Sunday, June 2, 2024
Breaking News

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में तीन डोले और छह झांकियों के साथ भगवान श्री राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा राजा दाल मील से प्रारम्भ होकर राधा कृष्ण मंदिर, छोटे चौराहा, घंटाघर चौराहा, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड बर्फखाला चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, माता बाला बाग कोटला रोड होते हुए रामलीला परिसर स्थित परशुराम शिविर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 251 महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।

Read More »

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

♦ एक दर्जन से अधिक लोग घायल, दो लोगों की हालत गम्भीर
कानपुरः अनूप पाण्डेय। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुभौली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने के बाद लाठी डंडे चल गए और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गम्भीर बताई गई। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरसौल स्थित सीएचसी भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
सुभौली गांव में रविवार को दो पक्षों में जमीन बंटवारे को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। कहासूनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी डंडा ले आए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। मारपीट और झगड़े की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर अवस्था वाले घायलों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।

Read More »

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान !

♦ बीते दिन जमानत पर आया था मृतक युवक
कानपुर देहातः अनूप पाण्डेय। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के किनारे बबूल के पेड़ से प्रेमी युगल का शव लटका मिला। सुबह मवेशियों को चारा चराने गए ग्रामीणों ने दोनों का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों के शव को शिनाख्त कर पोस्टमॉर्टम भेजा। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक युवक मदन रामपुर शिवली व युवती शकुंतला शिवली की रहने वाली थी। पता चला है कि मृतक युवक को बीते वर्ष लड़की भगाने में जेल भेजा गया था। और 16 मई को जेल से जमानत पर बाहर आया था।
सूचना होते ही मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।

Read More »

भूड़ा नहर से बरामद हुआ वृद्ध का शव

फिरोजाबाद। घर से दूध लेने के लिए निकले वृद्ध ने बेटी को फोन कर भूड़ा नहर में छलांग लगा दी। रात भर पुलिस और परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। आगरा से आए पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे रहे। शिकोहाबाद के मुहल्ला खेडा निवासी 60 वर्षीय सुबोध यादव रात साढ़े आठ बजे दूध लाने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन वह एक घंटे तक घर वापस नहीं लौटे। 9.45 बजे उन्होंने अपनी बड़ी बेटी गुंजन को फोन कर कहा कि बंशीपुरम के पास भूड़ा नहर पर खड़ा हूं। मेरा दिल बहुत घबरा रहा है। आम के पेड़ के नीचे मोबाइल और चप्पल रखी हैं। इसके बाद फोन काट दिया। गुंजन ने परिजनों को जानकारी देते हुए कई बार फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। परिजन उनके द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां मोबाइल और चप्पल मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन रात भर वृद्ध की खोजबीन करने में जुट गए।

Read More »

नगर निगम की बुद्धि शुद्धि के लिए श्रीराम कॉलौनी के वांशिदो ने किया हवन पूजन

» निगम अधिकारियों एवं मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप
फिरोजाबाद। शानिवार को श्रीराम कॉलोनी के वांशिदों ने नगर निगम की बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन पूजन कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। मुहल्लेवासियों ने नगर निगम अधिकारियों एवं मेयर पर अनदेखी का आरोप लगाया। समस्या का समाधान न होने पर चार जून को आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं। समाजसेवी पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पूर्ण रूपेण भ्रष्टाचार करते हुए बनी हुई गलियों में रिपेयरिंग कर उन्हे नया बनवाया दिखाकर धन हड़पने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 49, रोशन गंज, चौबान मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी की बनी हुई सड़को को पुनः तोड़कर बनाया गया, लेकिन श्रीराम कॉलोनी में हेम कॉन्वेंट स्कूल के पीछे एक भी गली अभी तक नही बनाई गई। कई बार निगम अधिकारियों व मेयर कामिनी राठौर को ज्ञापन दिया। लेकिन कोरा आश्वासन ही मिला।

Read More »

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों को बताएं उनके अधिकार

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स इकाईयों द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उनके अधिकारों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा सिंह एवं डॉ पूजा सिंह द्वारा किया गया।

Read More »

