घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, तो जबावी फायरिंग में पैर में लगी, गोली, घायल
फिरोजाबाद। सीओ टूण्डला अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीती रात एसओजी, थाना पचोखरा व सर्विलांस टीम ने पचोखरा के धर्मपुर गांव के पास से मुठभेड के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले एक ऋषिपाल यादव नामक हिस्ट्रीशीटर अपराधी न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उस पर 25 हजार का इनाम मेरे द्वारा घोषित किया गया था।
गाय से टकरायी आल्टो कार, दो की मौत, दो घायल
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र पाढ़म रोड नदी पुल के समीप शनिवार की प्रातः तेज गति से आल्टो कार वहां अचानक सडक पर सामने आये गाय के बच्चे से टकरा गयी। जिससे उक्त कार में सवार चार लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो घायल हो गये। गाय का बच्चा भी मृत हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
Read More »पति ने पत्नी को मारा चाकू, खुद पर भी किया प्रहार
मौके पर पत्नी ने तोड़ा दम, घायल पति को लोगों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दलेलपुर में पति पत्नी के विवाद में पति ने पहले पत्नी को चाकू मार दिया, उसके बाद जब लोगों ने उसे भागते हुये देखा तो खुद को भी चाकू मार घायल कर लिया। गंभीर घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पति को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
गेंहू क्रय केन्द्रों में किसानों का न हो उत्पीड़न अन्यथा होगी कार्यवाहीः डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कोविड.19 हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें कुल 1892 लोगों का सैम्पलिंग किया गया। जिसमें तीन पाॅजिटिव पाये गये और पाॅजिटिविटि रेट 0.1 प्रतिशत रही। जिसमें एल.1 में दो, एल.2 में सात और प्राइवेट हाॅस्पिटलों में जिसमें अनन्तराज में पांच, गौरी में नौ, डीएस मेमोरियल में एक, कुल मिलाकर 15 मरीज भर्ती है। आठ मरीज होम आईसोलेशन में रह रहे है। पांच मरीज जनपद से बाहर रह रहे है। डा0 झा द्वारा बताया गया कि कुल 60 टीमें आरआरटी की सक्रिय है। जनपद में 602 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने आज भी असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य से यह अत्यन्त कम है इसको और बढ़ाये जाने की जरूरत है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 64 गेंहू क्रय केन्द्र बनाये गये है और 78 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो गया है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ ने चित्रगुप्त महाराज का प्रकट उत्सव घर में रहकर मनाया
कानपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा घर में रहकर ही चित्रगुप्त महाराज का प्रकट उत्सव दिवस मनाया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी का प्रकट उत्सव दिवस अपने.अपने घरों में रहकर मनाया कोरोना महामारी को देखते हुए सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर अपने अपने घर पर माल्यार्पण एवं आरती अपने निज निवास पर ही रहकर की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने समस्त जनपद वासियों, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों से अनुरोध किया, कि जो वैश्विक महामारी चल रही है सब लोग अपने अपने घरों पर ही रहे हैं। 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के नियम का पालन करें। हमें बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलना हैं। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने श्रद्धा भाव से भगवान चित्रगुप्त जी को याद किया।
मुख्यमंत्री ने किया सैफई से द्वेषपूर्ण व्यवहार, सैफई जाना मात्र दिखावा : अखिलेश यादव
