Thursday, July 4, 2024
Breaking News

लड़कियों में काजल और लडकों में शिवम बने चैंपियन

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के 77 वें वार्षिक खेल महोत्सव में लड़कियों के ग्रुप में काजल चैंपियन बनीं, जबकि लड़कों के वर्ग में शिवम यादव ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य मौकम सिंह और बीडीएम कॉलेज की प्राचार्या गीता यादुवेंदु ने दोनों को चैंपियन्स ट्राफी देकर सम्मानित किया।
आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार से दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल प्राप्त किये। वहीं ऑल राउंडर चैंपियन गर्ल्स और बॉयज के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी और मेडल प्रदान कर उनको सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, निशू द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में लक्षमन ने प्रथम, योगेश द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम। विषय पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान प्राचार्या द्वारा छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या प्रो. गीता यादवेन्दु ने किया। जिसमें नोडल प्रभारी दर्शना कुमारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम एवं प्रीति सिंह की देखरेख में पूरा कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस कॉलेज में मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम एवं प्रीति सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने मतदाता दिवस रैली निकाली। कार्यक्रम में डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी पाण्डेय, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. ममता भारद्वाज, पिंकी, निधि जायसवाल एवं समृद्धि उपस्थित रहीं। वहीं पालीवाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मतदान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

Read More »

आदित्य ने यूजीसी नेट परीक्षा की पास

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के मोहल्ला निजामपुर गढ़ूमा निवासी आदित्य ने पहले ही प्रयास में राजनीति विज्ञान विषय से यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) की परीक्षा पास कर जिले एवं नगर का नाम रोशन किया है। आदित्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन, पिता कमल किशोर, परिजन और अपनी मेहनत को दिया है। उसकी सफलता पर शुभचिंतकों और परिजनों ने उसे बधाई दी है। बधाई देने बालों में ओम प्रकाश यादव, गौरव, श्वेता यादव और भीमसेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

पति और जेठ पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा के गांव सैंटई निवासी मिहला लक्ष्मी उर्फ बविता ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका पति पुलिस विभाग में तैनात है उसके पास एक बेटी भी है। काफी समय से वह उसके पास नहीं रह रहे हैं। उसका आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला को अपने साथ रखता है। पीड़िता ने बताया कि उसने पांच जनवरी को अलगीढ़ डीआईजी को प्राथर्ना पत्र दिया था। जिसमें उसने ससुरालीजनों पर जान से मारने की आशंका व्यक्त की थी। पीडिता का आरोप है कि 22 जनवरी को दो बजे जब वह खेत पर काम कर रही थी, तभी जेठ, जिठानी और पति ने लाठी, डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसका गला दबा कर मारने का भी प्रयास किया।

Read More »

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनावः ममता

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। नाराज ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और परिणाम घोषित होने के बाद ही कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन पर विचार करेगी। सुश्री बनर्जी का ताजा फैसला इंडिया गठंबंधन के लिए एक भारी झटका है।
तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण घटक है। ममता ने कहा चुनाव के बाद किसी समझौते पर विचार किया जा सकता है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ किया कि पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए करीब 40 नामों पर विचार चल रहा है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा असम में सीट बंटवारे को लेकर कही गई बात के एक दिन बाद आई है। टीएमसी से बातचीत चल रही थी।
उन्होंने कहा, ष्मेरी कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मैंने उन्हें (कांग्रेस को) कई प्रस्ताव दिए… लेकिन उन्होंने उन्हें खारिज कर दिया। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि बंगाल में क्या किया जाएगा। लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही भाजपा को हराएंगे। अब हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि कांग्रेस के साथ बंगाल में हमारा कोई संबंध नहीं रहेगा।

Read More »

बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

चन्दौलीः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्राम्या संस्थान द्वारा पुलिस विभाग, चन्दौली के सहयोग से किशोरियों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन नौगढ़ ब्लॉक अन्तर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चन्द्रप्रभा स्थित राजदरी पर किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, चन्दौली के सौजन्य से बालिकाओं के लिए संचालित ब्यूटीपार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं ग्राम्या संस्थान द्वारा संचालित डीएमए परियोजना के कुछ गांवो की किशोरियों की सहभागिता रही। इसके साथ ही पुलिस विभाग, संस्था कार्यकर्ताओं एवं संस्था प्रमुख की सहभागिता रही। कार्यक्रम में किशोरियों के द्वारा दर्शनीय स्थल पर भ्रमण, सामूहिक गीत, दिवस की महत्ता, इस वर्ष की थीम ‘समानता घर से’, लैंगिक समानता, समान अवसर, हिंसा जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई। इस सन्दर्भ में किशोरियों/महिलाओं को प्रभावित करने वाले चिन्हित मुद्दों को किशोरी समूहों द्वारा एक अभियान के रूप में अपने-अपने पंचायत/गांव स्तर पर उठाए जाने पर जोर दिया गया।

Read More »

बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर को सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत देश के सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। उनके लिए भारत रत्न पुरस्कार की घोषणा 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती से पहले की गई है। यह पुरस्कार उनकी मृत्यु के 35 साल बाद दिया गया है। 17 फरवरी 1988 को कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु हो गई। आम चुनाव से पहले इसे 40 संसदीय सीटों वाले राज्य में पिछड़ों को खुश करने का कदम माना जा रहा है।
कर्पूरी ठाकुर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण का लाभ प्रदान करने में अग्रणी थे क्योंकि उन्होंने 1977 से 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मुंगेरी लाल आयोग की सिफारिशों को लागू किया था।
“मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक, महान जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर पड़े लोगों के लिए एक चैंपियन और समानता और सशक्तिकरण के एक समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है।’
बिहार के समस्तीपुर जिले में जन्मे कर्पूरी ठाकुर छोटी उम्र से ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बन गये।

Read More »

श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन जरूरतमंदों में बांटें कम्बल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार के न्याय पंचायत खुर्रुमपुर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं ग्राम सभा के झारखंडेश्वर मंदिर पर श्री रामोत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भोर से ही स्वच्छता अभियान चला और भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया और इससे पूर्व 21 जनवरी से मन्दिर पर श्री रामचरितमानस का सम्पूर्ण पाठ का आयोजन किया गया। जो कि अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार 22 जनवरी को समाप्त हुआ और मंदिर प्रांगण में ही भंडारे का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर खुर्रुमपुर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने ग्रामसभा के जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया। इसके साथ ही अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का ग्राम सभा के लोगों को सजीव प्रसारण एलइडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया। सभी भक्तों ने श्री राम नाम का उद्घोष किया, जिससे झारखंडेश्वर मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वहीं प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने बताया कि करीब 800 कम्बल को ग्रामसभा के लोगों में वितरित किया गया। साथ ही लगभग 260 कंबलों को क्षेत्र के जरूरतमंद राहगीरों व मजदूरों को दिया भेंट किया जा रहा है।

Read More »

डीएम-एसपी के साथ शोभा यात्रा व गंगा आरती में शामिल हुआ व्यापार मंडल

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अब इतिहास के पन्नों में यादगार बन गयी। जहां भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा था, वहीं उस पल को यादगार बनाते हुए पूरे देश में उत्साहित रामभक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया। जनपद रायबरेली जिले के आलाधिकारियों के साथ चौहान गुट की टीम प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की देखरेख में राम भक्तों सहित विभिन्न संगठनों एवं व्यापार मंडलों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के जीआईसी द्वितीय मैदान से निकाली गई शोभायात्रा कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज, हाथीपार्क होते हुए सुपर मार्केट चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त हुई।
शोभायात्रा में बच्चों ने प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि ने सभी का मन मोह लिया वही प्रशासनिक टीम के जीसी सिंह चौहान ने प्रभु स्वरुप झांकियों का पूजन अर्चन आरती किया। इस बीच पूरा शहर राममय बन गया।

Read More »

धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सुहागनगरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सामाजिक संगठनों एवं राजनीति पार्टियों ने सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद समिति कार्यालय दुर्गा नगर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो, हम तुम्हे आजादी देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम ब्रांड एंबेस्डर हरिओम वर्मा व संचालन रविन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुभाष दीक्षित, एससी शर्मा, प्रमोद राजौरिया, आशीष दिवाकर, मुकुल दिवाकर, अमित चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, राजीरव बंसल, शत्रुधन दीक्षित, पवन तैनगुरिया आदि मौजूद रहे।

Read More »