Friday, May 2, 2025
Breaking News

बुनकरों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध सरकार

उत्तर प्रदेश में खेती के बाद अर्थव्यवस्था में हथकरघा उद्योग का महत्वपूर्ण स्थान है। हथकरघा क्षेत्र रोजगार और उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। आधुनिक तकनीक और डिजाइन विकास ने इस उद्योग को एक नई पहचान दिलाने में सराहनीय और प्रमुख भूमिका निभाई है। देश में कुल बुनकरों की संख्या में से एक चौथाई बुनकर उत्तर प्रदेश में है, जो प्रदेश की जनता की वस्त्र आवश्यकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
अत्यधिक प्रतिस्पद्र्धा वाले बाजार की परिस्थितियों और हथकरघा एवं पावरलूम से अपनी आजीविका का संचालन करने वाले बुनकरों के व्यवसाय को बेहतर बनाने हेतु अनेक कल्याणकारी कदम सरकार ने उठाये है। अनुकूल वातावरण सृजित किया गया है। गरीब बुनकरों के हालातों को सुधारने के लिये अनेक प्रभावी निर्णय लिये गये हैं, जिससे बिचैलिए बुनकरों का शोषण न कर पायें और उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। बुनकरों को आर्थिक सहायता, कच्चे माल की सहज उपलब्धता, प्रबंधकीय एवं प्रशिक्षण की मदद, कार्यशालाओं का निर्माण, डाई एवं प्रोसेसिंग विपणन एवं ई-मार्केटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की सुचारू व्यवस्था की गई है।

Read More »

मिशन शक्ति अभियान के तहत जूडो कराटे ब्लैकबेल्ट प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित

ठंड से बचाने के चलते गरीब पुरुष महिलाओं को वितरित किए गए कंबल
कानपुर देहात। मिशन शक्ति अभियान के तहत अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बढ़ापुर रोड पर सुपर मार्शल आर्ट एकेडमी सेवा संस्थान में जूडो कराटे प्रशिक्षण पा रहे शिक्षार्थियों व ठंड के चलते वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक अधिकारी व समाजसेवी उमेश कमल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जूडो कराटे का प्रशिक्षण पा रहे ब्लैक बेल्ट श्रुति राठौर, राधा देवी, चांदनी सिंह को ब्लैक बेल्ट पहनाई गई तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। वहीं ठंड से बचाने के लिए वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जूडो कराटे का प्रशिक्षण पा रही छात्राओं का परिचय लिया तथा उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रमों को चलाकर महिलाओं, छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है तथा स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Read More »

डीएम के निर्देश पर 626 बनाए गए आज गोल्डन कार्ड

कानपुर देहात। आयुष्मान भारत योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक पात्र परिवार को पाँच लाख रूपये तक का कैश रहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड धारक व्यक्ति पाँच लाख रूपये तक का अपना मुफ्त इलाज चुने गये सरकारी/प्राइवेट अस्पताल में करा सकता है। जनपद में गोल्डेन कार्ड बनाये जाने में की जा रही शिथिलता/धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने विशेष अभियान चलाकर गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में आज 626 गोल्डेन काडे बनाये गये है।

Read More »

डीएम ने पुखराया मंडी समित का किया निरीक्षण

प्राइवेट कर्मचारी द्वारा किसानों का धान लिए जाने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुखरायां मंडी समिति धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति में उपस्थित कृषकों ने जिलाधिकारी को बताया कि मंडी समिति में कोई भी सरकारी कर्मचारी धान क्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं है तथा एक प्राइवेट कर्मचारी गोलू द्वारा धान लिया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राइवेट कर्मचारी गोलू के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजे जाने के निर्देश दिए तथा अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए । वहीं उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार भोगनीपुर को निर्देशित किया कि मंडी समिति मे भ्रमण कर व्यवस्थाओं को ठीक कराएं तथा किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो तथा उन्हें परेशान न किया जाए छोटे किसानों का धान पहले लिया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा प्रत्येक किसान का धान क्रय केंद्र पर लिया जाए। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राज, तहसीलदार आदि अधिकारी गण व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

भारत में पिछले 13 दिनों से लगातार 30,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए गए

पिछले 29 दिनों से रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नये मामलों से अधिक रही है
नई दिल्ली। निम्न दैनिक नये मामलों के साथ रिकवरी में तेज वृद्धि का परिणाम सक्रिय मामलों में निरंतर कमी तथा निम्न मृत्यु दर के रूप में आया है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 97.5 लाख (97,40,108) के करीब पहुंच गई है। भारत की कुल रिकवरी विश्व में सर्वाधिक है।
बढ़ती रिकवरी से आज रिकवरी दर भी सुधर कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई।
भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 2,81,667 हैं जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.77 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुरूप, सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

Read More »

