Saturday, September 21, 2024
Breaking News

काव्य संग्रह ‘शांत हूँ ठहरे पानी सा’ का विमोचन

♦ भावनाओं के गर्भ में दबा सुनामी है ‘शांत हूँ ठहरे पानी सा’ – डॉ. राजकुमारी
भावना ठाकर ‘भावु’: नई दिल्ली। दलित लेखक संघ दिल्ली द्वारा दलेस का त्रैमासिक मुख पत्र ‘प्रतिबद्ध’ के दस वर्ष पूर्ण होने पर ‘विषमता की चुनौतियाँ और पत्रकारिता की भूमिका’ विषय पर दलेस की अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी की अध्यक्षता में कनॉट प्लेस दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बहुचर्चित कहानीकार सुनील पवार की दूसरी पुस्तक ‘शांत हूँ ठहरे पानी सा’ काव्य संग्रह का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कुसुम वियोगी, विशिष्ठ अतिथि केपी चौधरी, अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी, भाषा सिंह, आनंद प्रधान, बजरंग बिहारी तिवारी, नवल कुमार किशोर, हीरालाल राजस्थानी के कर कमलों से हुआ।
ज्ञातव्य है कि सुनील पवार का यह प्रथम काव्य संग्रह है, इससे पूर्व इनका कहानी संग्रह बहुत चर्चित एवं लोकप्रिय रहा है। ये राजस्थान शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

Read More »

फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के बिनगवां निवासी दीपू यादव उर्फ किशन यादव पुत्र केवल सिंह एक शातिर अपराधी है और उसे अपर जिला मजिस्ट्रेट कानपुर नगर के आदेश से 3 माह के लिए जनपद कानपुर नगर की सीमाओं से बहिष्कृत व जिला बदर किया गया था। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम थाना बिधनू न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट अन्य मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध महानगर मजिस्ट्रेट प्रथम कानपुर नगर से गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे अभियुक्त न्यायालय में कई वर्षों से गैरहाजिर चल रहा था। अभियुक्त शातिर किस्म का हिस्ट्री शीटर अपराधी है और हिस्ट्रीशीटर खुली हुई है। मुखबिर की सूचना पर थाना किदवई नगर क्षेत्र से चौकी इंचार्ज सेन पश्चिम पारा उप निरीक्षक छत्रजीत सिंह व उनकी टीम के द्वारा गुंडा एक्ट के ज़िला बदर के आदेश के उल्लंघन तथा उपरोक्त वारंटो में अभियुक्त दीपू यादव उर्फ किशन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Read More »

मृतक व्यापारी ज्ञानचंद साहू की पत्नी को आजीवन 10 हजार रूपए महीने की आर्थिक मदद देंगेः नन्दी

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के मंगलवार को नगर पहुंचने पर पिछले दिनों बांस मण्डी में हुए अग्निकाण्ड के शिकार व्यापारियों ने मंत्री नन्दी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। मंत्री नन्दी से मुलाकात करने वालों में अग्निकांड में मृतक व्यापारी ज्ञानचंद साहू की पत्नी दीपा साहू भी शामिल रहीं। जिन्होंने मंत्री नन्दी को अपनी पीड़ा के साथ ही छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी से अवगत कराया तो मंत्री नन्दी ने एक बड़े भाई की तरह व्यापारी की पत्नी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे जीवन पर्यन्त उन्हें प्रत्येक महीने दस हजार रूपऐ की आर्थिक मदद करते रहेंगें। मंत्री नन्दी ने कहा कि जब तक मैं जिंदा रहूंगा, या जब तक आप जिंदा रहेंगी, आप को हर महीने आर्थिक मदद मिलती रहेगी।
कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास व कानपुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कानपुर आगमन पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह-संयोजक विनोद गुप्ता अग्निकांड में मृतक व्यापारी ज्ञानचंद साहू की पत्नी पीड़िता दीपा साहू व उनके बच्चो को मंत्री नंदी गुप्ता से मुलाकात कराने जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के आवास पर ले गए। जहां बड़ी संख्या में व्यापारी भी मौजूद थे।