समर कैंप में बच्चों को दी जा रही धार्मिक शिक्षा

फिरोजाबाद। आज के भौतिकवादी समय में जहॉ ज्यादातर लोग पश्चिमी सभ्यता में लिप्त हैं, तो वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा के संत सदन में बच्चों को विद्वानों द्वारा आलौकिक एवं धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी द्वारा दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में इन दिनों बच्चों की समर वेकेशन में श्रुत चेतना बाल पाठशाला में जैन धर्म के मूल विषय एवं भक्तामर स्तोत्र विषयों पर ललितपुर से पधारे शास्त्री अभिषेक जैन एवं शास्त्री सम्यक जैन बच्चों, महिला एवं पुरुषों को संस्कृत एवं प्राकृत भाषा को हिन्दी में अनुवाद कर शिक्षा दे रहे हैं। आदीश जैन ने बताया कि यह धार्मिक शिक्षा शिविर 20 मई से प्रारम्भ हुआ, जो कि 30 मई तक चलेगा। 31 मई को सभी विषयों की परीक्षा के पश्चात् परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। इस विशेष शिविर में पाँच वर्ष के बच्चे के साथ-साथ बुजुर्ग महिला-पुरुष भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Read More »

विश्व हिंदू महासंघ मनाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

हाथरस। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन को भव्य बनाने को लेकर लहरा रोड बाईपास पर आज मिथिलेश फार्म हाउस पर बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मदेव द्वारा की गई। जिसमें समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर काम करने का मंत्र दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह यादव एड ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ द्वारा योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन को भव्य और दिव्यता से मनाने का आग्रह किया एवं दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम पूरे जिले में साप्ताहिक मनाया जाना है। जिला प्रभारी आशीष कौशिक द्वारा योगी महाराज के जन्मदिन को लेकर एक भव्य कवि सम्मेलन एवं अच्छे नंबरों से पास हुए छात्र छात्राओं का सम्मान का कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव पास किया।

Read More »

विद्युत बकाया वसूली में ’पारदर्शिता’ बरतें अधिकारीः डीएम

मथुरा: जन सामना संवाददाता। विद्युत विभाग की कारगुजारियों की गूंज अब दूर तक सुनाई देने लगी है। लगातार ये सामने आ रहा है कि विद्युत बिलों की वसूली में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। इस तरह की शिकायतों का अम्बार लगा है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विद्युत बिलों की वसूली में पारदर्शिता बरती जाए और विभागीय अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलें। मथुरा में विद्युत विभाग की वसूली में अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी तक भी लगातार पहुंच रही हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। विद्युत बकाया वसूली और आपूर्ति के अलावा नलकूप कनेक्शन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार कराया जाए। जिसमें विद्युत बिल भुगतान और रोस्टर के तहत विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाए। अधिकारी फील्ड में निकले भ्रमणशील रहें एवं फूट पेट्रोलिंग करें, और जहां जहां ओवर लोडिग, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या है, समस्याओं का आकलन कर, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे।

Read More »

मथुरा को तीन रोप वे की सौगात

» रोपवे से होंगे बांकेबिहारी, वैष्णो देवी के दर्शन
मथुरा। जनपद को तीन रोप वे की सौगात जल्द मिलेगी। बरसाना के बाद बांके बिहारी मंदिर वृंदावन और वैष्णो देवी मंदिर छटीकरा पर भी श्रद्धालु रोप से से जा सकेंगे। निकट भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा वृंदावन में दर्शन को आने वाले श्रद्धालु रोप वे के सफर का लुफ्त उठाएंगे। मथुरा-वृंदावन में सड़कों के बजाय रोप वे से मंदिरों तक पहुंचेंगे। इसकी शुरुआत वृदावन से की जाएगी। इसके लिए प्रस्तावित वृंदावन क्षेत्र का संबंधित अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री के साथ मिलकर बृहद रोपवे का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह और नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के सीईओ प्रकाश गौड़ सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रारंभिक निरीक्षण किया। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि रोप वे का प्लान तीन चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण में यह छटीकरा मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर होकर दारुक पार्किंग तक जाएगा। इनके मध्य चंद्रोदय मंदिर, मल्टी लेवल पार्किंग, प्रेम मंदिर इस्कॉन मंदिर, अटल्ला चुंगी तक आठ स्टेशन बनाए जाएंगे। इस में 40 टावर बनाए जाएंगे।

Read More »