Thursday, September 19, 2024
Breaking News

आम आदमी की खुशहाली के लिए सरकार कर रही कामः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंद तक पहुंचाना है। सरकार योजनाओं को धरातल पर देखना चाहती है। आम आदमी खुशहाल हो इसके लिए सरकार काम कर रही है। यह विचार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए। क्षेत्र के गांव सवैया धनी और सवैया हसन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, दोनों सरकारें लोक कल्याण की योजनाओं को जरूरत मंद तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

Read More »

शासन ने कस्बे से हटवाया अतिक्रमण

महराजगंज, रायबरेली। रविवार को कस्बा में मुख्य तिराहे के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से टिनशेड और अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण न करने के लिए प्रशासन ने निर्देश भी दिया। निर्देशों का पालन न करने पर पुनः कार्यवाही की जायगी।वहीं उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा निष्पक्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना चाहिए।

Read More »

बालयोगी मुनि अमित सागर का अभूतपूर्व पिक्षिका परिवर्तन समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन नसिया मंदिर में बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज का ससंघ पिक्षिका परिवर्तन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमे स्थानीय श्रद्धांलुओं के साथ-साथ देश के दूरदराज क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुमित सिंह के साथ उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष प्रो डॉ अभय कुमार जैन, निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री का स्वागत विनोद जैन मिलेनियम, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, मुकेश जैन का चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजय जैन रेमजा, प्रवीण जैन, सम्भव प्रकाश जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहू, अरविन्द मित्तल जैन ने तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा पहना कर किया।

Read More »

धूमधाम से निकली वीरांगना झलकारी बाई की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई की भव्य शोभायात्रा उनके अनुयाईयों द्वारा झलकारी नगर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने किया। शोभायात्रा झलकारी नगर जलेसर रोड से प्रारम्भ हुई। जो कि फिरोजाबाद क्लब चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क होते हुए नगर के पॉलीवाल हॉल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में वीरागंना झलकारी बाई की झांकी अलावा राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मार्ग वीरागंना झलकारी बाई अमर रहे, कोरी समाज जिंदाबाद के नारे गुजायमान रहा।

Read More »

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों में हर्ष

फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार को चार में से तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर शहर से लेकर गांव तक भाजपाइयों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए गए। भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त कर अपने प्रतिष्ठान पर मिष्ठान वितरण करते हुऐ कहा कि जनता जनार्दन की जीत है। इस विधानसभा चुनाव को जनता द्वारा कांग्रेस की झूठ, फरेब और जातिगत विभाजन की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सबका साथ, सबका विकास की नीति को अपनाने के लिए याद रखा जाएगा। यह ऐतिहासिक जीत, भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

Read More »

ईंट भट्टे पर मासूम भाई बहन को ट्रैक्टर ने कुचला

मथुरा। शेरगढ़ क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टे पर काम कर रहे एक परिवार पर रविवार को दुखों का पहाड़ टूट पडा। पति पत्नी ईंट पथाई का काम कर रहे थे। पास में ही एक तीन माह का उनका बेटा कपडे की पालने नुमा झोली में झूल रहा था और तीन साल की बेटी अपने मासूम भाई के पास बैठी खेल रही थी। दोपहर करीब 12 बजे भट्टे पर रेत लेकर आये एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने ट्रैक्टर को दोनों बच्चों पर चढ़ा दिया। तीन महीने के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की बहन भी बुरी तरह से जख्मी है। उसे इलाज के लिए कोसीकला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड कर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शेरगढ़ थाना अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वरा तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर आएगी तो उसी के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीडित परिवार महोबा जिले से मजूदूरी करने आये यहां आया है।

Read More »

राजस्थान, एम पी और छतीसगढ़ चुनाव परिणामों से फूले नहीं समा रहे भाजपाई

मथुराः जन सामना ब्यूरो। लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से रविवार को चार राज्यों के चुनाव परिणाम आ गये। इनमें से तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इससे भाजपा उत्साहित है। चुनाव परिणामों को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। सुबह से ही लोग मतगणना के रूझान और परिणामों पर नजरें गड़ाए रहे। जैसे जैसे दिन चढा भाजपाइयों के चेहरे खिलते चले गये। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आतिशबाजी कर चलाकर खुशी का इजहार किया। युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा नगर में विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिडोल और नितिन कौशिक ने बताया कि ये भाजपा की रीति-नीति और जनता की जीत हैं।

Read More »

भरतपुर सीट से लगातार दूसरी बार रालोद का विधायक

मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल को किसानों की पार्टी कहा जाता है। हालांकि रालोद का जनाधार पश्चिमी यूपी में ही रहा है। विधानसभा और लोकसभा में पार्टी की सीट घटती बढ़ती रहती हैं लेकिन रालोद का जनाधार हमेशा रहा है। यही वजह है रालोद के साथ गठबंधन के लिए सभी राजनीतिक दल लालायित रहते हैं। इस इस समय बालोद इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन लगातार इस तरह की बातें भी सामने आती रहती हैं कि भारतीय जनता पार्टी रालोद को अपने खेमे में लाना चाहती है। रालोद खुद कितनी सीट जीत पाती है इससे इतर गठबंधन करने वाली पार्टी की नजर में वोट प्रतिशत रहता है जो कई सीटों पर चुनाव परिणाम बदल सकता है। लेकिन पश्चिमी यूपी में रालोद के मजबूत गढ रहे मथुरा में पार्टी की हालत विगत दशक से खस्ता है। जयंत चौधरी की लोकसभा में मिली जीत को छोड दिया जाये तो रालोद के खाते में कुछ है नहीं, बावजूद इसके रालोद में स्वंभू नेताओं की भरमार है और हूंकार भी खूब है लेकिन परिणाम शून्य के इर्दगिर्द ही मिल रहे हैं। इसकी लिए जानकार पार्टी की रणनीति और नीति को भी जिम्मेदार मान कर चल रहे हैं।

Read More »

बृज तीर्थ विकास परिषद 13 कुंडों का करेगा जीर्णाेद्धार

मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद और चौतन्य सेवा ट्रस्ट के माध्यम से 13 कुण्डों के जीर्णाेद्धार का कार्य जनवरी 2023 से आरंभ किया गया। सृष्टि ईको रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से ग्रीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर प्रिया कुंड का जीर्णाेद्धार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रिया कुंड के जीर्णाेद्धार के कार्य को लेकर चौतन्य सेवा ट्रस्ट ने आज प्रिया कुंड पर एक कार्यक्रम संत समाज, बरसाना वासियों के साथ मिलकर किया। प्रिया कुंड के जल संरक्षण के कार्य में सफलता प्राप्त कर प्रिया कुंड के चारों तरफ परिक्रमा का निर्माण, जल शोधन का कार्य, श्रीराधाकृष्ण की जीवन्त चित्रकारी और रंगाई पुताई के साथ प्रिया कुंड का अद्भुत सौन्दर्यीकरण ट्रस्ट द्वारा कराया गया है।

Read More »

मंडलायुक्त ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण

मथुरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमबी पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा न्याय पंचायत जैत विकासखंड मथुरा के पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान तहसील सदर के पीएमबी पॉलिटेक्निक कॉलेज मथुरा वृंदावन का निरीक्षण करते हुए उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिए कि ऐसे युवा जो एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं या 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनके नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, उनका शत प्रतिशत रूप से फार्म भरवाना सुनिश्चित करें।

Read More »