Read More »

विजन कानपुर @2047 पर प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श गोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर। विजन कानपुर @2047 पर पालिका स्टेडियम में शहर के हर क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार-विमर्श गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विशिष्ट अतिथि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा, मंडलायुक्त डॉ राजशेखर, जिलाधिकारी विशाख जी0 पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड केडीए वीसी अरविंद सिंह नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन प्रबंध निदेशक केस्को सैमुअल पी और डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि सतीश महाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि शहर वासियों की यह जिम्मेदारी है कि आने वाले 25 वर्षों में हमारा शहर कैसा होगा उसकी वह परिकल्पना करें। हमें अपने लिए सोचना है, अपने बच्चों के लिए सोचना है। यदि शहरवासी संकल्प लेंगे कि हमें यह करना है तो निश्चित ही कानपुर @2047 की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि जब हमारा देश आजादी का 100 वर्ष पूर्ण करेगा तो हमारा देश कैसा होगा, यह सबका साथ-सबका विकास और सबके प्रयास से ही सम्भव होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यदि हम सब के प्रयास से कार्य करेंगे तो देश में हमारे शहर की अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि सब का योगदान अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे पास विजन है, जज्बा है, टेक्नोलॉजी है, बस आवश्यकता है उसको सही उपयोग करने की।

Read More »

श्रीजी की रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। आचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। राजा दालमील से भगवान महावीर स्वामी की एक भव्य रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
रथयात्रा का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रथयात्रा राजा दालमील से प्रारंभ होकर अट्टावाला मंदिर, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, गांधी नगर, रामलीला चौराहा होते हुए कोटला चुंगी स्थित पीडी जैन मेला स्थल पर पहुंची। रथयात्रा में हजारों की तादाद में जैनभक्त साथ चल रहे थे। मेला स्थल पर ध्वजारोहण अशोक कुमार जैन, अनुज जैन तथा अभिषेक जैन तुलसी बिहार के द्वारा किया गया। जियानलय का उद्घाटन डा. बीना जैन, डा. मनीष जैन तथा डॉ. सिखा जैन ने किया। मेला पंडाल का उद्घाटन विनोद कुमार जैन मिलेनियम ने किया।

Read More »

राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता मै बृज के खिलाडियों ने किया उत्तर प्रदेश का नाम रोशन

मथुरा। मध्य प्रदेश के तुकोजी राव स्टेडियम मै सम्पन्न हुई. पाँच दिवसीय राष्ट्रीय जु जित्सु प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया तथा गोल्ड और सिल्वर मेडल झटक कर अपनी उपलब्धि दर्ज़ कराई।
खिलाडियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन को देख विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खिलाडियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया था उनके आगामी भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दीं। म्मध्य प्रदेश के तुकोजी राव स्टेडियम मै राष्ट्रीय जु जित्सु प्रतियोगिता का सफल अनावरण हुआ , बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म कलाकार सुमन तलवार ने माँ सरस्वती के चरणों मै दीप प्रज्य्व्लित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जूनियर सब जूनियर की उम्र से प्रतियोगिता प्रारम्भ होकर.सीनियर मै चालीस की उम्र तक के खिलाडियों पर जाकर समापन हुआ ,खिलाडियों के जोश और दाँव -पेंचों को देख उपस्थित दर्शक व अभिवावकजनों का रोम रोम प्रसन्नता व जोश से भर गया। स्वर्गीय श्रीमंत तुकोजी राव पवार महाराज साहब की स्मृति में जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जुजुत्सु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता 2023 सब जूनियर/जूनियर/सीनियर का आयोजन दिनांक 27 से 31 मार्च 2023 तक श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स स्टेडियम मध्य प्रदेश में किया गया।

Read More »

