Tuesday, October 1, 2024

मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में उड़न दस्ता कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उड़न दस्तों द्वारा चेकिंग के समय सम्पूर्ण कार्यवाही की प्रारम्भ से अन्त तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग, उप्र लखनऊ के निर्देश के क्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उड़न दस्तों द्वारा चेकिंग के समय सम्पूर्ण कार्यवाही की प्रारम्भ से अन्त तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी एवं उक्त रिकार्डिंग की सीडी तैयार कराकर उसकी एक प्रति सम्बन्धित व्यक्ति को एवं एक प्रति जिला स्तरीय समिति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाए।
उन्होंने कहा कि उड़न दस्ते के अतिरिक्त अन्य अधिकारी नकदी की बरामदगी के सम्बन्ध में किसी कार्यवाही के लिए अधिकृत नहीं होंगे। प्रतीक आवंटन के दिनांक से ही नामित उड़न दस्ते वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु उनके बीच रुपया, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना, रिश्वत देना आदि के सम्बन्ध में जब्ती की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। मतदान समाप्ति के पश्चात चेकिंग की कार्यवाही बन्द कर दी जायेगी।

Read More »

सांसारिक सुख से कहीं अधिक परमार्थ सुख पाने का करना चाहिए प्रयास-आदित्य सागरा महाराज

फिरोजाबाद। नई बस्ती जैन मंदिर में आचार्य आदित्य सागर महाराज ने प्रातः धर्मसभा में साधु और श्रावक के आवश्यक कर्त्तव्य बताये।
उन्होंने कहा कि यदि श्रावक उच्च कुल एवं अन्य सुख पाना चाहता है। तो उसे सदैव ईश्वर एवं निर्ग्रन्थ दिगम्बर साधु को नमस्कार कर उनकी सेवा में तत्पर रहना चाहिए। हमें सांसारिक सुख से कहीं अधिक परमार्थ सुख पाने का प्रयास करना चाहिए, यही हमारे मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करेगा। आचार्य निर्भय सागर महाराज के शिष्य मुनि गुरुदत्त सागर महाराज का रविवार को नई बस्ती मंदिर में प्रवेश हुआ। उन्होंने धर्मसभा में कहा कि यदि साधु आपके नगर में आये है, तो ये परम सौभाग्य है। हमें गुरु की सेवा का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहिये। वर्तमान में दिगंबर साधु साक्षात तीर्थ के समान हैं। धर्मसभा का संचालन राहुल जैन इसौली ने किया। मंगलाचरण सोनम जैन, स्तुति जैन ने किया।

Read More »

भारत का विकास सभी के सहयोग से संभव-हरवीर सिंह

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद का 41 वां अधिष्ठापन व दायित्व ग्रहण समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। इस अवसर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्य की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज हरवीर ंिसंह ने कहा कि भारत का विकास सभी के सहयोग से संभव है। सहयोग चाहे कितना भी छोटा हो, लेकिन विकास में उसकी अहम भूमिका होती है। हम तन, मन, धन से भारत के विकास में अपना योगदान दें। इसके लिए भारत विकास परिषद मुख्य शाखा साधुवाद की पात्र है। जो भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं देश भक्ति की अलख जगाये हुए है। उन्होंने स्व. महेश चंद्र जैन एडवोकेट को श्रंद्वाजली अर्पित की। समारोह में सत्र 2023-24 के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव पराग शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के कार्यकारिणी एवं नवीन सदस्यों को ब्रज प्रांत के अध्यक्ष राहुल गर्ग ने शपथ दिलाई।

Read More »

प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा- दुर्गविजय

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह जी के प्रथम बार हाथरस आगमन पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व समस्त जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया जिलाध्यक्ष गौरव आर्य जी के नेतृत्व में जिला संचालन समिति व हाथरस नगरपालिका संचालन समिति के बैठक आहूत हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय जी रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता से अब तक हुए समस्त कार्याे की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों के निर्देश देते कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा जिस भी कार्यकर्ता को जो भी क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई वह कार्यकर्ता अपनी जी जान से ज्यादा मेहनत करते हुए जनपद के प्रत्येक प्रत्याशी को वार्ड स्तर तक जिताने में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा। इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहराएगी।
जिला प्रभारी चौ0 देवेन्द्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निकाय चुनाव हमारे लिए बहुत ही अहम् चुनाव है जिसमे समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य पार्टी के कार्याे के करेंगे और प्रत्याशी के साथ मिलकर घर- घर जाकर जनसंपर्क करेंगे जिससे भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे।

Read More »

भाजपा जिला प्रभारी ने निकाय चुनाव प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद के जिला प्रभारी नगेन्द्र प्रसाद (गामा दुबे) ने जिले की नगर पालिका, नगर पंचायतों के चुनाव प्रभारी एवं संयोजकों की बैठक कर पदाधिकारियों से संवाद कर चुनाव अभियान को गति प्रदान करने की समीक्षा की। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुऐ कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान जनपद की सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतें में भ्रमण कर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर चुनाव की रणनीति तैयार की।

Read More »

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने बिटिया की शादी में किया सहयोग

