Monday, September 23, 2024
Breaking News

मथुरा में अब यमुना का पानी कम होने लगा, लेकिन बीमारियां फैलने का डर

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यमुना का जलस्तर घट रहा है। बुधवार को जलस्तर 167.20 मीटर से घटकर 166.60 मीटर पर पहुंच गया। इसक बाद भी अभी यमुना खतरे के निशान पर बह रही है। यमुना नदी के सभी घाट जलमग्न हैं। यमुना के घाट के किनारे रास्तों पर सीवर का भरा हुआ है पानी। घाट जलमग्न होने की वजह से श्रद्धालु यमुना के बाहर से ही आचमन और पूजा कर वापस लौट रहे हैं। यमुना का जलस्तर कम होने से जलभराव ग्रस्त हुए कुछ रास्तों से पानी हट गया है। जलभराव इन स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है। नाले और नालियां चोक हो गई हैं। नगर निगम ने इस दिशा में अभी कोई कदम नहीं उठाया है, लोग कह रहे हैं कि नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
प्रयाग घाट से प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर और यमुना महारानी के प्रसिद्ध विश्राम घाट के लिए जाने वाले मार्गों की हालत भी खराब है। इन रास्तों पर दो से तीन फीट पानी था, लेकिन अब पानी घट गया है। यहां के रहने वाले लोग बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे थे।

Read More »

खेलों के लिए आवेदन 24 जुलाई तक

हाथरस। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के अनुपालन में क्रीडा अधिकारी, जिला खेल कार्यालय ने बताया है कि वर्ष- 2023-24 हेतु 12 एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए निम्न खेलों तथा तैराकी बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग, बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग तथा वालीबॉल बालिका वर्ग में रिक्त रह गयें स्थानों में प्रवेश हेतु 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल्स जिला स्पोटर््स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किया जायेगा।
मुख्य चयनट्रायल्स हेतु निम्न खेलों यथा तैराकी बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग, बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग तथा वालीबॉल बालिका वर्ग में मुख्य चयनट्रायल्स हेतु के.डी. सिंह बाबू स्टडियम लखनऊ में 28 जुलाई को प्रातः 7 बजे से आयोजित किये जायेंगे।

Read More »

रोजगार मेला 27 जुलाई को

हाथरस। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकन्द्राराऊ ने बताया है कि दिनांक 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे वृहद रोजगार मेले का आयोजन बी.एल.एस. इण्टरनेशनल स्कूल, तहसील के सामने, अलीगढ रोड, हाथरस में किया जा रहा है। जिसमें लगभग विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें आई.टी.आई. पास, 10वीं, 12वीं पास एवं उच्च शिक्षा पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित तथा सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कैम्पस रोजगार प्लेसमैन्ट में भाग लेने हेतु दिनांक 27 जुलाई की प्रातः 10 बजे उपस्थित हों।

Read More »

पृथ्वी पर प्रदूषण व प्राणियों का अस्तित्व बचाने को पर्यावरण संरक्षण आवश्यकः संजय राणा

सहारनपुर। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि० सहारनपुर शाखा द्वारा ‘पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर मंडराता खतरा, कारण एवं निवारण’ विषय पर आयोजित नार में वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए हमें स्वयं मिलकर पर्यावरण को बचाना होगा, तभी प्राणियों का अस्तित्व पृथ्वी पर बचेगा।
सहारनपुर के अम्बाला रोड स्थित होटल स्काई लार्क में आयोजित सेमिनार / सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य वक्ता बागपत से आये पर्यावरणविद् एवं एनवायरमेन्ट एण्ड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन के निदेशक संजय राणा ने पृथ्वी पर जीव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक के पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पर्यावरण का प्रदूषण भयंकर स्थिति में पहुंच चुका है, यदि शीघ्र ही इसके लिए सामूहिक प्रयास न किया गया तो सम्पूर्ण विनाश होना तय है।
नगर निगम सहारनपुर के महापौर डा० अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, उससे सम्पूर्ण सृष्टि का अस्तित्व खतरे में है। इसके लिए सभी को सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि जब हम प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों का उपभोग कर रहे है तो प्रकृति का संरक्षण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधा रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण करने का भी आह्वान किया। प्रकृति कुंज के आचार्य एवं पर्यावरणविद् राजेन्द्र अटल का कहना था कि हम सभी छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

Read More »

मगल पांडे की जयती एवं गोपालदास नीरज की पुण्य तिथि मनाई

हाथरस। देश के महान नायक मंगल पांडे की जन्म जयंती एवं गीतकार पदम भूषण गोपालदास नीरज की पुण्य स्मृति का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी एवं साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर कांग्रेस के जिला सचिव एवं ब्रज कला केंद्र के कोषाध्यक्ष हरि शंकर वर्मा की अध्यक्षता व कवि दीपक रफी के संचालन में मां शारदा की वंदना से प्रारंभ हुआ।
कांग्रेस एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया साथ ही उपस्थित कांग्रेस जन व साहित्यकारों ने उन्हें नमन करते हुए मंगल पांडे के बारे में बताया।
बंगाल के बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे ने कारतूस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया यही नहीं मारो फिरंगी को नारे के साथ उन्होंने अंग्रेजों पर हमला तक कर दिया था. परिणाम स्वरूप उनकी गिरफ्तारी हुई और मुकदमा चलाया गया। उन्हें इस विद्रोह के लिए फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Read More »

