Wednesday, April 23, 2025
Breaking News

दिव्यांग प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन करें

कानपुर देहात,जन सामना। दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र आन लाइन करने की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर रूपये 15000. एवं महिला के दिव्यांग होने पर रूपये 20000. अथवा दोनों पति.पत्नी दिव्यांग होने पर रूपये 35000 की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। पात्र इच्छुक दिव्यांगजन आन लाइन आवेदन भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण.पत्र ;जिसमें जन्म तिथि का अंकन होद्ध सक्षम स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता आदि अभिलेख स्वप्रमाणित कर http://divyangjan.upsdc.gov.in पर अपलोड करते हुए आन लाइन करायें साथ ही समस्त अभिलेखों की हार्ड कापी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विकास भवन, माती, कानपुर देहात, कमरा नम्बर.105 में उपलब्ध करायें। उन्होंने पात्रता की शर्तो की जानकारी देते हुए बताया कि शादी के समय युवक की उम्र 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की उम्र 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पत्ति में कोई आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। ऐसे दम्पत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो।

Read More »

मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरित हो रहे ड्राई राशन की समीक्षा, दिये निर्देश

कानपुर देहात,जन सामना। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद कानपुर देहात में आंगनबाड़ीकेन्द्रों पर वितरित हो रहे ड्राई राशन के वितरण की समीक्षा बैठक विकास भवन माती सभागार में आयोजित की गयी। उक्त योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात की समस्त बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा सम्बन्धित कोटेदारों से गेहॅ व चावल का उठान करते हुयेए आ0बा0 कार्यकत्रियों के द्वारा वास्तविक लाभार्थियों के आधार पर वितरण किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा समस्त ए.डी.ओ, आई.एस.वी निर्देशित किया गया कि क्षेत्रीय स्तर पर ड्राई राशन वितरण से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में करते हुये। ड्राई राशन का ससमय मानक के अनुसार वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उपायुक्त मनरेगा, जनपद कानपुर देहात को नवम्बर तक प्रत्येकदशा में दाल की खरीद करते हुये मानक के अनुसार लाभार्थियों को दाल का वितरण कराने के निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में उपायुक्त मनरेगाए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित आई.सी.डी.एस विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारियों, ए.डी.ओ आई.एस.वी एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

Read More »

सॉफ्टवेयर इंजीनियर दे रहे पूजा की शुद्ध सामग्री की होम डिलीवरी

होम डिलीवरी की सुविधा के साथ सौ से अधिक शुद्ध पूजन सामग्रियों का संग्रह
प्रयागराज, रवि कुमार राठौर। साफ्टवेयर इंजीनियर दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से प्रेरणा लेते हुये लाॅकडाउन के बाद जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर 70 लोगों को रोजगार देने का काम किया।
घर पर हवन और पूजन शुद्धता लाने के लिए किया जाता है, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा हर समय रहे। लेकिन क्या फायदा अगर शुद्धता के लिए प्रयोग की जाने वाली हवन और पूजन सामग्री ही शुद्ध न हो, बाजार में ज्यादातर पूजा सामग्री ऐसी ही मिलती है।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की समीक्षा बैठक आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन के फोर लेन चौड़ीकरण, दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल काॅरीडोर, पीएम स्वनिधि, एक्सपोर्ट हब के रूप में जिलों को डवलप किया जाना आदि बिन्दुओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन (60 किमी) के फोर लेन चौड़ीकरण हेतु कुल 52.0127 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता के सापेक्ष 48.0924 हे0भूमि अवार्ड की जा चुकी है, 41.78087 हेक्टेअर भूमि पर कब्जा दिया जा चुका है। अयोध्या में 30.2569 हे0 के सापेक्ष 21.5563, अमेठी में 13.6457 हे0 में 12.1145 तथा सुल्तानपुर जिले में 8.11007 हे0 में से 8.11007 हे0 भूमि पर कब्जा दिया जा चुका है। अयोध्या में 37.10 करोड़ रु0, अमेठी में 36.47 करोड़ रु0, सुल्तानपुर में 19.50 करोड़ रु0 कुल 93.07 करोड़ रु0 मुआवजा वितरण किया गया है। मुख्य सचिव ने अवशेष भूमि का कब्जा 02 दिन में प्राप्त करने तथा सम्बन्धित किसानों को मुआवजे की धनराशि का वितरण प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये।

Read More »

