Monday, September 23, 2024
Breaking News

इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 14 दिसम्बर को मनाया जायेगा ऊर्जा संरक्षण दिवस

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यूपीनेडा द्वारा दिनांक 14 दिसम्बर 2017 को अपरान्ह 2 बजे से इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, आडिटोग्यिम (मर्करी हाल), विभूतिखण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में ऊर्जा संरक्षण दिवस-2017 आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वर्गां में उत्तर प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2017 दिए जाएंगे।
नेडा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीनेडा द्वारा वर्ष 2017 में उद्योगों एवं संस्थानों हेतु उत्तर प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार घोषित किए गए हैं। इस वर्ष होटल, हॉस्पिटल, बैंक, आर्किटेक्ट, शैक्षणिक संस्थान, शासकीय एवं काॅमर्शियल भवन फर्टिलाइजर, थर्मल पावर प्लाण्ट, उद्योग (01 मेगावाट तक विद्युत भार एवं 01 मेगावाट से आधिक विद्युत भार) कुल 11 श्रेणी को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार हेतु सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर से प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार विजेताओं (कुल 33) को मंत्री द्वारा पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।
यूपीनेडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने हेतु, ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएन्सी द्वारा आयोजित ऊर्जा संरक्षण पेंटिग प्रतियोगिता को यूपीनेडा द्वारा क्रियान्वित कराया गया, जिसमें लगभग 39 लाख विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। www.upsavesnergy.com वेबसाइट पर स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कराया गया जिसमें 13200 स्कूलों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा 3097 स्कूलों में स्टूडेन्ट एनर्जी क्लब स्थापना की गई जिसके द्वारा छात्रों को ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण हेतु कार्य किये गये। वेबसाइट पर ऊर्जा र्का बचत हेतु कई असान सुझाव दिए गये हैं जिसके उपयोग से स्कूल एवं विद्याथी ऊर्जा बचत कर पायेगे। इस कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के फलस्वरूप जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा यूपीनेडा के परियोजना अधिकारियों को मंत्री जी द्वारा पुररकृत भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदो के 38 प्रधानाचार्यो को भी मंत्री जी द्वारा सम्मानित एवं पुररकृत किया जाएगा जिन्होंने अपने जनपद में वेबसाइट पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। लखनऊ नगर के चयनित विद्यालयों एवं उनके विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण दिवस 2017 के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। उन्हें ऊर्जा संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के लिए एलईडी बल्ब भी दिया जाएगा।

Read More »

पालिका में नवनिर्वाचित सदस्यों व अध्यक्ष ने ली शपथ

⇒ई0ओ0 नीलम चौधरी के निर्देशन में हुआ भव्य शपथ समारोह
घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में मंगलवार दोपहर भव्य समारोह आयोजित कर नगर पालिका अध्यक्ष व चौबीस सदस्यों को शपथग्रहण करवाया गया। एक सदस्य की उपस्थिति न होने पर उसे बाद में शपथ दिलवाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज प्रांगण को पाण्डाल लगाकर सजाया गया था। जिसमें पुनः चुन कर आए संजय सचान को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने शपथग्रहण करवाई। तत्पश्चात चेयरमैन संजय सचान द्वारा कस्बे के चौबीस वार्डों के सदस्य राजेश कुमार, मिलेराम तिवारी, अनुराधा सचान, नफीस अहमद, चन्द्रभान, बबलू, रवीन्द्र कुमार, निजामुद्दीन, इन्द्रा देवी, शर्मीला, राधिका, सुलोचना देवी, जीतेन्द्र यादव, शबनम, अबरार अहमद, विक्रम, जैबुन, बदरूद्दीन, ज्ञान सिंह सचान, माया देवी, वसीमा बेगम, विवेक शुक्ला, मो0 तौफीक व तनवीर मंसूरी को शपथग्रहण करवाई गई। अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि एस0डी0एम0 संजय कुमार चेयरमैन संजय सचान जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पत्नी निशा सचान राष्ट्रपति से सम्मानित समाज सेवी डा0 रामकिशन गुप्ता व चैबीस सदस्यगणों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

मित्र परिषद इलाहाबाद की कमेटी घोषित

⇒25 को विशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता: 600 आवेदन भरे
हाथरसः जन सामना संवाददाता। कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज द्वारा संचालित संस्था मित्र परिषद इलाहाबाद की बैठक आगरा रोड स्थित जिला कार्यालय प्रेमरघु आयुर्वेदिक मैडीकल कालेज पर जिलाध्यक्ष डा. पी. पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में 25 दिसम्बर को आयोजित समाज की प्रतिभा खोज परीक्षा के बारे में विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा के लिये अब तक 600 आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं और अभी यह प्रक्रिया 15 दिसम्बर तक जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष डा. पी. पी. सिंह ने मित्र परिषद का विस्तार करते हुये पुष्कर कुमार सिंह व अनिल कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, रामबाबू कुशवाहा व राजकुमार कुशवाहा को जिला महासचिव, डा. आर. एन. सिंह, सी. पी. मौर्य, राजेश कुशवाहा को जिला सचिव, इं. चन्द्रवीर कुशवाहा, मूलचन्द्र कुशवाहा को जिला संगठन सचिव, शैलेन्द्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, डा. ओ. पी. सिंह को आडीटर, अंकित कुशवाहा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। बैठक का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार सिंह ने किया।

