Saturday, September 21, 2024
Breaking News

महिला की चैन लुटी, पुलिस फंसी रही सीमा विवाद में

⇒महिला का रो रो कर हुआ बुरा हाल
⇒बर्रा पुलिस दबाव बनाती रही नौबस्ता क्षेत्र के लिये
⇒सीमा विवाद के चलते अधिकतर हास्यपद स्थिति रहती है पुलिस की
कानपुरः अर्पण कश्यप। मामला खांढेपुर थाना बर्रा क्षेत्र का है जहॉ शनिवार शाम दो अज्ञात युवकों ने एक महिला के गले से चैन लूट ली और बाईक से भाग निकले। वही मौके पर पहुची बर्रा पुलिस झपटमारों को खोजने के वजाय सारा ठीकरा नौबस्ता पुलिस के सिर फोड़ने का प्रयास करती रही।
जानकारी करने पर पता चला कि किसान नगर थाना सचेंडी निवासी साधना शर्मा पत्नी विनोद शर्मा जरौली निवासी रविन्द्र शर्मा पुत्र रामगिरी शर्मा के घर शादी समारोह में आयी थी। वही से किसी अन्य रिश्तेदारी में जा रही थी। साधना शर्मा खाढेपुर में स्थित हनुमंत गैस गोदाम की गली में पहुची ही थी कि तभी पीछे से दो युवक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल से बगल में आये और गले में पड़ी चैन व मंगलसूत्र तोड कर भाग निकले जिसकी जानकारी परिजनों सहित पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची बर्रा पुलिस ने चोरों को खोजने की वजाय पहुचते ही घटना स्थल नौबस्ता थाना क्षेत्र बता दिया जिसकी सूचना नौबस्ता पुलिस को मिली। दोनों क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर घंटों सीमा विवाद में ही उलझी रही। ये सारा नजारा देख लोग पुलिस का मखौल बनाते रहे व दबी जुबान मे हंसते रहे पर पुलिस को इस से कोई प्रभाव नही पड़ा व धीरे से खिसकने की तैयारी बनाती रही। इस दौरान पीडिता रोते रोते तीन बार बेहोश हुई।

Read More »

नीचे सोते रहे परिवार के लोग ऊपर हो गयी चोरी

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी होगई। बताया गया कि नीचे घर के लोग सोते रहे और ऊपर वाली मंजिल पर रखी अलमारी को चोरों ने तोड़ डाला और अलमारी में रखी नकदी और जेवर को पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, बर्रा क्षेत्र के जरौली इलाके में रहने वाले जमुना प्रसाद अपने पत्नी बेटे बहु व तीन पोतियो के साथ रहते हैं।
बहू रेनू के मुताबिक देर रात सोते समय पीछे की दीवार से किसी ने घुस कर ऊपरी मॉजिल पर रखी अलमारी खोल कर उसमें रखे लगभग चार लाख के जेवर व नगद चोरी कर ले गये। सुबह उठने पर अलमारी खुली देखी तो घर में रोना मच गया।

Read More »

ससुराल जा रही महिला रास्ते से लापता

कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरगांव से ससुराल ककरहिया जा रही महिला रास्ते से गायब हो गई, जानकारी पर पति व भाई ने काफी तलाश की लेकिन कामयाबी ना मिलने पर स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तरगांव निवासी रमेश ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोनी करीब 15 दिन पूर्व अपने दो पुत्रों अंशु व प्रियांशु के साथ मायके आई थी 9 मार्च शुक्रवार दोपहर सोनी अपने बड़े पुत्र अंशु के साथ ससुराल ग्राम ककरहिया के लिए विक्रम में बैठकर निकली थी। लेकिन वह अपनी ससुराल नहीं पहुंची है। यह जानकारी मिलते ही ससुराल और मायके पक्ष में हड़कंप मच गया । दोनों पक्षों ने काफी तलाश की लेकिन सोनी व उसके पुत्र अंशु का कहीं पता नहीं चल रहा है। रमेश का यह भी कहना है कि सोनी कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी ।

Read More »

किसान फल, फूलों आदि कृषि विविधिकरण की उन्नत तकनीकी को भली भांति जानकर बढ़ायें अपनी आय: सीडीओ

