शिकोहाबाद। निजीकरण और भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा शिकोहाबाद के कर्मचारी और अभिकर्ताओं ने एलआईसी के मुख्य गेट पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यालय नहीं खुला और पूरे दिन कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को नगर की भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में पूरी तरह से काम बंद रहा। बीमा अभिकर्ताओं की हड़ताल को देखते हुए शाखा में कोई कार्य नहीं हुआ। शाखा में ताला लगा था और एलआईसी कर्मचारी और अभिकर्ता शाखा के द्वार पर खड़े होकर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। यहां अभिकर्ताओं ने जमकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इससे बीमा धारक बीमा की किस्त जमा करने के लिए भटकते रहे। अभिकर्ताओं की मुख्य मांगे-जीएसटी हटाओ, ग्राहक बचाओ, बीमा धारकों का बोनस बढ़ाओ, ऑनलाइन बीमा कार्य बंद कराओ आदि रहीं।
धूमधाम से निकली राम मनोहर लोहिया की शोभायात्रा
फिरोजाबाद। रसूलुपर स्थित शहीद चैक से राम मनोहर लोहिया की शोभायात्रा निकाली गइ्र्र। जो कि सदर बाजार, घंटाघर, सेंटरचौराहा, होते हुए गांधी पार्क स्थित राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन हुई। इस अवसर पर पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा राम मनोहर लोहिया किसानों के सच्चे हितेषी थे। लेकिन आज के मौजूदा सरकार में बैठे जिम्मेदारानो ने इस देश के किसानों को बर्बाद व उत्पीड़न करने का काम किया है। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, संस्थापक गिरीश जोशी, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सचिव चंद्रकांत शर्मा, पूर्व जयंती अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, अनिल बघेल, सत्य प्रकाश वर्मा, पीयूष पांडे, गुलाम जिलानी, डॉ बलबीर सिंह कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह आदि मौजूद रहे।
सभापति ने अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की लम्बित प्रकरणों एवं विचारणीय बिंदुओं की समीक्षा हेतु एक बैठक सभापति राकेश यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान समिति के सदस्यगण सदस्य विधान परिषद दिलीप सिंह, कल्लू यादव, अरविंद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, डा दिलीप यादव ने सभापति के समक्ष विभिन्न मुद्दे रखे।
सभापति राकेश यादव ने बैठक के दौरान आबकारी, राजस्व, पर्यावरण, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रम आदि विभागों के लंबित प्रकरणों की बिंदुवार गहन समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध रहें। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कच्ची एवं अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए, जहरीली शराब का निर्माण करने वालों की सम्पत्ति कुर्क कर कठोरतम कार्यवाही की जाए। श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक अभिशाप है, बालकों को खतरनाक उद्योगों में किसी भी प्रकार से सेवायोजित नहीं किया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं समिति बनाकर बाल श्रम को रोके जाने हेतु कड़ी कार्यवाही करें।
महापौर ने निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने नगर निगम अधिकारियों संग गंज तिराहा से लेकर रामद्वार तक चल रहे हॉटमिक्स, कैट आई व थर्मोप्लास्टिक द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अवर अभियंता से समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते रहने की बात कही। साथ ही कहा अगर ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। इस दौरान पार्षदगण प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, राजेश कुमार (सहायक अभियंता) तथा प्रवीण कुमार (अवर अभियंता) मौजूद रहे।
डीएम ने जनकल्याणकारी शिविर में व्यवस्थाओं को लिया जायजा
फिरोजाबाद। रैहना की पुलिया स्थित आर.आर.एस. मैरिज होम जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियो का निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों को निर्वहन भलि-भांति करें। शिविर में वृद्धावस्था निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन योजना, श्रम विभाग सन्निर्माण आदि योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया गया।
मिट्टी की ढाह में दबकर महिला की मौत
