Tuesday, October 1, 2024

एलोपैथिक मेडिकल काॅलेजों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए: मुख्य सचिव

निर्माणाधीन राजकीय एैलोपैथिक मेेडिकल काॅलेजों में शैक्षिक सत्र समय से प्रारंभ कराने हेतु आवश्यकतानुसार उपकरणों के क्रय एवं पदों के सृजन की कार्यवाहियां नियमानुसार यथाशीघ्र पूर्ण करा ली जाएं: मुख्य सचिव
शासन द्वारा 384 प्रकार के उपकरणों के क्रय हेतु सूची अनुमोदित हो जाने के उपरान्त निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार क्रय प्रक्रिया नियमानुसार प्रत्येक दशा में पूर्ण कराई जाए: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
05 जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर मेडिकल काॅलेज बनाए जाने हेतु प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग ग्रुप की बैठक कर मुख्य सचिव ने दिये निर्देश 
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, डाॅ0 अनूप चंद्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं उत्तर प्रदेश के 05 जनपदों- अयोध्या, बस्ती, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर एवं बहराइच में निर्माणाधीन राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेजों का निर्माण कार्य आगामी फरवरी, 2019 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित गति के अनुसार कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिये हैं कि सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी तय कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

Read More »

देश के 91 प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में 2 प्रतिशत की कमी

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। 06 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 94.994 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल संग्रह हुआ। यह इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 59 प्रतिशत है जो कि 29 नवंबर 2018 को समाप्‍त सप्ताह में जल संग्रह 61 प्रतिशत के स्तर पर था। 06 दिसंबर 2018 को समाप्त सप्ताह में यह संग्रहण पिछले वर्ष की इसी अवधि के कुल संग्रहण का 98 प्रतिशत तथा पिछले दस वर्षों के औसत जल संग्रहण का 94 प्रतिशत है।
इन 91 जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता 161.993 बीसीएम है, जो समग्र रूप से देश की अनुमानित कुल जल संग्रहण क्षमता 257.812 बीसीएम का लगभग 63 प्रतिशत है। इन 91 जलाशयों में से 37 जलाशय ऐसे हैं जो 60 मेगावाट से अधिक की स्थापित क्षमता के साथ पनबिजली लाभ देते हैं।
क्षेत्रवार संग्रहण स्थितिः

Read More »

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को राष्‍ट्रीय महत्‍व के लिए स्‍कोच पुरस्‍कार मिला

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को नई दिल्‍ली में हाल में आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रीय महत्‍व के लिए स्‍कोच पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्‍कार नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आनंद कुमार ने प्राप्‍त किया।
मंत्रालय को यह पुरस्‍कार देश में लगभग 73 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्‍थापित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। कुल स्‍थापित क्षमता की 21 प्रतिशत के साथ एक वर्ष के अंदर नवीकरणीय ऊर्जा ने देश में एक बिलियन इकाई विद्युत प्रदान करने का काम किया है।
विश्‍व में आज पवन ऊर्जा क्षमता में भारत का स्‍थान चौथा है और सौर तथा विश्‍व में स्‍थापित क्षमता का कुल नवीकरणीय ऊर्जा में विश्‍व में पांचवां स्‍थान है। भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन की स्‍थापना में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। गठबंधन की पहली बैठक में भारत ने इस मंच को वैश्विक पहल बनाने के लिए एक प्रस्‍ताव पेश किया था।

Read More »

आहत और बीमार मानवता को स्नेह और उपचार दें चिकित्सक-उपराष्ट्रपति

एक ओर भारत में बढ़ती मैडिकल टूरिज्म तथा देशवासियों के लिए मंहगे होते उपचार के बीच की खाई पाटने की आवश्यकता पर बल दिया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के 46वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर युवा डाक्टरों और संकाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने उनसे स्वास्थ्य क्षेत्र में उपचार की नैतिकता और रोगी के प्रति करुणा बनाये रखने का आह्वाहन किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि एकमात्र डाक्टर ही जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन कर खड़ा रहता है, वही मानव जीवन में कुछ वर्ष जोड़ सकने की क्षमता रखता है।
देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में व्याप्त विषमताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक ओर दूसरे देशों के नागरिक भारत में उपचार के लिए आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर महंगा उपचार, महंगी दवाऐं, देश के आम नागरिक की पहुंच से बाहर जा रही है।

Read More »