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। कृषि विविधिकरण में फूलों की खेती के बारे में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा0 अरविन्द यादव व जिला उद्यान अधिकारी व रवि जैसवार ने बताया कि फूलों की मांग हमेशा रहती है मौसम के अनुसार कृषक फूलों की खेती करे तथा खेती करने से पहले उसके बारे में किस फूल की खेती किस मौसम में करनी है उसके लिए क्या क्या तैयारी करनी है इसकी भी जानकारी जिला कृषि उद्यान कार्यालय से सम्पर्क कर तो निश्चित लाभ गेंदा के फूलों की डिमांड रहती है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसी सरकारी या गैर सरकारी प्रतिष्ठान का उद्घाटन/शुभारंभ पर्वो घरों की सजावट करनी हो, या फिर वैवाहिक कार्यक्रम हों, बिना फूलों के पूरे नहीं हो सकते, वहीं पूजन के लिए भी फूलों की जरूरत रहती है. इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों में भी फूलों की मांग बनी रहती है. ऐसे में गेंदा, गुलाब, ग्लोडियस आदि की खेती करना काफी फायदे का सौदा है।
विकास भवन के सभाक्ष में चल रहे जनपदस्तरीय दो दिवसीय औद्योनिक विकास गोष्ठी/सेमिनार के आज अंतिम दिन कृषि वैज्ञानिकों अधिकारियों द्वारा फूलों, पपीता, आंवला, अमरूद आदि की खेती के साथ ही सूक्ष्म सिंचाई पद्धति औषधिय फसलों के उत्पादन फसल प्रबन्धन औद्यानिक फसलों हेतु मृदा तथा पोषण प्रबन्धन, कृषकों की समस्या, फसलों में कीट एवं रोग प्रबन्धन पर विस्तार से चर्चा हुयी। सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने बताया कि गुलाब एक बहुवर्षीय, झाड़ीदार, कंटीला, पुष्पीय पौधा है जिसमें बहुत सुंदर सुगंधित फूल लगते हैं। इसकी 100 से अधिक जातियां हैं जिनमें से अधिकांश एशियाई मूल की हैं। जबकि कुछ जातियों के मूल प्रदेश यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका भी है। भारत सरकार द्वारा 12 फरवरी को गुलाब-दिवस भी घोषित किया है। गुलाब का फूल कोमलता और सुंदरता के लिये प्रसिद्ध है, इसी से लोग छोटे बच्चों की उपमा गुलाब के फूल से देते हैं। इसी प्रकार गेंदा के कुछ प्रजातियों जैसे-हजारा और पांवर प्रजाति की फसल वर्ष भर की जा सकती है। एक फसल के खत्म होते ही दूसरी फसल के लिए पौध तैयार कर ली जाती है।
मु

Read More »

पल्स पोलियो महाअभियान 11 से 16 मार्च तक

डीएम ने पल्स पोलियो महा अभियान डीटीएफ की बैठक में निर्देश दिये कोई भी 0-5 वर्ष तक का बच्चा पोलियो खुराक पीने से न छूटे
रविवार पोलियो दिवस 11 मार्च को, टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान के तहत करें कार्यवाही: डीए
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पल्स पोलियो महाअभियान जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 11 से 16 मार्च तक होने वाले पोलियो अभियान तथा रविवार सघन पल्स पोलियों बूथ दिवस 11 मार्च को शत् प्रतिशत सफलता की समुचित तैयारी के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि पल्स पोलियों टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान के सभी बिन्दुओ पर गहन समीक्षा कर ली जाये। जहां कहीं कोई कमी हो उसे तत्काल पूरा कर लें। रविवार पोलियो बूथ दिवस 11 मार्च को 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को बूथ पर पोलियों की खुराक पिलाने के यथा संभव प्रयास किया जाये ताकि शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इसके अलावा झींझक, रसूलाबाद, सन्दलपुर, सरवनखेडा में गत पोलियों अभियान में एक्सहाउस की संख्या 10 प्रतिशत से ज्यादा पायी गयी इसमें सुधार कर इस बार शतप्रतिशत पोलियो पिलाने की कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी एसमओआईसी को निर्देश दिये है कि पल्स पोलियो महाभियान की सफलता के साथ चलाया जाये इसके लिए सर्तक और गंभीर रहे और किसी भी प्रकार की ढील न रहे शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। सभी विकास खण्डो के संवेदनशील बूथो पर विशेष ध्यान दे। कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटे। उन्होने सभी एसडीएम तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे अपनी देखरेख में पोलियो रविवार बूथ का उद्घाटन ग्राम प्रधान से करायें साथ ही साफ सफाई स्वच्छता के प्रति भी आमजन को जागरूक करें। इसके अलावा सभी ईट भट्ठो/एचआरजी संवेदनशील बूथो पर विशेष ध्यान दिया जाये। क्षेत्रीय निवासियों से सामंजस्य बनाकर शत्प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करें। पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान के तहत लक्षित बच्चे 279410 तथा लक्षित घर 339314 को आच्छादित करना हैं। बूथ/ट्रांजिट बूथ 875, हाउस टू हाउस टीम 630, ट्रांजिट टीम 27, मोबाइल टीम 33, पर्यवेक्षक 192, बूथ बैक्सीनेटर 1750, हाउस टू हाउस वेक्सीनेटर 1260, वैक्सीन कैरियर आदि की व्यवस्था की गयी हैं। इसके अलावा ईट भट्ठो की संख्या कुल एचआरजी 237/471 है। उन्होने कहा कि एक्सआर व संवेदनशील क्षेत्रो पर विशेष ध्यान दे। गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण कोल्ड चैन को बनाये रखा जाएं। समय से पहले किसी भी दशा में बूथ बन्द न हो। टीम भी पूरी तरह से एक्टिव रहे। झींझक, अमरौधा,डेरापुर, अकबरपुर मलासा सन्दलपुर, मैथा आदि एक्सआर पर विशेष ध्यान दे। बूथ दिवस प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ कर दिए जाएं जो सांय 4 बजे से पहले कतई बन्द न हों।

