Monday, July 1, 2024
Breaking News

तरही शेरी नाशिस्त का हुआ आयोजन

सलोन, रायबरेलीः संवाददाता। बज़्म ए हयात-ए-अदब के तत्वाधान में किया गया। तरही शेरी नाशिस्त की अध्यक्षता डॉक्टर बच्चा बाबू वर्मा ने की और संचालन क़ासिम हुनर सलोनी ने किया । इस मौक़े पर ग़ज़ल सम्राट मुनव्वर राना को याद किया गया और उन्हें ख़िराजे अक़ीदत पेश किया। अनुज नागेंद्र शेर पढ़ते हुए कहा – हम फ़क़ीरों की आरज़ू क्या है , जो है कासे में बस वही है बहुत ।शब्बीर हैदर ने कहा ष्सच अंधेरों में गुमशुदा है कहीं , बात झूठों की अब बनी है बहुत। नफ़ीस अख़्तर सलोनी ने कहा ष्दिल तो अख़्तर का जल रहा है मगर ,लोग कहते हैं रौशनी है बहुतष् आमिर क़मर ने पढ़ा ष्चार जानिब मचा है वावेला , आप कहते हैं शांती है बहुतष् शान सलोनी ने पढ़ा ष्लौ चराग़ों की और तेज़ करो , रात तारीक हो रही है बहुतष् आफ़ताब ज़िया – तुझ पे तारी जो बेख़ुदी है बहुत, ऐसा लगता है तूने पी है बहुत। अम्मार सहर – कोई अच्छी ग़ज़ल सुनाओ सहर, अब तबीअत उलझ रही है बहुत। तय्यार ज़फ़र- जिसने मिलने की बात की थी कभी , इंतज़ार उसका आज भी है बहुत। यासिर नज़र -आप समझें नज़र को मत कमज़ोर , मेरी आंखों में रौशनी है बहुत।

Read More »

दो करोड़ 86 लाख रू. से चार वार्ड के होंगे कायाकल्प

♦ महापौर ने नगर विधायक एवं पार्षदों संग रखी हवन-पूजन कर रखी सड़क निर्माण कार्यों की नींव
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम (एन-कैप) योजनान्तर्गत के नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर ने नगर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग दो करोड़, 86 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।
बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा के संग सबसे पहले वार्ड नं. 44 के मौहल्ला सुहाग नगर में अचल पैलेस के सामने लगभग 51 लाख 27 हजार की धनराशि से नाली मरम्मत एवं सीसी सड़क सुधार कार्य का शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड नं. 33 के मौहल्ला जैन नगर व गणेश नगर में हॉट मिक्स द्वारा सड़क चौड़ीकरण व दोनों साइड पटरी पर कलर्ड इण्टरलॉकिंग लगाने व ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 74 लाख 79 हजार रू. की धनराशि से कराया जायेगा।

Read More »

राज्यकर्मचारी संघ ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे देश के 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। उनकी आज पांचवी पुण्यतिथि पर राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विकास भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि आज के दिन पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे देश 40 जवान शहीद हो गये। आज उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके अदम्य साहस और शौर्यता को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Read More »

बंसतोत्सव पर शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की हुई पूजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रकट दिवस पर शिक्षण संस्थानों में बंसतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही मॉ सरस्वती विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
बुधवार को ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रकट दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय फाउंडेशन के द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में बसंतोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर पीत वस्त्र धारण कर प्रमुख समाजसेवी महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर धर्म की सरिता को बहाया और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान जया शर्मा, रक्षा कुलश्रेष्ठ, मूवी शर्मा, पंकज यादव, संगीता यादव, अनुपम शर्मा, रमा भदोरिया, कुसुमलता, चंद्रकांता शंखवार, नीता पांडेय, निरंजना शंखवार, योगाचार्य धर्मेंद्र वर्मा एवं गुलशन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं बसंत पंचमी के अवसर पर एसआरके पीजी कॉलेज में महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया।

Read More »

