Saturday, September 21, 2024
Breaking News

डेरी में फंदे पर लटका मिला कर्मी का शव

सिकंद्राराऊ, हाथरसः संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर स्थित एक दूध डेरी पर तैनात कर्मी का डेरी कैम्पस में लोहे की रॉड पर रस्सी से शव लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है ।
बताया जाता है कि करीब 45 वर्षीय शिवनारायण पुत्र लाखन सिंह निवासी गांव बाजिदपुर पुलिस चैकी के समीप एक दूध डेरी पर पिछले 16 वर्षों से कार्य कर रहा था। आज उक्त कर्मी का शव डेरी में स्थित लोहे की रॉड पर रस्सी पर लटका मिला है। डेरी कर्मी का शव डेरी में मिलने से सनसनी मच गई । घटना स्थल पर लोगांे की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने फंदे से मृतक के शव को उतरबाया।

Read More »

भूमाफियों से परेशान परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

सिकंद्राराऊ, हाथरसः जन सामना संवाददाता।। भूमाफियों से आहत होकर एक सरकारी कर्मचारी परिवार समेत आत्मदाह करने को मजबूर है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की है किंतु अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है।
क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर निवासी मोहन लाल पुत्र साधू सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम दिये प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि उसके पास कुछ भूमि है जिस पर गांव के ही कुछ भूमाफियों की नीयत है। भूमाफिये उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। भूमाफिये उसे व उसके परिवार को आए दिन यातनाएं दे रहे हैं। पीड़ित पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कई बार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की है।

Read More »

तारकेश्वर सिंह अध्यक्ष एवं अफसर खान महामंत्री चुने गए

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र., जनपद इकाई चंदौली का हुआ गठन।
मुगलसराय, चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र जनपद चदौली इकाई का वर्ष 2018-2019 सत्र के लिए पुनर्गठन किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने रविवार को मुगलसराय में सुभाष पार्क स्थित कैम्प कार्यालय पर इकाई का पुनर्गठन करते हुये पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गयी। नई सूची के अनुसार कुमार संजय सिंह (मुगलसराय नगर), मंगला सिंह (चकिया) आलोक सिंह (चंदौली), कृष्णकांत गुप्ता (मुगलसराय नगर) व दीपनारायन यादव (चकिया) सभी जिला उपाध्यक्ष वहीं एम. अफसर खान सागर (सकलडीहा तहसील) जिला महामंत्री अनुशासन, विकास शर्मा (मुगलसराय तहसील) जिला महामंत्री संगठन, विनोद पाल (मुगलसराय नगर) जिला महामंत्री व धर्मेन्द्र सिंह (चंदौली) जिला महामंत्री, शेषमणी सिह (चंदौली) जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद सिंह (मुगलसराय तहसील) जिला संगठन मंत्री, राजन सिंह (चकिया), शमशाद अहमद (चकिया) व अंजनी नंदन तिवारी (मुगलसराय नगर) संयुक्त मंत्री, उमेश दुबे (मुगलसराय तहसील) जिला मीडिया प्रभारी बनाये गये है। वही डा. हरेन्द्र यादव को आडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Read More »

मकर संक्रांति पर खिचड़ी एवं कंबल का हुआ वितरण

घाटमपुर, कानपुरः शीराजी। क्षेत्र स्थित ग्राम राम सारी में मानव विकास समिति द्वारा संचालित डॉक्टर ज्योत्स्ना जूनियर हाईस्कूल में निराश्रित महिलाओं एवं गरीब वृद्ध व्यक्तियों को कंबल एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक डॉक्टर राम किशन गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि संजय कुमार को प्रतीक चिन्ह व फूलमाला द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने आए निराश्रित लोगों को लगभग 100 कंबल का बाटे। उन्होंने अपने संबोधन में डॉक्टर राम किशन गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों के लिए वह एक प्रेरणा स्रोत है। जो कार्य नेत्र वाले नहीं कर सकते वह कार्य वोह कर दिखाते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं दिव्यांगता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के कारण उंहें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र सिंह भदौरिया ग्राम प्रधान राम सारी द्वारा की गई।

