Sunday, September 22, 2024
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, ढाई लाख वाद निस्तारण का लक्ष्य

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिलाधीश हरवीर सिंह की अध्यक्षता में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लगभग ढाई लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।
राजीव सिंह नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासन द्वारा अब तक राजस्व के 38047 वाद, अन्य विभागों द्वारा 55071 वाद और बैंक ऋण संबंधी 36792 वाद निस्तारण हेतु चिन्हित किये गये हैं। टेलीफोन के बकाया मामलों में बीएसएनएल द्वारा 1641 वाद चिन्हित किये हैं, पक्षकारों को नोटिस प्रेषित किये गये हैं। पक्षकार बिल को अदा कर राष्ट्रीय लोक अदालत में छूट का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे ही विद्युत सम्बन्धी वादों में 543 वाद चिन्हित किये गये हैं। जिनके विद्युत चोरी सम्बन्धी वाद विचाराधीन हैं, वे इस लोक अदालत में विद्युत बिल का भुगतान कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गेल गैस लिमिटेड द्वारा गैस के बकाया बिलों के निस्तारण हेतु कुल 264 वाद लगाये गये हैं।

Read More »

आज से घर-घर चलेगा भाजपा का महासम्पर्क अभियान

फिरोजाबाद। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय मोढ़ा कनेटा पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर रहे।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने जिला सदस्यता टोली, जिला पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने, समाज के हर वर्ग तक विचारधारा पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से आगे बढ़ रहा है। बुधवार से पार्टी का महासम्पर्क अभियान 11 से 17 सितम्बर तक घर-घर सम्पर्क अभियान में सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, शक्तिकेंद्र पर प्रवास के साथ-साथ जनसम्पर्क के दौरान घरों में जाकर पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और परिवारजनों को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी से जोड़गे। अपनी सक्रियता से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने की कार्ययोजना पर कार्य करेंगे।

Read More »

श्रीकृष्ण की लीला के श्रेष्ठ चित्र के लिए 51 हजार के पुरस्कार की घोषणा

मथुरा/वृंदावन। श्री कृष्ण जन्मोत्सव-2024 के आयोजनों के क्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तीन दिवसीय ’श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर-2024’ का शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने वृंदावन के गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में किया।
चित्रांकन शिविर के मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के सुझाव पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस बी सिंह ने घोषणा की कि जो चित्रकार कैनवास पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सबसे सुंदर चित्र बनाएगा, उसे परिषद द्वारा 51 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार को देने की परंपरा हर वर्ष के लिए है।
शिविर के मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि इंसान को चित्रों के माध्यम से ही भगवान का आभास होता है। इसलिए चित्रकार अपने आप में महान होता है उसका चित्रांकन एक अमूल्य विधा होती है।
गन्ना मंत्री चौधरी ने 11 राज्यों से आये 24 महिला व पुरुष चित्रकारों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश भर से वृंदावन पधारे ये चित्रकार धन्य हैं जो भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के चित्र बनाने यहां ब्रज में पधारे हैं।

Read More »

जिले में मनाया गया विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, निकाली जन जागरूकता रैली

चंदौली। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगलवार को राजकीय हाई स्कूल त्रिभुवनपुर में आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला मानसिक स्वास्थ्य की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को परामर्श दिया गया। इसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आत्महत्या रोकथाम के बारे में बताया गया एवं जागरूकता रैली निकाली गयी। मनोचिकित्सक डॉ नीतेश सिंह ने बताया कि जीवन में जल्द से जल्द सब कुछ हासिल कर लेने की तमन्ना और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ है जिस वजह से घरेलू झगड़े कर्ज गरीबी बेरोजगारी, प्रेम संबंध, तलाक आजकल लोग इन कारणों से बेवजह मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसमें जरा सी नाकामयाबी अखरने लगती है और लोग अपनी जिन्दगी तक को दांव पर लगा देते हैं। इसी को देखते हुए हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद आत्महत्या को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इसके जरिये यह सन्देश देने की कोशिश की जाती है कि आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है।

Read More »

डॉ० यशवीर सिंह होंगे रायबरेली के नए पुलिस अधीक्षक, पहले बने पशु चिकित्सक फिर आईपीएस

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। सोनभद्र जिले में तैनात रहे 2013 बैच के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी डॉ० यशवीर सिंह को रायबरेली जिले का चार्ज मिला।
उत्तराखंड हरिद्वार जिले के रायसी गांव के रहने वाले एसपी डॉ० यशवीर सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। हरिद्वार जिले के रायसी गांव निवासी श्री विजय पाल सिंह पत्नी श्रीमती सुदेश देवी के घर 1 जुलाई सन् 1985 को यशवीर सिंह का जन्म हुआ। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इनकी प्रारंभिक शिक्षा जिले के ही विद्यालय में हुई। साथ पंतनगर से बीएससी बायो पास करके डॉ. यशवीर सिंह एक कुशल पशुचिकित्सक भी बने। एक जगह छपी रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा में उन्होंने कुछ दिन पशुचिकित्साधिकारी के पद पर भी सेवारत रहे। आईपीएस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने सहारनपुर में एडिशनल एसपी के पद पर ट्रेनिंग ली। इसके पश्चात मुरादाबाद में एएसपी और फिर अलीगढ देहात में एसपी के पद पर तैनात हुए। सन् 2018 में गाजीपुर में एसपी पद पर तैनात रहे।

