फिरोजाबाद,जन सामना। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में बोधाश्रम पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशू सिंह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि हिमांशू सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से यूथ कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने हिमांशू सिंह को प्रथम आगमन पर बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की और बधाई दी। इस दौरान वकार खालिक, अल्पसंख्यक विभाग कोडिनेटर गुलाम जीलानी, राजेश शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, देनप जिला अध्यक्ष आजम इरफान, सेबादल से नुरूल हूदा लाला राईन गाँधी, स्नेहलता, कल्लू अंसारी, मोहम्मद चमन, भूपेन्द्र, सोनू, चमन राठौड़, सोनू शर्मा, कालीचरण आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन पर प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती नेमहिलाओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद,जन सामना। जनपद के प्रभारी मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह‘‘ की अध्यक्षता में विकास खण्ड जसराना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा देश के 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रू0 की धनराशि भेजी गयी।
इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री ने जसराना में आयोजित वृहद किसान कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वाजपेई जी सुशासन के पक्षधर थे। उन्होने सुशासन के नये-नये आयाम स्थापित किए थे। उनकी मंशा थी की शासन की हर योजना से पूर्ण पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। किसान सम्मान निधि से किसानों को महाजन के कर्ज से डूबने से बचाया गया है। कोरोना काल के दौरान भी 45 हजार करोड़ रू की राशि भी लाभार्थियों के खातों में भेजी गयी है, लाभार्थियों की यह संख्या कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है। इस राशि के हस्तानांतरण में बिना बिचैलियों के सीधे राशि किसानों के खातें में भेजी गयी है।
संघ कार्यालय पर मनाया गया स्वामी श्रद्वानंद सरस्वती का बलिदान दिवस
फिरोजाबाद,जनसामना। संघ कार्यालय चन्द्रनगर में धर्म जागरण समन्वय द्वारा स्वामी श्रद्वानन्द सरस्वती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता दिनेश लवानिया एवं धर्मेन्द्र भारत ने कहा कि रामजन्म भूमि निर्माण में 15 से 23 जनवरी तक प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जागरण करेगा। कार्यक्रम में बृजेश यादव, गौरव, अमर वर्मा, सौरभ शर्मा, अनुराग, मुकेश विद्यार्थी, हरीशंकर कुशवाहा, श्याम पाराशर, कमलेश वशिष्ठ, प्रदीप चौहान, बालकिशन गुप्ता, श्याम रावत, अजय, शुभम मिश्रा, पंकज वर्मा, अनुराग आर्य, सुरेश राजपूत, प्रमोद राजौरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे|
कांग्रेसियों ने मनाया पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन
फिरोजाबाद,जन सामना। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार कार्यालय पर पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि वे भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे। जिन्हें महामना की सम्मान जनक उपाधि से विभूषित किया गया। मालवीय जी सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे। इन समस्त आचरणों पर वे केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे अपितु स्वयं उनका पालन भी किया करते थे। वे अपने व्यवहार में सदैव मृदुभाषी रहे। साथ ही कहा कि आज ऐसी विभूति का जन्मदिन मनाकर हम सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर मनोज भटेले जिला प्रवक्ता, जिला महासचिव दुष्यन्त धनगर, जिला महासचिव प्रवीन यादव, सेवादल मुख्य जिला संगठक शैलेंद्र कुमार शर्मा, जिला सचिव कमल किशोर जादौन, शहर उपाध्यक्ष अनिल कुमार, रामकुमार रावत, विपिन चौहान, रोहित यादव, चंद्रकांत यादव आदि मौजूद रहे।
किसानों के सच्चे हिमायती थे अटल बिहारी वाजपेयी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर नगर,जन सामना। प्रभारी मंत्री,केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सरसौल ब्लाक के अन्तर्गत सरस्वती बी0एड0 महाविद्यालय रुमा में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर सुशासन दिवस तथा किसान सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। किसान सम्मेलन में अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने गरीबो, किसानो के हित में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि किसान का हित सर्वाेपरि है। किसान हमारा अन्नदाता है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाया गया नया कानून किसानों के हित एवं उनकी आय को बढ़ाने वाला है जिसके अन्तर्गत किसान अपनी फसलों को कहीं भी बेंच सकता है। ’उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनान्तर्गत 09 करोड़ किसान परिवारोें को 18 हजार करोड़ से अधिक की नई किस्त का हस्तांतरण प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है।’ केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितो में अनेकों महत्वपूर्ण योजनाये संचालित की हैं।जिसमें किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेकों योजनायें चल रही हैं। जिनका लाभ किसानों एवं गरीबों को बिना किसी बिचैलियों के पारदर्शी ढंग से योजनाओं की पूरी धनराशि सीधे किसानों के खातों में मिल रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सभी विकास खण्डों में हुआ सीधा प्रसारण
