Monday, September 30, 2024

ज्वैलर्स की दुकान से 50 हजार के आभूषण किये पार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के सदर बाजार में बीबी ज्वैलर्स की दुकान से दो लोग सोने के आभूषण चुरा गये। पीड़ित ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। चोरी सीसीटीवी में कैद हो गये है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी तरूण कुमार पुत्र सतीष कुमार की सदर बाजार स्थित गिरधर प्लाजा मार्केट में बीबी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आज दोपहर के समय दुकान पर एक महिला अपने पति के साथ दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने आयी। उसी दौरान सोने के पैंण्डल देखते ही देखते हाथ की सफाई करते हुए एक पैंण्डल साफ कर ले गयी। दुकान स्वामी ने जब एक पैण्डल गायब देखा तो उसके होश उड गये। क्यो कि गिनती में कम हो रहे थे। उससे पूर्व ही मुस्लिम महिला पुरूष के साथ जा चुकी थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।

Read More »

मेयर साहब ये मौत के कुए कब बन्द होगे………

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम द्वारा जगह -जगह मौत के कुए खोल रखे है। जो कि किसी बडे हादसे के इन्तजार में बैठे है। जबकि मौत के कुए वाले मार्गा से रोजाना कई अधिकारी गुजरते रहते है।
बताते चले कि जिला अस्पताल के समीप सर्विस रोड के किनारे काफी दिनों से मौत के कुए खुले पडे हुये है। कई बार नगर निगम के आलाधिकारियों से उक्त खुले मैनहाॅलों की शिकायत भी क्षेत्रीय लोगो द्वारा दी जा चुकी है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी किसी बडे हादसे के इन्तजार में है जिसके कारण उक्त मैन हाॅलों को बन्द कराने का काम नही किया जा रहा है। जिला अस्पताल में जबकि आये दिन दवा लेने के लिए हजारों लोग आये दिन आते है। कई बार साइकिल, बाइक टैम्पों वालों के साथ रहा चलते लोग भी गड्डो में गिरकर घायल हो चुके है। लेकिन नगर निगम के लोगो का इस ओर कोई ध्यान नही है। नगर की मेयर नूतन राठौर का चुनाव से पूर्व कहना था कि सुबह होते ही सड़को को साफ करा दिया जायेगा।

Read More »

जिला अस्पताल की चार दीवारी का किया गया भूमि पूजन

लगभग सात करोड़ से अधिक की राशि से होगा निर्माण कार्य
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा जिला अस्पताल में चार दीवारी निर्माण के लिए आज भूमि पूजन विधि विधान के साथ आचार्यो द्वारा कराया गया। इस मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के सीएमएस चिकित्सकों,पार्षदों के समाज सेवी मौजूद रहे। जिला अस्पताल में विगत काफी दिनों से चोरी आवारा लोगों के साथ अपराधिक लोगो का आसपास अम्बार लगा हुआ था। अस्पताल में होने वाली घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डा0 आर0 के0 पाण्डें, डा0 आलोक द्वारा अपने उच्च अधिकारियो के साथ नगर विधायक मनीष असीजा को अवगत कराया गया।

Read More »

यह कैसा मोदी-योगी जी का सफाई अभियान

यमुना मईया पूछ रही है सभी से यही सवाल……..
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर से लगभग दूर यमुना नदी रो-रोकर शहर के लोगो से स्वच्छता के लिए गुहार लगा रही है। सरकारें भी यमुना सफाई के साथ-साथ गन्दगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजनायें आयी लेकिन फिरोजाबाद की यमुना नदी रो-रोकर गन्दगी को अपने में समाये हुए है। उसको साफ करने वाला कोई नजर नही आ रहा है। बताते चले कि कोर्ट के आदेशानुसार गंगा -जमुना गन्दी न हो इस के लिए देवी देवताओं के विर्षजन पर रोक लगा दी गयी। गणेश विर्षजन, दुर्गा विर्षजन वाले दिन प्रशासन को भारी मात्रा में यमुना नदी पर लगा दिया जाता है।

Read More »

साॅड के मारने से व्यक्ति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को आवारा साॅड के मारने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र रामभरोसी आज अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में आवारा

Read More »

आखिर शहर को गन्दगी से कब मिलेगी निजात………..

