Thursday, July 4, 2024
Breaking News

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी के आवाहान पर प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल राठौर एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय दबरई पर राष्ट्रपति महोदय के नाम एक संबोधित ज्ञापन एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह को सौंपा गया है। जिसमें ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी केे प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल राठौर ने कहा कि हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित है। देश में ईवीएम से चुनाव कराएं जा रहे। लोगों का मानना है कि चुनाव में ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की जा सकती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जायें। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक में भी एक मत होकर बैलेट पेपर से चुनाव करांए जाने की मांग की गई है।

Read More »

रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के स्टेशन रोड स्थित यंग स्कॉलर एकेडमी मे रोटरी क्लब के सहयोग से केपी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने लगभग 100 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ डॉ संजीब आहूजा द्वारा किया गया। शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। शिविर में बाहर से आये डाक्टरों मे यूरो सर्जन डॉ. नितिन गर्ग, डाईबिटीज रोग विशेषज्ञ फिजिशियन डा. निखिल पुरसनानी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा.अभिषेक गुप्ता, गैस्ट्रो सर्जन डॉ. भुवनेश शर्मा एवं जनरल फिजिशियन डॉ. हितेश कृष्णा ने शिविर में आये हुए सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच कर परामर्श दिया गया। जिसमे 72 मरीजों के ब्लड प्रेशर, पल्स, वजन, डाईबिटीज की ब्लड शुगर जाँच निःशुल्क की गई। वहीं 22 मरीजों के दिल की ई.सी.जी जाँच भी मुफ्त की गई। शिविर मे लगभग 100 से अधिक भरीजों ने निःशिल्क शिविर का लाभ उठाया।

Read More »

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की दिलाई शपथ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोहल्ला छारबाग में श्रमिक भाई-बहनों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की शपथ दिलाई।
मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र की ब्रांड एंबेसडर मूवी शर्मा के नेतृत्व में प्रमुख समाजसेवी एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार, पूर्व ब्रांड एंबेसडर जया शर्मा, समाजसेवी धर्मेंद्र जैन रॉकी आदि ने मौहल्ला छारबाग स्थित श्रमिक बस्ती में श्रमिक भाई-बहनों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष, स्वतंत्र, अनिवार्य एवं शांतिपूर्ण मतदान की शपथ दिलाई। मूवी शर्मा ने कहा कि हम सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से अनिवार्य रूप से करना चाहिए। हमारा एक मत भारत देश के भविष्य का निर्माण करेगा।

Read More »

मानव श्रंखला बनाकर दिलाई मतदान की शपथ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कड़कड़ाती सर्दी के बीच शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर मतदान की शपथ ली। वहीं सड़क सुरक्षा माह को लेकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बीएसए आशीष पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षा विभाग के कर्मचारी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं अटल पार्क में एकत्रित हुए। जहां सड़क सुरक्षा माह को लेकर लोगों को जागरूक किया गया कि वह वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और दो से अधिक सवारियों को न बिठाएं। अपनी दिशा में ही वाहन को चलाएं। गलत दिशा और तेज रफ्तार में वाहनों को चलाने से बचें। वहीं, मतदाता की शपथ दिलाते हुए बीएसए ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने मतदान को लेकर जागरूक हो।

Read More »

शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ही जनपद पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से छह बने हुए तमंचे, कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इन तमंचों को तैयार कर रहे थे।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एका क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के संचालित होने की जानकारी मिलने पर एसओजी और थाना एका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने नगला नहर में संचालित हो रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

कांग्रेसियों ने आसाम सरकार पर अंग्रेजों जैसा सलूक करने का लगाया आरोप

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आसाम के मंदिर में प्रवेश करने से रोके गए राहुल गांधी की घटना को लेकर कांग्रेसी नालबंद चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आसाम सरकार पर अंग्रेजों जैसा सलूक करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी नालबंद चौराहा पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने आसाम की सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के अमन चौन और शांति व्यवस्था को लेकर अपनी यात्रा दोबारा शुरू की है। ऐसे में उन्हें आसाम के हैबरगांव में रोका गया। यह बहुत ही निंदनीय है। मंदिर में प्रवेश करने से रोकना छोटी मानसिकता को दर्शाता है। मंदिर में कोई भी भगवान के दर्शन कर सकता है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा रविवार को राहुल गांधी कि भारत जोडो न्याय यात्रा असम में अपना रास्ता तय कर रही थी।

Read More »

गंगा आरती और राम आरती में उमड़ी भीड़

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, गंगा आरती और श्रीराम आरती कार्यक्रम का आयोजन निचली गंगा नहर घाट स्टेशन रोड पर किया गया। कार्यक्रम गंगा समग्र कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संगठन मंत्री विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सभी लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ प्रभु राम व गंगा मां के जयकारे लगाए। विजय कुमार व टोली प्रमुख महेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी प्रकाश डाला।

Read More »

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करवाने की मांग

बिंदकी/फतेहपुर। नगर के एक इंटर कॉलेज में अटेवा अर्थात ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करवाने की मांग की गई। कहा गया कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं किया तो यह संघर्ष लगातार यथावत रहेगा।
नगर के अंबेडकर चौराहे के निकट कुंवरपुर मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज में अटेवा अर्थात ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई, जिसने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की गई। बैठक में ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अर्थात अटेवा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने यदि शीघ्र मांगे पूरी नहीं की तो लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 25 जनवरी को फतेहपुर जनपद मुख्यालय में बैठक करके रणनीति बनाई जाएगी और उसी आधार पर अगले चार फरवरी को लखनऊ में भी कार्यक्रम आयोजित सुनिश्चित किया जाएगा जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Read More »

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

मथुराः संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय रिफायनरी नगर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में पराक्रम दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा के ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के सम्मुख नेताजी सुभाष का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम पराक्रम का पर्याय है। पराक्रम दिवस परीक्षा पर चर्चा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केवी कैंट, केवी बाद, जवाहर नवोदय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन, ग्रीन विलो, रमन लाल सुरजेवाला तथा बलदेव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षाविद महेंद्र सिंह ( पूर्व प्राचार्य केवी एमआरएन), डॉ. एम. वसीम (कला शिक्षक किसान इंटर कॉलेज, मथुरा) तथा योगेंद्र मौर्य (कला शिक्षक सेठ सुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, मथुरा) की उपस्थिति ने सभी प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया।

Read More »

उत्तर प्रदेश दिवस को सफल बनाने के लिये बैठक कर दिये निर्देश

मथुराः जन सामना संवाददाता। 24 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2024 तक (तीन दिवसीय) मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। जिसके उपलक्ष्य में दिनांक 24 से 26 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 24 जनवरी को बी.एस.ए कॉलेज, 25 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार तथा 26 जनवरी को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित कराए जायेंगे। उत्तर प्रदेश दिवस को माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृहद रूप से मनाया जायेगा।

Read More »