Wednesday, September 18, 2024
Breaking News

जिलाधिकारी ने ठोस कचरा प्रबंधन के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिये निर्देश

कानपुर नगर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 योजनांतर्गत मॉडल ग्राम पंचायतों में स्थापित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र/आर.आर.सी. के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। प्रथम चरण में जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नगरीय क्षेत्र के समीप के 10 मॉडल ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। ग्राम पंचायतों द्वारा विकसित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र में ग्राम पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित घरों, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस कचरे के समुचित निपटान की कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा की बैठक में मॉडल ग्राम पंचायतों में स्थापित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र/आर.आर.सी. के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक किए जाने हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

Read More »

यातायात माह के समापन पर ड्राइवरों को पढ़ाया नियमों का पाठ

फिरोजाबादः संवाददाता। शहर में चल रहे यातायात माह का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान यातायात विभाग द्वारा ड्राइवरों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन कार्यालय राजा का ताल पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश भर में चलाए गए यातायात जागरुकता माह का समापन हो गया। वाहन चलाने वाले ड्राईवरों के अलावा सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें। सीओ ट्रैफिक हीरालाल कनौजिया, इंस्पेक्टर महेश कुमार ने भी यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।

Read More »

उ.प्र की जनता को सस्ते दामों में मिलें गैस सिलेंडर: संदीप तिवारी

फिरोजाबादः संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम एक संबोधित ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा पांच सौ रूपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया जा रहा है। जबकि उ.प्र. में डबल इंजन की सरकार होने के बाबजूद गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किये गये है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों में बीजेपी द्वारा फिर से अपने झूठे जुमलो का पिटारा खोलते हुए राजस्थान में घरेलू गैस 450 रु प्रति सिलेंडर और छत्तीसगढ़ में 500 रु प्रति सिलेंडर देने का वादा किया गया है। परंतु उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार होते हुए भी यहाँ पर गैस के दाम कम नहीं किये जा रहे हैं। बीजेपी के इस दोहरे चरित्र को कांग्रेस पार्टी बेनकाब करती है।

Read More »

कानूनी दायरे में रहकर न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य कार्य है : प्रेमलता

सासनी, हाथरस। गांव तेहरा में भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के बैनरतले नारी सशक्तिकरण और कानूनी दायरे में पीड़ित महिला शक्ति को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। साथ ही मजलूम और असहाय लोगों के प्रति होने वाले अपराधों से कैसे निबटा जाए जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
गुरूवार को आहूत बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय न्याबय चक्र फाउण्डेचशन की महिला प्रकोष्ठम प्रदेश अध्यदक्ष  प्रेमलता तथा राष्ट्री य अध्योक्ष विष्णुअ मिश्रा ने मां भारती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पषहार अर्पित कर किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति को कानूनी दायरे में न्याय दिलाना और ज्यादा से ज्यादा गरीब, बेबस, असहाय व्यक्तियों की पीड़ा को दूर करना है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर हो या कार्यस्थल महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाएं खड़ी हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं अपना योगदान न दे रही हों। घर हो या बाहर महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, लेकिन ऐसी कई वजहें भी हैं, जिनकी वजह से उन्हें पुरुषों की तुलना ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारत की ही बात करें तो यहां हर मिनट एक महिला अपराध का शिकार होती है।

Read More »

सड़क सुधार कार्य, महापौर ने किया शिलान्यास

फिरोजाबादः संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को साकर करते हुए महापौर कामिनी राठौर ने 15 वें वित्त योजना के अंतर्गत वार्ड 18 छारबाग में सड़क निर्माण कार्याे का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। लगभग छह लाख की धनराशि से छारबाग में वन विभाग के सामने मन्दिर से शशी तक कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. रिलेयिंग द्वारा सड़क सुधार कार्य कराया जायेगा।

Read More »

टर्नल में फंसे मजूदरों के संकुशल निकलने पर बांटी मिठाई

फिरोजाबादः संवाददाता। ग्लास इंडिया और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड में टर्नल में फंसे मजदूर संकुशल निकलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार प्रकट कर बधाई दी। साथ ही स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण कर मजदूरों की खुसहाली की ईश्वर से कामना की।

Read More »

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत महिला सुरक्षा की दी जानकारी

फिरोजाबादः संवाददाता। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गुरुवार को जगह-जगह पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि झूठी रिपोर्ट लिखाने में महिलाएं व युवती स्वविवेक का प्रयोग करें।पालीवाल ऑडिटोरियम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एडीजी आगरा जोन के निर्देशन में सात जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अपराधों से बचाने को लेकर पुलिस और यूनिसेफ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

Read More »

उत्तर प्रदेश अंडर-23 कैंप के लिए पूजा यादव का हुआ चयन

फिरोजाबादः संवाददाता। आर.आर. क्रिकेट अकादमी की महिला खिलाड़ी पूजा यादव का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 कैंप के लिए चयन हुआ है। कोच विनय यादव ने बताया कि पूजा यादव चयन राइट आर्म लेग स्पिनर गेंदबाज व मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में हुआ है। इससे पहले उत्तर प्रदेश अंडर-16, 19 व 23 महिला कैंप के लिए चयनित हो चुकी है, लेकिन मौका नहीं मिला है।

Read More »

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर किया प्रदर्शन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । कांग्रेसियों ने गुरूवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व राजस्थान की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस बात का ऐलान जनता के समक्ष किया गया है कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 500 रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर व राजस्थान व तेलंगाना में 450 रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाने का जनता से वादा किया है जबकि उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड व हरियाणा आदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार द्वारा भाजपा शासित प्रदेशों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रूपये प्रति सिलेंडर जनता से बसूली की जा रही है। कांग्रेस शासित प्रदेशों में 500 रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

Read More »

मध्य प्रदेश में भगवा पार्टी फिर बहुमत की ओर ?

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमान के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव में 230 सीटों वाली विधानसभा में 140 से 159 सीटों के बीच भारी बहुमत हासिल करके मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रख सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को मतदान हुआ था और 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमानों से पता चलता है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी 140-159 सीटें जीत सकती है, जबकि पांच साल पहले उसने केवल 109 सीटें जीती थीं। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस केवल 70-89 सीटें जीत सकती है, जबकि पांच साल पहले उसने 114 सीटें जीती थीं। बाकी दो सीटें निर्दलीय समेत अन्य जीत सकते हैं।
वोट शेयर अनुमानों से पता चलता है कि बीजेपी को 45.83 प्रतिशत, कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत और श्अन्यश् को 16.13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
क्षेत्रवार सीटों का अनुमान
क्षेत्र-वार, इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमान के अनुसार 51 सीटों वाले बाघेलखंड में बीजेपी को 34, कांग्रेस को 16 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। 24 सीटों वाली भोपाल में बीजेपी 18 सीटें जीत सकती है और बाकी छह सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। 34 सीटों वाले चंबल में कांग्रेस 20 सीटें जीत सकती है और बीजेपी के पास 14 सीटें रह सकती हैं।

Read More »