
निर्माण कार्य के गुणवत्ता में तनिक भी कमी हुयी तो तत्काल होगा मुकदमा-जिलाधिकारी

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। दशहरा के पावन पर्व पर शिवली में चल रही लीला गुरुवार की दोपहर बाद लंका मैदान पर प्रख्यात कलाकारों द्वारा दशरथ प्रतिज्ञा कथा राम बनवास की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।
अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ अपनी वृद्धावस्था देख अपने मंत्रियों व गुरु वशिष्ठ तथा अयोध्या वासियों के सामने अपने बड़े पुत्र राम को राजगद्दी सौंपने के लिए राजा बनाने की सलाह लेते हैं। जिसे सभी ने उचित निर्णय लिए जाने की बात कहकर हामी भर दी। इसके पश्चात राम के राज्याभिषेक किए जाने की तैयारियां की जाने लगी। राम के राज्याभिषेक की जानकारी पाकर कुटिल दासी मंथरा राजा दशरथ की रानी कैकेयी को यह कहकर भड़का दिया कि राजा तो तुम्हारे पुत्र भरत को बनना चाहिए लेकिन यहां तो राजा दशरथ द्वारा राम का राज्याभिषेक किया जा रहा है। यह सुनकर कैकेयी अपनी दासी मंथरा के बहकावे में आ गई।
कानपुर, महेंद्र कुमार। नवरात्रि के यह दिन जिन्हें माता के 9 दिनों से जाना जाता है हिन्दू धर्म में बड़े ही खास होते है। नवरात्रों में शहर के सभी माता रानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की उनके दर्शनों के लिए लंबी – लंबी लाइन देखने को मिलती है। रात से ही लोग माता के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे रहते है। शहर में ही ऐसे कई मंदिर है जिनमे लोगों की आस्था जुडी हुई है। कुछ ऐसी ही आस्था कानपुर में स्तिथ माँ बारा देवी मंदिर में भी देखने को मिलती है। शहर के दक्षिण इलाके में स्तिथ यह बारा देवी मंदिर पौराणिक और प्राचीनतम मंदिरों में सुमार रखता है। साल के बारह महीनों और ख़ास कर नवरात्रि में लाखो भक्तों की अटूट आस्था इस बारा देवी मंदिर में भीड़ के स्वरुप में देखने को मिलती है। मां के दरबार में शहर के साथ ही दूसरे जिलों के श्रद्धालु भी मत्था टेकने आते और मनोकामना मान कर चुनरी बांधता है। जिसकी भी मन्नत पूरी होती है वह दोबारा यहां आकर मन्नत की चुनरी खोल देता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसमें लोगों का अटूट विश्वास है।
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। गांधी संकल्प यात्रा के तहत भाजपाइयों ने गुरुवार को जूही परम पुरवा क्षेत्र से यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गो से निकली यात्रा में भाजपाइयों ने सांसद के साथ कचरा प्लास्टिक को एकत्रित कर पॉलिथीन छोड़ने का संदेश दिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर से सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़नेे के तहत जन जागरूकता के लिए पूरे देश मे “गांधी संकल्प यात्रा “निकालने का निर्णय लिया था। सांसद सत्यदेव पचौरी व भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन जूही परम पुरवा के झंडे वाले तिराहा से यात्रा निकाली गई। यात्रा का मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र परम पुरवा मे लोगों ने फूल माला पहनाकर सांसद का भव्य स्वागत किया।
चरखी/दादरी, जन सामना ब्यूरो। हरियाणा प्रांत की प्रगतिशील साहित्यिक संस्था निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति – चरखी दादरी द्वारा सरस्वती विद्या विहार के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के एक सौ एक कलमकारों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जनपद आगरा निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए “निर्मला स्मृति युवा साहित्य सम्मान – 2019” प्रदान किया गया।
संस्था अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों की नवीन प्रकाशित क्रतियों का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिष्ठित साहित्यकार महानुभाव प्रो. रुपदेव गुण, प्रो. नरेश मिश्र, डॉ. नरेश कुमार सिहाग, डॉ. रामनिवास मानव, संदीप जोशी, डॉ. दिग्विजय शर्मा (आगरा) आदि रहे।
कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। कौशाम्बी के सरसवाॅ ब्लाॅक स्थित कटरी, डेढ़ावल, भगवतपुर, देवरी गाँव के किसानों पर इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ इंद्र देवता कहर बरपा रहे हैं तो दूसरी तरफ आवारा पशुओं का झुंड उनकी फसलें बर्बाद कर रहे है।
कटरी गाँव के किसान सुनील का कहना है कि एक तरफ मौसम खराब होने से उनकी फसल बर्बाद हो रही है तो दूसरी तरफ आवारा पशु बहुत परेशान कर रहे है।
अगर यही हाल रहा तो किसानों के बच्चे पढ़ नहीं पाएगे और एक एक दाने के लिए मोहताज हो जाएंगे अगर अधिकारियों द्वारा आवारा पशुओं पर समय पर अंकुश नहीं लगाते है तो किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या आने वाले समय में उत्पन्न हो जाएगी। कटरी गाँव के फतेह बहादुर ने बताया कि हम बहुत छोटे किसान है लेकिन इन आवारा पशुओं के चलते आधी से ज्यादा खेती बर्बाद हो चुकी है। जबकि हमारे बच्चे दिन में खेतों की रखवाली करते है और रात में हम खेतों की रखवाली करते हैं अगर इन आवारा पशुओं पर पाबंदी नहीं लगाई गयी तो हम और हमारे बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।
प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत पीपल गांव में एक व्यक्ति धर्मेश पासी पर जानलेवा हमला बम से कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गेंदा लाल यादव पुत्र रामदेव शहावपुर पीपल गांव का है। आरोपी को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
Read More »