युवजन सभा के जिलाध्यक्ष काशिफ खान ने कहा बढ़ती बेरोजगारी से युवा नवजवान परेशान
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने पूर्व के कराये गए विकाश कार्यो जनहित कारी नीतियों व अपने करोड़ो शोषित, पीड़ित, गरीबो व नवजवानों की दम पर पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता अब मात्र चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता को ठगा है।
प्लास्टिक जलाने पर होगी कार्यवाही, साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान: डीएम
उद्यमियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारी गंभीरता से सुन, कराएं निस्तारण : डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों व अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में प्लास्टिक व पन्नी पर सरकार द्वारा अभियान चलाकर रोके जाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्लास्टिक व पन्नी का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पन्नी जलाने से प्रदूषण आदि फैलता है जिससे बीमारियां फैलती हैं तथा सभी लोग प्लास्टिक व पन्नी न जलाएं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को सुनें तथा जो शिकायत प्राप्त हो उसे समय से निस्तारण कराएं।
टिट फॉर टैट यानी ‘आंख के बदले आंख’ यह सिर्फ डोभाल जी की अदा है!
हमारे पड़ोसी देश चीन व पाकिस्तान के क्षेत्र में उनकी खासी भूमिका रही है। वे खुद पाकिस्तान में कई वर्ष बतौर जासूस बन कर रहे हैं और अहम खबरें भारत तक लाए हैं। तथा हाल ही में 2019 में जम्मू कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 व 35 ए हटा तो वहां शांति बनाने के लिए पहुंच गए। 2017 में चीन को डोकलाम विवाद में भारत की सीमा में घुसपैठ करते चीन को पीछे किया व इस वर्ष भी गलवान घाटी के विवाद में अहम भूमिका निभाई वो हैं अजीत डोभाल।
डोभाल जी का मानना है, पाकिस्तान भारत से कहीं ज्यादा नाजुक है। एक बार उन्हें एहसास हो जाए। भारत ने अपना गैर रक्षात्मक मोड़ से बदल कर रक्षात्मक आक्रामक कर लिया है तो वह भारत को परेशान करने की जुर्रत नहीं करेगा। आप एक मुंबई कर सकते हैं लेकिन हो सकता है आप ब्लूचिस्तान खो दें। विशेषज्ञों का मानना है टिट फॉर टैट यानी आंख के बदले आंख यह सिर्फ डोभाल जी की अदा है। उनका ही दिमाग था पुलवामा व उरी हमलों का बदला सर्जिकल एयर स्ट्राइक्स के द्वारा। इस वर्ष शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के वर्चुअल मीटिंग से भारत की ओर से डोभाल जी उठ खड़े हुए जब पाकिस्तान ने अपने मानचित्र में पाक अधिकृत कश्मीर, लद्दाख व गुजरात राज्य का जूनागढ़ को अपना बतलाया।
केडीए उपाध्यक्ष ने सुनीं आवंटियों की समस्यायें

शहीदेआजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव बार एसोसिएशन में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम कपिल दीप सचान महामंत्री बार एसोसिएशन एवं सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन द्वारा भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि 23 वर्ष की कम उम्र में देश पर कुर्बान होने वाले सरदार भगत सिंह जैसी शहादत का विश्व में दूसरा कोई उदाहरण नहीं है अविनाश बाजपेई पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं जिनपर चलकर हम दिन दूनी रात चैगुनी उन्नति कर सकते हैं संयोजक पं० रवीन्द्र शर्मा ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार से मांग की कि महान क्रांतिकारी विचारक चिंतक और अद्वितीय बलिदानी सरदार भगत सिंह को भारत रत्न से विभूषित कर हम 130 करोड़ देशवासियों को अनुग्रहीत करें।
फरौर में महामारी ने फैलाए पैर तीन मौतें
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फरौर में करीब एक माह से जारी महामारी के चलते सैकड़ों लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। वहीं अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन जागा नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों की शरण में पहुंचे ग्रामीण हजारों लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।ग्राम सभा शिवराढ़ी के मजरा फरौर निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि करीब एक डेढ़ माह से गांव में बीमारी नहीं बल्कि महामारी ने तांडव मचा कर रखा हुआ है। लोगों को अचानक बुखार चढ़ता है, पेट में दर्द होता है। सर में दर्द होता है, और प्लेटस कम होने लगती हैं। झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में फंसने के बाद मरीज जब कानपुर स्थित नर्सिंग होम की शरण में जाता है। तो हजारों लाखों रुपए से उसे हाथ धोना पढ़ते हैं।