2022 में सपा सरकार बनने पर सभी को लगेगी फ्री वेक्सीन : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार कुंठित मानसिकता के साथ कोरोना और ब्लैक फंगस महामारी से लड़ाई लड़ रही है। उसकी विफलताओं के चलते शहर हो या गांव हर जगह लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक यंत्रणाओं से तप रहे हैं। जनता को भ्रमित करने के लिए ‘जहां बीमार, वही उपचार‘ के खोखले नारे औचित्यहीन हैं क्योंकि कहीं भी उपचार की सुचारू व्यवस्था नही है। आधी अधूरी तैयारी और बेमन से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
कोविड-19 की लड़ाई में सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी का योगदान सराहनीय : योगी आदित्यनाथ
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियाँ पूरी : मुख्यमंत्री
इटावा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय, सैफई के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल तथा इमर्जेंसी व्यवस्थाओं को देखा तथा विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी एवं ट्रामा सेन्टर में मरीजों एवं उनके परिजनों से बात की तथा विश्वविद्यालय की चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की।
लेखक और वक्ता समाज का आईना
एक लेखक और वक्ता समाज का आईना होते है। दुन्यवी हर शै पर समाज के हर मुद्दों पर लिखन-बोलना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। पर आजकल के कुछ लेखक और वक्ता बिकाऊ सामान जैसे बन गए है। समाज को सही राह दिखाना और असत्य को कुरेद कर सत्य तक पहुँचना और सत्य को उसके असली स्वरूप में प्रजा के सामने रखना उनका धर्म है पर आज पैसों की खनकार पर नाचते नज़र आ रहे है।
लेखक की कलम और वक्ता की वाणी जब किसीकी गुलाम बन जाती है तब अपना मूल रुप और कलात्मक अभिव्यक्ति खो देते है। चाहे सरकार हो, चाहे कोई राजनीतिक पार्टी हो या कोई भी मुद्दा हो, एक तरफ़ा समीक्षा लोगों के दिमाग में उस मुद्दे के प्रति नकारात्मक ग्रंथी को जन्म देती है।
ब्लैक फंगस अनेक राज्यों ने महामारी घोषित किया- बच्चों, बुजुर्गों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी जरूरी
देश के भविष्य बच्चों और मार्गदर्शक बुजुर्गों की सुरक्षा, जीवनरक्षा के लिए तात्कालिक राष्ट्रीय रणनीतिक रोडमैप बनाना जरूरी – एड किशन भावनानी
वैश्विक रूप से महामारीओं, तूफान, ज्वालामुखी फूटना, जंगलों में आग इत्यादि अनेक प्राकृतिक विपत्तियों का पहाड़ सभी देशों पर टूट पड़ा है। जिसमें कोरोना महामारी से क़रीब क़रीब सभी देश ग्रस्त हुए हैं और बाकी तूफ़ान और ज्वालामुखी फटने की घटनाएं कुछ देशों में चालू है। हालांकि इनका सुरक्षित मुकाबला करने वैक्सीन का इज़ाद भी कुछ देशों ने किया है और टीकाकरण अभियान अनेक स्तर पर शुरू है तथा अमेरिका, ब्रिटेन, रूस सहित कुछ देशोंमें अधिकांश टीकाकरण पात्र लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। परंतु फिर भी वहां पूर्ण रूप से महामारी समाप्त नहीं हुई है।…
आध्यातमिकता के साथ वैज्ञानिक महत्व रखती है हवन यज्ञ क्रिया- प्रवीण
वातावरण की शुद्धि के लिए नगर में किया गया 21 कुंडीय परिभ्रमण यज्ञ
संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने किया कार्यक्रम, कोविड-19 की समाप्ति को स्वयंसेवकों की पहल
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोविड-19 वायरस की समाप्ति के लिये शहर में 21 कुंडीय परिभ्रमण यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित मंदिरों पर हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि हवन यज्ञ का आध्यात्मिक महत्व के साथ साथ प्रत्यक्ष रूप से एक वैज्ञानिक महत्व यह भी है कि यह क्रिया हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध करती है। हवन में दी आहुति के रूप में समर्पित कि जाने वाली सामग्री के तत्वों द्वारा निकलने वाले धुएं से हानिकारक जीव जो की हवा में उपस्थित हैं, नष्ट होते हैं। अर्थात हवन वातावरण का शुद्धीकरण तो करता ही है वही व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। हिंदू संस्कृति की यह प्राचीन परंपरा है जोकि वैदिक काल से चली आ रही है। विदित हो कि जलेसर रोड स्थित संघ कार्यालय पर हवन यज्ञ कार्यक्रम संघ के विभाग प्रचारक के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एवं अन्य स्वयंसेवकों ने हवन कुंड में आहुति दी।