Friday, May 24, 2024
Breaking News

 श्रीलंका में भारत विरोध के स्वर 

भारत-श्रीलंका के बीच आशंकाओं के दौर का लाभ उठाते हुए चीन ने श्रीलंका के साथ अपनी नजदीकियां बहुत ज्यादा बढ़ा ली हैं। श्रीलंका-चीन संबंध भविष्य में भारतीय कूटनीतिक एवं सामरिक हितों को प्रभावित कर सकते हैं। भारत को श्रीलंका में चीन के बढ़ते प्रभुत्व पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने की आवश्यकता है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना अपने पहले चीन दौरे में कई महत्वपूर्ण सामरिक मुद्दों पर चर्चा की थी। यहां सिरिसेना व उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने हिंद महासागर में सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता दूर करने के लिए तीनों देशों के बीच त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर बात की। इसके अलावा दोनों ने सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने को लेकर भी वार्ता की। चीन की समुद्री सिल्क रोड योजना से देश की सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भारत ने चिंता जताई थी। इसी को लेकर चीन ने सिरिसेना के सामने भारत, चीन व श्रीलंका के बीच त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा। चीन के सहयोगी विदेश मंत्री लियु जिंयकाओ ने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर दोनों नेताओं ने हामी भरी है। जिंयकाओ ने कहा कि सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में सहयोग तीनों देशों के लिए लाभदायक होगा। यह चीन और दक्षिण एशिया सहयोग का हिस्सा है। सिरिसेना ने इस बैठक में यह उम्मीद भी जताई कि कोलंबो बंदरगाह शहर परियोजना जारी रहेगी। श्रीलंका की पूर्व सरकार द्वारा भारत के विरुद्ध अनर्गल और अतार्किक दुष्प्रचार किया गया था। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने श्रीलंका की विदेश नीति को पूरी तरह चीन  के पक्ष में मोड़ दिया था। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे अति आत्मविश्वास के चलते चुनाव हार चुके हैं, परंतु राजपक्षे अभी तक अपनी इस हार को पचा पाने में असमर्थ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी हार के लिए भारत तक जिम्मेदार ठहरा दिया है। बेहतर होता कि राजपक्षे अपनी कार्यप्रणाली और नीतियों पर विचार करते, जिनसे श्रीलंकाई जनता संतुष्ट नहीं थी, अन्यथा उन्हें ऐसी पराजय का सामना न करना पड़ता। राजपक्षे ने एक बयान में दावा करते हुए यह कहा है कि, ‘‘भारत, अमेरिका और यूरोपीय देश मुझे चुनाव हराने में बहुत अधिक सक्रिय थे। यह सभी जानते हैं कि यूरोप और विशेषतः नॉर्वे के लोग घोषित तौर पर हमारे विरुद्ध थे। भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ ने हमें चुनाव हराने के लिए बहुत सक्रिय भूमिका निभाई।’’ राजपक्षे ने यह भी दावा किया कि भारत और अमेरिका जैसे देशों ने अपने दूतावासों का प्रयोग उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए किया। राजपक्षे ने यह बयान ऐन उस समय दिया, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर थे। स्पष्ट है कि राजपक्षे ने भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा का समय ऐसे विवादित बयान देने के लिए जान-बूझकर चुना। श्रीलंका मीडिया का एक धड़ा भी राजपक्षे की इस मुहिम में उनके साथ रहा है।

Read More »