Read More »

पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ भाजपा ने पायलट योगेश बैरागी को चुनाव में उतारा

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 उम्मीदवारों आज जारी दूसरी लिस्ट में पहलवान और कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के सामने जुलाना से बीजेपी ने एरो पायलट कैप्टन योगेश बैरागी को चुनाव मैदान में उतारा है।
दरअसल, पिछले हफ्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। जुलाना विधानसभा सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है। भगवा पार्टी ने नेताओं के वंशजों को टिकट देने से इस बार भी परहेज नहीं किया है।
कौन हैं कैप्टन योगेश बैरागी?
विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे 35 साल के कैप्टन योगेश बैरागी जींद जिले के सफीदों के रहने वाले हैं। अपने क्षेत्र में कई तरह की समस्याओं खासतौर पर बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए योगेश बैरागी ने राजनीति में कदम रखा। योगेश हरियाणा बीजेपी के युवा मोर्चा इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

Read More »

दसलक्षण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की हुई पूजा अर्चना

फिरोजाबाद। महावीर जिनालय छदामीलाल जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में दसलक्षण पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एक विशाल दस दिवसीय श्रावक साधना एवं धर्म संस्कार शिविर का आयोजन भी चल रहा है। फिरोजाबाद ही नही बल्कि दूर दूर से आए सैकड़ो भक्त शिविर में भाग लेकर धर्म का ज्ञान अर्जित कर रहे है।
दसलक्षण पर्व के तीसरे दिन नगर में उत्तम आर्जव धर्म की धूम रही। सोमवार को आचार्य श्री ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे मे विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति यदि बुरे काम करता है, आगे चलकर बुरे कर्म उसे ही खा जाते हैं। दगा किसी का सगा नहीं, नहीं माने तो करके देखो, जिसने भी दगा किया है, उनके जाकर घर देखो। झूठ बोलकर, चोरी करके, फरेब करके, छल कपट से आप संपत्ति को इकट्ठा तो कर सकते हैं किंतु उसे भोग नहीं सकते हैं।

Read More »

महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज का 91वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबू लक्ष्मण प्रसाद जी गुप्त (एड) का जन्म दिवस कॉलेज के स्थापना दिवस के रुप में उनके परिवारीजन व कॉलेज के विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा बहुत उत्साहपूर्वक ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे महापौर विनोद अग्रवाल व विशेष प्रवक्ता के रुप में आए उमा शंकर जी अग्रवाल (एड) द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन व जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में आयी स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमति अनीता जी ने बैंक के द्वारा महिलाओं के लिए चलने वाली विशेष योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महापौर द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विजयी स्टूडेंट्स को पुरुस्कृत किया गया। इसी क्रम में बाबूजी के परिवार द्वारा सिलाई कढ़ाई केंद्र की शुरुआत की गई। जिसमें कि महिलाएं व बच्चियां को प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा तथा सीखने के बाद जॉब भी प्रदान किया जाएगा। राम सरीन एड द्वारा बाउजी का जीवन परिचय दिया गया।

Read More »

प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं दिखती बैंक की दुर्व्यवस्था, आधार में सुधार के लिए धक्के खा रहे लोग

रायबरेली। ऊंचाहार में आधार कार्ड कैंप में आधार संशोधन व नए आधार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। जिसमें लोगो को टोकन देकर नियति तिथि पर बुलाया गया, जिससे आधार कार्ड में संशोधन के साथ नए कार्ड भी बनाए जा रहे है। वहीं ऊंचाहार में ब्लॉक के सामने बैंक आफ बड़ौदा में हजारों लोगो का हुजूम उमड़ा। इतनी भारी भरकम भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भयंकर गर्मी उमस होने के बाद भी नौनिहालों को गोद में लेकर सूर्याेदय से पहले ही बैंक गेट के सामने बैठकर अपने आधार कार्ड के लिए इंतजार कर रही है। वही बैंक कर्मी सहित अन्य अधिकारी उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत दिलाए जाने की व्यवस्था पूरी तरह शून्य है। गर्मी से लोग बेहाल सूर्य की रोशनी में तप रहे है।

Read More »

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सयुक्त रूप से किया दाऊजी महाराज का पूजन

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी आशीष कुमार ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के साथ किला परिसर स्थित मंदिर में श्री दाऊजी महाराज का पूजन एवं महाभिषेक विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राज बहाुदर, उप जिलाधिकारी सदर नीरज शर्मा, क्षेत्रा अधिकारी पुलिस, तहसीलदार, स्टैनो जिलाधिकारी शीलेन्द्र कुमार, जितेन्द्र वर्मा, पत्रकार बंधु शहर के गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे। श्री दाऊजी जन्मोत्सव के संयोजक अतुल आँधीवाल एड. पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस एवं सुनील कुमार वर्मा अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस रहे। जिन्होंने इस कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया। हाथरस के विद्वान शोभित त्रिपाठी व जीतू वेदपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की।

Read More »