Read More »

नेकी के बाग का किया शुभारम्भ

कानपुरः जन सामना संवाददाता। रौट्रैक्ट समिति आॅफ रोटरी क्लब आफ कानपुर के द्वारा रोटरी शहीद पार्क में आम जनमानस के लिए नेकी बाग का शुभारंभ किया गया, जिसमें वह उपयोगी वस्तु वितरित की गयी जिनकी आवश्यकता है हर व्यक्ति को है। नेकी का बाग आने वाले भविष्य में स्वचलित का रूपा धारण कर लेगा।
इस सम्बन्ध में जिम्मी भाटिया ने बताया कि नेकी का बाग में आने वाले समय में भंडारे का आयोजन होगा जिसमें आपसी सहयोग से 5 रू0 में भाजन व्यवस्था की जायेगी। यदि हम किसी योग्य है तो सदैव दूसरो की अपने समर्थ अनुसार मदद करनी चाहिये।

Read More »

वक्फ् बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला दहन

तत्काल गिरफतारी की मांग, आन्दोलन की चेतावनी
कानपुरः जन सामना संवाददाता। एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन द्वारा बाकरगंज चैराहे पर मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है बयान के विरोध और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ मुस्लिम समुदाय की धार्मिक शिक्षा पर सवालिया निशान उठाये जाने के विरोध में उत्तरप्रदेश शिया वक््फ बोड के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला हदन और प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गयी।
पुतला दहन के दौरान संस्था के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि वसीम रिजवी का बयान निंदनीय है तथा लालचवश दिया गया है। भाजपा के करीब और सत्ता में स्थान पाने के लिए ऐसा घटिया बयान देकर उन्होने देश के 25 करोड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गाली दी है क्योंकि मदरसे में धार्मिक शिक्षा दी जाती है। कहा रिजवी भाजपा मोह में अपना मानसिंक संतुल खो बैठे है। रईस अन्सारी ने कहा यदि उनकी गिरफ्तारी न हुई तो वह उग्र आंदोलन को विवश होगे। आसिफ कादरी ने कहाकि अभी तो यह चेतावनी है। वसीम रिजवी के निवास पर भी आगे चलकर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी।

Read More »

अपना दल की मासिक बैठक सम्पन्न

कानपुरः जन सामना संवाददाता। अपना दल द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जुटे र्काकर्ताओं की भीड से प्रसन्न दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नौबस्ता और जूही क्षेत्र की जिन गलियों और पार्को मेें डा0 सोनेलाल पटेल कमेरो के हक और हकूक के लिए संघष्र के साथी तैयार करते थे आज वहां युवा शक्ति की अगुवाई में कारवां तैयार हो चला है।
कहा धर्म और जाति के खांचों को तोडकर समाज को शक्तिशाली बनाने का काम अपना दल ने शुरू कर दिया है। केदार नाथ सचान व रजनीश तिवारी ने कहा कि अब समय व्यापारियों के यहां काम करने वालो, हलवाई तथा ढााबों आदि में असंगठित कामगारों को उनके अधिकार दिलाने का समय है। वहीं राजेश तोडे ने मंच का संचालन किया व संगठन को खडा करने पर चर्चा की। अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने हर विधानसभा क्षेत्र से पचास सक्रिय सदस्य बनाने और आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचो सम्बन्धि कार्यक्रमों को जोद दिया व बताया कि अपना दल केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रमुख सहयोगी दल है।

Read More »