Read More »पीस पार्टी ने जिला मुुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बिल को बताया किसान विरोधी
फिरोजाबाद। किसान विरोधी बिल को लेकर पीस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया हैं। जिसमें किसान विरोधी दोनों बिलों को वापस लेने की मांग की है।
पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो वर्तमान में जो कृषि सुधार अधिनियम बनाया है। यह कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं है। इस कानून के अनुसार किसानों की फसल खरीद कर कारपोरेट घराने, जमाखोरी, भरपूर भंडारा कर कालाबाजारी करेंगे। जिससे प्रभाव कीमतों पर पड़ने से महंगाई बढ़ेगी। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल वापस लिये जाने की मांग की है। इस दौरान वसीम उद्दीन अंसारी, इमरान मंसूरी, अनीश बेग, रिजवान अली, आबिद अली, मूवीना बेगम, सीबा खान, समीना बेगम, शमशाद कुरैशी, आशू यादव, इमरान कुरेशी, सभासद शाहरुख, गिरिराज सिंह, सज्जन सिंह भारती, अंशुल यादव, बृजेश यादव, रिंकू यादव, शफीक अहमद, गुड्डू निसार, अहमद, युसूफ, रईसा बेगम, शहनाज बेगम, साइना बेगम, रफीगंज बेगम, मोहम्मद मुबीन आदि मौजूद रहे।
जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार कराने की मांग
फिरोजाबाद। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र से मिला और जुगनू के हत्यारें को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल अखिलेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, लोकेंद्र पाठक, जितेंद्र पाठक, गोपाल शर्मा, देव शर्मा, अनुराग रावत, संजीव उपाध्याय ने एसपी सिटी से वार्ता कर जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से कहा कि पुलिस की तरफ से बयान आया था कि मरने बाला हिस्ट्री शीटर था।
जनाधिकार पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फिरोजाबाद। देश व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भागीदारी संकल्प मोर्चा के आव्हान पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार सोमवार को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह सविता एवं आगरा मंडल महासचिव अश्वनी कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एक 12 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कहां की केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजी पतियों के इशारों पर चल रही है। जिस तरह से यह देश अंग्रेजों का गुलाम था ठीक उसी तरीके से यह सरकार देश की व्यवस्था को पूंजीपतियों के हाथों में देकर गरीब, मजदूर, किसान को गुलाम बनाना चाहती है। लेकिन सरकार की इस मंशा देश का युवा सफल नहीं होने देगा।
महापौर ने दो लाख के सड़क निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करायें जा रहे है। इसी क्रम में आज महापौर ने भाजपा नेताओं एवं पार्षदों संग दो करोड़ नौ लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास हवन-पूजन कर किया।
सोमवार को मेयर नूतन राठौर ने गांधी पार्क चैराहे से नालबंद चैराहे तक सदर रोड पर हाॅटमिक्स द्वारा सड़क चैड़ीकरण, व्हाइट पट्टी व कैटआई एवं दोनो साइड के फुटपाथ पर रंगीन इ.ला. निर्माण कार्य का शुभारम्भ हवन-पूजन कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चन्द्र अग्रवाल, जिला महामंत्री अवधेश पाठक के अलावा भाजपा संगठन के पदाधिकारी, नगर निगम पार्षदगण एवं समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने हवन कुंड में निर्माण कार्य के लिए पूर्ण आहूति दी गई। महापौर ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य के सम्पन्न कराने हेतु नगर के 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि लगभग दो करोड़ से कराया जायेगा।