शहर में यह कैसा स्वच्छता अभियान कि सफाई होती है लेकिन फिर भी गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम को स्वच्छता अभियान के चलते उत्तर प्रदेश में पहले नम्बर पर लाने के लिए महापौर नगर आयुक्त दिन रात एक कर रहे है। लेकिन स्वच्छ भारत का सपना मोदी का फिरोजाबाद नगर निगम की अनदेखी कभी पूरा नही होने देगी। जिसे चहे नगर की जनता को दोष ठहराया जाये य नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को भी दोषी बताया जाये। बताते चले कि देश के साथ -साथ प्रत्येक प्रदेश जिला स्तर पर स्वच्छ भारत का सपना जो देश के प्रधान मन्त्री के साथ पूर्व नेताओं ने देखा था। उसके लिए करोडा रूपया प्रचार प्रसार में सरकारों द्वारा खर्च किया जा रहा है। लेकिन फिरोजाबाद भी इस अभियान में पीछे दिखायी नही दिया।

Read More »

सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर निवासी 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी श्यामसिंह 42 वर्षीय धनश्याम पुत्र तोताराम बाइक से गिरकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की माने तो वह घर से किसी काम के लिए बाजार के लिये निकले थे रास्ते में बाइक फिसलने से घायल हो गये। अन्य सड़क हादसों में पचोखरा निवासी जवाहर सिंह पुत्र दीपचन्द्र, उसका पुत्र भी बाइक से गिरकर घायल हो गये।

Read More »

युवक की संदिग्ध हालत में मौत पड़ोसी पर जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बौजिया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनों ने उधारी के पैसे न चुकान पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र बौजिया निवासी 22 वर्षीय योगेश पुत्र रक्षपाल सिंह को आज सुबह पडोस का ही सन्तोष कोरी नामक युवक बुलाकर ले गया था। कुछ समय बाद वह घर लोट कर आया ही था कि अचानक वह अचेत हो गया। जिसको उसका बडा भाई रवि उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचा।

Read More »

जीआरपी ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला ने आज सुबह रेलवे स्टेशन से तीन लोगो को दबोच लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। जीआरपी टूण्डला ने आज सुबह गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन से थाना टूण्डला क्षेत्र नीरज उर्फ नीरू पुत्र श्यामप्रकाश, थाना दक्षिण क्षेत्र सुहाग नगर निवासी राहुल पुत्र सन्तोष, थाना रसूलपुर क्षेत्र के असरफगंज निवासी सोनू पुत्र आमिर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए दबोच लिया। पुलिस की माने तो उक्त लोगो के पास से चोरी के मोबाइल नशीला पदार्थ मिलने पर सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा।

Read More »

गौवंश से लदी कैंटर पकड़ी, पुलिस ने उतरवाए

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भैंस के साथ कैंटर में लदे बैलों को देख पुलिस ने चालक से पूछताछ की। पूछताठ में चालक ने कहा कि बैलों को औंछा ले जाया रहा है। पुलिस ने कहा कि बैलों को केंटर से नहीं पैदल लेकर जाओ। कस्बा पाढ़म के पास एक केंटर में बैलों एवं भैंसों को लादा जा रहा था। वहां से गुजर रही पुलिस ने बैलों को केंटर में लदा देखा तो गाडी रोक ली। गाडी रोकने के बाद चालक से पूछताछ की तो केंटर में मौजूद लोग इधर उधर होने लगे। लोगों के हडबडाने पर पुलिस को संदेह हुआ तो चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की। चालक ने बताया कि भैंस को रुई एवं बैलों को औंछा तक लेकर जा रहे हैं। वहीं बैलों के मालिक के आने एवं लोगों के द्वारा तस्दीक करने पर बैलों को गाडी से उतरवारक पैदल ले कर जाने की बात कही।

 

Read More »