यादा से ज्यादा वोटर बढाने का किया आवाहन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मंधना स्थित सपा के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला के निवास पर ग्राम प्रधानो, ब्लाक प्रमुखो तथा बूथ प्रमुखों की बैठक सम्बन्न हुई। इस अवसर पर मुनीन्द्र शुक्ला ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए रणनीति तय की।
उन्होने बताया कि सपा अध्यक्ष के निर्देशानुसार नई वोटरलिस्ट तैयार की गयी है और कल्याणपुर ब्लाम में इन वोटर लिस्टो को प्रधानो तथा ब्लाक प्रमुखों को सौंपा गया। उन्होेने कहा कि जनता को भ्रमित कर भले ही भाजपा ने सरकार बनाई हो लेकिन जनता अब जान चुकी है कि विकास किसे कहते है और विकास कौन सी सरकार करा रही थी। उन्होने कहा कि सभी प्रधान और ब्लाक प्रमुख के साथ बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सपा के सदस्य बनाये और अपनी पार्टी का वोट बढाने। जनता तक पहुंचे और सरकार की योजनाओ, उनके द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेखकरे। वहीं गोविन्द त्रिपाठी स्वामी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नही कर सकी इसल लिए उसे जमुलेबाज सरकार कहा जाता है। न ही युवाओं के लिए नौकरियों का प्रबन्ध किया गया और न ही लोगों के खातें में पैसे आये बल्कि उनके खातों से पैसा काटने का काम शुरू कर दिया गया। कहा कि किसानो की हालत दिन पर दिन गिरती जा रही है। भाजपा सरकार किसानो के हितों का ध्या नही दे रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 27 जनवरी को हर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होने कहा कि सपा ग्रामीण के नये अध्यक्ष के रूप में हमे राघवेन्द्र सिंह जैसा युवक और उसकी टीम मिली है जिससे पार्टी को मजबूती मिली है।

Read More »

गरीबों को बांटे कम्बल, कराया खिचड़ी भोज

पूर्व विधायक ने वितरित किया कम्बल बांटी खिचडी
महिलाओं को सिलाई मशीन बांटे जाने की घोषणा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। खिचडी बांटना धार्मिक परम्परा का एक हिस्सा है लेकिन साथ ही खिचडी भोज के साथ गरीबों को तन ढकने के लिए कम्बल बांटना मनवता धर्म का उदाहरण पेश करता है।
मलिन बस्ती महापंचायत के तत्वाधान में कलक्अरगंज चैराहे पर गरीबों को खिचडी भोज कराकर उन्हे मुख्य अतिथि अजय कपूर पूर्व विधायक व पूर्व पार्षद द्वारा कम्बल भेंट किया गया। 9वें कम्बल वितरण समारोह में मुख्य अतिथियों को स्वागत संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रालोद के जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय कपूर ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बडा धर्म है व अशो केसरवानी ने गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन देने की घोषणा की। लगभग 300 गरीबों को कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष कललू प्रसाद अम्बेडकर ने की।

Read More »

मकर संक्रांति में लोगों ने लिया खिचड़ी का आनंद

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। मकर संक्रांति का त्योहार क्षेत्र में हंसी-खुशी शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया। इस मौके में लोगों ने खिचड़ी मुंगौड़े दही बड़े आदि व्यंजनों का आनंद लिया जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। ग्राम हतेही निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख पतारा सुमन तिवारी व उनके पति विनोद व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्बे के कानपुर रोड स्थित नवीन मेडिकल स्टोर मंडी समिति के सामने आस्था चैरिटेबल सोसायटी द्वारा खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे डॉ रामकुमार गुप्ता ,सर्वेश गुप्ता ,राजेंद्र यादव, राजा सिंह, रामसनेही अवधेश दुबे रामबाबू कुशवाहा करतार यादव सहित तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कस्बे के पोस्ट ऑफिस रोड में पप्पू इलेक्ट्रिक स्टोर द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाबू राम, राम कुमार, रमेश गुप्ता, आशीष कुमार, प्रदीप मिश्रा उर्फ पप्पू भाई, विक्की कुमार डॉ नरेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Read More »