Monday, September 23, 2024
Breaking News

आगरा मंडल के फतेहाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन व रूंधी स्टेशन पर पाइथन ट्रेनों के संचालन के लिए लंबी लूप लाइन बनाई जाएगी

आगरा। यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर सर्वाेत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भांडई-इटावा खंड के फतेहाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन बनाई जाएगी, जिसकी लागत लगभग 10 करोड़ रु व पायथन ट्रेनों के संचालन के लिए मथुरा-पलवल खंड में रूंधी स्टेशन पर लंबी लूप लाइन बनाई जाएगी, जिसकी लागत लगभग 4 करोड़ रु आएगी।
लूप लाइन-रेलवे में, लूप लाइन का निर्माण इसलिए किया जाता है ताकि स्टेशन पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों को खड़ा किया जा सके। इसके अलावा लूप लाइन की मदद से ट्रेन के संचालन को आसान किया जाता है। सामान्य तौर पर इन लूप लाइन की लंबाई 750 मीटर होती है, जो इंजन के साथ एक पूरी लंबाई वाली ट्रेन को समायोजित कर सकता है।

Read More »

अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में जिले के कई खिलाडियों ने जीते पदक

फिरोजाबाद। जनपद मथुरा में आयोजित आगरा जोन, आगरा की 16 वीं अन्तरजनपदीय पुलिस खेलों में जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कई पदक जीते। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
कुश्ती क्लस्टर (कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्म्स रेसलिंग एवं बॉडीबिल्डिंग) प्रतियोगिता में फिरोजाबाद ने आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद के दो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में एक स्वर्ण पदक एवं आर्म्स रेसलिंग में एक रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

Read More »

पुण्यात्मा जीव स्वप्न में भी पुण्य के कार्य करता है: वसुनंदी महाराज

फिरोजाबाद। पुण्यात्मा जीव अपने स्वप्न में भी पुण्य के करता करता है, ऐसा आचार्य वसुंनंदी गुरुदेव ने महावीर जिनालय में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा जिस जीव के पुण्य जब उदय में आता है, तो वह हमेशा प्रसन्न रहता है उसके चेहरे पर मुस्कुराहट रहती है और वह राग द्वेष से विरक्त रह कर सदैव अच्छे धार्मिक कार्यों में लगा रहता है। वहीं जिस जीव के पाप उदय में आता है वह जीव सदैव गलत कार्यों में लीन रहता है, उसको अच्छे कार्य अर्थात भगवान के नित्य दर्शन, पूजा, पाठ तथा गुरु के वचन अच्छे नहीं लगते। वह जीव सदैव राग द्वेष में विलुप्त रहकर वासना और लालच के कार्यों में अपना जीवन गुजार देता है। उन्होंने कहा कि है भव्य आत्माओ जिन संतों के वर्षा योग समस्त भारत वर्ष में प्रारम्भ हो गए हैं।

Read More »

औरा आरिनी फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। हरीतिमा अभियान के तहत औरा आरिनी फाउंडेशन द्वारा विभव नगर तिकोनिया पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने समिति की पदाधिकारियों संग पौधारोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि वृक्ष हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है। यह हमें ऑक्सीजन के अलावा खाने-पीने की बस्तुऐं प्रदान करते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का सबसे बड़ा योगदान है। औरा आरिनी फाउंडेशन की संचालिका सोनिका सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से उनकी संस्था आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगी, जिससे शहर में हरियाली बढ़े, पर्यावरण बेहतर हो और लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Read More »

समाजसेवियों ने 50 क्षय रोगियों को गोद लेकर बांटी पोषण सामग्री

फिरोजाबाद। टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ.प्र. की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से जीवन रक्षा हेल्प फाउंडेशन व निफा के तत्वाधान में निक्षय मित्र डॉ अमित गुप्ता अध्यक्ष जीवन रक्षा हेल्प फाउंडेशन व आगरा जोनल कोऑर्डिनेटर निफा द्वारा 50 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। साथ ही पोषण सामग्री वितरित की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गोद लिए हुए सभी चयनित 50 नए टीबी मरीजों को पोषण सामग्री (बॉर्नवीटा, मूंगफली के दाने, चना, सत्तू, गुड़, सोयाबीन की बरी) आदि का वितरण किया। यह सारी सामग्री प्रत्येक माह उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जायेगी।

Read More »