हाथरस। दिल में खुशी, मगर चेहरे पर गम की परछाई होती है, कठोर दिल बाप भी रो देता है, जब बेटी की विदाई होती है इन्हीं भाव विभोर करदेने वाली भावना के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान हमेशा ही बेटी की शादी के कन्यादान में सहयोग के लिए तत्पर रहता है।
इसी क्रम में एक परिवार जो हाथरस के ढकपुरा में रहता है और आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। इसकी जानकारी प्राप्त होने निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार की एक टीम ने उनके यहां जाकर इंस्पेक्शन किया और पाया वास्तव में उन्हें मदद की आवश्यकता है। तत्काल प्रभाव से बैठक कर उस बिटिया के कन्यादान के लिए 1 बेड, 1 गद्दा, 2 तकिए, 2 चादर सेट, 1 फर्राटा पंखा, 5 साड़ी, 1प्रेस, 2 ज्वैलरी सेट के साथ साथ बिटिया के रोजमर्रा में इस्तेमाल का सामान वहां तक पहुंचाया गया। बिटिया के पिता की आंखें सामान देखकर खुशी की वजह से नम हो गई। उन्होंने निस्वार्थ सेवा संस्थान का बहुत आभार व्यक्त किया और कहा जब तक निस्वार्थ सेवा संस्थान का सहयोग हम लोगों के पास तक तब तक कोई भी बेटी किसी बाप पर बोझ नहीं है।

Read More »

महावीर स्वामी की साढ़े पांच फुट की पद्मासन प्रतिमा हुई स्थापित

फिरोजाबाद। हिरन गांव रेलवे स्टेशन के समीप नवनिर्मित जैन मंदिर में रविवार को 1008 भगवान महावीर स्वामी की साढ़े पांच फुट पद्मासन प्रतिमा 31 फुट ऊंची बेदी पर स्थापित की गई। वहीं 1008 भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक समारोह मनाया गया।
रविवार को मर्सल गंज गौरव आचार्य सौभाग्य सागर महाराज के आर्शीवाद से सकल दिगंबर जैन समाज की उपस्थिति में भगवान महावीर स्वामी की पद्मासन प्रतिमा विराजित की गई। पंडित मुकेश शास्त्री द्वारा विधि विधान से भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। नवीन बेदी की शुद्धि एवं प्रतिमा को विराजमान करने का सौभाग्य अनिल कुमार जैन दिल्ली वालो को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्वलन संजीव कुमार जैन बरहन वाले, अनूप कुमार जैन एवं राजेंद्र कुमार जैन आगरा द्वारा किया गया। ध्वजारोहण महावीर प्रसाद जैन मुन्ना बाबू, अजय कुमार जैन एडवोकेट, ने किया। इससे पूर्व महावीर स्वामी की प्रतिमा छदामी लाल जैन मंदिर से एक भव्य रथ में साथ विराजमान करके राजा के ताल के रास्ते होते हुए हिरन गांव पहुंची।

Read More »

भाजपा महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन सुहाग नगर स्थित भार्गव पैलेस में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में फिरोजाबाद के जिला प्रभारी नगेन्द्र प्रसाद (गामा दुबे) व सह प्रभारी एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से निकाय चुनाव में विजय श्री हासिल करेंगे। कार्यक्रम का संचालन निकुंज शुक्ला ने किया। इस दौरान विधायक सदर मनीष असीजा, भाजपा मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर, चुनाव संयोजक सत्यवीर गुप्ता, सुनील टंडन, सुनील शर्मा, अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, प्रमोद पाल बघेल, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, हरिओम वर्मा, राम नरेश कटारा, उदय गुप्ता, सरिता गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, भगवान सिंह झा, सुनील विधोलिया, गुड्डी देवी राठौर, डॉ मधुरिमा गुप्ता, शिवमोहन श्रोतिय, आनन्द अग्रवाल, मनोज शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, विष्णु गुप्ता, महेन्द्र दुबे, प्रमोद जाटव, शैलेन्द्र गुप्ता शालू, सुभाष प्रजापति, कैलाश ओझा, लक्ष्मी कांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Read More »

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया समर्थन

हाथरस। हाथरस में काग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार ने अपना समर्थन समाजबादी पार्टी के उम्मीदवार को दे दिया है। हाथरस में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को लगातार प्रचार- प्रसार के लिए बुलाया जा रहा था
लेकिन कोई भी पदाधिकारी उसके साथ नहीं आने को तैयार हो रहा था। जिसके चलते वह काफी परेशान है। पिछले कई दिनों से वह अकेला ही खुद घर घर जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन अब उसके साथ रहने वाले लोग भी कांग्रेस का समर्थन छोड़ रहे हैं। इस पर मुरसान के काफी कांग्रेस समर्थकों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को समर्थन दिया जाए।

Read More »

आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील

फिरोजाबाद। शनिवार को शिवहरे समाज की एक बैठक एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक मे मुख्य अतिथि आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी विजय शिवहरे एवं पूर्व नगर पालिका सिरसागंज ने शिरक्त की।
शनिवार को शिवम रेस्टोरेंट में आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी विजय शिवहरे ने शिवहरे समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कि एक निर्दलीय प्रत्याशी समाज के लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन समाज के लोग भ्रमित होने वाले नही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी के बहकावे में न आकर चार मई को मतदान कर भाजपा प्रत्याशी के जिताने की अपील की। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे ने कहा कि अंतिम समय में मेरी जगह किसी ओर को टिकिट मिल गई, लेकिन मेरा मोबाइल नम्बर पड़ा था। यह भाग्य की बात है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Read More »