Read More »

लड़कियों को सजग, साहसी व निडर बनना पड़ेगा-एएसपी

हाथरस: जन सामना संवाददाता। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आज ‘‘नारी सुरक्षा सप्ताह‘‘ के अंतर्गत ए. एस. पी. डाॅ. अरविंद कुमार द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे सहित समस्त शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थीं। कार्यशाला का शुभारम्भ प्रधानाचार्या द्वारा अतिथियों का स्वागत करके किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नारी सुरक्षा से संबंधित उपयोगी दिशा निर्देशों के माध्यम से नारी की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था।
आत्मरक्षा संबंधी बातें बताते हुए डाॅ. अरविंद कुमार ने कहा कि लड़कियों को सजग, साहसी और निडर बनना पडे़गा। उन्हें अपनी रक्षा करने में किसी भी तरह की शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। डाॅ. अरविंद कुमार ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी देते हुए कहा कि 1090 महिला पाॅवरलाइन, 1098 चाइल्ड पाॅवरलाइन तथा 100 पुलिस हेल्पलाइन नम्बर है, जिसकी मदद से हम अपनी और अपने प्रियजनों की मदद कर सकते हैं। उन्होनें आत्मरक्षा के लिए कहा कि सभी छात्राओं को कराटे विद्या में निपुण होना चाहिए और ऐसे हथियार जैसे पेपर स्प्रे रखना चाहिये, जिससे वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। इसके साथ ही शक्तिपरी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या खरे ने सभी छात्राओं से दिए गए दिशा-निर्देशों को अपनाने की अपील की और कहा कि हमें अपनी रक्षा सजगता से स्वयं करनी होगी।

Read More »

लाॅर्ड कृष्णा में हुआ साइंस क्विज का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में साइंस क्विज एवं माॅस्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविंद और माधव हाउस से बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की क्रियात्मक क्षमता एवं प्रत्युत्पन्नमति का उन्नयन ही सकारात्मक ऊर्जा को पोषित कर उज्ज्वल भविष्य की नींव का निर्माण करता है। सीनियर तथा जूनियर वर्ग के लिए संयुक्त रूप से आयोजित साइंस क्विज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक व रोचकता के साथ भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के तीन राउंड हुए। जिसमें पहले राउंड में गोविंद हाउस के बच्चों ने बढ़त बनाई, जबकि माधव हाउस दूसरे पायदान पर तथा केशव हाउस तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे और तीसरे राउंड में केशव हाउस और माधव हाउस के बच्चों ने धड़ाधड़ प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम व द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर लिया। बच्चों के लिए साइंस क्विज प्रतियोगिता खूब रोचक रही।

Read More »

बेटियों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें महिलायें

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कोमल फाउण्डेशन जनकल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीपल नगर रहना में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक एसएस दुबे एडवोकेट ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि आज हमारे देश की बेटियां व महिलायें हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला का उत्पीड़न व परेशान करता है तो वह वूमेन पावर लाइन 1090 तथा सौ नम्बर पर अवश्य जोड़ें, क्योंकि आज हमारे देश की बेटियां शिक्षा पाकर हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही हैं।

Read More »

मेयर जी क्या पीएम की तरह भाषणों से होगा विकास-नुरूलहुदा लाला राईन गांधी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा है कि शहर फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र को विकास की जरूरत है। नयी आबादी क्षेत्र की गलियां, सड़क, नालियां अभी तक नहीं बनीं हैं। पानी की समस्या बहुत गंभीर है।
आगे कहा क्या मेयर साहब आप का भाषण चलेगा या विकास होगा। अब देखनो यही है, इससे जाहिर होता है नगर निगम में भाजपा के पदाधिकारियों की दखलअंदाजी चल रही है। अगर भाजपा के नेताओं की चली तो नूतन जी फेल होंगी। आगे कहा कि जनता ने मेयर को बड़े भरोसे से जिताया है। निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। क्या उनका सुधार होगा। क्या उनकी तरह आप भी होंगी। इनकी वजह से एक एक, दो दो साल से टैण्डर उठा है। अभी तक कार्य नहीं लगे।

Read More »

शपथ समारोह के बाद शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर ने नगर निगम का सम्भाला चार्ज

