Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 90 सीटों पर होंगे चुनाव

कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। शुक्रवार को विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की कुल 114 सीटें हैं। लेकिन केवल 90 पर चुनाव होंगे।
किस कारण केवल 90 सीटों पर चुनाव होंगे
मई 2022 में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है। जम्मू में विधानसभा की 43 और कश्मीर घाटी में 47 सीटें हैं। पीओके के लिए 24 सीटें ही रिजर्व हैं। यहां चुनाव नहीं कराए जा सकते। जबकि लद्दाख में विधानसभा ही नहीं है। इस तरह से कुल 114 सीटें हैं, जिनमें से 90 पर चुनाव कराए जाएंगे।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ऊंचाहार, रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिव मंगल मौर्य इंटर कॉलेज ऊंचाहार रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। कॉलेज के प्रबंधक डाक्टर आर पी मौर्य ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। छात्रों ने कार्यक्रम में लक्ष्मी बाई नाटक, गीत और डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामा नंद मौर्य, राजस्व निरीक्षक बंसी लाल मौर्य, प्रधानाचार्य मीरा मौर्य, एस एम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सिंह डॉक्टर एस एन प्रजापति

Read More »

अटल जी के विचार और उनकी दृष्टि ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दीः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई अद्भुत व्यक्तित्व के महान व्यक्ति थे। उन्होंने न सिर्फ भारतीय राजनीति को आदर्श और शुचिता प्रदान की अपितु हिंदी साहित्य और पत्रकारिता में नया आयाम गढ़ा और उसे शक्ति प्रदान की। यह विचार शुक्रवार को अटल जी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए।
नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता ने कहा कि अटल जी को उनके विनम्र स्वभाव, बौद्धिक क्षमता, उत्कृष्ट व्यक्तित्व और राजनीति में आदर्श तथा सुचिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय साहित्य और पत्रकारिता को नया आयाम दिया था। उनके द्वारा की गई पहल, उनके विचार और उनकी दृष्टि ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।

Read More »

पूर्ण गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनायी गई स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ

रायबरेली। जनपद में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमामय, हर्षाेल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश भी दिया।
स्वतंत्रता दिवस के तहत मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया है। । तदुपरांत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

स्मार्ट मीटर लगाने का लोगों ने जताया विरोध

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के आवास विकास कालोनी में विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का लोगो ने विरोध कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना कि पहले बिजली के जर्जर तार बदले जाएं। उसके बाद में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को वापस लौटना पड़ा।
शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची। टीम सबसे पहले आवास विकास कॉलोनी में पहुंची। जहां जैसे ही कर्मचारियों ने मीटर बदलने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि पहले जर्जर विद्युत तारों को बदला जाए और जो पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उन्हें बदला जाए। इसके साथ ही जर्जर हालत में पड़े हुए ट्रांसफार्मर को भी बदलवाया जाए। उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं का शोषण करने में लगा हुआ है। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है और महंगी यूनिट के हिसाब से उनसे बिल भी वसूल किया जा रहा है। पहले विद्युत विभाग अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे। उसके बाद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम करे।

Read More »

सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मना 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस

फिरोजाबाद। सरकारी कार्यालयों में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद किड्स कार्नर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए। वहीं शहीदों के परिजनों को डीएम ने शॉल उड़ाकर देश के प्रति उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। पूरा विश्व भारत को आशा भरी नजरों से देख रहा है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम, उप जिलाधिकारी अब्बास हसन नकवी, उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More »

रक्षाबंधन पर विशाल दंगल का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिल्लोडी सरकार समिति के तत्वाधान में 102 वर्षीय पुराना प्राचीन विराट कुश्ती दगल का आयोजन गिर्राज धरण सेवा समिति मित्र मण्डली द्वारा रामलीला मैदान में किया जायेगा। जिसमें सात राज्यों के पहलवान शिरकत करेंगे। इसके साथ ही गोल्ड मेडलिस्ट महिला पहलवान भी दंगल का आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
दंगल संयोजक विनय विद्यार्थी उर्फ बंटू राठौर ने कहा कि सुहागनगरी में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन रामलीला मैदान में होने जा रहा है। जिसमें आखिरी कुश्ती के लिए मोटर साइकिल, दूसरे नंम्बर की कुश्ती 51 हजार एवं तीसरे नम्बर की 31 हजार की रहेंगी। वहीं बाल कुश्ती, तहसील, जिला चैपियन्स की कुश्तीर का भी आयोज किया जायेगा। कोषाध्यक्ष निकुंज शुक्ला ने कहा कि इस बार विराट कुश्ती दंगल में सात राज्यें के बड़े-बड़े नामी पहलवान दंगल में प्रतिभाग करेंगे।

Read More »

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि जम्मूं कश्मीार में तीन चरणों में 18 सितंबर से मतदान होगा। वहीं हरियाणा में एक अक्टूकबर को वोट डाले जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को और तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। वहीं मतगणना चार अक्टूबर को होगी। इसी तरह से हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना चार अक्टूबर को कराई जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग तस्वीेर बदलना चाहते हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों ने हिंसा को नकारा है। चुनाव के लिए लोगों में ललक दिखी है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को मतदाता लिस्ट जारी होगी।

Read More »

हमें गर्व है कि हम एक स्वतंत्र देश में रहते हैं: राकेश कुमार सिंह

कानपुरः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ण्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण बातें कहीं।
⇒ स्वतंत्रता दिवस का महत्वः जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन हमारे देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को याद करने और उनके परिजनों को सम्मानित करने का दिन है।
⇒ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदानः जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और हमें आजादी दिलाई है।
⇒ एकता और अखंडता का महत्वः जिलाधिकारी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम एक स्वतंत्र देश में रहते हैं और हमें इसकी रक्षा करनी होगी।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । एनटीपीसी ऊंचाहार में भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस अनेक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्टेडियम परिसर में परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा एनटीपीसी परिसर स्थित स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्लाटूनों ने मार्च पास्ट किया। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि एनटीपीसी बिजली के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि विकसित भारत का अभियान सार्थक हो सके। इस अवसर पर शांति और सद्भावना के प्रतीक गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख के साथ-साथ प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरुणा छाबड़ा व अन्य वरिष्ठ सदस्याएं, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रवि प्रकाश अग्रवाल, महाप्रबंधक (ऑप्रेशन) राजेश कुमार, मानव संसाधन प्रमुख रुमा दे शर्मा, अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
स्कूली बच्चों ने ‘हम भारत के लोग’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर झांकियां निकालीं, जिसकी सजीवता देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। सीआईएसएफ के फायर विंग द्वारा प्रस्तुत झांकी में उनकी सामरिक क्षमता का रोमांचकारी प्रदर्शन किया गया।

Read More »