Monday, September 23, 2024
Breaking News

नगर आयुक्त ने दो वार्डो का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था मिली खराब

फिरोजाबाद। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने दो वार्डो औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय इस्पेक्टर और सुपरवाइजरों के वेतन रोकने के निर्देश जेडएसओ को दिए। शुक्रवार सुबह सात बजे नगर आयुक्त घनश्याम मीणा अधिकारियों के संग वार्ड संख्या 63 के छपरिया क्षेत्र में पहुंचे। जहॉ उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

Read More »

महंत पीडी आचार्य सम्मान से डॉक्टर घनश्याम पांडे सम्मानित, तीन मेधावी छात्रों को दिये स्मार्टफोन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा महंत जी आचार्य स्मृति सम्मान समारोह पूर्व विधायक वरिष्ठ अधिवक्ता हुकम चंद तिवारी की अध्यक्षता में बाटी वाली कुंज लाल दरवाजा पर संपन्न हुआ। इससे पूर्व संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, अजय शर्मा, दिवाकर आचार्य, विधायक प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से महंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी गई।

Read More »

अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी का ध्येय लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि सर्वाेच्च न्यायलय जल्द ही हमारे पक्ष में बैज्ञानिक सर्वे का फैसला देगा। आज श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह आदि मुकदमा की पैरवी देश के सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली में जोरो पर की जा रहीं है। सर्वाेच्च न्यायालय ने तीन सप्ताह में इलाहबाद हाईकोर्ट से केस की सभी जानकारी मांगी है।

Read More »

विद्यालय में छात्र संसद के पदाधिकारियों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, पौधरोपण भी किया

ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी ऊंचाहार में छात्र संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमेशा से ज्ञान का केंद्र रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अवसर मिले अवश्य सीखें और पूरे मन से सीखें।

Read More »

एस. एम. सी. अध्यक्ष व समाजसेवी अरविन्द मौर्या के कार्य की बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की सराहना

महराजगंज, रायबरेली। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए निःशुल्क 90 सेट डेस्क बेंच उपलब्ध कराए हैं।
शुक्रवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर में एसएमसी अध्यक्ष अरविन्द मौर्या के द्वारा बच्चों की बैठक व्यवस्था व विद्यालय को निपुण बनाने के लिए 90 सेट डेस्क, बेंच प्रदान की गई। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए उनके कार्य की प्रसंशा की।

Read More »

इंटक यूनियन पुर्नगठितः वरिष्ठ नेता आज्ञा शरण सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, राहुल कन्नौजिया बने महामंत्री

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की इंटक यूनियन की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें इंटक के वरिष्ठ नेता आज्ञा शरण सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा रिहंद परियोजना से स्थानांतरित होकर आए राहुल कनौजिया को इंटक यूनियन का सर्वसम्मति से महामंत्री के रूप में चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वैश्य ने बताया कि इंटक कार्यालय में संपन्न आम सभा में उत्तर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष अशोक सिंह को संरक्षक तथा अनिल मिश्रा, लाल बहादुर मौर्या को संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया।

Read More »

उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को किसान समझें और उसका लाभ उठाएंः दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज जनपद रायबरेली में विभन्न विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Read More »

पूजा के समर्थन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने बुलंद की आवाज

धाता/फतेहपुर। धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्य महिला कर्मचारी पूजा कनौजिया ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ एवं दूरसंचार के माध्यम से मानसिक दोहन करने का आरोप लगाया
आपको बताते चलें कि धाता स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र परीक्षण अधिकारी संविदा कर्मचारी के पद पर पूजा कनौजिया तैनात हैं जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता के अधीक्षक डॉ राजीव जायसवाल के ऊपर मानसिक उत्पीड़न व शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्होंने अपने शिकायती पत्र में कहा कि कार्यालय के कार्य समाप्त होने के बाद भी अधीक्षक के द्वारा हमें फोन कर अपने कमरे में बुलाया जाता है और उसी समय अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है जिसको लेकर मैं काफी तनाव में हूं जिसके कारण मेरा स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। इसको लेकर मैंने विभागीय अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर और मंडल आयुक्त प्रयागराज से भी शिकायत की है। इसी प्रकरण को लेकर पूजा कनौजिया के समर्थन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखित ज्ञापन सौपा तथा उचित कार्यवाही की मांग की है।

Read More »

30 जुलाई को लगेगा नेत्र परीक्षण शिविर

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्राम सभा में इन दिनों अनधिकृत डॉक्टरों की दुकानें खूब चल रही हैं। कुछ तो दवा दुकान दारों के यहां काम करने वाले भी लोग भी डॉक्टर बने हैं जोकि पांचवी से 12वीं तक ही पढ़े हैं और सभी गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए भी तैयार रहते हैं। क्लीनिक एक मेज पर ही चलता है, जहाँ फोड़े से लेकर हाइड्रोसील जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज होता है। कई मरीजों को नुकसान भी हुआ लेकिन बेहद पिछड़ा क्षेत्र होने से लोगों का यही सहारा बने हैं जो गरीबों की जान से खेल रहे हैं।
वहीं चंदापुर स्थित सरकारी प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में जो डॉक्टर तैनात रहते हैं वो मौके से गायब रहते हैं। इस बारे में शिवलाल साहू ने बताया कि इतने बड़े अस्पताल में सिर्फ 2 डॉक्टर मौजूद है जिसमें कि एक मैं और डॉक्टर बाल्मीकि हैं। वहीं फार्मासिस्ट के तौर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह रहते थे जिनकी मृत्यु कैंसर के कारण हो चुकी है। इस वजह से हम लोगों को कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है।

Read More »

उद्यान मंत्री ने ब्लाक हाट बाजार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

जन सामना ब्यूरो; रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली के विकासखंड बछरावां में कृषि उत्पादन मण्डी समिति बछरावां क्षेत्रान्तर्गत हाट बाजार-मुबारकपुर में दुकानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने इस दौरान ने वृक्षारोपण भी किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही, विभिन्न प्रकार की लाभ परक योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते है।

Read More »