Sunday, September 22, 2024
Breaking News

सवर्ण महासभा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा बंबा चौराह पर ब्राह्मण विरोधी, सनातन धर्म विरोधी बयान देने पर रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रविवार को सर्वण माहसभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बंबा चौराहे पर ब्राह्मण विरोधी, सनातन धर्म विरोधी मानसिकता वाले बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगाये। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन धर्म ब्राह्मण विरोधी बयान देकर अपमान करने का काम कर रहे हैं, निश्चित तौर पर इसकी जांच होनी चाहिए। यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। ब्राह्मण समाज सनातन धर्म का हमेशा प्रचार करता है।

Read More »

डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की एक बैठक रविवार को रतनपुर बिहार पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष देवानंद गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से 26 नवंबर को संविधान दिवस को संवैधानिक चेतना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने को निर्णय लिया गयां कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह तार बाबू बौद्ध ने किया। इस दौरान भूप सिंह निगम, वेदप्रकाश गौतम, रवि आनंद, वीरेंद्र कुमार, सूरज किरण सच्चिदानंद, अमित कुमार, दारा सिंह बौद्ध, केपी सिंह एडवोकेट, अरविंद कुमार, सालिक सिंह बौद्ध, लक्ष्मण सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।

Read More »

आगरा गेट बाजार समिति के अध्यक्ष बने दीपक व महामंत्री विनय

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा रविवार को आगरा गेट बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें आगरा गेट बाजार समिति का अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं महामंत्री विनय कुमार जैन को सौंपी है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के सानिध्य में रविवार को आगरा गेट बजार समिति का गठन किया गया। जिसमे दीपक गुप्ता (गोलू) को अध्यक्ष, विनय कुमार जैन को महामंत्री, दीपक लालवानी को कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी मनोनित किए गए। इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, युवा प्रभारी शुभम राजपूत, कौशल किशोर उपाध्याय जिला महामंत्री, अमित, रवि यादव, विशाल, सुनील कुमार जैन, रमाकांत कौशिक, शालू जैन, प्रमोद शुक्ला, रोहित जैन, इनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. कमलापति त्रिपाठी की जयंती

फिरोजाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. पं. कमलापति त्रिपाठी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
रविवार को महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती रविवार को एस.आर.कॉन्वेंट स्कूल दुर्गश नगर में मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति हिंदी और संस्कृत के विद्वान व ग्रन्थकार थे। उनकी रचनाओं को आज तथा संसार नामक ग्रन्थ समाचार पत्रों में सम्पादन किया जाता था। वकार खालिक व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि 1971 से 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और भारत सरकार में रेल मंत्री की जिम्मेदारी भी निर्वहन की। इस दौरान पार्षद नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, सुएब खान, अजहर खान, अमन खान, मुस्कान, कायनात, अशरफ अंसारी, राशिद कुरैशी, अजमल खान, तय्यब हुसैन, गुलाम नबी, सद्दाम सिद्दीकी, नायाब राईन, अब्दुल्ला, मोहमद रहीस आदि मौजूद रहे।

Read More »

जाहरवीर मंदिर पर जुटे कई प्रदेशों से आए श्रद्धालु

-भजन कीर्तन पर जमकर थिरके, विगत दस साल से हर माह होता है आयोजन
फिरोजाबाद। रविवार को गांव हुसैनपुर में बाबा जाहरवीर का भजन कीर्तन किया गया, जिसमें प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भाग लेने के लिए आए। भगवान के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते दिखे।
आयोजकों ने बताया कि विगत 10 साल से अनवरत इस तरह का धार्मिक कार्यक्रम होता चला आ रहा है।
गांव के जाहरवीर मंदिर पर सुबह दस बजे से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजक शिशुपाल सिंह महाराज ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। तभी से यहां पर जाहरवीर बाबा के भजन कीर्तन का आयोजन होता चला आ रहा है। इस आयोजन में कीर्तन मंडली द्वारा बाबा के भजन और भगवान का कीर्तन किया जाता है। इसका उद्देश्य मानव जीवन का कल्याण करना है।

Read More »