सदर विधायक ने बिजली विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आज सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने विधुत विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में लो – वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती और नहरों में पानी की कमी से किसानों को आ रही समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान कराने का कड़ा निर्देश दिया।
बताते चलें कि वर्तमान समय में धान की रोपाई पूरे जोर-शोर से चल रही है और बारिश न होने की वजह से किसानों को खेतों में पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। लो – वोल्टेज और अघोषित कटौती एवं नहरों में पानी की कमी से उनकी समस्याऐं और अधिक जटिल हो गयी है।

Read More »

आईटीआई उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

रायबरेली। राजकीय आईटीआई गोरा बाजार रायबरेली में दिनांक 26 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः00 से 3ः00 तक महिला आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, इसमें मल्टीनेशनल कंपनी ऑफ हाईवे ड्राइव एंड मोशन सिस्टम दाना (पूर्व नाम ग्रेजियानो ज ट्रांसमिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) नोएडा के प्रतिनिधि के द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें व्यवसाय फिटर,टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर,ग्राइंडर एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी पात्र हैं वे अभ्यर्थी भी पात्र है जो द्वितीय वर्ष की परीक्षा में बैठ रहे है। शिशिक्षु प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 12245 रुपये स्टाइपेंड के रूप में एवं वर्दी, चिकित्सा सुविधा एवं कैंटीन की सुविधा मिलेगी।

Read More »

डिजिटल अटेंडेंस जरूरी क्यों?

“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर:।
गुरुदेवो परमेश्वर: गुरुदेवो भव:”।।
गुरु के सम्मान में कहे हुए यह वाक्य गुरु की महिमा को दर्शाते हैं। ज्ञान की कल्पना गुरु के बिना संभव नहीं है। एक शिक्षक ही होता है जो बच्चों को संसार की तमाम विभिन्नताओं और देश देशांतर की विभिन्नताओं से अवगत कराता है। शिक्षक बच्चों की नींव मजबूत करता है और उनका मार्गदर्शक होने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित भी करता है। बच्चों का कक्षा में देर से आने पर वह उन्हें दंड देता है साथ ही उन्हें समय का पाबंद होना सिखाता है लेकिन आज यही समय की पाबंदी शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गई है। आज शिक्षा पद्धति के साथ-साथ शैक्षणिक व्यवस्था में भी बहुत बदलाव आया है। आज शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी पर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं ऐसे कई कारण है जिसके चलते शिक्षकों का डिजिटल हाजिरी देना संभव नहीं हो पाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने यह मामला स्थगित कर दिया है लेकिन विचार करने जैसी बात है कि शिक्षक आखिर समय पर डिजिटल हाजिरी क्यों नहीं दे पा रहे हैं? ग्रामीण अंचलों की बात करें तो वहां स्कूल होने के बावजूद शिक्षक समय पर नहीं पहुंच पा रहे क्योंकि उनके आवास दूर-दराज इलाकों में होते हैं साधन न होने पर यातायात संसाधनों की भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

Read More »

नई पीढ़ी को श्रीराम के जीवन दर्शन से जोड़ने की अनूठी पहल

कानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) तथा जिला प्रशासन, कानपुर नगर के तत्वावधान में शहर के नौबस्ता हनुमन्त विहार स्थित विमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय रामायण बालरंग उत्सव के प्रथम दिन रामायण आधारित चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसके बाद बच्चों को ख्यातिलब्ध रामलीला कलाकारों द्वारा ताड़का एवं सुबाहु वध की लीला भी दिखाई गयी। इसे नई पीढ़ी को श्रीराम के जीवन दर्शन से जोड़ने की अनूठी पहल बताया जा रहा है।

Read More »

अभविप जिले में चलायेगा सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन संघ कार्यालय पर किया गया। जिसमें जिले मेें 17500 सदस्य बनाएं जाने को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ शारदे, स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष तेजवंत ने परिषद का विषय सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। सत्र 2024-25 की सदस्यता अभियान के निमित्त इस बार जिले में 17500 सदस्य बनाये जाएंगे। जिसके लिए पूरे जिले में सदस्यता की योजना बनायी गयी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह ने सदस्यता अभियान के निमित्त किस तरह से हम विद्यालय में सम्पर्क करेंगे, और सदस्यता विस्तारक भी बनाये जाएंगे, वो पूरे जिले सदस्यता के समय मे नगरों में रहेंगे।

Read More »