निराश्रितों, गरीबों, वृद्ध पात्र किसानों को सरकार 500 प्रतिमाह दे रही है पेंशन

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार समाज के गरीबों, किसानों, असहायों, निराश्रितों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनकी सहायता कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों व किसानों के लिए वृद्धावस्था किसान पेंशन योजना चला रही है। इस योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे स्त्री-पुरूष जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रू0 व शहरी क्षेत्र में 56460 रू0 तक के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोग पेंशन पाने के पात्र हैं। इस आयु सीमा के अन्तर्गत आने वाले वृद्ध किसान भी पात्र होते हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों को प्रदेश सरकार पेंशन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।

Read More »

केस्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ गोविन्द नगर सब स्टेशन में धरना

कानपुर दक्षिण, स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने केस्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ गोविन्द नगर सब स्टेशन में धरना दिया ज्ञात हो की मकान नम्बर 24 एस एस बर्रा 7 के रामचन्द्र के मीटर में मई माह में रीडिंग अचानक जम्प होकर 4797 से 8285 हो गयी। एक मांह में 3488 रीडिंग बढ़ने से रामचन्द्र परेशान हो गये रामचन्द्र के पास इतना रूपया भी नही है की वो बिजली का बढा हुआ बिल जमा कर पिछले 6 माह से बिजली का बिल सही करवाने के लिये केस्को के चक्कर काट रहे हैं लेकिन बिल सही नही हुआ।

Read More »

मजाक बनता सूचना का अधिकार

समाजसेवी अन्ना हजारे के आमरण अनशन के बाद 12 अक्टूबर 2005 को जब सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुआ तब लगा था कि अब लोकतन्त्र सार्थक होगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, शासन-प्रशासन के सम्पूर्ण क्रिया-कलाप पारदर्शी हो जायेंगे, देश का आम जन सशक्त बनेगा और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होगी। क्योंकि यह अधिनियम जनता के प्रति सरकारी तन्त्र की जवाबदेही सुनश्चित करता है तथा देश के आमजन को शासन-प्रशासन के कामकाज को जानने और समझने का अधिकार प्रदान करता है। लेकिन देश का आमजन इस अधिकार का कितना और किस हद तक उपयोग कर पा रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में शराब सेवन से तीन लोगों की हुई मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। जहरीली शराब पीने से मौत के मामले सामने आ जाते हैं। फिरोजाबाद में भी दो लोगों की सुबह तथा एक कि शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। तीनों ने शराब पी थी। मामला खैरगढ़ इलाके के शेखपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि नवींचंद्र और संजय आपस में चाचा-भतीजे हैं। सोमवार की शाम को इन दोनों ने शराब पी। जिसके बाद इनके सीने में दर्द शुरू हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बताया है। एसपी ग्राामीण राजेश कुमार के अनुसार दोनों ने शराब पी थी। लेकिन दोनों की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों की ही मौत एक साथ हार्ट अटैक से कैसे हो सकती है। इधर ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व यानी 14 नवम्बर को भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। खैरगढ क्षेत्र गांव शेखपुरा निवासी 35 वर्षीय नवीचंद्र व इसके हम उम्र संजू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ने देर शाम शराब पी थी।

Read More »

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने वार्ड में सुनी लोगों की समस्याऐं

फिरोजाबाद, जन सामना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत वार्ड नम्बर 47 दुर्गेश नगर रेशमा धर्म काँटे पर एक बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव व आगरा मण्डल प्रभारी अनिल यादव ने जनता समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने आश्वासन दिया। महागनर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग एवं वकार खालिक ने कहा कि हाल ही यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड में शामिल हुआ। जल्द ही लोगों की समस्याऐं का निस्तारण कराया जाए। बैठक में लाला राईन गांधी, वकार अहमद, हसमत अली, आकिल, शकील खान, शहरुख, जाहिद, इकबाल, निजाम आदि मौजूद रहे।

Read More »

ठंड के दस्तक देते ही लोगों में गर्म कपड़ों को खरीदने की होड़ हुई शुरु

फिरोजाबाद, जन सामना। सर्दी का आगाज होते ही मंगलवार को लगने वाले बाजार में गर्म कपड़े खरीदने के लिए लोगों की एक साथ भीड़ उमड़़ी। महिलाएं और युवतियों ने बाजार मं गर्म कपड़े खरीदती नजर आई। वहीं मंगल बाजार में दुकानदार से लेकर आमजनमानस कोरोना से बेपरवाह दिखाई दिए।  मंगलवार को पुल के नीचे लगने वाले बाजार में सुबह से ही महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। सर्दी के दस्तक देते ही बाजारों में नये व पुराने गर्म कपड़े की दुकानें सज गई। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदते दिखाई दिए। वहीं महिलाऐं अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अपनी पाॅकेट के हिसाब से कपड़े खरीदती दिखाई दी। वहीं युवतियां ने अपने लिए गर्म कपड़ों के अलावा श्रंगार आदि के सामान भी खरीदें।

Read More »