नीतू चंद्रा कोरियाई टीवी शो में नजर आएंगी

कोरियन यूथ एक्शन ड्रामा में निभाएंगी मुख्य भूमिका
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। इंडिया की कुक्कीवोन अंबेसडर और एक्टर नीतू चंद्रा नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। वह कोरियाई ताइक्वांडो ड्रामा ’नारेई’ की स्टार बनने के लिए तैयार है। नीतू को कोरियाई ताइक्वांडो फेडरेशन से ग्रैंडमास्टर लीजेन्गी की भूमिका दी गई है, जिनके साथ नीतू के काफी लंबे समय से संबंध है।
ताइक्वांडो और कोरियाई मार्शल आर्ट्स की अंबेसडर होने के अलावा नीतू खुद भी एक खेल उत्साही है। नीतू अब एक यूथ एक्शन ड्रामा के मुख्य लीड में दिखेंगी। इसे सियोल, दक्षिण कोरिया में शूट किया जाएगा और अप्रैल-मई 2019 तक फ्लोर पर आ जाएगी, कोरियाई ड्रामा के प्रस्सिद्ध निर्देशक ओहे चेन सुंग द्वारा निर्देशित यह शो केबीएस टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
नीतू खुद 4 डैन ब्लैक बेल्ट धारी है और हांगकांग में 1997 के विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नीतू ने स्वीकार किया कि ताइक्वांडो में उनके कौशल से उन्हें इस कोरियाई ड्रामा में भूमिका निभाने में मदद मिली।

Read More »

सीट्रस होटल-इंदौर ने अपना ’पंचिन’ रेस्टोरेंट लॉन्च किया

शहर की ’पाक कला’ को मिला नया रंग
इंदौर (म0प्र0), जन सामना ब्यूरो। सीट्रस होटल इंदौर, अपने पंचिन रेस्टोटरेंट के लॉन्च के साथ इंदौरियों को पाक कला के शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है। रेस्टोरेंट में विशेष तौर पर आॅथेन्टिक ’पंजाबी’ व्यंजन और ’देसी चीनी’ व्यंजन उपलब्ध रहेगा। कोल्हापुर में अपनी शानदार सफलता के बाद, इंदौर में लॉन्च किया गया। आउटलेट भारतीयों के पसंदीदा विविध स्वादों को एक साथ प्रस्तुत करेगा, और पाक कला को लेकर एक अद्वितीय उल्लास और उत्साह का माहौल प्रदान करेगा। सीट्रस होटल में स्थित, यह रेस्टोरेंट ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी द्वारा संचालित और प्रबंधित किया जाएगा। सीट्रस होटल का प्रबंधन भी ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी करता है।
अपने खानपान की चीजों पर गर्व करने वाला इंदौर, शहर के हर कोनों से आने वाले भोजन प्रेमियों को विभिन्न स्वाद उपलब्ध कराने वाले शहर के रूप में प्रसिद्ध है। शहर की खाद्य संस्कृति के प्रति ईमानदार दर्शाते हुए, पंचिन के मेनू में असरदार रूप से आॅथेन्टिक पंजाब के ’तड़के’ के साथ देसी चीनी की ’जिंग’ उपस्थित है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों के साथ, मेनू में सरसों दा साग, अमृतसरी वडिया, कीमा कालेजी, दाल पुदीना शोरबा, ट्राई पेपर फिश, चिकेन इन ब्लैक बीन सॉस, लेमन कोरिएंडर चिकन और अन्य भोजन शामिल हैं। शेफ रेकमेंडेड सिग्नेपचर्स में पंचिन कबाब प्लैटर, टंगडी वाजिद अली, मोग्गेम दा कुक्कड़, मुर्ग कुर्चन, नूडल मखानी और तंदूरी मोमो चिकन शामिल हैं।

Read More »

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत शिविरों का आयोजन 9 से 19 दिसम्बर तक: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शिविर योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के प्रत्येक विकास खण्ड के सभी संकुल केन्द्रों पर नारी शक्ति का आयोजन किया जाना है जिसके तहत 9 दिसम्बर 2018 से 19 दिसम्बर 2018 तक नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के प्रत्येक विकास खण्ड के सभी संकुल केन्द्रों पर(एन0पी0आर0सी) पर नारी शक्ति शिविरों का आयोजन किया जाना है।
जिसके तहत जिलाधिकारी ने बताया कि 10 दिसम्बर को अकबरपुर व मलासा विकास खण्डों के एनपीआरसी में सम्बंधित थाने की महिला सिपाही, उक्त एनपीआरसी में स्थित विद्यालयों की महिला शिक्षकाएं, समस्त ग्राम पंचायतों की आंगनबाडी कार्यकत्री, समस्त ग्राम पंचायतों की एएनएम, आशा बहुऐं, महिला सफाई कर्मचारी, महिला रोजगार सेवक, उक्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ के सदस्य आदि सम्बंधित विभाग रहेंगे।