हर्दपुर में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

सासनी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस के निर्देशानुसार बीमारियों के बढते संक्रमण को नियंत्रण एवं उससे बचने हेतु गांव हर्दपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन किया गया।
रविवार को गांव में डेंगू का मरीज निकला, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मंच गई। खबर जब स्वास्थ्य अधिकारियों तक पहुंची तो गांव में फौरन स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बुखार वाले मरीजों को दवा वितरण कर उनके रक्त की स्लाइड बनाई और घर-घर जाकर लगभग पचपन घरों का सोर्स डिडक्शन का कार्य सीएचओ एवं मलेरिया टीम आकाश कौशिक, आनंद कुमार, सुनील शर्मा, प्रीति, पूजा गुप्ता ने किया। टीम सदस्यों ने बताया कि कुल सरसठ मरीज देखे गये, जिसमें बुखार के मरीजों की सख्या सैंतालीस थी, इनमें चार लोग एक्सपेक्टेड लग रहे थे।

Read More »

ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने इंसानियत का भी धर्म निभा कर प्रेग्नेंट महिला को कराया जिला अस्पताल में भी भर्ती

हाथरस। हाथरस में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का सोशल मीडिया पर एक प्रेग्नेंट महिला को बचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल उसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मी गर्मी से बेहाल होकर रोड पर गिरी महिला को बचाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं महिला की हालत बिगड़ती देख ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने 108 एंबुलेंस को फोन कर महिला को जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया। जिससे महिला की जान बच सकी है, वहीं वायरल वीडियो को देखकर लोग ट्रैफिक पुलिस कर्मी की प्रशंसा कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के इगलास अड्डा चौराहा पर एक प्रेग्नेंट महिला गर्मी के कारण रोड पर बेहोश होकर गिर गई।

Read More »

मुख्य सचिव ने जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल अभियान’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहा पर जल संरक्षण के संकल्प के साथ जी-20 वाक फॉर वाटर श्जल के लिए चल अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में हज़ारों उत्साहित लोगों ने प्रतिभाग किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने ‘जल है, तो कल है’ का संदेश देते हुए जल की एक-एक बूँद बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरा है। फिर भी शुद्ध पानी की मात्रा सीमित है। ऐसे में जल संरक्षण के उपायों पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल का सर्वाधिक उपयोग मनुष्य द्वारा किया जाता है, इसलिए पानी को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। भूजल संरक्षण के लिए जरूरी है हम पानी की बूंद-बूंद का महत्व समझें।

Read More »

ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस मल्टीपल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

कानपुर। ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस मल्टीपल की नवनिर्वाचित मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन हेमलता शर्मा ने अपनी पूरी टीम सचिव कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कंचन कपूर, हरियाणा से आई हुई पी.आर.ओ. धरम भाटिया के साथ शपथ ग्रहण किया। जिसमें दिल्ली से आई हुई राजरानी थापर मुख्य अतिथि, अधिष्ठापन अधिकारी नीलम, मालती खजांची, विनीता छाबड़ा, ललिता राक्यान, रश्मि चौहान आदि उपस्थित रहीं तथा सभी ने अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चित्रा दयाल ने किया तथा अतिथियों का स्वागत अर्पणा सिंह एडवोकेट एवं ममता श्रीवास्तव ने किया। मनीष शुक्ला ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य कर सभी का मन मोहा। ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस ईस्ट के माध्यम से चार व्यक्तियों को सहायतार्थ व्हीलचेयर दी गई तथा स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया।

Read More »

प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवार्ड के बारहवें संस्करण मे लखनऊ से नीता रानी सारस्वत तथा मो.लईक को मिला अवार्ड

लखनऊ। थार सर्वाेदय संस्थान सिम्पली जयपुर और रघु सिन्हा माला माथुर चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में शिक्षकों के सम्मान में प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2023 के बारहवें संस्करण का आयोजन शनिवार 2 सितम्बर को रंगायन-जवाहर कला केंद्र में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सोमेंद्र हर्ष और अंशु हर्ष ने बताया कि इस वर्ष कुछ ऐसे शिक्षकों का सम्मान भी किया गया है जिन्होंने अपना जीवन नयी पीढ़ी को ज्ञान देने मे समर्पित किया है। माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है। इस वर्ग में पी एन कावुरी, डॉ मालाश्री लाल, संदीप सेठी, प्रोफ़ेसर बनवारी लाल गौड़, रानी आहूजा और रीमा आहूजा का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान किया गया। इस वर्ष सम्मान समारोह में राजस्थान के करीब 7 शहरों-जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, अजमेर पाली एवं जालोर से 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Read More »