क्या आपकी स्किन लूज हो रही है

2016-12-13-03-ravijansaamnaक्या आपको अपनी आंखों के नीचे लूज स्किन पड़ती हुई दिखाई दे रही है? और क्या यही हाल गर्दन की त्वचा का भी है? लूज स्किन आपकी खूबसूरती को बहुत ही बुरी तरह से बरबाद कर सकती है। इसका कारण बुढापा, बीमारी या फिर वेट लॉस हो सकता है। लूज स्किन का मतलब झुर्रियां या स्ट्रेच मार्क बिल्कुल भी नहीं होता। कई महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है और अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो यहाँ जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी ब्यूटी एन मेकअप एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता बता रही है आपको कुछ सरल उपाय।
करें यह उपाय-
1. माइस्चॉराइज और हाइड्रेट- अपनी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने के लिये खूब सारा पानी पिएं और बाहरी रूप से नम करने के लिये माइस्चॉराइजर लगाएं। शिया बटर, बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल कुछ बेस्ट नेचुरल तेल हैं जो आपकी स्किन को कोमल और मुलायम बनाएगी।

Read More »

मुख्य प्राविधिक परीक्षक ग्राम्य विकास ने परखीं निर्माण एवं विकास कार्यो की गुणवत्ता

2016-12-13-02-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्य प्राविधिक परीक्षक ग्राम्य विकास ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित विकास कार्यक्रमों एवं मनरेगा योजना के अन्तर्गत कराए गए तथा वर्तमान में जारी विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए तथा डीसी मनरेगा को कराए जा रहे कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा। इसके अलावा निर्माण कार्यों को कर रहीं कार्यदायी संस्थाओं तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को गुणवत्ता उन्नयन सम्बन्धी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक निधि के अन्तर्गत कराए गए तथा जारी कार्यों की गुणवत्ता पर कोई कमी न होने पाए।

Read More »

वजन दिवस पर 5 वर्ष तक के बच्चों का किया गया वजन

2016-12-13-01-ravijansaamnaवजन सारणी में बच्चों का सही तरीके से हो चिन्हांकन, न होने पाए कोई लापरवाही-कुमार रविकान्त सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह के निर्देशानुसार पोषण मिशन द्वारा आयोजित वजन दिवस का द्वितीय चरण विकासखण्ड झींझक, सरवनखेड़ा, सन्दलपुर, मलासा, अकबरपुर तथा शहर स्लम एरिया के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुआ। उपरोक्त क्षेत्रों के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मजिस्टेªट, प्रभारी सेक्टर अधिकारियों सहित मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्ता, परियोजना निदेशक, डीडीओ आर आर मिश्रा तथा डीपीओ राकेश यादव द्वारा भ्रमण कर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा अपने सम्मुख कई बच्चों का वजन कराया तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम जिसका दूरभाष नं0. 05111-.271396 पूरी तरह सक्रिय रहा जहाॅं से विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा। कन्ट्रोल रूम प्रभारी, सहित अन्य दो कन्ट्रोलरूमों में डीपीओ व डीपीआरओ कार्यालय का समूचा स्टाफ पूरी मुस्तैद रहा। मुरीदपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर अपरान्ह 1.00 बजे तक 60 प्रतिशत बच्चों का वजन किया जा चुका था, केन्द्र पर प्रभारी रामप्यारी तथा केन्द्र सहायिका पुष्पा देवी पूरी तरह से मुस्तैद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामप्यारी ने बताया कि बुुलावा टोली द्वारा गांव में बच्चों को बुलावा भेजा जा रहा है तथा शेष बचे बच्चों को भी केन्द्र तक लाकर उनका वजन किया जा रहा है। इसके अलावा माती, नबीपुर, पातेपुर, दरगवाॅं, जुनेदपुर आदि सहित सैकड़ों केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों का वजन किया गया।

Read More »