प्रयागराज,जन सामना। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जनपद के सभी विकास खण्डों में लाइव प्रसारण किया गया। विकास खण्ड मऊआईमा में कैबिनेट मंत्री जल शक्ति ;सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डाॅ0 महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देश के 9 करोड़ किसान परिवारों को 18.000 करोड़ रूपये की धनराशि का सीधा हस्तांतरण उनके खाते में बटन दबाकर प्रेषित किया गया। जनपद प्रयागराज के भी 5.96.500 किसानों के खाते में 119.30 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित हुई। प्रधानमंत्री जी ने देश के कई प्रदेशों के किसानों से सीधे संवाद भी किया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में एवं उससे लाभान्वित होने के सम्बंध में जानकारी भी प्राप्त की।
विद्युत निवारण शिविर में कोई भी शिकायत नहीं हुई दर्ज
सासनी/हाथरस,जन सामना। विद्युत विभाग अधिकारियों ने विद्युत समस्याओ के समाधान के लि एविकास खंड परिसर में विद्युत समस्या समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। विद्युत विभाग द्वारा विकास खंड परिसर के सभागार में विद्युत समस्या समाधान शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें एक भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। विद्युत अफसर पूरे दिन फरियादियों की राह देखते रहे। फरियादी न आने पर अफसर मायूस दिखाई दिए। पूरे दिन फरियादियों का इंतजार करने के बाद अफसर ऑफिसओ को लौट आए। हांलाकि इस शिविर में पूर्व की भांति बाबू ललित पचैरी, हितेश कुमार, गौरव वर्मा, जेई विनोद कुमार, मीटर रीडर दारा सिंह, आरपी सिंह, सनी कुमार, लाइनमैन नारद, मुनेन्द्र, सकील, यतेन्द्र सेंगर, रवेन्द्र, प्रमोद कुमार, नंदकिशोर शर्मा आदि मुस्तैदी से मौजूद रहे।
Read More »
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
ससनी/हाथरस,जन सामना। सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान विकास खंड परिसर में पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण और प्रकृति सुरक्षा का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान सिंह ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में अपनी मुख्य भूमिका निभाते हैं। अधिकतर जंगलों के साफा हो जाने के कारण प्रथ्वी पर वर्षा रूक गई है, हम जितने पौधे लगायेंगे उतना ही प्रकृति का सौंदर्य बढेगा और पर्यावरण की सुरक्षा होगी। सरकार द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण कार्रक्रम को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि अपने जीवन में एक पौधा लगाए और उसकी कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षा करते हुए अपने बालक की भांति लालन-पालन करे। जिससे पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा हो सके।
पंचायती राज मंत्री ने समूह की महिलाओं को बांटे चेक
सासनी/हाथरस,जन सामना। सुसाशन दिवस के दौरान पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को समूह में सीआईएफ का डेमो चेक दिया गया। कार्यक्रम मुख्यातिथि ने जय लक्ष्मी समूह, अंबेडकर समूह, जय माता दी समूह, जय कृष्णा समूह, तथा जय भीम समूह की महिलाओं को समूह में और मजबूती प्रदान करने के लिए एक से दस लाख तक की धनराशि देने की घोषणा करते हुए सीआईएफ का डैमोचेकदिया। इस दौरान नीलम देवी, निशा, नीलम, पुष्पा देवी, ऊषा देवी, कीर्ति, पुष्पा, रूबी, मीना, सोमवती, ममता, सुमन, सर्वेश, अनुराधा, गीता देवी आदि मौजूद थीं।
सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती,पंचायती राज मंत्री ने दिया किसानों को सीधा संदेश
सासनी/हाथरस,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी ने जो किसानों के हित में किया है, वह पूर्व की किसी सरकार ने किया। किसानों को छह हजार रूपये वार्षिक आर्थिक सहायता के रूप में देना हो या कोरोना काल में महलाओं के खाते में पांच-पांच सौ रूपये देकर परिवारों को आर्थिक सहायता देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसके अलावा दिसंबर माह तक परिवारों को फ्री राशन देकर सरकार ने किसान गरीब और जरूरतमंदों को बारीकी से ध्यान में रखकर किया है। अटल जी पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड महत्वाकांक्षी योजना लागू की थी। विकास खंड परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जंयती पर आयोजित सुसाशन दिवस पर किसान संवाद कार्रक्रम के दौरान मुख्यातिथि के रूप में मौजूद पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि किसान कानूनों पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी तरह गांव, गरीब, किसान को समर्पित है। विपक्ष के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि किसान यह बात समझ जायें कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त नहीं होगी। सुविधाएं डिजिटल होने से बिचैलियों की भूमिका खत्म होगी। उनकी कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की कोई आंच नहीं आएगी। उन्होनें बताया कि संतृप्तिकरण अभियान के तहत गत छह माह में 1. 60 करोड किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गये तथा 1.45.966 करोड रूपये का किसानों को ऋण सीमा स्वीकृत की गई। वहीं किसानो को शहद उत्पादन तथा उद्यमिता को बढावा देने हेतु 500 करोड का प्रावधान है। कार्रक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिए सीधे प्रसाण को किसानों को दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने बटन दवाकर किसानों के खाते में सीधे दो-दो हजार रूपये की किश्त पहुंचाई।