अजूबे कला का भारतीय चेहरा हरजीत सिंह संधू

राजीव रंजन नाग; नई दिल्ली। कला संसार की वह जीवंत हस्ती है। एक ऐसे दुर्लभ कलाकार हैं जिनमें कुछ रच जाने की ललक दिखती है। भारत की जमीन पर पैदा हुए हरजीत सिंह संधू बीते दशकों से कला की रंगीन दुनिया में वह रच बस गए हैं। 74 वर्षीय यह जीवंत कलाकार संभवतः मोजैक आर्ट का पहला कलाकार है जो रंगीन पत्तरें तराश कर एक ऐसी तस्वीर उकेरता है जो दूर से जीवंत, आकर्षक और मोहक लगता है। उनकी उकेरी तस्वीरें हमें-आपको खींची चली जातीं हैं। कला की घरती पर हरजीत सिंह संधू दिमाग में अनेक भावनायें और परिकल्पनाएं हैं। उनती खामोश निगाहों में कुछ उकेर देने का जज्बा है। मोज़ेक कला सार्वजनिक कला का एक अनूठा काम है।
जापान और इटली से अपने कच्चे माल के तौर पर रंगीन कट ग्लास का आयात करते हैं। एक प्रर्दशनी में टांगे जाने वाले कलाकृति को पूरा करने में छह महीने से एक वर्ष के बीच का समय लगता है। भगत सिंह का चित्र, जो पिछले सप्ताह दिल्ली में एफैक्स आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया था। ‘मुझे भगत सिंह के चित्र को पूरा करने में छह महीने से अधिक का समय लगा, क्योंकि मैं दैनिक आधार पर महान शहीद की उभरती हुई तस्वीर में कुछ इंच कटे हुए रंगीन कांच जोड़ सकता था। यह आर्ट नई दिल्ली प्रदर्शनी का आकर्षण था।’

Read More »

धूमधाम से निकलेगी भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। 14 अप्रैल को आंबेडकर पार्क रसूलपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। वहीं 16 अप्रैल को अपरांह दो बजे आंबेडकर भवन नई बस्ती के एक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन झांकिया रहेंगी।
डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अध्यक्ष देवानंद गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को आंबेडकर पार्क रसूलपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। जिसमें बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगी। वहीं 16 अप्रैल को अपरांह दो बजे आंबेडकर भवन नई बस्ती के एक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।

Read More »

प्राचीन चिंताहरण मारूती नंदन पसीना वाले हनुमान की भव्य शोभायात्रा कल

फिरोजाबाद। प्राचीन चिंताहरण मारूती नंदन पसीना वाले हनुमान की भव्य शोभायात्रा छह अप्रैल दिन गुरूवार को सांय पांच बजे राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जायेगी। शोभायात्रा में दो दर्जन झांकिया रहेगी। साथ ही हनुमान जी की 125 फुट की पूछ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मेला अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन चिंताहरण मारूती नंदन पसीना वाले हनुमान की भव्य शोभायात्रा छह अप्रैल राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम से निकाली जायेगी। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बजरिया, चंद्रवार गेट, रामनगर, छारबाग, सोफीपुर, तोतलपुर, नगला चूड़ा, गढ़ी तिवारी की पुलिया होती हुई ग्राम चंद्रवार में पसीना वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा का शुभारम्भ कॉपरेटिव अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजन कर एवं झंडी दिखाकर किया जायेगा। शोभायात्रा में ऊॅट, घोड़ा, काली अखाडे के अलावा करीब दो दर्जन झांकिया रहेंगी। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र हनुमान जी की 125 फुट की पूंछ रहेगी। सात अप्रैल को जादूगर देव एवं राजा सॉवरिया द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Read More »

शिकोहाबाद से अलीगढ़ जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, आठ लोग घायल

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मैक्स में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कुल आठ लोग घायल हो गए, जबकि मैक्स में करीब 12 लोग सवार थे।
यह हादसा थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां पुल के निकट हुआ है। मंगलवार को एक मैक्स पिकअप शिकोहाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि मैक्स पिकअप के अंदर करीब 12 लोग सवार थे। इनमें से अधिकांश लोग मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां पुल के निकट पहुंची। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं, इमरान, दीपू, हाकिम, यामीन, जावेद समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read More »