोयड मोबाइल फोन बरामद किए। तीन चोर बम्बा बाईपास रोड नगला मिर्जा चौकी तिराह पर सड़क के किनारे कही जाने की फिराक में खड़े थे। पकड़े गये अभियुक्तों के नाम दीपक गुप्ता पुत्र महेश चंद्र निवासी नानक चंद्र वाली गली थाना दक्षिण, रिहान पुत्र नौशाद निवासी विजय नगर थाना रामगढ़ बताये गये है।

Read More »

जन समस्या को लेकर जनता के साथ धरने पर बैठे वार्ड 47 के पार्षद

फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 47 पार्षद नुरुल हुदा लाला राइन मुहल्लेवासियों के साथ जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए। पार्षद ने कहा कि कच्ची गलियां बनवाए जाएं, जो गली सड़क बनी हैं उसकी नालियां टूट गई हैं उसको बनवाए जाए। सड़कों पर गड्ढे हैं जहां पर पानी की पाइपलाइन नहीं डाली हैं। एलईडी लाइट नहीं हैं। वार्ड में लाइट लगाई जाए। नैनी चौराहे से लेकर आसाबाद चौराहे तक गटर जो खुले हैं उनको बंद कराया जाए।

Read More »

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मनाया गया जश्न

फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होले पर सुहागनगरी में जश्न मनाया गया। इस खुशी में भाजपाइयों ने जलेसर रोड पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में जगह-जगह जश्न मनाया। मिष्ठान वितरित किया गया। वही लेबर कॉलोनी में भी तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिय।

Read More »

भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय होकर कार्य योजना पर अमल करेंः नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाभियान के अंतर्गत एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराने के लिए भाजपा कार्यकर्तााओं को जागरूक किया। साथ ही कहा कि शक्ति केन्द्रों पर प्रवास करें, ताकि नई मतदाताओं को मतदान करने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय रूप से कार्य योजना पर अमल करें, ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी फिर से विजयश्री प्राप्त कर सके।

Read More »

भाविप संस्कृति शाखा ने किया हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा द्वारा महिलाओं के लिए हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति शाखा मार्गदर्शिका ममता गर्ग, अंशू गर्ग, साक्षी गुप्ता एवं महिला संयोजिका नूतन जैन ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संस्कृति शाखा परिवार की महिलाओं ने सावन मल्हार गीत गाकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।

Read More »

नवागत एडीजी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन पर किया मंथन

⇒वृंदावन में यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए की अधिकारियों के साथ बैठक
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। एडीजी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन और वृंदावन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने पर मंथन किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पहले धार्मिक नगरी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंथन का दौर चला। नवागत अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वृंदावन के विभिन्न वर्गाे से जुड़े लोगों के साथ अलग अलग बिंदुओं पर राय मशविरा किया। नवागत एडीजी ने दस दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया है। शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। शासन से प्रशासन तक भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक सिस्टम को लेकर कई बार बैठकों के दौर चलते रहे हैं, लेकिन ठोस कार्य योजना अभी तक धरातल पर नजर नहीं आई है।

Read More »

आपस में भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइक हादसे में तीन की मौत

⇒एक की हालत गंभीर, महावन क्षेत्र में हुआ हादसा
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। थाना महावन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सड़क हादसा बुधवार की देर शाम महावन बलदेव मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर के पास ओमी की बगीची पर हुआ। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। बलदेव के गांव सेलखेड़ा के रहने वाले सत्येंद्र पुत्र मोहन सिंह, पवन पुत्र मोहन सिंह बाइक लेकर मथुरा जा रहे थे तभी मथुरा की तरफ से मजदूरी कर बाइक पर लौट रहे थे। आकाश पुत्र पूरन, राहुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम छोली थाना बलदेव की बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें सत्येंद्र, आकाश, राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन पुत्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More »

विद्युत लाइन ठीक करते हुये झुलसा लाइनमैन

⇒स्थानीय लोगों के प्रयासों से बच सके प्राण
मथुरा। कोसीकलां के सब्जी मंडी इलाके में विद्युत लाइन को ठीक करने में जुटा एक लाइन मैन विद्युत करंट की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बचा लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब्जी मंडी में किसी उपभोक्ता ने लाइन के खराब होने की सूचना विभाग को दी थी। बताते हैं कि सूचना पर लाइन मैन सतवीर वहां पहुंचा और शटडाउन लेकर उसे ठीक करने में जुट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब लाइनमैन झूला डालकर लाइन को ठीक करने लगा तभी लाइन में किसी तरह करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन तारों से चिपक गया। इस भीषण हादसे को देखकर वहां मौजूद दुकानदारों एवं राहगीरों ने लाइन से चिपके लाइन मैन सतवीर को छुड़ाने का प्रयास किया। करीब दस मिनट की कोशिशों के बाद वे इसमें सफल हो सके।

Read More »