महिला शक्ति ने मनाई बसंत पंचमी

♦ मॉ सरस्वती की पूजा कर बांटा प्रसाद
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रूप ऑफ फिरोजाबाद माहिला शक्ति द्वारा बसंत पंचमी बड़े हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बसोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। वह ज्ञान एवं बुद्धि की देवी हैं। आज के दिन विशेष रूप से इनकी आराधना करने से सर्व मनोरथ पूर्ण होते है। वही ऋतुओं का भी परिवर्तन होता है। मोनिका रनिवाला व रीना गर्ग ने माँ सरस्वती की बहुत सुंदर प्रार्थना गाई। प्रीति अग्रवाल ने माँ सरस्वती की उत्पति की कथा का वर्णन किया।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट महिला मंडल ने मनाया बसंत पंचमी उत्सव

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। नगर के स्टेट बैंक चौराहा स्थित मधु महेश्वरी बालिका विद्यालय में कल्परू ट्रस्ट महिला मंडल ने बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम मनाया। सभी महिलाएं बसंती वस्त्रों में विद्यालय पहुंची। ट्रस्ट की महिलाओं ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महिलाओं के बीच एक मलहार गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्रम से मलहारों को गाया और एक दूसरे का साथ दिया। मल्हार गायक में महिला मंडल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।

Read More »

सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने बसंत पंचमी पर बच्चों को दिए वस्त्र एवं मिठाई

मथुरा: जन सामना संवाददाता। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के बैनर तले आज कृष्णापुरम स्थित परिंदे फाउंडेशन की निदेशक सोनिका शर्मा द्वारा संचालित स्कूल में बसंत पंचमी पर्व पर विद्या एवं ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन कर संस्थान के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंकज शर्मा की नेतृत्व में 101 गरीब बच्चों को संस्थान के द्वारा गर्म वस्त्र कॉपी पेंसिल बिस्किट टॉफी आदि वितरित की गई। वस्त्र मिठाई पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। संस्था के सदस्यों ने भी बहुत ही खुशी महसूस की। इस अवसर पर निदेशका सोनिका शर्मा द्वारा संस्था के पदाधिकारी का पटका भगवान श्री राम की छवि देकर स्वागत किया गया। संस्था द्वारा की गई इस कार्य के लिए उन्होंने संस्था के कार्याे को बहुत ही सराहनीय बताया।

Read More »

ट्यूववैल ऑपरेटर और कोल्ड के मुनीम का बेटा बनेगा इंजीनियर

♦ जेईई मेन्स में सिरसागंज पब्लिक स्कूल के दो छात्रों को मिली सफलता
शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। ट्यूवबैल ऑपरेटर के बेटा सहित दो छात्रों ने जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों को इंजीनियर बनने पर लोगों ने बधाई दीं।
सिरसागंज पब्लिक स्कूल में इंटर के छात्र हैं। दोनों ने जेईई मेन्स की परीक्षा दी थी। जिसमें दोने ने 95 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्त कर स्कूल, परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। अरुण कुमार पुत्र मनोहर सिंह एक ट्यूवबैल ऑपरेटर हैं। जबकि उसकी मां निशा देवी गृहणी हैं। धातरी निवासी अरुण सिरसागंज पब्लिक स्कूल से इंटर कर रहा है जबकि दूसरा छात्र नगला गुलाल निवासी प्रतीक कुमार के पिता हरेंद्र कुमार एक प्राइवेट कोल्ड स्टोरेज में मुनीम हैं।

Read More »

मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। उप कृषि निदेशक राम कुमार माथुर ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के अन्तर्गत मिलेट्स रेसीपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन परिसर, मथुरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूरन प्रकाश विधायक बल्देव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 कृषक उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर द्वारा कृषि विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही मिलेट्स के प्रयोग से होने वाले फायदों के विषय में कृषकों को जागरूक किया गया तथा अपेक्षा की गयी कि कृषक भाई अधिक से अधिक मिलेट्स उगाकर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह द्वारा मिलेट्स का प्रयोग भोजन में करने से होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए बताया कि मिलेट्स के प्रयोग से ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज के रोगियों के लिए अत्यधिक लाभकारी है।

Read More »

मुठभेड़ में हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मंगलवार शाम को हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सिरसागंज के गांव जायमई में हुई हत्याकांड को गंभीरता से लिए और सिरसागंज प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस जब चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी मुखिबर ने सूचना दी कि जायमई में हुई हत्या का मुख्य आरोपी संदीप उर्फ प्रभाकर निवासी जायमई कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी का पीछा किया। सूरजपुर दुगमई नहर पुल के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

Read More »