Read More »

भाजपाइयों ने जनसंवाद कर किया उपलब्धियों का बखान

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कमल संदेश पदयात्रा के सांतवें दिन भाजपाइयों ने साउथ की तीनो विधानसभाओं किदवई नगर, महाराजपुर एवं छावनी में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल भाजपाइयों ने लोगों को जनहित की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पदयात्रा में बडी संख्या में नवयुवकों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सेदारी की।
निराला नगर के वार्ड 7 में भाजपा दक्षिण जिले की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने झंडी दिखा कर पदयात्रा को रवाना किया। बाद में भाजपा अध्यक्ष स्वयं पूरी पदयात्रा के दौरान शामिल रही। निराला नगर तिराहे से शुरु हुई पदयात्रा में भाजपाइयों खासकर युवाओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदेमातरम के जोरदार नारे लगा पदयात्रा में जोश भर दिया।

Read More »

कस्बा इंचार्ज अनिलेश यादव बने बेसहारा का सहारा

पुलिस विभाग को अनिलेश पर गर्व, ईमानदार अधिकारियों की वजह से जनता में खुशी
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। पुलिस बनी लोगों का सहारा, जी हा इस समय कानपुर देहात जनपद के शिवली कोतवाली के पुलिस कर्मी इस समय पुलिस के न्याय प्रिय व शांति का संदेश देने के साथ-साथ लोगों का सहारा बन रहे है। जहां कोतवाली शिवली के सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की शान सम्मान दिन पर दिन बढ़ रही है। आपको बता दे कि शिवली कोतवाली के कस्बा इंचार्ज अनिलेश यादव जनता की सेवा कर रहे है उनके कार्य को देख ऐसा लगता है कि वो किसी मसीहा से कम नहीं है। जी हा आपको हैरानी होगी कि एक दरोगा सिर्फ अपनी कार्य शैली के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस के मान सम्मान व फर्ज में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। कस्बा शिवली की जनता तो बखूबी ही उनका नाम व कार्य शैली से भलीभाति परिचित है। आज उन्होने ऐसा कर दिखाया कि पुलिस विभाग को कस्बा इंचार्ज अनिलेश यादव पर गर्व है उनके विभाग में एक से बढ़ कर एक होनहार ऑफिसर मौजूद है। लेकन अनिलेश ने जो किया वह किसी मसीहा से कम नहीं है। जी हां कानपुर से रोडवेज बस से रसूलाबाद जा रहे यात्री का शिवली बस स्टॉप पर शौचालय के लिए गए व्यक्ति का बस में ही अपना बैग रह गया वह जब तक आते तब तक बस जा चुकी थी बैग में जरूरी कागजात व जरूरतमंद वस्तु थी बस के चले जाने से वह परेशान होकर रोने लगे तभी वहाँ मौजूद लोगों ने रो रहे व्यक्ति से जानकारी की तो पता चला कि उनका बैग रोडवेज बस में रह गया है।

Read More »

खुले मेनहोल में गिरा युवक

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही एक बार फिर से सामने आयी जिसके चलते एक युवक की जान जाते जाते बच गयी आपको बताते चले कि कल देर रात बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में स्थित 15 फिट गहरा नाला पिछले लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। जिसकी कईयों बार इलाकाई लोगों ने नगर निगम के जोनल और मुख्य कार्यलय में शिकायत भी की है। जिसमे कल देर रात अचानक एक युवक अपने घर जा रहा था तभी अचानक वो अंधेरा होने के चलते नाले में गिर गया। नाले में गिरता देख इलाके के लोग आनन फानन में नाले के पास पहुंचे और अंदर गिरे युवक को निकालने का प्रयास करने लगे। वही नाले की गहराई ज्यादा होने के चलते युवक की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद लोगों ने नाले के भीतर सीढ़ी लगा कर नाले के भीतर कुछ इलाकाई लोग उतरे और युवक की जान बचाई। इससे पहले भी इस तरह के हादसे कई बार पहले भी हो चुके है। लोगों का कहना है कि वो लिखित रूप से शिकायत दी है मगर कोई भी जिमेदार अधिकारी इस पर सूद लेने वाला नहीं है शायद कानपुर नगर निगम किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

Read More »