Read More »

आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

अज्ञात कारणों से हुई थी महिला की मौत
सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारणों से हुई मौत को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराली पक्ष पर जान से मारकर लाश को बरामदे में डालने का अरोप लगाते हुए करीब आधा दर्जन परिजनेां को नामजद किया है।
शनिवार को थाना सादाबाद के महावीर गली सलेमपुर रोड निवासी मोरमुकुट पुत्र पुहुप सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी 19 अप्रैल 2014 को श्री कृष्ण उर्फ श्याम सुंदर पुत्र अजीत सिंह निवासी टीचर्स कालोनी से यथा संभव दान दहेज के साथ की थी। मगर एक वर्ष बाद अतिरिक्त दहेज की मांग की गई तो बीस हजार रूपये श्रीकृष्ण उर्फ श्याम संुदर के खाते में भेज दिए गये। कुछ समय तक परिवार की महिलाओं में एकता रही मगर श्रीकृष्ण ने शराब पीना शुरू कर दिया। और उसकी पुत्री मनीषा के साथ आए दिन मारपीट करना आदत बन गई। कई बार पुत्री द्वारा शिकायत करने पर मायके पक्ष ससुराल आया और समझा बुझाकर मनीषा को शांत कर दिया। मगर श्याम सुंदर द्वारा मनीषा से मारपीट का दौर बंद नहीं हुआ। शिकायत करने पर श्रीकृष्ण की मां अपने पुत्रों का ही पक्ष लेते हुए मारपीट में सहयोग करती रही। शुक्रवार को श्रीकृष्ण उर्फ श्याम सुंदर तथा मनीषा की सास संतोषी देवी, जेठ लखन कुमार, राजू, आदि ने मनीषा को पहले पीटा बाद में जान से मार दिया। फोन से जब इसकी जानकारी हुई तो मायके पक्ष के लोग सासनी आए तो उन्होंने देखा कि मनीषा की लाश घर के बरामदे में पडी हुई थी।

Read More »

महिला दिवस पर नेहरू युवती मण्डल द्वारा प्रतियोगिता

हाथरसः जन सामना संवाददाता। नेहरू युवती मण्डल नगला अंता द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम नगला भोजा भाॅकरी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ऊषा सक्सैना ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक महिला परिवार, समाज, देश और राष्ट्र के लिए मातृशक्ति है। महिलाओं में एक ऐसी असीम शक्ति होती है जो अपना सारा जीवन दूसरों के हित में लगा देती है। उसका जीवन ही दूसरों के लिए बना है महिला अपने बच्चे के लिए बहुत सारे कष्ट सहकर एक अवोध बालक के जीवन में ज्ञान एवं बोधत्व का अपार भण्डार भरकर उसका जीवन सार्थक बना देती है। नारी शक्ति ऐसी मातृशक्ति है जो एक मां, बहन, पत्नी सभी रूप में अपने कर्तव्यों को हमेशा पूरा करती है। समाज में महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है। कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। परन्तु यह हमारा निरादर, उनका अपमान करने से नहीं चूकते। इस अवसर पर महिलाओं के बीच में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें 18 महिलाओं ने भाग लिया तथा कु. कविता प्रथम, आररती द्वितीय एवं कु. पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