⇒पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया जौशिला स्वागत
⇒गेट पर नारियल फोड कर किया नगर निगम कार्यालय में महापौर ने प्रवेश
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर की पहली मेयर सुश्री नूतन राठौर द्वारा शपथ समारोह के बाद नगर निगम पहुच कर चार्ज लिया। जहां निर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जौशिला स्वागत किया। मेयर ने नगर निगम के गेट पर नारियल फोड कर प्रवेश किया।
भारती संस्कृति में कोई भी शुभकार्य करने से पूर्व प्रसाद वितरण नारियल चढ़ाने की रिवाज है। गंृह प्रवेश हो या दुकान व्यापार या सेवा का कार्य सभी में शुभ कार्य करना होता है। मंगलवार की सांय नगर निगम की पहली महापौर नूतन राठौर नगर निगम की गाडी में शपथ समारोह के बाद जैसे ही नगर निगम में बने अपने कार्यालय चार्ज लेने पहुची। वहा इन्तजार कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी नई मेयर का नारियल देकर दरबाजे पर फोडने के बाद आगे प्रवेश करने के लिए आग्रह किया। नूतन राठौर द्वारा नगर निगम कार्यालय के बार गेट पर नारियल फोडने के बाद अपने कार्यालय में प्रवेश करते हुए कुर्सी को स्पर्श करते हुए चार्ज ग्रहण किया। पहले से ही इन्तजार कर रहे कुछ पार्षदों ने बुकलेट देकर स्वागत किया। उसके बाद तो नगर निगम के अधिंकाश कर्मचारियों द्वारा स्वागत करने का आलम शुरू हो गया। शहर के पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने जौशिला स्वागत किया। स्वागत करने वालों की भीड को देख कर थाना उत्तर प्रभारी लोकेश कुमार सिंह भाटी को गेट पर भीड को संभालना मुस्किल हो गया। काफी समझाने के बाद लोग होड लगी हुई थी।

Read More »

न गंदगी करेंगे न गंदगी करने देगे स्वच्छता मिशन में नूतन का सहयोग करेंगे- महापौर

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद आज मेयर, नगर पालिकाध्यक्ष के साथ साथ पार्षदों सभासभों द्वारा शपथ ली गयी। इसी क्रम में शहर फिरोजाबाद की महापौर के साथ -साथ 70 पार्षदों को मंण्डलायुक्त द्वारा शपथ दिलायी। इस दौरान प्रदेश सरकार के मन्त्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ नगर विधायक शिकोहाबाद विद्यायक जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद नगर निगम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नगर के गांधी पार्क मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के केबिनेट मंत्री प्रो0 एसपीसिंह बघेल के साथ मंडलायुक्त राममोहन राव द्वारा शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर का शपथ दिलायी। उसके बाद मेयर द्वारा 10-10 की टोलियों में शहर के 70 पार्षदों को शपथ दिलायी। शपथ समारोह के दौरान जनता के बीच से वंदेमातरम् के साथ -साथ जयश्रीराम के जयघोष लग रहे थे। वही वार्ड नम्बर 69 के पार्षद मौहम्मद कासिम द्वारा उर्दू में शपथ ली। एक अकेले व्यक्ति द्वारा उर्दू की शपथ पर अन्य पार्षदों में विभिन्न प्रकार की र्चचायें शुरू हो गयी। वही जनता के लोगो ने जयश्रीराम का जयघोष भी किया गया। शपथ समारोह में एक भापजा पार्टी का दिवाना अपने हाथ में पार्टी का झण्डा लिये जनता को उत्साह वर्धन करते हुए दिखायी दिया।

Read More »

राहुल के अध्यक्ष बनने पर हुई काव्य गोष्ठीःबधाई

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत सिंह पौनियां की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन कवि रामजीलाल शर्मा शिक्षक ने किया। काव्य पाठ करते हुए चाचा हाथरसी-मोती के लाल जवाहर ने नींव को पक्का बनाया है, बेटी इंदिरा ने घर-घर विकास कराया है। राजीव के सपनों को सोनिया जी ने सजाया है, बधाई राहुल जी अध्यक्ष पद आपने सजाया है। पंडित मनोज द्विवेदी-राहुल बने पार्टी के अध्यक्ष सबके मन भायेंगे, राष्ट्र धर्म का पालन कर चहुं दिशा में खुशी लुटआयेंगे। रामजीलाल शिक्षक-फूलों की हर कली खुशबू दे आपको, सूरज की हर किरण रोशनी दे आपको, कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला राहुल जी देने वाला हर खुशी दे आपको। बाबा देवी सिंह निडर-राहुल जी अब आए हैं नई मजबूती लाए हैं। इसके अलावा बृजमोहन शर्मा, सर उजाला,आदि कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से राहुल गांधी को बधाइयां दी। आशु कवि अनिल बौहरे ने अपने आंसू कविता के माध्यम से राहुल जी सोनिया जी को बधाई के साथ साथ गांधी परिवार की कुर्बानियों को त्याग को अपनी पंक्तियों में पिरोया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कवि व कांग्रेसजन का स्वागत किया।

Read More »