सपा-बसपा की कब्र खोदने आगे आयें महिलायें-पाण्डेय

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला कार्यकर्ताओं का विराट सम्मेलन दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला संयोजिका श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय, ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डा. अनीता लोधी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उ.प्र. महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती ममता रावल, श्रीमती श्वेता चैधरी, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने महिला सम्मेलन में महिलाओं की संख्या एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए सम्मेलन को अभूतपूर्व बताया। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के बडे-बडे जिलों में ऐसी संख्या और व्यवस्था नहीं देखी। श्रीमती पाण्डेय ने उ.प्र. में पिछले चार चुनावों में बसपा, सपा की बारी-बारी से बनी जातिवाद के बहकावे वाली सरकारों की पोल खोलते हुए कहा कि सुश्री मायावती वास्तव में मायावती माया वाली हैं। समाजवादी पार्टी एक परिवार का प्राइवेट एन्टरप्राइजेज है जिसके शासन में गुण्डागर्दी, हत्यायें, महिलाओं के साथ बलात्कार तथा बलात्कार पीडिताओं का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कबीना मंत्रियों द्वारा अपमान हुआ है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बसपा ने केवल धन की लूट की है तो सपा ने धन के साथ महिलाओं के सम्मान को लूटा है। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे 2017 के चुनाव में सपा-बसपा की कब्र खोदने में पुरूषों से आगे रहकर भूमिका निभायें तथा परिवार के पुरूषों के इशारे पर वोट देने के बजाय अपने निर्देश पर परिवार के पुरूषों को वोट डालने को मजबूर करें। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि महिलायें समाज की धुरी हैं, माता हैं। अच्छे संस्कार वाले नागरिक पैदा करती हैं। उनके लाल सीमा पर बर्फ के अन्दर रहकर सुरक्षा करते हैं। महिलायें जिस प्रकार घर की गन्दगी साफ करती हैं वैसी प्रदेश की गन्दगी साफ करने को आगे आयें। डा. अनीता लोधी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के प्रधानमंत्री के नारे के परिप्रेक्ष्य में महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे बेटियों के साथ भेदभाव न होने दें? सभा को श्रीमती श्वेता चैधरी एवं श्रीमती ममता रावत ने भी सम्बोधित किया।

Read More »

सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आगरा रोड स्थित सेठ धर्मपाल मेहरा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ विद्यालय अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड), विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक उमेश द्वारा मां शारदे के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2016 का शानदार प्रस्तुति करण किया। विद्यालय के बैण्ड ने अपने वाद्य यंत्रों के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। 50 भईया बहिनों ने शारीरिक प्रदर्शन कर सभी को अंचम्भित कर दिया। शारीरिक प्रदर्शनों में योग, आसन, मीनार, पिरामिड, साइकिल प्रदर्शन, अर्गनचक्र आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मंचीय कार्यक्रम का आरंभ हनुमान चालीसा के माध्यम से 40 बच्चों ने अभिनय द्वारा मंचन से किया। गीत, संगीत के माध्यम से देश भक्ति की बयार बही। बच्चों ने अपनी मां को समर्पित गीत ‘मेरी मां’ के अभिनय से सारा माहौल भावुक कर दिया। गणेश उत्सव, ब्रज के गीत, आजादी का स्वागत, आतंकवाद, नारी शिक्षा जैसे विषयों पर शानदार प्रस्तुति की। स्वागताध्यक्ष ने आगन्तुकों का सम्मान किया। अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल व प्रबंधक द्वय मनोज अग्रवाल व दुर्गेश वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड) व उमेश ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे भारत का भावी भविष्य हैं।
प्रधानाचार्य विनोद गुप्ता ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आनन्द गोयल वारदाने वाले, अशोक मेहरा, संजीव अग्रवाल, नितिन वाष्र्णेय, देवेन्द्र मोहता, दीपेश सर्राफ, बासुदेव माहौर, दीपेश शर्मा, चन्द्रकान्त कुलश्रेष्ठ आदि के अलावा रोटरी क्लब हाथरस, हाथरस फ्रेन्डस, जेसीआई, जायन्ट्स ग्लोरी व पुरातन छात्र परिषद के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Read More »

मानवाधिकार दिवस मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित काका हाथरसी स्मृति भवन में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता तथा मानवीय कार्यक्रमों का जनजागरण पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रेमशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. एस. सी. शर्मा, विशिष्ट अतिथि ओ.पी. शर्मा, राजकुमार वाष्र्णेय, दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष वसीम अंसारी, जिलाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, नवीन अग्रवाल एड., बीना करोल, डा. चन्द्रशेखर विमल, मुहम्मद इंतजार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल, मदन अग्रवाल, निहार गोयल, निशान्त उपाध्याय, आशीष शर्मा, गोपाल सानू तथा ललित वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