राजनीति में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी

वर्तमान समय चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है जहाँ युवाओं का राजनीति में भाग गिरता जा रहा है| आज हमारी संसद में 35 वर्ष से कम उम्र के मात्र 20% नेता ही है और उनमे से 70 से 90 प्रतिशत केवल पारिवारिक संबंधों द्वारा ही राजनीति में आये हैं| हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार जैसे युवा सक्रिय राजनीति में बहुत कम हिस्सा लेते हैं| 
एक देश का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितना युवा है। 15-24 वर्ष के बीच के सभी युवा, आमतौर पर कॉलेज जाने वाले छात्र होते हैं। उनके करियर विकल्प में इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, खेल, रक्षा और कुछ उद्यमी शामिल हैं। विशेष रूप से भारत के संदर्भ में, राजनीति को कैरियर विकल्प के रूप में बहुत कम लिया जाता हैं। इस प्रकार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को परिभाषित करने और नेतृत्व करने के लिए राजनीति में युवा प्रतिभाशाली दिमागों की भारी कमी है। यह स्थान उन लोगों द्वारा लिया गया है जिनके पास आपराधिक आरोप, निरक्षर धन और बाहुबल हैं, जो सुपर पावर नेशन की लीग का हिस्सा बनने के भारत के दृष्टिकोण को खतरे में डाल रहे हैं।

Read More »

रोटी बैंक का हुआ शुभारंभ,बांटे कंबल 

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। नगर में गरीब, असहाय, दिव्यांग व साधुओं को सर्दी से बचाने के लिए जिले की प्रमुख संस्था रोटी बैंक के तत्वाधान में 5000 कम्बलो का निशुल्क वितरण 6 दिनों तक यानि 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण राजेश कुमार तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसडीएम देवेन्द्र कुमार सिंह, सीओ बल्देव सिंह खनेडा व थाना प्रभारी सुनील तोमर रहे। अतिथियों द्वारा कुछ लोगों को अपने हाथों से कम्बल देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार चैरसिया ने कहा कि रोटी बैंक संस्था हर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। आज संस्था द्वारा जिन गरीब असहाय लोगों को कंबल देने का कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय कार्य है। उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि संस्था ने जो बीड़ा उठाया है वह काबिले तारीफ है। रोटी बैंक संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार आहूजा ने कहा कि आज लोगों को चाहिए कि वह जब भी कहीं बाहर जाएं तो अपनी गाड़ी में कुछ कंबल रख कर ले जाएं, जिससे रास्ते में सड़क किनारे सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिया जा सके।

Read More »

पंचायत चुनावों में पीस पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

फिरोजाबाद,जन सामना। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी एवं महासचिव अवधेश सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीओ सदस्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। ंसाथ ही पार्टी सर्व समाज की समस्या कों लेकर हर मुददे पर काम कर रही है। कोआडिनेटर एड. वसीम अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। कानून नाम की कोई चीज नही है। जनता 2022 में बदलाव चाहती है। सपा के बाद दूसरा विकल्प पीस पार्टी है।

Read More »

लाइन सही करते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलसा

फिरोजाबाद,जन सामना। थाना जसराना क्षेत्र विलासपुर रोड पर लाइन सही करते समय करंट लगने से एक लाइनमैन झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये है।  जसराना के आबू अतुर्रा निवासी मुकेश पुत्र तेज सिंह शुक्रवार को विलासपुर रोड़ पर विद्युुत लाइन ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक करंट लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया। तत्काल उसे जसराना संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

Read More »

सपा नेताओं ने चौपाल लगाकर किया कृषि कानून का विरोध

फिरोजाबाद,जन सामना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी डा. दिलीप यादव एवं ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में गुदाऊ, नगला-दानसाय एवं कुर्रीकुपा सहित कई पंचायतों में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वक्ताओं ने किसान विरोधी तीनों बिलों को खत्म करने की मांग की।  एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल को जबरजस्ती किसानों पर थोपना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी कभी ऐसा नही होने देगी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज से गांव-गाँव जाकर किसानों के बीच किसान विरोधी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताएंगे। इस मौके पर डा. मनोज यादव, अशोक यादव, राजकुमार राठौर, प्रेमचंद पूर्व प्रधान, इंदुवती यादव, पॉप सिंह यादव, भगवान सिंह, सरन यादव, जगमोहन यादव, विनय वाल्मीकि, प्रदीप राठौर, असफाक खान, मुन्ना लाल जटायु, गुड्डू यादव, भोला यादव, पवन यादव, रोहित यादव, गुडडू यादव, कमलेश यादव, नीरज यादव आदि मौजूद रहे। वहीं शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव रानीपुरा, नगला मुला दतावली, अलहदादपुर, गढ़िया आरोज आदि गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान चैपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया।

Read More »