आत्म कल्याण को अध्यात्म विद्या आवश्यकः मुनि विशुद्ध सागर

बागपत। दिगम्बराचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने बड़ौत के ऋषभ सभागार में आयोजित धर्मसभा में मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आत्म कल्याण के लिए अध्यात्म विद्या सर्वश्रेष्ठ है।
जैन मुनि ने कहा, जहां विचारशीलता के साथ उमंग, उत्साह, जागृति और लगनशीलता होगी, वहाँ सिद्धियाँ स्वयमेव होने लगती हैं।
आचार्य श्री ने कहा कि जो-जो नारियों को निहारते हैं, उनको अपयश ही मिलता है। रावण ने नारी को निहारा, तो नरक जाना पड़ा। जो कुदृष्टि से नारियों को देखता है, उसका चारित्र नष्ट हो जाता है । विकृत दृष्टि चारित्र भ्रष्ट कर देती है। पवित्र दृष्टि ही पवित्र- पथ प्रदान करती है। धन-धरती का राग महा-अनर्थकारी होता है ।
सही सोच एवं पवित्र दृष्टि आनन्दकारी होती है। आनन्द पूर्वक जीना है तो व्यर्थ की बातें मत सुनो, व्यर्थ में मत सोचो एवं व्यर्थ बोलो भी मत। अपनी मानसिक एवं शारीरिक शक्ति की रक्षा करो। साधक को अपनी-साधना पर दृष्टि रखना चाहिए। राग एवं द्वेष मल हैं, इस मल से रक्षा करो। बुरे विचार ही बुरे कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

Read More »

नहर में पानी न आने से समय से नहीं हो पा रही धान की रोपाई

भोगनीपुर, कानपुर देहात। पिंडाथू नहर से आने वाले दर्जनों गांव के किसानों को धान की फसल लगाने के लिए नहर में ना पानी आने से किसान परेशान है जबकि बरसात के मौसम में किसानों को नहर से भरपूर पानी मिलना चाहिए लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को पानी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है जबकि किसान नलकूपों से पानी लगा कर धान की रोपाई कर रहे हैं। किसानों को अधिक दाम देकर पानी मिल रहा है। पिडारथू नहर से गांव फिरोजपुर पिडारथू जमुआ नसीरपुर रसथान रोहिनी काधी खासबरा राजपुर हरिहरपुर मिरगाए राजपुर जैनपुर मदियापुर जल्लापुर सिकंदरा कमलपुर अफसरिया मड़ैया नवीपुर कथरी सटटी सरूरपुर बिझौना दुदेपुर शेखपुर वैना सलेमपुर कुंवरपुर हरि का पुरवा शाहजहांपुर फकरापुर आदि गांव के किसानों को धान की रोपाई के लिए नहर बम्बी में पानी नहाने से किसान परेशान जबकि नहर की सफाई समय पर ना होने से क्षेत्रीय किसानो भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही किसानों ने कई बार जिले से लेकर समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ किसानों ने बताया कि एक हफ्ता के भीतर नहर में पानी नहीं आया तो माती मुख्यालय जाकर धरना प्रदर्शन करने पर आमदार ना पड़ेगा।

Read More »

तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर दी जान

सिकन्दरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमौरा गांव में एक 45 वर्षीय रोडवेज कर्मी ने करीब 2 वर्ष पूर्व हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से बर्खास्तगी के बाद मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमौरा गांव निवासी रानू यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र सूबेदार ने घर के अंदर दीवार में लगी खूंटी में रस्सी के सहारे आत्महत्या कर ली।
वही सूत्रों ने बताया कि रानू यादव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा पर कार्यरत था। करीब 2 वर्ष पूर्व उसे वहां से हटा दिया गया। जिसके बाद से वह शराब का लती हो गया था। जिसने शराब की अधिकता के चलते मानसिक तनाव में आकर घर की दीवार में लगी खूंटी में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
वही अचानक हुई दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।जिससे पत्नी उषा देवी सहित 12 वर्षीय पुत्र अभिनव, 17 वर्ष पुत्री स्नेहा, 15 वर्षीय पुत्री शशि यादव का रो रो कर बुरा हाल है।

Read More »

नाले मे पडा मिला युवक का शव

रसूलाबाद, कानपुर देहात। एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसूलाबाद कस्बा में एक युवक नशे की हालत में सीएचसी परिसर में घूम रहा था कुछ ही देर बाद उसी युवक का रसूलाबाद विसधन रोड योगेश्वर राइस मील के पास नाले में शव पड़ा मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालाया युवक की शिनाख्त रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोत गांव निवासी मनोज पुत्र राजू सिंह के रूप में कि जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

Read More »

छात्र-छात्राओं ने बैकिंग सेवा केन्द्र का स्थापना दिवस मनाया

सिकंदरा, कानपुर देहात । स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा सिकंदरा के बैंकिंग सेवा केंद्र के संचालक मुलायम सिंह के द्वारा कस्बा सिकंदरा के मदरसा निजामिया पब्लिक हाई स्कूल में छात्रों के खाता खोलकर स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ बच्चों के साथ मनाया मिष्ठान वितरण कर सरकार के द्वारा खाते में आने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कस्बा सिकंदरा के बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोगों को बताया कि बैंक का स्थापना दिवस 20 जुलाई को मनाया जाता है जिसमें खाताधारकों को नई सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं एवं नए सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में बैकिंग सेवा केंद्र संचालक मुलायम सिंह के द्वारा कस्बा सिकंदरा के मदरसा निजामिया पब्लिक हाई स्कूल नए खाता खोलने का कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 13 छात्रों के खाते खोलकर बैंक ऑफ बड़ौदा की योजनाओं को बताया और बच्चों से कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा दिवस 20 जुलाई को मनाया जाएगा। उसी के उपलक्ष में बच्चों को मिष्ठान भी वितरण किया।

Read More »