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बधकन में मिट्टी की ढाह गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बधकन निवासी रामसेवक की 50 वर्षीय पत्नी मोनिका देवी होली पर्व के चलते घर की सफाई-पुताई के लिए गांव के बाहर मिट्टी खोदने गयी थी। उसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाह भर-भरा कर नीचे गिर गयी। मिट्टी के मलबे के नीचे महिला के दबने की जानकारी होते ही गांव में हडकंप मच गया। गांव वालों ने महिला को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की जानकारी इलाका पुलिस को हुई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
Read More »दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में किया गया। प्रदर्शनी में 90 बालिकाओं ने 87 मॉडलों का निर्माण किया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान अदिति, द्वितीय मधु, प्राची एवं तृतीय स्थान अलीशा एवं शिल्पी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन नीलोफर, प्रीती कुलश्रेष्ठ एवं पिंकी गौतम ने किया।
Read More »अमर शहीद: भगतसिंह- राजगुरु, सुखदेव का मनाया गया 90वां बलिदान दिवस
फिरोजाबाद। जन कल्याण विकास समिति ने मंगलवार को अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव का 90वां (बलिदान दिवस) आशा आईटीआई हिमायूंपुर में मनाया गया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहीद क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति के प्रांतीय सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने कहा भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, भारतीय स्वतंत्रा के तीन महान क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को पंजाब के हुसेनीकला पाकिस्तान में फांसी दी गई थी। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन वीर क्रांतिकारियों की याद में हर साल 23 मार्च को बलिदान दिवस पूरा देश मनाता है।
मिशन मोदी के कार्यकर्ताओं ने दी सरकार की योजनाओ की जानकारी
फिरोजाबाद। मिशन मोदी अगेन पी की एक बैठक जैन मन्दिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार के द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अबगत कराया। उन्होंने केन्द्र सराकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, उज्जवला योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि इस देश में सभी भाई-भाई है। हम सभी का एक ही लक्ष्य है। सबका विकास सबका साथ। बैठक का संचालन अल्पसंख्यक मौर्च के जिलाध्यक्ष इमाम कुरैशी ने किया। इस दौरान जितेन्द्र सिंह जादौन, जागेन्द्र सिंह शिशोदिया, नीरू देवी सविता, रघुर्वर दयाल वर्मा, तौहीद कुरैशी, शिव कुमार सोनी, सलीम भाई, रफीक भाई आदि मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में 177 रक्तवीरों ने किया ब्लड डोनेट
फिरोजाबाद। निफा के तत्वावधान में देशव्यापी संवेदना महाअभियान के तहत भारतीय रेड कॉस सोसाइटी फिरोजाबाद व एस.ए.ब्लड डोनेशन क्लब द्वारा कार्यक्रम संयोजक अमित गुप्ता के नेतृत्व में सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक, ग्लोबल ब्लड बैंक, जिला अस्पताल ब्लड बैंक एवं लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए। रक्तदान शिविर में 177 रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया।
जिला अस्पताल ब्लड बैंक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि भारतीय रेड कॉस सोसाइटी फिरोजाबाद मानव सेवा में समर्पित है। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस जैसी वैश्विक माहवारी के कारण विषम परिस्थितियों में जनपद में रक्त की कमी को दूर करने के लिए थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों, डायलिसिस, कैंसर मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य गंभीर मरीजो जरूरतमंदो के प्राणों की रक्षा हेतु निःशुल्क रक्त आसानी से उपलब्ध हो सके। वहीं सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक में रक्तदाता के उत्साह वर्धन करते हुए विधायक सदर मनीष असीजा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र जी ने कहा कि मातृ भूमि के लिये बलिदान हुऐ शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरू , सुखदेव को आज जनपद के रक्तवीरों द्वारा रक्तदान करके सही मानो में उनको अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्लोबल चैरिटेबल ब्लड बैंक अतिथि के रुप में महापौर नूतन राठौर ने कहा एक रक्तदान चार लोगों की जिंदगी बचाने का कार्य करता है। रक्तदान से बढ़कर कोई भी दान नही है।