हालसी रोड में व्यापारी वर्ग में ‘टिफिन पें चर्चा’

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय जनता पार्टी निवेशक सुरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों के मध्य ‘टिफिन पे चर्चा’ हालसी रोड पर व्यापारी वर्ग के मध्य की गई। टिफिन पें चर्चा रूपी बैठक का संचालन शिवांशू गुप्ता के द्वारा किया गया। चर्चा के दौरान नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक वैभव खंडेलवाल का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दोपहर का भोजन व्यापारियों के साथ करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की व्यापारिक नीतियों से अवगत कराया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा व्यापारिक समस्याओं का भी संकलन किया गया विगत 15 वर्षों से सपा व बसपा को किसी ने प्रदेश में विकास करने से रोका था क्या ? इन सरकारों की कभी मंशा ही नहीं रही कि उत्तर प्रदेश में विकास की लहर चलें। सुशासन और विकास से गरीब, किसान एवं नौजवानों के सपनों को साकार करने का कार्य केंद्र व प्रदेश की सरकार प्रतिबद्ध है वरिष्ठ भाजपा सेवक अंकित अग्रवाल ने बताया की अति दलित एवं अति पिछड़ो के विकास से सपा बसपा डरने लगी है। त्रीव गति से इन वर्गो की विकास नीतियों में परिवर्तित कर मजबूती प्रदान की जा रही है । वेयर हाऊसिंग और लाॅजिस्टिक हब में भूमि क्रय हेतु एवं ऋणों में सब्सिडी का प्रावधान प्रदेश सरकार के द्वारा सुनिश्चित किया गया हैं। गेहूँ क्रय केंद्र स्थापित करने के पश्चात अब प्रदेश सरकार तहसील स्तर तक आलू क्रय केंद्र स्थापित कर रही है। जिस केंद्र मे 549घ् प्रति कुतंल का समर्थन मूल्य भी निश्चित किया है।

Read More »

विधायक ने सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने हूलागंज चौराहे से तीन मंदिर चैराहे तक जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य के लिये कानपुर नगर-निगम जोन-1 के अधियांसी अभियंता आर. के. सिंह को साथ लेकर सड़क का निरीक्षण किया व सड़क का निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिये निर्देश दिया। साथ में क्षेत्र के पार्षद अमित मेहरोत्रा (बबलू), मनोज गुप्ता (कूक्कू), पप्पन शर्मा, राजेश गुप्ता, निशांत गुप्ता, राकेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल जारी

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हडताल पर बैठ सफाई कर्मचारियों की हडताल तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होने अपनी मांगों को मनवाने के लिए ईओ को 72 घंटे का समय दिया है। यदि समय से उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सफाई कर्मचारियेां ने कामबंद हडताल की चेतावनी दी थी। बता दें कि बुधवार को बच्चा पार्क में हडताल पर जाने से पूर्व ईओ को सौंपे ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने कहा था कि उनकी जो मांगे काफी समय से लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है। सफाई कर्मचारियेां ने ज्ञापन में कहा कि सात सफाई कर्मियों का बकाया एसीपी सलेक्शन ग्रोड को मूल वेतन में समायोजित उसका ऐरियर व लाभ दिलाया जाए। सातवें वेतन का दूसरी किस्त फरवरी माह का बकाया ऐरियर का लाभ दिलाया जाए तथा 4 प्रतिशत का मंहगाई भत्ता का वेतन में समायोजित कर दिलाया जाए। 2017 की दीपावली वेतन तत्काल दिलाया जाए तथा मृतक व रिटायर सफाई कर्मचारी का बकाया मानदेय भी दिलवाया जाए। गर्म व ठंडी वर्दी भी दिलाई जाए। जिससे सफाई कर्मचारी ठीक प्रकार काम कर सकें। इसके अलावा अन्य मांगों को भी शीध्र पूरा किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को 72 घंटे में नहीं माना गया तो वे कामबंद हडताल पर चले जाऐंगे।

Read More »