Read More »

मानव अधिकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता कमजोर व असहाय वर्ग को है।

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानव अधिकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता कमजोर व असहाय वर्ग को है और मानव अधिकारों की उत्पत्ति भी इनके उत्थान के लिये ही हुई है। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर यूनीवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन पी.सी. बागला महाविद्यालय में हुआ।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहला अधिकार जीवित रहने का अधिकार जो कि पूर्णतः स्वास्थ्य के अधिकार से जुड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में कुपोषित बच्चों में एक तिहाई संख्या भारत में है। यह आंकड़ा सभ्य समाज और सभ्य राष्ट्र के लिये शर्म की बात है। पूरी दुनिया का खुले में शौच 65 प्रतिशत भारत में होता है, ऐसी कुरीतियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। प्रत्येक मनुष्य को दो बुनियादी अधिकार अवश्य मिलने चाहिये, सभ्य समाज और स्वच्छ पर्यावरण जिसमें स्वच्छ हवा व स्वच्छ पानी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को क्या दे रहे हैं। अभी नहीं सोचा तो फिर हम कुछ नहीं कर पायेंगे और विद्यार्थियों को अपने जीवन में से झिझक और आलस्य को त्यागना पड़ेगा।

Read More »

शिक्षक राम आशीष के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विगत 7 दिसम्बर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले लखनऊ में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर लखनऊ पुलिस द्वारा बिना पूर्व चेतावनी के निर्दयतापूर्वक निहत्थे शिक्षक एवं कर्मचारियों पर लाठी चार्ज कर दिया गया जिसमें सैकड़ों लोग चोटिल हो गए एवं कुशीनगर में कार्यरत शिक्षक राम आशीष सिंह की मृत्यु हो गई थी। अटेवा मंच द्वारा सिंह के सम्मान व श्रद्धांजलि देने हेतु सभा का आयोजन 13 दिसम्बर को दोपहर 3.30 से राम बाग इण्टर कालेज नें किया जायेगा।

Read More »

लाॅर्ड कृष्णा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य तरीके से समापन हुआ। समापन के अवसर पर डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संस्कृति सभ्यता का मूल आधार है, भारतीय संस्कृति बच्चों में संस्कार निरूपित करती है। अतः भारतीय संस्कृति विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान रखती है। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय, संध्या उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक बढ़कर एक आर्कषक और सुन्दर परफाॅर्मेंस दी। बच्चों ने गुजराती, राजस्थानी एवं पंजाबी आदि प्रांतों के लोकगीतों पर सामूूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं परी उपाध्याय ‘मेरे पापा‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया और हर्ष सारस्वत ने ‘तारे जमीं पर‘ अपनी परफाॅर्मेंस से बाल मजदूरी रोकने का सार्थक संदेश दिया। अक्षत शर्मा के ‘पैसा ये पैसा‘ गीत की प्रस्तुति पर नृत्य खूब सराहना हुई। सोलो डांस में परी उपाध्याय ने प्रथम, हर्ष सारस्वत एवं अक्षत शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सिंगिंग में केशव हाउस प्रथम और माधव हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में माधव हाउस प्रथम स्थान एवं कृष्णा व केशव हाउस संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र नवनीत दीक्षित एवं दिव्यांशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी शर्मा, स्वाति वर्मा एवं लवकेश सेठ सम्मिलित थे। विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, विपिन शर्मा, श्रवण वर्मा, मीनू शर्मा, आशुतोष शर्मा, शैलजा शर्मा, जाॅली वाष्र्णेय, पूजा दीक्षित, अरविंद पाठक आदि उपस्थित थे।

Read More »